Shuru
Apke Nagar Ki App…
शिवराजपुर में आस्था सेवा समिति का सराहनीय पहल, 3 गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह धूमधाम से संपन्न #वायरल #हैशटैग #शिवराजपुर_विवाह #सामूहिक_विवाह #AasthaSevaSamiti #गरीब_कन्याओं_की_शादी #NautanNews #BiharNews #SocialWork #GoodNews #InspiringWork #MarriageCeremony #VillageNews #Humanity #HelpingHands #PositiveNews #ViralNews
Makhan Kumar
शिवराजपुर में आस्था सेवा समिति का सराहनीय पहल, 3 गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह धूमधाम से संपन्न #वायरल #हैशटैग #शिवराजपुर_विवाह #सामूहिक_विवाह #AasthaSevaSamiti #गरीब_कन्याओं_की_शादी #NautanNews #BiharNews #SocialWork #GoodNews #InspiringWork #MarriageCeremony #VillageNews #Humanity #HelpingHands #PositiveNews #ViralNews
More news from Pashchim Champaran and nearby areas
- जमीन विवाद में महिला पर हमला, बासमती देवी गंभीर रूप से घायल; गांव में तनाव योगापट्टी प्रखंड के मच्छरगांवा नगर पंचायत अंतर्गत कुअरापट्टी गांव में रविवार को दोपहर करीब एक बजे जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान बासमती देवी, पति सुरेंद्र साह के रूप में हुई है। बताया जाता है कि बासमती देवी और उनके पटिदारों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, जो रविवार को हिंसक रूप ले बैठा। आरोप है कि उनके देवर भरत साह के परिजनों ने मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची 112 पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र योगापट्टी में भर्ती कराया, जहां डॉ. प्रभात कुमार की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार स्थिति फिलहाल स्थिर है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से हस्तक्षेप कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की मांग की है।1
- बैरिया अंचल के लौकरिया मुसहर टोली में शुक्रवार को हुई अग्निकांड की घटना से प्रभावित परिवारों के बीच पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी सह पायनियर कोचिंग के डायरेक्टर अमित गिरी ने राहत सामग्री का वितरण किया। इस दौरान पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। राहत सामग्री में आवश्यक खाद्य पदार्थ एवं दैनिक उपयोग की वस्तुएं शामिल थीं, जिससे पीड़ितों को तत्काल राहत मिल सके। अमित गिरी ने कहा कि इस कठिन समय में वे पीड़ित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं। और आगे भी खड़ा रहूंगा।भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी हर संभव सहायता और सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से भी अपील की कि पीड़ितों के पुनर्वास के लिए शीघ्र आवश्यक कदम उठाए जाएं, ताकि प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द राहत मिले।स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे समय में समाज के जागरूक लोगों को आगे आना चाहिए। राहत वितरण कार्यक्रम के दौरान कई सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।1
- मझौलिया थाना क्षेत्र के धोकराहा पंचायत स्थित दूधा मठिया वार्ड-3 में 11 और 12 अप्रैल की दरमियानी रात करीब दो बजे चोरों ने संगठित तरीके से बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए तीन घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। बेंगलुरु में कार्यरत पप्पू शर्मा उर्फ चंद्रभूषण शर्मा के सूने घर में घुसे चोरों ने एक-एक कर 11 ताले तोड़ डाले और घर के अंदर रखे कीमती गहने व अन्य सामान समेट कर फरार हो गए, साथ ही वारदात के दौरान सीसीटीवी कैमरे के तार काटकर सबूत मिटाने की भी कोशिश की गई। वहीं इसी क्रम में अजय शर्मा के घर में चोर छत के रास्ते से दाखिल हुए और अंदर घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया, जबकि तीसरी वारदात में दुर्गा नाथ शर्मा उर्फ सुरेंद्र शर्मा के घर के लॉकर को तोड़कर उसमें रखी नगदी और जेवरात भी चोर अपने साथ ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई और पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई, जिसके बाद एफएसएल और डॉग स्क्वायड टीम को भी बुलाया गया है। इस पूरी संगठित चोरी की घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है और उन्होंने इलाके में पुलिस गश्ती बढ़ाने तथा सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।1
- Bihar Board Result 2026 की असली सच्चाई! 😱 | BSEB 10th/12th Result Date 2026 Reality Check ✅ #reelsviralシ #viralreel #trendingreel #reality #trendingvideo #education #rahulsirpcb1
- Bihar Board Result 2026 की असली सच्चाई! 😱 | BSEB 10th/12th Result Date 2026 Reality Check ✅ #reelsviralシ #viralreel #trendingreel #reality #trendingvideo #education #rahulsirpcb1
- Post by RAJA KUMAR1
- बेतिया में मोदनवाल ट्रेडर्स द्वारा कैच मसाला का रिटेलर मीटिंग आयोजित हुआ। कार्यक्रम में अधिकारियों ने उत्पाद की गुणवत्ता पर जोर देते हुए रिटेलर्स से बेहतर मसाले उपभोक्ताओं तक पहुंचाने की अपील की।1
- मझौलिया प्रखंड के मोहद्दीपुर पंचायत के वार्ड-11 में आज दोपहर अचानक लगी भीषण आग ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। शॉर्ट सर्किट से उठी चिंगारी ने कुछ ही पलों में विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते सात घरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला। इस भीषण अग्निकांड में बम ठाकुर, शिवमंगल ठाकुर, मनोज ठाकुर, दीनदयाल ठाकुर, अमेरिका ठाकुर, राम अवतार ठाकुर और शंभू ठाकुर के घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। घरों में रखा फर्नीचर, गहने, कपड़े और नगदी समेत वर्षों की जमा पूंजी पल भर में खाक हो गई, जिससे सभी परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए। आग लगते ही ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की भरसक कोशिश की, लेकिन लपटों की भयावहता के आगे उनकी एक न चली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, तब जाकर हालात सामान्य हो सके। घटना के बाद प्रशासन भी मौके पर पहुंचा और नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। अधिकारियों ने प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द राहत और मुआवजा देने का आश्वासन दिया है। वहीं, इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और पीड़ित परिवारों के सामने जीवन यापन की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।1
- मोतिहारी से बड़ी खबर: छात्रों के भविष्य को दिशा दे रहा भरोसेमंद करियर काउंसलिंग1