logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भाकपा माले नेता पर जानलेवा हमला पीड़ित कामरेड मुन्ना की आपबीती घटना पुलिस ने छोटी धाराओं में किया मुकदमा दर्ज पीड़ित पहुंचा पुलिस अधीक्षक के पास

21 hrs ago
user_मुजीब आलम पत्रकार
मुजीब आलम पत्रकार
Graphic designer उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
21 hrs ago

भाकपा माले नेता पर जानलेवा हमला पीड़ित कामरेड मुन्ना की आपबीती घटना पुलिस ने छोटी धाराओं में किया मुकदमा दर्ज पीड़ित पहुंचा पुलिस अधीक्षक के पास

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाल आनंद कुमार अपनी टीम—कुंवरपाल और विकास यादव के साथ उरई रोड पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक संदिग्ध हालत में खड़ा दिखाई दिया। पुलिस ने जब उसे रोककर पूछताछ की, तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। शक होने पर पुलिस ने तलाशी ली, जिसमें उसके पास से एक धारदार छुरी बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान सरदीप उर्फ बंटी, निवासी जगम्मनपुर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी हैं
    1
    मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाल आनंद कुमार अपनी टीम—कुंवरपाल और विकास यादव के साथ उरई रोड पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक संदिग्ध हालत में खड़ा दिखाई दिया। पुलिस ने जब उसे रोककर पूछताछ की, तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।
शक होने पर पुलिस ने तलाशी ली, जिसमें उसके पास से एक धारदार छुरी बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
पकड़े गए आरोपी की पहचान सरदीप उर्फ बंटी, निवासी जगम्मनपुर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी हैं
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by Bheem rajawat 9628800458
    1
    Post by Bheem rajawat 9628800458
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • जालौन। पवित्र रमजान माह के अवसर पर सहाबनाका मस्जिद में आज भव्य रोज़ा इफ्तार (अफ्तारी) कार्यक्रम का सफल एवं गरिमामयी आयोजन सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के सैकड़ों रोज़ेदारों व वार्डवासियों की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे पूरा वातावरण भाईचारे, प्रेम और सौहार्द की भावना से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम की अगुवाई नगर पालिका परिषद जालौन के सभासद प्रतिनिधि विवेक कंचन ने की, जिनके साथ दिनेश कंचन की सक्रिय भूमिका रही। आयोजन को सफल बनाने में ओवैस मौलाना, परवेज अहमद एवं चुन्नू उस्ताद का विशेष सहयोग देखने को मिला। सभी के सामूहिक प्रयासों से कार्यक्रम सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। इफ्तार के समय रोज़ेदारों ने एक साथ रोज़ा खोला और देश व समाज में अमन-चैन, तरक्की और भाईचारे की दुआ की। इस दौरान मस्जिद परिसर में अनुशासन और व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया। उपस्थित लोगों के लिए इफ्तार की बेहतर व्यवस्था की गई थी, जिसकी सभी ने सराहना की। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में आपसी मेल-मिलाप को बढ़ावा देते हैं और अलग-अलग वर्गों के लोगों को एक मंच पर जोड़ने का कार्य करते हैं। यह आयोजन जालौन में सामाजिक एकता और सौहार्द की मिसाल बनकर उभरा। आयोजकों ने सभी उपस्थित लोगों, सहयोगियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनसहभागिता के कारण ही यह आयोजन यादगार और सफल बन सका। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प दोहराया।
    1
    जालौन। पवित्र रमजान माह के अवसर पर सहाबनाका मस्जिद में आज भव्य रोज़ा इफ्तार (अफ्तारी) कार्यक्रम का सफल एवं गरिमामयी आयोजन सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के सैकड़ों रोज़ेदारों व वार्डवासियों की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे पूरा वातावरण भाईचारे, प्रेम और सौहार्द की भावना से सराबोर नजर आया।
कार्यक्रम की अगुवाई नगर पालिका परिषद जालौन के सभासद प्रतिनिधि विवेक कंचन ने की, जिनके साथ दिनेश कंचन की सक्रिय भूमिका रही। आयोजन को सफल बनाने में ओवैस मौलाना, परवेज अहमद एवं चुन्नू उस्ताद का विशेष सहयोग देखने को मिला। सभी के सामूहिक प्रयासों से कार्यक्रम सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।
इफ्तार के समय रोज़ेदारों ने एक साथ रोज़ा खोला और देश व समाज में अमन-चैन, तरक्की और भाईचारे की दुआ की। इस दौरान मस्जिद परिसर में अनुशासन और व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया। उपस्थित लोगों के लिए इफ्तार की बेहतर व्यवस्था की गई थी, जिसकी सभी ने सराहना की।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में आपसी मेल-मिलाप को बढ़ावा देते हैं और अलग-अलग वर्गों के लोगों को एक मंच पर जोड़ने का कार्य करते हैं। यह आयोजन जालौन में सामाजिक एकता और सौहार्द की मिसाल बनकर उभरा।
आयोजकों ने सभी उपस्थित लोगों, सहयोगियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनसहभागिता के कारण ही यह आयोजन यादगार और सफल बन सका। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प दोहराया।
    user_अखिलेश सोनी
    अखिलेश सोनी
    Court reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • उरई में करोड़ों की सड़कें मंजूर, अब बदलेगी शहर की तस्वीर—जानिए आपके मोहल्ले में क्या बनेगा उरई में लंबे समय से खराब सड़कों और जलभराव की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। गौरी शंकर वर्मा के प्रयासों से अब शहर के कई वार्डों में सड़क और नाली निर्माण कार्यों को मंजूरी मिल गई है। यह सभी कार्य मुख्यमंत्री शहरी अल्प विकास के तहत कराए जाएंगे, जिसके लिए करोड़ों रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। नगर पालिका परिषद उरई के विभिन्न वार्डों में अब पक्की सीसी सड़क और नालियों का निर्माण किया जाएगा। खास तौर पर उन इलाकों को प्राथमिकता दी गई है, जहां वर्षों से लोग टूटी सड़कों, गंदगी और जलभराव की समस्या से परेशान थे। उदाहरण के तौर पर वार्ड नंबर 4, नया पटेल नगर में बघिया बस्ती के पास रामकुमार के मकान से दशरथ पाल के मकान तक सीसी रोड और नाली निर्माण के लिए करीब 72 लाख रुपये की लागत से काम स्वीकृत हुआ है। इस फैसले के बाद शहरवासियों को उम्मीद है कि अब उनके मोहल्लों की सूरत बदलेगी और बुनियादी सुविधाओं में सुधार होगा। वहीं, यह भी देखने वाली बात होगी कि ये निर्माण कार्य तय मानकों और समय सीमा के भीतर पूरे होते हैं या नहीं।
    1
    उरई में करोड़ों की सड़कें मंजूर, अब बदलेगी शहर की तस्वीर—जानिए आपके मोहल्ले में क्या बनेगा
उरई में लंबे समय से खराब सड़कों और जलभराव की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। गौरी शंकर वर्मा के प्रयासों से अब शहर के कई वार्डों में सड़क और नाली निर्माण कार्यों को मंजूरी मिल गई है।
यह सभी कार्य मुख्यमंत्री शहरी अल्प विकास के तहत कराए जाएंगे, जिसके लिए करोड़ों रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है।
नगर पालिका परिषद उरई के विभिन्न वार्डों में अब पक्की सीसी सड़क और नालियों का निर्माण किया जाएगा। खास तौर पर उन इलाकों को प्राथमिकता दी गई है, जहां वर्षों से लोग टूटी सड़कों, गंदगी और जलभराव की समस्या से परेशान थे।
उदाहरण के तौर पर वार्ड नंबर 4, नया पटेल नगर में बघिया बस्ती के पास रामकुमार के मकान से दशरथ पाल के मकान तक सीसी रोड और नाली निर्माण के लिए करीब 72 लाख रुपये की लागत से काम स्वीकृत हुआ है।
इस फैसले के बाद शहरवासियों को उम्मीद है कि अब उनके मोहल्लों की सूरत बदलेगी और बुनियादी सुविधाओं में सुधार होगा। वहीं, यह भी देखने वाली बात होगी कि ये निर्माण कार्य तय मानकों और समय सीमा के भीतर पूरे होते हैं या नहीं।
    user_Satyendra kumar
    Satyendra kumar
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • जालौन। जिले में अपराधियों के खिलाफ चल रहे सख्त अभियान के तहत जालौन पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर पुलिस ने उनके मंसूबों पर करारा प्रहार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कोतवाली जालौन पुलिस टीम 16 मार्च 2026 को क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना पर पुलिस ने लौना रोड-धन्तौली मार्ग पर घेराबंदी कर सेवाराम (44) निवासी उदोतपुरा और छवीराम (40) निवासी छानी खास को दबोच लिया। 👉 तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से 2 अवैध देशी तमंचे 4 जिंदा कारतूस (.315 बोर) बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, दोनों अभियुक्त पहले से ही गैंगस्टर एक्ट, आयुध अधिनियम समेत कई गंभीर मामलों में वांछित चल रहे थे, जिससे उनका आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। ⚡ बड़ी बात: ये दोनों शातिर अपराधी इलाके में किसी बड़ी वारदात की फिराक में थे, लेकिन पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई ने उनके इरादों पर पानी फेर दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया है। 💥 पुलिस का साफ संदेश: “अपराधियों के लिए जालौन में अब कोई जगह नहीं… कानून से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा!” ✍️ संजयकुमार पत्रकार जालौन मो 7905184371
