logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लला, आटा मांगो तो बहू मारन दौड़ पड़ी’... थाने पहुंची वृद्धा - बुंदेली में सुनाया अपना दर्द, थाना प्रभारी ने पहले खिलाई रोटी फिर बहू को बुलाकर लगाई फटकार एट (जालौन)। ‘लला, मोय भूख लगी थी। बहू से आटो मांगो तो गारी देन लगी, मारन की धमकी दे डारी। अब मोय रोटी तक नईं मिलत...।’ बुंदेली में यह पीड़ा सुनाते हुए ग्राम सोमई की वृद्धा गिरजरानी गुरुवार को थाना एट पहुंचीं। उनकी बात सुनकर थाना प्रभारी शिवशंकर सिंह ने पहले उन्हें भोजन कराया और फिर पूरी शिकायत सुनी। वृद्धा ने आरोप लगाया कि बेटे की मौत के बाद बहू उनकी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रही है और उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है। वृद्धा का कहना था कि उन्हें खाने तक के लिए परेशान होना पड़ता है। उन्होंने बहू पर गाली-गलौज और मारपीट की धमकी देने का भी आरोप लगाया। वृद्धा की शिकायत पर थाना प्रभारी ने बहू मंजू को थाने बुलाया और उसे कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने चेतावनी दी कि वृद्धा के साथ मारपीट, गाली-गलौज या किसी तरह की प्रताड़ना की शिकायत दोबारा मिली तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी शिवशंकर सिंह ने वृद्धा को भरोसा दिलाया कि उनकी सुरक्षा और भोजन आदि की व्यवस्था में हरसंभव मदद की जाएगी। साथ ही मामले की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। थाने में वृद्धा का बुंदेली में अपना दर्द बयां करना और पुलिस का संवेदनशील रवैया क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।

3 hrs ago
user_प्रदीप महतवानी
प्रदीप महतवानी
Local News Reporter Jalaun, Uttar Pradesh•
3 hrs ago

लला, आटा मांगो तो बहू मारन दौड़ पड़ी’... थाने पहुंची वृद्धा - बुंदेली में सुनाया अपना दर्द, थाना प्रभारी ने पहले खिलाई रोटी फिर बहू को बुलाकर लगाई फटकार एट (जालौन)। ‘लला, मोय भूख लगी थी। बहू से आटो मांगो तो गारी देन लगी, मारन की धमकी दे डारी। अब मोय रोटी तक नईं मिलत...।’ बुंदेली में यह पीड़ा सुनाते हुए ग्राम सोमई की वृद्धा गिरजरानी गुरुवार को थाना एट पहुंचीं। उनकी बात सुनकर थाना प्रभारी शिवशंकर सिंह ने पहले उन्हें भोजन कराया और फिर पूरी शिकायत सुनी। वृद्धा ने आरोप लगाया कि बेटे की मौत के बाद बहू उनकी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रही है और उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है। वृद्धा का कहना था कि उन्हें खाने तक के लिए परेशान होना पड़ता है। उन्होंने बहू पर गाली-गलौज और मारपीट की धमकी देने का भी आरोप लगाया। वृद्धा की शिकायत पर थाना प्रभारी ने बहू मंजू को थाने बुलाया और उसे कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने चेतावनी दी कि वृद्धा के साथ मारपीट, गाली-गलौज या किसी तरह की प्रताड़ना की शिकायत दोबारा मिली तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी शिवशंकर सिंह ने वृद्धा को भरोसा दिलाया कि उनकी सुरक्षा और भोजन आदि की व्यवस्था में हरसंभव मदद की जाएगी। साथ ही मामले की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। थाने में वृद्धा का बुंदेली में अपना दर्द बयां करना और पुलिस का संवेदनशील रवैया क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से मजबूत होगी प्रदेश की अर्थव्यवस्था लखनऊ। योगी सरकार के नेतृत्व में आयोजित होने वाला यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो उत्तर प्रदेश की आर्थिक मजबूती को नई दिशा देने वाला महत्वपूर्ण मंच साबित होगा। ट्रेड शो के माध्यम से प्रदेश के उत्पादों, उद्योगों और निवेश की संभावनाओं को देश-दुनिया के सामने व्यापक पहचान मिलेगी। इस आयोजन से उत्तर प्रदेश में निवेश के नए अवसर बढ़ने, रोजगार के अवसर सृजित होने और स्थानीय कारोबार को गति मिलने की उम्मीद है। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश को उद्योग, व्यापार और निवेश के क्षेत्र में और अधिक मजबूत बनाया जाए। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के जरिए प्रदेश की औद्योगिक क्षमता और ‘मेक इन यूपी’ की संभावनाओं को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। इससे राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ ही विकास की रफ्तार भी तेज होने की उम्मीद है। जालौन संवाददाता – पंकज गुप्ता
    1
    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से मजबूत होगी प्रदेश की अर्थव्यवस्था
लखनऊ। योगी सरकार के नेतृत्व में आयोजित होने वाला यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो उत्तर प्रदेश की आर्थिक मजबूती को नई दिशा देने वाला महत्वपूर्ण मंच साबित होगा। ट्रेड शो के माध्यम से प्रदेश के उत्पादों, उद्योगों और निवेश की संभावनाओं को देश-दुनिया के सामने व्यापक पहचान मिलेगी। इस आयोजन से उत्तर प्रदेश में निवेश के नए अवसर बढ़ने, रोजगार के अवसर सृजित होने और स्थानीय कारोबार को गति मिलने की उम्मीद है। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश को उद्योग, व्यापार और निवेश के क्षेत्र में और अधिक मजबूत बनाया जाए। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के जरिए प्रदेश की औद्योगिक क्षमता और ‘मेक इन यूपी’ की संभावनाओं को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। इससे राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ ही विकास की रफ्तार भी तेज होने की उम्मीद है। जालौन संवाददाता – पंकज गुप्ता
    user_Pankaj Gupta
    Pankaj Gupta
    Media and information sciences faculty उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • When a man lacks the courage to speak the truth, his silence speaks for him. Amit Shah’s silence is his confession. When a man lacks the courage to speak the truth, his silence speaks for him. Amit Shah’s silence is his confession.
    1
    When a man lacks the courage to speak the truth, his silence speaks for him.

Amit Shah’s silence is his confession.
When a man lacks the courage to speak the truth, his silence speaks for him.
Amit Shah’s silence is his confession.
    user_Uttar pradesh ki takat
    Uttar pradesh ki takat
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • पीड़ित प्रधान कल से डीएम कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने की दी चेतावनी, क्या है मांग जानिए पीड़ित ने सोशल मीडिया के माध्यम से चेतावानी दी है कि कल दिन गुरुवार सुबह 10 बजे से वह अनिश्चितकालीन के लिए जिलाधिकारी कार्यालय में अपराधियों की गिरफ्तारी ना होने तक वीर सिंह हथनौरा अनशन पर बैठेगे
    1
    पीड़ित प्रधान कल से डीएम कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने की दी चेतावनी, क्या है मांग जानिए
पीड़ित ने सोशल मीडिया के माध्यम से चेतावानी दी है कि कल दिन गुरुवार सुबह 10 बजे से वह अनिश्चितकालीन के लिए जिलाधिकारी कार्यालय में अपराधियों की गिरफ्तारी ना होने तक वीर सिंह हथनौरा अनशन पर बैठेगे
    user_RC Rajpoot पत्रकार
    RC Rajpoot पत्रकार
    Advertising agency उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • 🎤jalaun : एड्स जागरूकता को लेकर जिला अस्पताल में लगा कैंप,बचाव के प्रति किया जागरूक🖥️ 📍जनपद में एचआईवी संक्रमित मरीजों की संख्या सीमित है : डा. हरिनंदन प्रसाद जालौन।एड्स एवं एचआईवी संक्रमण से बचाव और लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से उरई स्थित जिला पुरुष अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों को एचआईवी संक्रमण के कारण, बचाव के उपाय और समय पर जांच एवं उपचार के महत्व की जानकारी दी। इस दौरान लोगों को बताया गया कि एचआईवी से बचाव के लिए जागरूकता बेहद जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सुरक्षित व्यवहार अपनाने, किसी भी तरह की भ्रांति से बचने और आवश्यकता पड़ने पर एचआईवी की जांच कराने की अपील की। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जनपद जालौन में वर्तमान में करीब 835 एचआईवी पॉजिटिव मरीज चिन्हित हैं। इससे पहले जिला एआरटी सेंटर के माध्यम से करीब 480 संक्रमित मरीजों के उपचाराधीन होने की जानकारी सामने आई थी। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि मरीजों की पहचान और उपचार के साथ-साथ संक्रमण की रोकथाम के लिए लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. हरिनंदन प्रसाद ने बताया कि एचआईवी/एड्स की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक करना बेहद आवश्यक है। इसी उद्देश्य से जिले में समय-समय पर जागरूकता कैंप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनपद में एचआईवी संक्रमित मरीजों की संख्या सीमित है, लेकिन संक्रमण को और फैलने से रोकने के लिए लोगों में सही जानकारी और जागरूकता होना जरूरी है। रिपोर्ट -जनपद जालौन से soni news के लिए अमित कुमार। बाइट- डा. हरिनंदन प्रसाद, सीएमओ जालौन।
    2
    🎤jalaun : एड्स जागरूकता को लेकर जिला अस्पताल में लगा कैंप,बचाव के प्रति किया जागरूक🖥️
📍जनपद में एचआईवी संक्रमित मरीजों की संख्या सीमित है : डा. हरिनंदन प्रसाद
जालौन।एड्स एवं एचआईवी संक्रमण से बचाव और लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से उरई स्थित जिला पुरुष अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों को एचआईवी संक्रमण के कारण, बचाव के उपाय और समय पर जांच एवं उपचार के महत्व की जानकारी दी।
इस दौरान लोगों को बताया गया कि एचआईवी से बचाव के लिए जागरूकता बेहद जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सुरक्षित व्यवहार अपनाने, किसी भी तरह की भ्रांति से बचने और आवश्यकता पड़ने पर एचआईवी की जांच कराने की अपील की।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जनपद जालौन में वर्तमान में करीब 835 एचआईवी पॉजिटिव मरीज चिन्हित हैं। इससे पहले जिला एआरटी सेंटर के माध्यम से करीब 480 संक्रमित मरीजों के उपचाराधीन होने की जानकारी सामने आई थी। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि मरीजों की पहचान और उपचार के साथ-साथ संक्रमण की रोकथाम के लिए लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा. हरिनंदन प्रसाद ने बताया कि एचआईवी/एड्स की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक करना बेहद आवश्यक है। इसी उद्देश्य से जिले में समय-समय पर जागरूकता कैंप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनपद में एचआईवी संक्रमित मरीजों की संख्या सीमित है, लेकिन संक्रमण को और फैलने से रोकने के लिए लोगों में सही जानकारी और जागरूकता होना जरूरी है।
रिपोर्ट -जनपद जालौन से soni news के लिए अमित कुमार।
बाइट- डा. हरिनंदन प्रसाद, सीएमओ जालौन।
    user_SONI NEWS
    SONI NEWS
    Media company उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • कोंच क्षेत्र में प्रेमी जोड़ों के घर से भागकर शादी करने के मामले लगातार चर्चा में युवती के वायरल वीडियो को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं मामले को लेकर पुलिस की जांच और वास्तविक स्थिति स्पष्ट होना बाकी
    1
    कोंच क्षेत्र में प्रेमी जोड़ों के घर से भागकर शादी करने के मामले लगातार चर्चा में

युवती के वायरल वीडियो को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं

मामले को लेकर पुलिस की जांच और वास्तविक स्थिति स्पष्ट होना बाकी
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • कोंच में राष्ट्रवीर दुर्गादास जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, महिलाओं ने तिरंगा लेकर बढ़ाया उत्साह जालौन के कोच में वीर शिरोमणि राष्ट्रवीर दुर्गादास की जयंती के अवसर पर गुरुवार को11,30 बजे कोंच नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में स्थानीय लोगों के साथ बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी की। कई महिलाएं हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुईं, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। शोभायात्रा का शुभारंभ नगर के चंदकुआ स्थित अवध बिहारी लाल मंदिर से हुआ। इसके बाद यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों और प्रमुख इलाकों से होते हुए आगे बढ़ी। यात्रा में सुसज्जित विभिन्न झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। झांकियों के माध्यम से ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत की झलक प्रस्तुत की गई। शोभायात्रा के दौरान ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर लोग उत्साह से झूमते नजर आए। शोभायात्रा में उमड़ी भीड़ के चलते नगर में जगह-जगह उत्साह का माहौल रहा। वीरता, देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम से जुड़े नारों से वातावरण गूंजता रहा। महिलाओं की बड़ी संख्या में सहभागिता ने आयोजन को और खास बना दिया। हाथों में तिरंगा लिए महिलाओं ने देशभक्ति का संदेश दिया। शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल भी तैनात रहा, जिससे यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। पुलिसकर्मियों ने मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए यातायात को भी नियंत्रित किया। कार्यक्रम में राठौर समिति से धर्मेंद्र राठौर, रोहित राठौर पनयारा, अधिवक्ता इंद्रजीत राठौर, दुर्गा प्रसाद, धर्मेंद्र राठौर एलआईसी, वीरेंद्र राठौर, दिलीप राठौर सहित कई लोग मौजूद रहे। इसके अलावा सपा जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर, सभासद अनिल वर्मा, विनोद सोनी, महेंद्र सोनी, सुनील शर्मा, अनिल कपूर, भाजपा नगर अध्यक्ष अंजू अग्रवाल, अनिल पटैरिया और राघवेंद्र तिवारी ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। राष्ट्रवीर दुर्गादास जयंती पर निकली इस शोभायात्रा ने नगर में वीरता, राष्ट्रप्रेम और सांस्कृतिक गौरव का संदेश दिया।
    1
    कोंच में राष्ट्रवीर दुर्गादास जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, महिलाओं ने तिरंगा लेकर बढ़ाया उत्साह
जालौन के कोच में वीर शिरोमणि राष्ट्रवीर दुर्गादास की जयंती के अवसर पर गुरुवार को11,30 बजे कोंच नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में स्थानीय लोगों के साथ बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी की। कई महिलाएं हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुईं, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
शोभायात्रा का शुभारंभ नगर के चंदकुआ स्थित अवध बिहारी लाल मंदिर से हुआ। इसके बाद यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों और प्रमुख इलाकों से होते हुए आगे बढ़ी। यात्रा में सुसज्जित विभिन्न झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। झांकियों के माध्यम से ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत की झलक प्रस्तुत की गई। शोभायात्रा के दौरान ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर लोग उत्साह से झूमते नजर आए।
शोभायात्रा में उमड़ी भीड़ के चलते नगर में जगह-जगह उत्साह का माहौल रहा। वीरता, देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम से जुड़े नारों से वातावरण गूंजता रहा। महिलाओं की बड़ी संख्या में सहभागिता ने आयोजन को और खास बना दिया। हाथों में तिरंगा लिए महिलाओं ने देशभक्ति का संदेश दिया।
शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल भी तैनात रहा, जिससे यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। पुलिसकर्मियों ने मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए यातायात को भी नियंत्रित किया।
कार्यक्रम में राठौर समिति से धर्मेंद्र राठौर, रोहित राठौर पनयारा, अधिवक्ता इंद्रजीत राठौर, दुर्गा प्रसाद, धर्मेंद्र राठौर एलआईसी, वीरेंद्र राठौर, दिलीप राठौर सहित कई लोग मौजूद रहे। इसके अलावा सपा जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर, सभासद अनिल वर्मा, विनोद सोनी, महेंद्र सोनी, सुनील शर्मा, अनिल कपूर, भाजपा नगर अध्यक्ष अंजू अग्रवाल, अनिल पटैरिया और राघवेंद्र तिवारी ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
राष्ट्रवीर दुर्गादास जयंती पर निकली इस शोभायात्रा ने नगर में वीरता, राष्ट्रप्रेम और सांस्कृतिक गौरव का संदेश दिया।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    4 hrs ago
  • "आप एयरपोर्ट बना रहे हो पानी भर गया उसमें, एक्सप्रेसवे बना रहे हो गड्ढे हो गए उसमें। हवाई जहाज उड़ाने वाले और प्रदेश चलाने वाले में कुछ समानता दिखाई दे रही है।" - माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी "आप एयरपोर्ट बना रहे हो पानी भर गया उसमें, एक्सप्रेसवे बना रहे हो गड्ढे हो गए उसमें। हवाई जहाज उड़ाने वाले और प्रदेश चलाने वाले में कुछ समानता दिखाई दे रही है।" - माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी
    1
    "आप एयरपोर्ट बना रहे हो पानी भर गया उसमें, एक्सप्रेसवे बना रहे हो गड्ढे हो गए उसमें। हवाई जहाज उड़ाने वाले और प्रदेश चलाने वाले में कुछ समानता दिखाई दे रही है।"

- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी
"आप एयरपोर्ट बना रहे हो पानी भर गया उसमें, एक्सप्रेसवे बना रहे हो गड्ढे हो गए उसमें। हवाई जहाज उड़ाने वाले और प्रदेश चलाने वाले में कुछ समानता दिखाई दे रही है।"
- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी
    user_Uttar pradesh ki takat
    Uttar pradesh ki takat
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • जालौन में चोर बेखौफ : 1 साल में एक ही घर में दूसरी बार चोरी! CCTV भी तोड़े!!.... जालौन पुलिस को चोरी की चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा जालौन में चोरों के हौसले बुलंद, एक साल में एक ही घर में दूसरी बार चोरी जालौन: जालौन नगर के मोहल्ला तोपखाना स्थित शिवानी गार्डन के पीछे एक घर में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। बताया जा रहा है कि मोहल्ला निवासी चंद्रवीर सिंह राजावत, निवासी अनघोरा, अपने गांव गए हुए थे। इसी दौरान बीती रात चोरों ने घर का ताला तोड़कर चोरी कर ली। वारदात के दौरान चोरों ने पड़ोस में लगे विश्वजीत चौहान के घर के सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए, जिससे घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि इसी घर में एक साल के भीतर दूसरी बार चोरी हुई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक क्षेत्र में पहले भी चोरी की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिनके खुलासे का इंतजार है। इनमें लौना रोड पर आंशु गुप्ता के यहां लाखों की चोरी, उरई रोड पर मुस्तकीम के यहां चोरी, उरई रोड पर एक फौजी के यहां चोरी, वकील के यहां चोरी, नहर के पास जनरेटर चोरी, लौना रोड पर ई-रिक्शा चोरी, चिमनदुबे की दुकान में चोरी और सहाव नाका क्षेत्र में ई-रिक्शा की बैटरी चोरी की घटनाएं शामिल हैं। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। लोगों ने पुलिस से मांग की है कि क्षेत्र में हुई पुरानी चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा करने के साथ ही ताजा वारदात में शामिल चोरों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाए। फिलहाल पुलिस के सामने लगातार हुई इन चोरी की घटनाओं के खुलासे की चुनौती बनी हुई है।
    1
    जालौन में चोर बेखौफ : 1 साल में एक ही घर में दूसरी बार चोरी! CCTV भी तोड़े!!....
जालौन पुलिस को चोरी की चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा 
जालौन में चोरों के हौसले बुलंद, एक साल में एक ही घर में दूसरी बार चोरी
जालौन: जालौन नगर के मोहल्ला तोपखाना स्थित शिवानी गार्डन के पीछे एक घर में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। बताया जा रहा है कि मोहल्ला निवासी चंद्रवीर सिंह राजावत, निवासी अनघोरा, अपने गांव गए हुए थे। इसी दौरान बीती रात चोरों ने घर का ताला तोड़कर चोरी कर ली।
वारदात के दौरान चोरों ने पड़ोस में लगे विश्वजीत चौहान के घर के सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए, जिससे घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि इसी घर में एक साल के भीतर दूसरी बार चोरी हुई है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक क्षेत्र में पहले भी चोरी की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिनके खुलासे का इंतजार है। इनमें लौना रोड पर आंशु गुप्ता के यहां लाखों की चोरी, उरई रोड पर मुस्तकीम के यहां चोरी, उरई रोड पर एक फौजी के यहां चोरी, वकील के यहां चोरी, नहर के पास जनरेटर चोरी, लौना रोड पर ई-रिक्शा चोरी, चिमनदुबे की दुकान में चोरी और सहाव नाका क्षेत्र में ई-रिक्शा की बैटरी चोरी की घटनाएं शामिल हैं।
लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। लोगों ने पुलिस से मांग की है कि क्षेत्र में हुई पुरानी चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा करने के साथ ही ताजा वारदात में शामिल चोरों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाए।
फिलहाल पुलिस के सामने लगातार हुई इन चोरी की घटनाओं के खुलासे की चुनौती बनी हुई है।
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.