मारपीट में घायल 51 वर्षीय व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, क्षेत्र में शोक व आक्रोश रामपुरा (जालौन)। थाना क्षेत्र के ऊमरी नगर में चार दिन पूर्व हुए विवाद में गंभीर रूप से घायल 51 वर्षीय व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक के साथ आक्रोश का माहौल व्याप्त है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ऊमरी नगर निवासी रूपनारायण पुत्र डालचंद (उम्र लगभग 51 वर्ष) 13 मार्च को एक लगुनोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान मोहल्ले के पास शौचालय के निकट उनकी मुलाकात मुन्नेश एवं सुधीर उर्फ छोटू पुत्रगण सुरेंद्र कुमार से हो गई, जहां किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद ने उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। आरोप है कि मारपीट के दौरान मुन्नेश ने रूपनारायण के सिर पर डंडे से जोरदार प्रहार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरा पहुंचाया, जहां से हालत नाजुक होने पर जिला चिकित्सालय उरई रेफर किया गया। इसके बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज झांसी और फिर ग्वालियर स्थित माधव डिस्पेंसरी भेजा गया। लगातार उपचार के बावजूद 17 मार्च की सुबह करीब 2 बजे रूपनारायण ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और ऊमरी नगर में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक अपने पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर थे और मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके पुत्र शिवराज, पुष्पेंद्र, छोटू एवं आलोक हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है और आरोपी पक्ष की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी माधौगढ़ अंबुज यादव ने बताया कि 13 मार्च को दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई थी, जिसमें रूपनारायण गंभीर रूप से घायल हुए थे। उस समय मामले में एनसीआर दर्ज की गई थी, लेकिन अब उनकी मृत्यु के बाद पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन कर दबिश दी जा रही है। वहीं, रामपुरा थाना प्रभारी निरीक्षक रजत कुमार सिंह ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मारपीट में घायल 51 वर्षीय व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, क्षेत्र में शोक व आक्रोश रामपुरा (जालौन)। थाना क्षेत्र के ऊमरी नगर में चार दिन पूर्व हुए विवाद में गंभीर रूप से घायल 51 वर्षीय व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक के साथ आक्रोश का माहौल व्याप्त है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ऊमरी नगर निवासी रूपनारायण पुत्र डालचंद (उम्र लगभग 51 वर्ष) 13 मार्च को एक लगुनोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान मोहल्ले के पास शौचालय के निकट उनकी मुलाकात
मुन्नेश एवं सुधीर उर्फ छोटू पुत्रगण सुरेंद्र कुमार से हो गई, जहां किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद ने उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। आरोप है कि मारपीट के दौरान मुन्नेश ने रूपनारायण के सिर पर डंडे से जोरदार प्रहार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरा पहुंचाया, जहां से हालत नाजुक होने पर जिला चिकित्सालय उरई रेफर किया गया। इसके बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज झांसी और फिर ग्वालियर
स्थित माधव डिस्पेंसरी भेजा गया। लगातार उपचार के बावजूद 17 मार्च की सुबह करीब 2 बजे रूपनारायण ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और ऊमरी नगर में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक अपने पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर थे और मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके पुत्र शिवराज, पुष्पेंद्र, छोटू एवं आलोक हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है और आरोपी पक्ष की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी माधौगढ़ अंबुज यादव ने बताया
कि 13 मार्च को दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई थी, जिसमें रूपनारायण गंभीर रूप से घायल हुए थे। उस समय मामले में एनसीआर दर्ज की गई थी, लेकिन अब उनकी मृत्यु के बाद पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन कर दबिश दी जा रही है। वहीं, रामपुरा थाना प्रभारी निरीक्षक रजत कुमार सिंह ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- Post by Bheem rajawat 96288004581