    2
    जालौन। जिले में अपराधियों के खिलाफ चल रहे सख्त अभियान के तहत जालौन पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर पुलिस ने उनके मंसूबों पर करारा प्रहार किया है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कोतवाली जालौन पुलिस टीम 16 मार्च 2026 को क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना पर पुलिस ने लौना रोड-धन्तौली मार्ग पर घेराबंदी कर सेवाराम (44) निवासी उदोतपुरा और छवीराम (40) निवासी छानी खास को दबोच लिया।
👉 तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से
2 अवैध देशी तमंचे
4 जिंदा कारतूस (.315 बोर)
बरामद किए गए।
पुलिस के अनुसार, दोनों अभियुक्त पहले से ही गैंगस्टर एक्ट, आयुध अधिनियम समेत कई गंभीर मामलों में वांछित चल रहे थे, जिससे उनका आपराधिक इतिहास भी सामने आया है।
⚡ बड़ी बात:
ये दोनों शातिर अपराधी इलाके में किसी बड़ी वारदात की फिराक में थे, लेकिन पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई ने उनके इरादों पर पानी फेर दिया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया है।
💥 पुलिस का साफ संदेश:
“अपराधियों के लिए जालौन में अब कोई जगह नहीं… कानून से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा!”
✍️ संजयकुमार पत्रकार जालौन 
मो 7905184371
    user_Sanjay kumar Pattakar
    Sanjay kumar Pattakar
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • रुरा थाना क्षेत्र के मल्लाहनपुरवा गांव के पास नहर किनारे दो एयर गन पड़ी मिली।वहीं एयर गनों को देखकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।चौकी प्रभारी रुरा विनोद कुमार ने बताया कि एयर गनों को कब्जे में ले लिया गया है, सम्भवतः नहर सफाई के दौरान वे पानी से बाहर गई होगी।
    1
    रुरा थाना क्षेत्र के मल्लाहनपुरवा गांव के पास नहर किनारे दो एयर गन पड़ी मिली।वहीं एयर गनों को देखकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।चौकी प्रभारी रुरा विनोद कुमार ने बताया कि एयर गनों को कब्जे में ले लिया गया है, सम्भवतः नहर सफाई के दौरान वे पानी से बाहर गई होगी।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • जालौन में अनुशासनहीनता करता नजर आया बीजेपी सभासद प्रतिनिधि, देश की आजादी का बनाया मजाक, भाजपा नेता रंजीत सिंह राजू सरदार का शराब पीते रील वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल, भाजपा नेता ने अपने दोस्तो संग शराब लेकर बनाई रील, कहा- वो जिंदगी में दो बार खुश हुआ जब एक बार देश को आजादी मिली और दूसरी बार जब उसको दारु मिली, इसके पहले भी बीजेपी नेता के कई बार शराब के साथ वीडियो हो चुके है वायरल, उरई के तुलसी नगर वार्ड से सभासद प्रतिनिधि है रंजीत सिंह राजू सरदार, अब देखना होगा अनुशासन की दुहाई देने वाली बीजेपी अपने इस शराबी कार्यकर्ता पर क्या कार्यवाही करती है, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र का मामला।
    1
    जालौन में अनुशासनहीनता करता नजर आया बीजेपी सभासद प्रतिनिधि, देश की आजादी का बनाया मजाक,
भाजपा नेता रंजीत सिंह राजू सरदार का शराब पीते रील वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल,
भाजपा नेता ने अपने दोस्तो संग शराब लेकर बनाई रील,
कहा- वो जिंदगी में दो बार खुश हुआ जब एक बार देश को आजादी मिली और दूसरी बार जब उसको दारु मिली,
इसके पहले भी बीजेपी नेता के कई बार शराब के साथ वीडियो हो चुके है वायरल,
उरई के तुलसी नगर वार्ड से सभासद प्रतिनिधि है रंजीत सिंह राजू सरदार,
अब देखना होगा अनुशासन की दुहाई देने वाली बीजेपी अपने इस शराबी कार्यकर्ता पर क्या कार्यवाही करती है,
जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र का मामला।
