Shuru
Apke Nagar Ki App…
बेतिया में यश इंटरप्राइजेज के बैनर तले मिल्कोमोर डीलर मीट का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने आधुनिक पशुपालन और गुणवत्तापूर्ण पशु आहार पर जोर दिया, जिससे दूध उत्पादन और किसानों की आय बढ़ाने की बात कही गई। बेतिया में यश इंटरप्राइजेज के बैनर तले मिल्कोमोर डीलर मीट का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने आधुनिक पशुपालन और गुणवत्तापूर्ण पशु आहार पर जोर दिया, जिससे दूध उत्पादन और किसानों की आय बढ़ाने की बात कही गई।
A9Bharat News
बेतिया में यश इंटरप्राइजेज के बैनर तले मिल्कोमोर डीलर मीट का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने आधुनिक पशुपालन और गुणवत्तापूर्ण पशु आहार पर जोर दिया, जिससे दूध उत्पादन और किसानों की आय बढ़ाने की बात कही गई। बेतिया में यश इंटरप्राइजेज के बैनर तले मिल्कोमोर डीलर मीट का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने आधुनिक पशुपालन और गुणवत्तापूर्ण पशु आहार पर जोर दिया, जिससे दूध उत्पादन और किसानों की आय बढ़ाने की बात कही गई।
More news from Pashchim Champaran and nearby areas
- मझौलिया प्रखंड के मोहद्दीपुर पंचायत के वार्ड-11 में आज दोपहर अचानक लगी भीषण आग ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। शॉर्ट सर्किट से उठी चिंगारी ने कुछ ही पलों में विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते सात घरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला। इस भीषण अग्निकांड में बम ठाकुर, शिवमंगल ठाकुर, मनोज ठाकुर, दीनदयाल ठाकुर, अमेरिका ठाकुर, राम अवतार ठाकुर और शंभू ठाकुर के घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। घरों में रखा फर्नीचर, गहने, कपड़े और नगदी समेत वर्षों की जमा पूंजी पल भर में खाक हो गई, जिससे सभी परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए। आग लगते ही ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की भरसक कोशिश की, लेकिन लपटों की भयावहता के आगे उनकी एक न चली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, तब जाकर हालात सामान्य हो सके। घटना के बाद प्रशासन भी मौके पर पहुंचा और नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। अधिकारियों ने प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द राहत और मुआवजा देने का आश्वासन दिया है। वहीं, इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और पीड़ित परिवारों के सामने जीवन यापन की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।1
- sonbhadra do tracko ki apsi takkar jinnda jala driwar1
- मोतिहारी से एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। शहर के राज बाजार चौक स्थित महात्मा गांधी प्रेक्षागृह के पास पिछले 17 वर्षों से संचालित “करियर एम्बिशन एजुकेशन” चम्पारण क्षेत्र के छात्रों के लिए एक भरोसेमंद काउंसलिंग सेंटर के रूप में अपनी पहचान बनाए हुए है। यह संस्थान छात्रों को उनके करियर से जुड़ी सही दिशा और मार्गदर्शन प्रदान करने में अहम भूमिका निभा रहा है। “करियर एम्बिशन एजुकेशन” का मुख्य उद्देश्य छात्रों को उनकी रुचि और क्षमता के अनुसार उचित करियर विकल्प चुनने में सहायता करना है। यहां अनुभवी काउंसलर्स द्वारा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं, प्रोफेशनल कोर्स और उच्च शिक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी दी जाती है। यही कारण है कि यह सेंटर चम्पारण का सबसे विश्वसनीय करियर काउंसलिंग सेंटर माना जाता है। इस संस्थान का पता चंदमारी, राम शरण गेट के ठीक सामने, मोतिहारी है, जहां छात्र आसानी से पहुंचकर मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं। सेंटर के संचालक आकाश गुप्ता का कहना है कि उनका लक्ष्य हर छात्र को सही दिशा देना और उन्हें उनके सपनों को साकार करने में मदद करना है। छात्र या अभिभावक किसी भी प्रकार की जानकारी या काउंसलिंग के लिए संपर्क नंबर 9304207815 पर संपर्क कर सकते हैं। मोतिहारी और आसपास के क्षेत्रों में यह सेंटर शिक्षा के क्षेत्र में एक मजबूत स्तंभ के रूप में उभरकर सामने आया है।1
- आपने मोदी जी के नाम पर वोट दिया तो वो बिहार में आपके पसंद का नहीं, अपने पसंद का सीएम चुनने में लगे ही हैं। नीतीश कुमार के नाम पर वोट दिया तो उनका बेटा राजा बन ही रहा है। इसमें कोई रॉकेट साइंस नहीं है, जिस पर वोट दीजिएगा वही मिलेगा- प्रशांत किशोर1
- क्लास 11th का नया फाउंडेशन बैच सुबह 6 बजे से शुरू हो चुका हैँ मिडिल स्कूल के पास मिश्रबतरहाँ By Rahul sir 91109912811
- क्लास 11th का नया फाउंडेशन बैच सुबह 6 बजे से शुरू हो चुका हैँ मिडिल स्कूल के पास मिश्रबतरहाँ By Rahul sir 91109912811
- नरकटियागंज में युवक को गोली मारकर बदमाश फरार, पुरानी रंजिश की आशंका बेतिया: पश्चिम चम्पारण जिले के नरकटियागंज नगर क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है, जहां नंदपुर नया टोला गांव में पुरानी रंजिश को लेकर बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। घायल युवक की पहचान कटघरवा गांव निवासी रंजीत कुमार शर्मा के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि युवक हरदिया चौक से दावत खाकर बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान कृषि बाजार रोड पर नंदपुर नया टोला निवासी रमेश राउत नामक युवक ने उससे लिफ्ट मांगी। नंदपुर ढाला के पास पहुंचने पर उसने गांव में छोड़ने को कहा और उसे अपने साथ नंदपुर नया टोला ले गया। बताया जाता है कि गांव के एक स्कूल के समीप पहले से ही उसके अन्य साथी मौजूद थे। बाइक पर बैठे युवक ने पहले कट्टे से हर्ष फायरिंग की। इससे घबराकर रंजीत बाइक मोड़कर वापस जाने लगा, तभी पीछे से उसे गोली मार दी गई। गोली उसके पीठ में लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा। घटना के बाद सभी हमलावर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार युवक की पीठ में गोली फंसी हुई है और बेहतर इलाज के लिए उसे रेफर किया गया है। मौके से पुलिस ने एक खाली खोखा बरामद किया है। घटना की जांच के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया है। एसडीपीओ जय प्रकाश सिंह और थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसडीपीओ ने बताया कि हमलावरों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घायल युवक ने बताया कि हमलावरों का उसके गांव में पहले से किसी से विवाद था, लेकिन उसका इस विवाद से कोई संबंध नहीं था। इसके बावजूद उसे निशाना बनाया गया।1
- पश्चिम चंपारण जिले के पूजहां पटजिरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोहड़ा भवानीपुर गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पूजा कुमारी नाम की युवती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो उसने खुद अपने मोबाइल फोन से रिकॉर्ड किया है, जिसमें वह अपने प्रेमी के साथ घर से भागकर शादी करने की बात स्वीकार कर रही है और दावा कर रही है कि उसने यह विवाह अपनी पूरी मर्जी से किया है। युवती वीडियो में साफ तौर पर कहती है कि इस शादी में किसी प्रकार की जोर-जबरदस्ती या दबाव नहीं था, बल्कि उसने अपनी इच्छा से कोर्ट मैरिज के माध्यम से अपने प्रेमी के साथ विवाह किया है और अब वह उसके साथ ही रहना चाहती है। वीडियो में वह अपने परिवार के लोगों को लेकर भी गंभीर बयान देती नजर आ रही है और कहती है कि यदि उसके प्रेमी या उसके प्रेमी के परिवार वालों को किसी प्रकार की क्षति पहुंचती है या उन पर कोई कानूनी कार्रवाई की जाती है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी उसके परिवार के सदस्यों, जिनमें उसके चाचा राजन मुखिया, पिता अंगद मुखिया और माता शीला देवी शामिल हैं, पर होगी। इसके साथ ही वह प्रशासन से भी अपील करती है कि वह इस पूरे मामले में हस्तक्षेप न करे और उसे उसके प्रेमी के साथ शांतिपूर्ण जीवन जीने दिया जाए, क्योंकि उसने यह शादी अपनी मर्जी और सहमति से की है। इस वायरल वीडियो के सामने आने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं और लोग इस मामले को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी यह वीडियो तेजी से फैल रहा है, जिससे यह मामला और अधिक सुर्खियों में आ गया है। हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि हमारा चैनल नहीं करता है।1
- नीतीश कुमार के जल्द मुख्यमंत्री पद छोड़ने की अटकलों के बीच बिहार में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है1