- जालौन। 15 जनवरी को हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मृतक के बेटे सचिन ने कोतवाली में दी, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार छिरिया सलेमपुर निवासी विनोद कुमार 15 जनवरी की शाम करीब 7 बजे जालौन से अपने गांव छिरिया जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल विनोद कुमार की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के पुत्र सचिन ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- 🔥 जालौन में बड़ी कार्रवाई: छुरी के साथ युवक गिरफ्तार, वारदात की फिराक में था आरोपी 🔥 जालौन। जिले में अपराध पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान एक संदिग्ध युवक को छुरी के साथ दबोच लिया, जो किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में खड़ा था। मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाल आनंद कुमार अपनी टीम—कुंवरपाल और विकास यादव के साथ उरई रोड पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक संदिग्ध हालत में खड़ा दिखाई दिया। पुलिस ने जब उसे रोककर पूछताछ की, तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। शक होने पर पुलिस ने तलाशी ली, जिसमें उसके पास से एक धारदार छुरी बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान सरदीप उर्फ बंटी, निवासी जगम्मनपुर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। 👉 कोतवाल आनंद कुमार सिंह ने साफ कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होती रहेगी। ✍️ संजयकुमार पत्रकार जालौन मो 79051843711
- जालौन/ उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज देर रात अज्ञात वाहन ने कार को मारी जोरदार टक्कर,कार के परखच्चे उड़े कार में सवार पिता, पुत्र और पुत्री हुए घायल पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें उपचार दिया तथा भाई और बहन की गंभीर अवस्था देखकर उच्च संस्थान रेफर किया गया फिरोजाबाद से अपने घर कुसमिलिया आ रहा था परिवार जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र का मामला4
- जालौन 17 मार्च। कमसेरा चौराहे पर दो मोटरसाइकिलों में टक्कर हो गयी। दो मोटरसाइकिलों में आपसी टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है । कोतवाली क्षेत्र के ग्राम परधानी निवासी वीरेंद्र सिंह गुर्जर 45 वर्ष पुत्र सुजान सिंह व राजकुमार 40 वर्ष पुत्र रामप्रकाश मोटरसाइकिल से जालौन आ रहे तथा ग्राम बोहरा निवासी नितेश 20 वर्ष पुत्र सुंदर सिंह भी जालौन आ रहे थे। कमसेरा चौराहे पर आते ही दोनों मोटरसाइकिलों में आमने सामने टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल की टक्कर में तीनों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गये। राहगीरों की मदद से घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां पर डां योगेश आर्या ने घायलों का उपचार प्रदान किया ।2
- औरैया में आवारा सांडों की लड़ाई अब लोगों के लिए बड़ा खतरा बनती जा रही है। सड़कों पर अचानक भिड़ रहे सांडों से राहगीरों और वाहन चालकों में दहशत है। कई बार लोग अपनी जान बचाने के लिए भागते नजर आते हैं, वहीं हादसों का खतरा भी लगातार बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि आवारा पशुओं को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर भेजा जाए, ताकि सड़कों पर सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।2
- Post by Bheem rajawat 96288004584
- मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाल आनंद कुमार अपनी टीम—कुंवरपाल और विकास यादव के साथ उरई रोड पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक संदिग्ध हालत में खड़ा दिखाई दिया। पुलिस ने जब उसे रोककर पूछताछ की, तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। शक होने पर पुलिस ने तलाशी ली, जिसमें उसके पास से एक धारदार छुरी बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान सरदीप उर्फ बंटी, निवासी जगम्मनपुर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी हैं1
- करंट लगने से युवक की मौत, कूलर हटाते समय हुआ हादसा जालौन। जिले के कोंच कोतवाली क्षेत्र में करंट लगने से एक 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, पंचानन चौराहे के पास रहने वाला युवक अपने घर में कूलर हटाने का काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक वह करंट की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया और बेहोश हो गया। घटना के बाद परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बॉक्स न्यूज (संक्षेप में): कूलर हटाते समय हुआ हादसा करंट की चपेट में आने से युवक की मौत अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा4