logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जालौन पुलिस ने पकड़ा एक संदिग्ध युवक बरामद की गई धारदार चाकू मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाल आनंद कुमार अपनी टीम—कुंवरपाल और विकास यादव के साथ उरई रोड पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक संदिग्ध हालत में खड़ा दिखाई दिया। पुलिस ने जब उसे रोककर पूछताछ की, तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। शक होने पर पुलिस ने तलाशी ली, जिसमें उसके पास से एक धारदार छुरी बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान सरदीप उर्फ बंटी, निवासी जगम्मनपुर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी हैं

4 hrs ago
user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

जालौन पुलिस ने पकड़ा एक संदिग्ध युवक बरामद की गई धारदार चाकू मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाल आनंद कुमार अपनी टीम—कुंवरपाल और विकास यादव के साथ उरई रोड पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक संदिग्ध हालत में खड़ा दिखाई दिया। पुलिस ने जब उसे रोककर पूछताछ की, तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। शक होने पर पुलिस ने तलाशी ली, जिसमें उसके पास से एक धारदार छुरी बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान सरदीप उर्फ बंटी, निवासी जगम्मनपुर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी हैं

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Bheem rajawat 9628800458
    1
    Post by Bheem rajawat 9628800458
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • 🔥 जालौन में बड़ी कार्रवाई: छुरी के साथ युवक गिरफ्तार, वारदात की फिराक में था आरोपी 🔥 जालौन। जिले में अपराध पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान एक संदिग्ध युवक को छुरी के साथ दबोच लिया, जो किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में खड़ा था। मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाल आनंद कुमार अपनी टीम—कुंवरपाल और विकास यादव के साथ उरई रोड पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक संदिग्ध हालत में खड़ा दिखाई दिया। पुलिस ने जब उसे रोककर पूछताछ की, तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। शक होने पर पुलिस ने तलाशी ली, जिसमें उसके पास से एक धारदार छुरी बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान सरदीप उर्फ बंटी, निवासी जगम्मनपुर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। 👉 कोतवाल आनंद कुमार सिंह ने साफ कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होती रहेगी। ✍️ संजयकुमार पत्रकार जालौन मो 7905184371
    1
    🔥 जालौन में बड़ी कार्रवाई: छुरी के साथ युवक गिरफ्तार, वारदात की फिराक में था आरोपी 🔥
जालौन। जिले में अपराध पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान एक संदिग्ध युवक को छुरी के साथ दबोच लिया, जो किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में खड़ा था।
मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाल आनंद कुमार अपनी टीम—कुंवरपाल और विकास यादव के साथ उरई रोड पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक संदिग्ध हालत में खड़ा दिखाई दिया। पुलिस ने जब उसे रोककर पूछताछ की, तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।
शक होने पर पुलिस ने तलाशी ली, जिसमें उसके पास से एक धारदार छुरी बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
पकड़े गए आरोपी की पहचान सरदीप उर्फ बंटी, निवासी जगम्मनपुर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
👉 कोतवाल आनंद कुमार सिंह ने साफ कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होती रहेगी।
✍️ संजयकुमार पत्रकार जालौन 
मो 7905184371
    user_Sanjay kumar Pattakar
    Sanjay kumar Pattakar
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • करंट लगने से युवक की मौत, कूलर हटाते समय हुआ हादसा जालौन। जिले के कोंच कोतवाली क्षेत्र में करंट लगने से एक 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, पंचानन चौराहे के पास रहने वाला युवक अपने घर में कूलर हटाने का काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक वह करंट की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया और बेहोश हो गया। घटना के बाद परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बॉक्स न्यूज (संक्षेप में): कूलर हटाते समय हुआ हादसा करंट की चपेट में आने से युवक की मौत अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
    4
    करंट लगने से युवक की मौत, कूलर हटाते समय हुआ हादसा
जालौन। जिले के कोंच कोतवाली क्षेत्र में करंट लगने से एक 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार, पंचानन चौराहे के पास रहने वाला युवक अपने घर में कूलर हटाने का काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक वह करंट की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया और बेहोश हो गया।
घटना के बाद परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
बॉक्स न्यूज (संक्षेप में):
कूलर हटाते समय हुआ हादसा
करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
    user_विजय राज शर्मा भद्रावती टाइम्स
    विजय राज शर्मा भद्रावती टाइम्स
    Newspaper publisher जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • जालौन 17 मार्च। कमसेरा चौराहे पर दो मोटरसाइकिलों में टक्कर हो गयी। दो मोटरसाइकिलों में आपसी टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है । कोतवाली क्षेत्र के ग्राम परधानी निवासी वीरेंद्र सिंह गुर्जर 45 वर्ष पुत्र सुजान सिंह व राजकुमार 40 वर्ष पुत्र रामप्रकाश मोटरसाइकिल से जालौन आ रहे तथा ग्राम बोहरा निवासी नितेश 20 वर्ष पुत्र सुंदर सिंह भी जालौन आ रहे थे। कमसेरा चौराहे पर आते ही दोनों मोटरसाइकिलों में आमने सामने टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल की टक्कर में तीनों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गये। राहगीरों की मदद से घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां पर डां योगेश आर्या ने घायलों का उपचार प्रदान किया ।
    2
    जालौन 17 मार्च। कमसेरा चौराहे पर दो मोटरसाइकिलों में टक्कर हो गयी। दो मोटरसाइकिलों में आपसी टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है ।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम परधानी निवासी वीरेंद्र सिंह गुर्जर 45 वर्ष पुत्र सुजान सिंह व राजकुमार 40 वर्ष पुत्र रामप्रकाश मोटरसाइकिल से जालौन आ रहे तथा ग्राम बोहरा निवासी नितेश 20 वर्ष पुत्र सुंदर सिंह भी जालौन आ रहे थे। कमसेरा चौराहे पर आते ही दोनों मोटरसाइकिलों में आमने सामने टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल की टक्कर में तीनों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गये। राहगीरों की मदद से घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां पर डां योगेश आर्या ने घायलों का उपचार प्रदान किया ।
    user_Satyendra kumar
    Satyendra kumar
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • *स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाये रखने हेतु जिला अस्पताल महिला व राजकीय मेडिकल कॉलेज का किया औचक निरीक्षण* *मरीजों से संवाद कर परखी व्यवस्थाएं, दवा उपलब्धता पर संतोष; मेडिकल कॉलेज में स्वच्छता सुधार के सख्त निर्देश* जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से जिला अस्पताल (महिला) एवं राजकीय मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ओपीडी, इमरजेंसी तथा विभिन्न वार्डों का गहन निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके तीमारदारों से संवाद कर सुविधाओं की जानकारी ली। अधिकांश मरीजों ने बताया कि उन्हें अस्पताल से ही दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं तथा उपचार संतोषजनक ढंग से मिल रहा है। जिलाधिकारी ने व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि मरीजों को बेहतर उपचार एवं सुविधाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अस्पताल परिसर में साफ-सफाई, व्यवस्था एवं अनुशासन को और बेहतर बनाया जाए, ताकि मरीजों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण मिल सके। विशेष रूप से राजकीय मेडिकल कॉलेज में साफ-सफाई की व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वच्छता स्वास्थ्य सेवाओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी चिकित्सकों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि मरीजों के प्रति संवेदनशीलता बनाए रखते हुए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करें।
    1
    *स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाये रखने हेतु जिला अस्पताल महिला व राजकीय मेडिकल कॉलेज का किया औचक निरीक्षण* 
*मरीजों से संवाद कर परखी व्यवस्थाएं, दवा उपलब्धता पर संतोष; मेडिकल कॉलेज में स्वच्छता सुधार के सख्त निर्देश* 
जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से जिला अस्पताल (महिला) एवं राजकीय मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ओपीडी, इमरजेंसी तथा विभिन्न वार्डों का गहन निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके तीमारदारों से संवाद कर सुविधाओं की जानकारी ली। अधिकांश मरीजों ने बताया कि उन्हें अस्पताल से ही दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं तथा उपचार संतोषजनक ढंग से मिल रहा है। जिलाधिकारी ने व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि मरीजों को बेहतर उपचार एवं सुविधाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अस्पताल परिसर में साफ-सफाई, व्यवस्था एवं अनुशासन को और बेहतर बनाया जाए, ताकि मरीजों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण मिल सके। विशेष रूप से राजकीय मेडिकल कॉलेज में साफ-सफाई की व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वच्छता स्वास्थ्य सेवाओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी चिकित्सकों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि मरीजों के प्रति संवेदनशीलता बनाए रखते हुए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करें।
    user_रोहितसोनी पत्रकार
    रोहितसोनी पत्रकार
    Court reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • रामपुरा:- निनावली जागीर निवासी नरेश पुत्र विजय शंकर द्वारा नगर के सरस्वती ज्ञान मंदिर में अध्ययनरत छात्र जीत वरूल के साथ कथित प्रताड़ना को लेकर उच्च अधिकारियों से की गई शिकायत के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आ गया। शिकायत में विद्यालय संचालक संदीप यादव तथा अध्यापक महिपाल सिंह व हकीम सिंह पर गंभीर आरोप लगाए गए थे। मामले की जांच के लिए मंगलवार को झांसी से आई टीम ने विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। टीम में एडी बेसिक और बीएसए चंद्र प्रकाश निषाद शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान विद्यालय के अभिलेखों की गहन जांच की गई। जिसमें कई खामियां सामने आईं। अधिकारियों ने प्रथम दृष्टया पाया कि विद्यालय व शिक्षकों द्वारा निर्धारित मानकों का पूरी तरह पालन नहीं किया जा रहा है। उक्त प्रकरण के संबंध में जब जांच टीम से जानकारी लेने का प्रयास किया गया, तो टीम के अधिकारी स्पष्ट रूप से कुछ भी कहने से बचते नजर आए और जवाब देने से कतराते रहे। वहीं विद्यालय संचालक संदीप यादव ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि वर्ष 2025-26 में निनावली निवासी मनिंद्र महाराज द्वारा तीन बच्चों का प्रवेश विद्यालय में कराया गया था। इनमें कक्षा एक में दिव्यांशी व देव नारायण योगी रत्न तथा कक्षा नौ में जीत वरूल का नाम शामिल है। उनका आरोप है कि पूरे सत्र के दौरान बच्चों की फीस जमा नहीं की गई। कई बार अभिभावकों को मौखिक व लिखित रूप से फीस जमा करने के लिए सूचित किया गया, लेकिन उन्होंने कथित रूप से “ऊंची पहुंच” का हवाला देकर फीस देने से इनकार कर दिया। संचालक के अनुसार, इसी फीस विवाद के चलते उनके खिलाफ झूठी शिकायत की गई है। वही निनावली निवासी मनिंद्र महाराज ने बताया कि विद्यालय प्रबंधन अपनी खामियों को छिपाने के लिए अनावश्यक आरोप लगा रहे हैं। विद्यालय में बच्चों को पढ़ाई के आड़ में प्रताड़ित किया जाता हैं।
    3
    रामपुरा:- निनावली जागीर निवासी नरेश पुत्र विजय शंकर द्वारा नगर के सरस्वती ज्ञान मंदिर में अध्ययनरत छात्र जीत वरूल के साथ कथित प्रताड़ना को लेकर उच्च अधिकारियों से की गई शिकायत के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आ गया। शिकायत में विद्यालय संचालक संदीप यादव तथा अध्यापक महिपाल सिंह व हकीम सिंह पर गंभीर आरोप लगाए गए थे।
मामले की जांच के लिए मंगलवार को झांसी से आई टीम ने विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। टीम में एडी बेसिक और बीएसए चंद्र प्रकाश निषाद शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान विद्यालय के अभिलेखों की गहन जांच की गई। जिसमें कई खामियां सामने आईं। अधिकारियों ने प्रथम दृष्टया पाया कि विद्यालय व शिक्षकों द्वारा निर्धारित मानकों का पूरी तरह पालन नहीं किया जा रहा है। उक्त प्रकरण के संबंध में जब जांच टीम से जानकारी लेने का प्रयास किया गया, तो टीम के अधिकारी स्पष्ट रूप से कुछ भी कहने से बचते नजर आए और जवाब देने से कतराते रहे। वहीं विद्यालय संचालक संदीप यादव ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि वर्ष 2025-26 में निनावली निवासी मनिंद्र महाराज द्वारा तीन बच्चों का प्रवेश विद्यालय में कराया गया था। इनमें कक्षा एक में दिव्यांशी व देव नारायण योगी रत्न तथा कक्षा नौ में जीत वरूल का नाम शामिल है। उनका आरोप है कि पूरे सत्र के दौरान बच्चों की फीस जमा नहीं की गई। कई बार अभिभावकों को मौखिक व लिखित रूप से फीस जमा करने के लिए सूचित किया गया, लेकिन उन्होंने कथित रूप से “ऊंची पहुंच” का हवाला देकर फीस देने से इनकार कर दिया।
संचालक के अनुसार, इसी फीस विवाद के चलते उनके खिलाफ झूठी शिकायत की गई है।
वही निनावली निवासी मनिंद्र महाराज ने बताया कि विद्यालय प्रबंधन अपनी खामियों को छिपाने के लिए अनावश्यक आरोप लगा रहे हैं। विद्यालय में बच्चों को पढ़ाई के आड़ में प्रताड़ित किया जाता हैं।
    user_सौरभ कुमार
    सौरभ कुमार
    Court reporter माधौगढ़, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • रामपुरा, जालौन। थाना क्षेत्र के ऊमरी नगर में चार दिन पूर्व हुए विवाद में गंभीर रूप से घायल 51 वर्षीय व्यक्ति की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई, जिससे क्षेत्र में शोक के साथ आक्रोश का माहौल व्याप्त हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ऊमरी नगर निवासी रूपनारायण पुत्र डालचंद (उम्र लगभग 51 वर्ष) 13 मार्च शुक्रवार को एक लगुनोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान मोहल्ले के पास शौचालय के निकट उनकी मुलाकात मुन्नेश एवं सुधीर उर्फ छोटू पुत्रगण सुरेंद्र कुमार से हो गई, जहां किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद ने उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। आरोप है कि मारपीट के दौरान मुन्नेश ने रूपनारायण के सिर पर डंडे से जोरदार प्रहार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों द्वारा उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरा ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय उरई रेफर कर दिया गया। वहां से भी स्थिति में सुधार न होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज झांसी भेजा गया और बाद में ग्वालियर स्थित माधव डिस्पेंसरी रेफर किया गया। लगातार उपचार के बावजूद आज 17 मार्च सुबह करीब 2 बजे रूपनारायण ने दम तोड़ दिया। उनकी मृत्यु की खबर मिलते ही ऊमरी नगर में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अपने पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर थे और मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके पुत्र शिवराज, पुष्पेंद्र, छोटू एवं आलोक हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है और आरोपी पक्ष की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी माधौगढ़ अंबुज यादव ने बताया कि 13 मार्च को दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई थी, जिसमें रूपनारायण गंभीर रूप से घायल हुए थे। उस समय मामले में एनसीआर दर्ज की गई थी। अब उनकी मृत्यु के बाद पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा गंभीर धाराओं में दर्ज किया जा रहा है तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं। रामपुरा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रजत कुमार सिंह ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    1
    रामपुरा, जालौन। थाना क्षेत्र के ऊमरी नगर में चार दिन पूर्व हुए विवाद में गंभीर रूप से घायल 51 वर्षीय व्यक्ति की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई, जिससे क्षेत्र में शोक के साथ आक्रोश का माहौल व्याप्त हो गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ऊमरी नगर निवासी रूपनारायण पुत्र डालचंद (उम्र लगभग 51 वर्ष) 13 मार्च शुक्रवार को एक लगुनोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान मोहल्ले के पास शौचालय के निकट उनकी मुलाकात मुन्नेश एवं सुधीर उर्फ छोटू पुत्रगण सुरेंद्र कुमार से हो गई, जहां किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद ने उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी।
आरोप है कि मारपीट के दौरान मुन्नेश ने रूपनारायण के सिर पर डंडे से जोरदार प्रहार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों द्वारा उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरा ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय उरई रेफर कर दिया गया। वहां से भी स्थिति में सुधार न होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज झांसी भेजा गया और बाद में ग्वालियर स्थित माधव डिस्पेंसरी रेफर किया गया।
लगातार उपचार के बावजूद आज 17 मार्च सुबह करीब 2 बजे रूपनारायण ने दम तोड़ दिया। उनकी मृत्यु की खबर मिलते ही ऊमरी नगर में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अपने पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर थे और मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके पुत्र शिवराज, पुष्पेंद्र, छोटू एवं आलोक हैं।
घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है और आरोपी पक्ष की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की जा रही है।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी माधौगढ़ अंबुज यादव ने बताया कि 13 मार्च को दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई थी, जिसमें रूपनारायण गंभीर रूप से घायल हुए थे। उस समय मामले में एनसीआर दर्ज की गई थी। अब उनकी मृत्यु के बाद पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा गंभीर धाराओं में दर्ज किया जा रहा है तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं।