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • रामपुरा, जालौन। थाना क्षेत्र के ऊमरी नगर में चार दिन पूर्व हुए विवाद में गंभीर रूप से घायल 51 वर्षीय व्यक्ति की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई, जिससे क्षेत्र में शोक के साथ आक्रोश का माहौल व्याप्त हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ऊमरी नगर निवासी रूपनारायण पुत्र डालचंद (उम्र लगभग 51 वर्ष) 13 मार्च शुक्रवार को एक लगुनोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान मोहल्ले के पास शौचालय के निकट उनकी मुलाकात मुन्नेश एवं सुधीर उर्फ छोटू पुत्रगण सुरेंद्र कुमार से हो गई, जहां किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद ने उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। आरोप है कि मारपीट के दौरान मुन्नेश ने रूपनारायण के सिर पर डंडे से जोरदार प्रहार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों द्वारा उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरा ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय उरई रेफर कर दिया गया। वहां से भी स्थिति में सुधार न होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज झांसी भेजा गया और बाद में ग्वालियर स्थित माधव डिस्पेंसरी रेफर किया गया। लगातार उपचार के बावजूद आज 17 मार्च सुबह करीब 2 बजे रूपनारायण ने दम तोड़ दिया। उनकी मृत्यु की खबर मिलते ही ऊमरी नगर में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अपने पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर थे और मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके पुत्र शिवराज, पुष्पेंद्र, छोटू एवं आलोक हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है और आरोपी पक्ष की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी माधौगढ़ अंबुज यादव ने बताया कि 13 मार्च को दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई थी, जिसमें रूपनारायण गंभीर रूप से घायल हुए थे। उस समय मामले में एनसीआर दर्ज की गई थी। अब उनकी मृत्यु के बाद पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा गंभीर धाराओं में दर्ज किया जा रहा है तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं। रामपुरा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रजत कुमार सिंह ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    1
    रामपुरा, जालौन। थाना क्षेत्र के ऊमरी नगर में चार दिन पूर्व हुए विवाद में गंभीर रूप से घायल 51 वर्षीय व्यक्ति की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई, जिससे क्षेत्र में शोक के साथ आक्रोश का माहौल व्याप्त हो गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ऊमरी नगर निवासी रूपनारायण पुत्र डालचंद (उम्र लगभग 51 वर्ष) 13 मार्च शुक्रवार को एक लगुनोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान मोहल्ले के पास शौचालय के निकट उनकी मुलाकात मुन्नेश एवं सुधीर उर्फ छोटू पुत्रगण सुरेंद्र कुमार से हो गई, जहां किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद ने उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी।
आरोप है कि मारपीट के दौरान मुन्नेश ने रूपनारायण के सिर पर डंडे से जोरदार प्रहार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों द्वारा उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरा ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय उरई रेफर कर दिया गया। वहां से भी स्थिति में सुधार न होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज झांसी भेजा गया और बाद में ग्वालियर स्थित माधव डिस्पेंसरी रेफर किया गया।
लगातार उपचार के बावजूद आज 17 मार्च सुबह करीब 2 बजे रूपनारायण ने दम तोड़ दिया। उनकी मृत्यु की खबर मिलते ही ऊमरी नगर में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अपने पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर थे और मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके पुत्र शिवराज, पुष्पेंद्र, छोटू एवं आलोक हैं।
घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है और आरोपी पक्ष की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की जा रही है।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी माधौगढ़ अंबुज यादव ने बताया कि 13 मार्च को दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई थी, जिसमें रूपनारायण गंभीर रूप से घायल हुए थे। उस समय मामले में एनसीआर दर्ज की गई थी। अब उनकी मृत्यु के बाद पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा गंभीर धाराओं में दर्ज किया जा रहा है तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं।
रामपुरा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रजत कुमार सिंह ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by Bheem rajawat 9628800458
    1
    Post by Bheem rajawat 9628800458
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.