Shuru
Apke Nagar Ki App…
मोतिहारी से बड़ी खबर: छात्रों के भविष्य को दिशा दे रहा भरोसेमंद करियर काउंसलिंग सेंटर मोतिहारी से बड़ी खबर: छात्रों के भविष्य को दिशा दे रहा भरोसेमंद करियर काउंसलिंग
Niraj Raj
मोतिहारी से बड़ी खबर: छात्रों के भविष्य को दिशा दे रहा भरोसेमंद करियर काउंसलिंग सेंटर मोतिहारी से बड़ी खबर: छात्रों के भविष्य को दिशा दे रहा भरोसेमंद करियर काउंसलिंग
More news from बिहार and nearby areas
- गृह मंत्री अमित शाह बंगाल चुनाव प्रचार में कह रहे हैं कि 5 मई के बाद कोई घुसपैठी बचेगा नहीं गृह मंत्री ने ये भी कहा कि सरकार बनने दीजिए एक भी टीएमसी का गुंडा बाहर नहीं रहेगा उनको जेल में डालेंगे1
- सीएम कोई बने, बिहार को अब दिल्ली में बैठे दो गुजराती नेता चलाएंगे!!1
- बेतिया में यश इंटरप्राइजेज के बैनर तले मिल्कोमोर डीलर मीट का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने आधुनिक पशुपालन और गुणवत्तापूर्ण पशु आहार पर जोर दिया, जिससे दूध उत्पादन और किसानों की आय बढ़ाने की बात कही गई।1
- जमीन विवाद में महिला पर हमला, बासमती देवी गंभीर रूप से घायल; गांव में तनाव योगापट्टी प्रखंड के मच्छरगांवा नगर पंचायत अंतर्गत कुअरापट्टी गांव में रविवार को दोपहर करीब एक बजे जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान बासमती देवी, पति सुरेंद्र साह के रूप में हुई है। बताया जाता है कि बासमती देवी और उनके पटिदारों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, जो रविवार को हिंसक रूप ले बैठा। आरोप है कि उनके देवर भरत साह के परिजनों ने मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची 112 पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र योगापट्टी में भर्ती कराया, जहां डॉ. प्रभात कुमार की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार स्थिति फिलहाल स्थिर है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से हस्तक्षेप कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की मांग की है।1
- बैरिया अंचल के लौकरिया मुसहर टोली में शुक्रवार को हुई अग्निकांड की घटना से प्रभावित परिवारों के बीच पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी सह पायनियर कोचिंग के डायरेक्टर अमित गिरी ने राहत सामग्री का वितरण किया। इस दौरान पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। राहत सामग्री में आवश्यक खाद्य पदार्थ एवं दैनिक उपयोग की वस्तुएं शामिल थीं, जिससे पीड़ितों को तत्काल राहत मिल सके। अमित गिरी ने कहा कि इस कठिन समय में वे पीड़ित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं। और आगे भी खड़ा रहूंगा।भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी हर संभव सहायता और सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से भी अपील की कि पीड़ितों के पुनर्वास के लिए शीघ्र आवश्यक कदम उठाए जाएं, ताकि प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द राहत मिले।स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे समय में समाज के जागरूक लोगों को आगे आना चाहिए। राहत वितरण कार्यक्रम के दौरान कई सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।1
- बगहा पुलिस द्वारा जनता चौपाल में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं को सीधे सुना गया। इस पहल से आम लोगों को थाने के चक्कर लगाने से राहत मिली और मौके पर ही कई मामलों का समाधान किया गया। पुलिस और जनता के बीच विश्वास बढ़ाने की दिशा में यह एक सराहनीय कदम है। इस तरह की पहल से कानून व्यवस्था के प्रति लोगों का भरोसा और मजबूत1
- नीतीश कुमार के जल्द मुख्यमंत्री पद छोड़ने की अटकलों के बीच बिहार में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है1
- नरकटियागंज में युवक को गोली मारकर बदमाश फरार, पुरानी रंजिश की आशंका बेतिया: पश्चिम चम्पारण जिले के नरकटियागंज नगर क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है, जहां नंदपुर नया टोला गांव में पुरानी रंजिश को लेकर बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। घायल युवक की पहचान कटघरवा गांव निवासी रंजीत कुमार शर्मा के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि युवक हरदिया चौक से दावत खाकर बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान कृषि बाजार रोड पर नंदपुर नया टोला निवासी रमेश राउत नामक युवक ने उससे लिफ्ट मांगी। नंदपुर ढाला के पास पहुंचने पर उसने गांव में छोड़ने को कहा और उसे अपने साथ नंदपुर नया टोला ले गया। बताया जाता है कि गांव के एक स्कूल के समीप पहले से ही उसके अन्य साथी मौजूद थे। बाइक पर बैठे युवक ने पहले कट्टे से हर्ष फायरिंग की। इससे घबराकर रंजीत बाइक मोड़कर वापस जाने लगा, तभी पीछे से उसे गोली मार दी गई। गोली उसके पीठ में लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा। घटना के बाद सभी हमलावर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार युवक की पीठ में गोली फंसी हुई है और बेहतर इलाज के लिए उसे रेफर किया गया है। मौके से पुलिस ने एक खाली खोखा बरामद किया है। घटना की जांच के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया है। एसडीपीओ जय प्रकाश सिंह और थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसडीपीओ ने बताया कि हमलावरों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घायल युवक ने बताया कि हमलावरों का उसके गांव में पहले से किसी से विवाद था, लेकिन उसका इस विवाद से कोई संबंध नहीं था। इसके बावजूद उसे निशाना बनाया गया।1
- मझौलिया थाना क्षेत्र के धोकराहा पंचायत स्थित दूधा मठिया वार्ड-3 में 11 और 12 अप्रैल की दरमियानी रात करीब दो बजे चोरों ने संगठित तरीके से बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए तीन घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। बेंगलुरु में कार्यरत पप्पू शर्मा उर्फ चंद्रभूषण शर्मा के सूने घर में घुसे चोरों ने एक-एक कर 11 ताले तोड़ डाले और घर के अंदर रखे कीमती गहने व अन्य सामान समेट कर फरार हो गए, साथ ही वारदात के दौरान सीसीटीवी कैमरे के तार काटकर सबूत मिटाने की भी कोशिश की गई। वहीं इसी क्रम में अजय शर्मा के घर में चोर छत के रास्ते से दाखिल हुए और अंदर घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया, जबकि तीसरी वारदात में दुर्गा नाथ शर्मा उर्फ सुरेंद्र शर्मा के घर के लॉकर को तोड़कर उसमें रखी नगदी और जेवरात भी चोर अपने साथ ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई और पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई, जिसके बाद एफएसएल और डॉग स्क्वायड टीम को भी बुलाया गया है। इस पूरी संगठित चोरी की घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है और उन्होंने इलाके में पुलिस गश्ती बढ़ाने तथा सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।1