रामपुरा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रजत कुमार सिंह ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by Bheem rajawat 9628800458
    1
    Post by Bheem rajawat 9628800458
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • रामपुरा (जालौन)। थाना क्षेत्र के ऊमरी नगर में चार दिन पूर्व हुए विवाद में गंभीर रूप से घायल 51 वर्षीय व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक के साथ आक्रोश का माहौल व्याप्त है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ऊमरी नगर निवासी रूपनारायण पुत्र डालचंद (उम्र लगभग 51 वर्ष) 13 मार्च को एक लगुनोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान मोहल्ले के पास शौचालय के निकट उनकी मुलाकात मुन्नेश एवं सुधीर उर्फ छोटू पुत्रगण सुरेंद्र कुमार से हो गई, जहां किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद ने उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। आरोप है कि मारपीट के दौरान मुन्नेश ने रूपनारायण के सिर पर डंडे से जोरदार प्रहार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरा पहुंचाया, जहां से हालत नाजुक होने पर जिला चिकित्सालय उरई रेफर किया गया। इसके बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज झांसी और फिर ग्वालियर स्थित माधव डिस्पेंसरी भेजा गया। लगातार उपचार के बावजूद 17 मार्च की सुबह करीब 2 बजे रूपनारायण ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और ऊमरी नगर में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक अपने पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर थे और मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके पुत्र शिवराज, पुष्पेंद्र, छोटू एवं आलोक हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है और आरोपी पक्ष की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी माधौगढ़ अंबुज यादव ने बताया कि 13 मार्च को दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई थी, जिसमें रूपनारायण गंभीर रूप से घायल हुए थे। उस समय मामले में एनसीआर दर्ज की गई थी, लेकिन अब उनकी मृत्यु के बाद पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन कर दबिश दी जा रही है। वहीं, रामपुरा थाना प्रभारी निरीक्षक रजत कुमार सिंह ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    4
    रामपुरा (जालौन)। थाना क्षेत्र के ऊमरी नगर में चार दिन पूर्व हुए विवाद में गंभीर रूप से घायल 51 वर्षीय व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक के साथ आक्रोश का माहौल व्याप्त है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ऊमरी नगर निवासी रूपनारायण पुत्र डालचंद (उम्र लगभग 51 वर्ष) 13 मार्च को एक लगुनोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान मोहल्ले के पास शौचालय के निकट उनकी मुलाकात मुन्नेश एवं सुधीर उर्फ छोटू पुत्रगण सुरेंद्र कुमार से हो गई, जहां किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद ने उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी।
आरोप है कि मारपीट के दौरान मुन्नेश ने रूपनारायण के सिर पर डंडे से जोरदार प्रहार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरा पहुंचाया, जहां से हालत नाजुक होने पर जिला चिकित्सालय उरई रेफर किया गया। इसके बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज झांसी और फिर ग्वालियर स्थित माधव डिस्पेंसरी भेजा गया।
लगातार उपचार के बावजूद 17 मार्च की सुबह करीब 2 बजे रूपनारायण ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और ऊमरी नगर में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक अपने पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर थे और मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके पुत्र शिवराज, पुष्पेंद्र, छोटू एवं आलोक हैं।
घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है और आरोपी पक्ष की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की जा रही है।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी माधौगढ़ अंबुज यादव ने बताया कि 13 मार्च को दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई थी, जिसमें रूपनारायण गंभीर रूप से घायल हुए थे। उस समय मामले में एनसीआर दर्ज की गई थी, लेकिन अब उनकी मृत्यु के बाद पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन कर दबिश दी जा रही है।
वहीं, रामपुरा थाना प्रभारी निरीक्षक रजत कुमार सिंह ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    user_सौरभ कुमार
    सौरभ कुमार
    Court reporter माधौगढ़, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.