यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से मजबूत होगी प्रदेश की अर्थव्यवस्था लखनऊ। योगी सरकार के नेतृत्व में आयोजित होने वाला यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो उत्तर प्रदेश की आर्थिक मजबूती को नई दिशा देने वाला महत्वपूर्ण मंच साबित होगा। ट्रेड शो के माध्यम से प्रदेश के उत्पादों, उद्योगों और निवेश की संभावनाओं को देश-दुनिया के सामने व्यापक पहचान मिलेगी। इस आयोजन से उत्तर प्रदेश में निवेश के नए अवसर बढ़ने, रोजगार के अवसर सृजित होने और स्थानीय कारोबार को गति मिलने की उम्मीद है। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश को उद्योग, व्यापार और निवेश के क्षेत्र में और अधिक मजबूत बनाया जाए। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के जरिए प्रदेश की औद्योगिक क्षमता और ‘मेक इन यूपी’ की संभावनाओं को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। इससे राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ ही विकास की रफ्तार भी तेज होने की उम्मीद है। जालौन संवाददाता – पंकज गुप्ता
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से मजबूत होगी प्रदेश की अर्थव्यवस्था लखनऊ। योगी सरकार के नेतृत्व में आयोजित होने वाला यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो उत्तर प्रदेश की आर्थिक मजबूती को नई दिशा देने वाला महत्वपूर्ण मंच साबित होगा। ट्रेड शो के माध्यम से प्रदेश के उत्पादों, उद्योगों और निवेश की संभावनाओं को देश-दुनिया के सामने व्यापक पहचान मिलेगी। इस आयोजन से उत्तर प्रदेश में निवेश के नए अवसर बढ़ने, रोजगार के अवसर सृजित होने और स्थानीय कारोबार को गति मिलने की उम्मीद है। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश को उद्योग, व्यापार और निवेश के क्षेत्र में और अधिक मजबूत बनाया जाए। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के जरिए प्रदेश की औद्योगिक क्षमता और ‘मेक इन यूपी’ की संभावनाओं को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। इससे राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ ही विकास की रफ्तार भी तेज होने की उम्मीद है। जालौन संवाददाता – पंकज गुप्ता
- तिरंगा फहराने का सही तरीका, वीडियो में जानें जरूरी नियम लखनऊ। राष्ट्रीय ध्वज हमारे देश के गौरव और सम्मान का प्रतीक है। तिरंगा फहराते समय ध्वज की गरिमा और निर्धारित नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। इस वीडियो में देखें तिरंगा फहराने का सही तरीका, ध्वज की दिशा और सम्मान से जुड़े महत्वपूर्ण नियम। आइए, राष्ट्रध्वज का सम्मान करें और दूसरों को भी सही जानकारी दें।1
- स्थाई लोक अदालत के कार्यक्षेत्र पर प्रशिक्षण, सचिव व विशेषज्ञों ने दिए टिप्स 1 करोड़ रुपये तक के जन-उपयोगी विवादों का त्वरित समाधान करती है स्थाई लोक अदालत: मनाली चन्द्रा उरई (जालौन)। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार व जनपद न्यायाधीश विरजेन्द्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन में जनपद न्यायालय उरई में स्थाई लोक अदालत के संचालन एवं न्यायिक क्षेत्र विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मनाली चन्द्रा ने की। सचिव मनाली चन्द्रा ने बताया कि विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987 की धारा 22-बी के तहत गठित स्थाई लोक अदालत आम अदालतों की तरह नियमित कार्य करती है। प्रशिक्षण में स्थाई लोक अदालत के सदस्य रामबाबू केवट व वरिष्ठ अधिवक्ता संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि यह व्यवस्था बिजली, पानी, परिवहन, डाक, स्वास्थ्य, बैंकिंग व बीमा जैसी सार्वजनिक उपयोगिता सेवाओं के विवादों के निस्तारण का सुलभ माध्यम है। इसमें 1 करोड़ रुपये तक के उन वित्तीय विवादों की सुनवाई होती है जो किसी अन्य अदालत में न गए हों। यह आम नागरिकों को कम खर्चीला व त्वरित न्याय सुरक्षा कवच देती है। इस मौके पर बार संघ महासचिव साधना त्रिपाठी, द्रगपाल सिंह, विश्राम सिंह, अभिषेक पाठक, सुनीता सिंह आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।1
- 🎤ये शख्श जंजीरों में जकड़कर क्यों पहुंचा देवकली धाम, इस अनोखे अंदाज में क्या दिया संदेश🖥️ 📌कैदी की वेशभूषा पहनकर और हाथ-पैरों में जंजीरें बांधकर ही क्यों पहुंचा ये शख्श एंकर....औरैया शहर के ग्राम चिरहूली निवासी संदीप गुप्ता ने समाज को जागरूक करने के लिए अनोखा संदेश दिया। कैदी की वेशभूषा पहनकर और हाथ-पैरों में जंजीरें बांधकर उन्होंने बुराइयों से दूर रहने तथा ईश्वर की भक्ति अपनाने का आह्वान किया। शनिवार को वह इसी रूप में कांवड़ यात्रा करते हुए श्रृंगी रामपुर गए थे। मंगलवार को उन्होंने देवकली धाम पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर में संदीप गुप्ता ने श्रद्धालुओं से कहा कि अपराध और बुराइयों का रास्ता अंततः इंसान को बंधनों में जकड़ देता है। उन्होंने लोगों से नशा, अपराध और अन्य सामाजिक बुराइयों का त्याग कर धर्म, सदाचार और ईश्वर में आस्था के साथ जीवन जीने की अपील की। उनका कहना था कि जेल का जीवन बेहद कष्टदायक होता है, इसलिए हर व्यक्ति को गलत रास्ते से बचना चाहिए। देवकली धाम में उनके अनोखे रूप को देखकर श्रद्धालुओं की भीड़ जुट गई। लोगों ने उनके विचारों को ध्यान से सुना और सामाजिक जागरूकता के इस प्रयास की सराहना की। कई श्रद्धालुओं ने बुराइयों से दूर रहकर अच्छे मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया। संदीप का यह संदेश पूरे मंदिर परिसर में चर्चा का विषय बना रहा। रिपोर्ट -जनपद औरैया से soninews के लिये रामजी व्यास औरैया4
- जालौन.. मुहल्ला तोपखाना शिवानी गार्डन के पीछे घर मे एक साल मे दूसरी बार चोरी चोरी. मुहल्ला निवासी.. चंद्रवीर सिंह राजावत. अनघोरा वाले. अपने गांव गए है आज रात अज्ञात चोरो ने घर का ताला तोड़ चोरी कर ली पास लगे विश्वजीत चौहान के यहाँ लगे cc कैमरा तोड़ दिये इससे पहले भी कई चोरिया हुई जिनके खुलासे बाकी है 1-लौना रोड आँशु गुप्ता लाखो की चोरी. 2-उरई रोड मुस्तकीम के यहाँ लाखो की चोरी 3उरई रोड फौजी के यहाँ लाखो की चोरी 4 वकील के यहाँ चोरी 5- नहर के पास जनरेटर चोरी 6--लौना रोड ईरिक्शा चोरी 7-चिमनदुबे दुकान मे चोरी 8 सहाव नाका ईरिक्शा बैटरी चोरी अभी कई चोरियो के खुलासे बाकी भीम राजावत पत्रकार4
- उरई के विशाल मेगा मार्ट से मोबाइल चोरी, CCTV में कैद हुई संदिग्ध की करतूत! 👉विशाल मेगा मार्ट में चोरी का मामला सामने आया है, जहाँ एक शख्स का चेहरा कैमरों में रिकॉर्ड हुआ है। 👉पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर संदिग्ध की तलाश में जुटी है, मगर अब तक पहचान नहीं हो सकी है। 👉अगर आपके पास इस व्यक्ति से जुड़ी कोई सूचना है, तो पुलिस को देकर आरोपी को पकड़ाने में मदद करें।1
- जालौन.. मुहल्ला तोपखाना शिवानी गार्डन के पीछे घर मे एक साल मे दूसरी बार चोरी चोरी. मुहल्ला निवासी.. चंद्रवीर सिंह राजावत. अनघोरा वाले. अपने गांव गए है आज रात अज्ञात चोरो ने घर का ताला तोड़ चोरी कर ली पास लगे विश्वजीत चौहान के यहाँ लगे cc कैमरा तोड़ दिये इससे पहले भी कई चोरिया हुई जिनके खुलासे बाकी है 1-लौना रोड आँशु गुप्ता लाखो की चोरी. 2-उरई रोड मुस्तकीम के यहाँ लाखो की चोरी 3उरई रोड फौजी के यहाँ लाखो की चोरी 4 वकील के यहाँ चोरी 5- नहर के पास जनरेटर चोरी 6--लौना रोड ईरिक्शा चोरी 7-चिमनदुबे दुकान मे चोरी 8 सहाव नाका ईरिक्शा बैटरी चोरी अभी कई चोरियो के खुलासे बाकी भीम राजावत पत्रकार2
- *तिरंगा यात्रा एवं विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस की तैयारियों का जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण* कानपुर देहात, दिनांक 12 अगस्त 2026। जनपद में आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों के क्रम में दिनांक 13 अगस्त 2026 को अकबरपुर इंटर कॉलेज से अकबरपुर बस स्टैंड तक प्रस्तावित तिरंगा यात्रा एवं दिनांक 14 अगस्त 2026 को अकबरपुर महाविद्यालय अकबरपुर में आयोजित होने वाले विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम की तैयारियों का जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट श्री कपिल सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री विधान जायसवाल द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थलों, तिरंगा यात्रा के प्रस्तावित मार्ग, l पार्किंग व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी तैयारियां समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कर ली जाएं, जिससे कार्यक्रमों का सफल एवं गरिमामय आयोजन सुनिश्चित किया जा सके। जिलाधिकारी श्री कपिल सिंह ने कहा कि तिरंगा यात्रा राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं जनसहभागिता का प्रतीक है। उन्होंने निर्देश दिए कि यात्रा मार्ग पर साफ-सफाई, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था तथा प्रतिभागियों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम स्थलों पर पर्याप्त बैरिकेडिंग, एवं चिकित्सा सहायता की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि यह दिवस देश के विभाजन के दौरान विस्थापन एवं कठिन परिस्थितियों का सामना करने वाले लोगों के संघर्ष, त्याग एवं पीड़ा को स्मरण करने का अवसर है। उन्होंने कार्यक्रम को संवेदनशीलता एवं गरिमा के साथ आयोजित किए जाने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी श्री विधान जायसवाल ने सभी विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर कार्यक्रमों के सफल संचालन हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशानुरूप जनपद में आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संपन्न कराए जाएं। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दुष्यंत कुमार मौर्य, अपर जिलाधिकारी न्यायिक दिग्विजय सिंह, जिला विकास अधिकारी सुनील तिवारी, उप जिलाधिकारी अकबरपुर, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, अकबरपुर इंटर कालेज प्रधानाचार्य, अकबरपुर महाविद्यालय अकबरपुर प्राचार्य, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत अकबरपुर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।1
- ससुरारी जनों से पीड़ित महिला ने जिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार1