logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नरकटियागंज में युवक को गोली मारकर बदमाश फरार, पुरानी रंजिश की आशंका बेतिया: पश्चिम चम्पारण जिले के नरकटियागंज नगर क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है, जहां नंदपुर नया टोला गांव में पुरानी रंजिश को लेकर बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। घायल युवक की पहचान कटघरवा गांव निवासी रंजीत कुमार शर्मा के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि युवक हरदिया चौक से दावत खाकर बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान कृषि बाजार रोड पर नंदपुर नया टोला निवासी रमेश राउत नामक युवक ने उससे लिफ्ट मांगी। नंदपुर ढाला के पास पहुंचने पर उसने गांव में छोड़ने को कहा और उसे अपने साथ नंदपुर नया टोला ले गया। बताया जाता है कि गांव के एक स्कूल के समीप पहले से ही उसके अन्य साथी मौजूद थे। बाइक पर बैठे युवक ने पहले कट्टे से हर्ष फायरिंग की। इससे घबराकर रंजीत बाइक मोड़कर वापस जाने लगा, तभी पीछे से उसे गोली मार दी गई। गोली उसके पीठ में लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा। घटना के बाद सभी हमलावर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार युवक की पीठ में गोली फंसी हुई है और बेहतर इलाज के लिए उसे रेफर किया गया है। मौके से पुलिस ने एक खाली खोखा बरामद किया है। घटना की जांच के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया है। एसडीपीओ जय प्रकाश सिंह और थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसडीपीओ ने बताया कि हमलावरों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घायल युवक ने बताया कि हमलावरों का उसके गांव में पहले से किसी से विवाद था, लेकिन उसका इस विवाद से कोई संबंध नहीं था। इसके बावजूद उसे निशाना बनाया गया।

9 hrs ago
user_A9Bharat News
A9Bharat News
Local News Reporter बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
9 hrs ago

नरकटियागंज में युवक को गोली मारकर बदमाश फरार, पुरानी रंजिश की आशंका बेतिया: पश्चिम चम्पारण जिले के नरकटियागंज नगर क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है, जहां नंदपुर नया टोला गांव में पुरानी रंजिश को लेकर बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। घायल युवक की पहचान कटघरवा गांव निवासी रंजीत कुमार शर्मा के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि युवक हरदिया चौक से दावत खाकर बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान कृषि बाजार रोड पर नंदपुर नया टोला निवासी रमेश राउत नामक युवक ने उससे लिफ्ट मांगी। नंदपुर ढाला के पास पहुंचने पर उसने गांव में छोड़ने को कहा और उसे अपने साथ नंदपुर नया टोला ले गया। बताया जाता है कि गांव के एक स्कूल के समीप पहले से ही उसके अन्य साथी मौजूद थे। बाइक पर बैठे युवक ने पहले कट्टे से हर्ष फायरिंग की। इससे घबराकर रंजीत बाइक मोड़कर वापस जाने लगा, तभी पीछे से उसे गोली मार दी गई। गोली उसके पीठ में लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा। घटना के बाद सभी हमलावर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार युवक की पीठ में गोली फंसी हुई है और बेहतर इलाज के लिए उसे रेफर किया गया है। मौके से पुलिस ने एक खाली खोखा बरामद किया है। घटना की जांच के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया है। एसडीपीओ जय प्रकाश सिंह और थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसडीपीओ ने बताया कि हमलावरों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घायल युवक ने बताया कि हमलावरों का उसके गांव में पहले से किसी से विवाद था, लेकिन उसका इस विवाद से कोई संबंध नहीं था। इसके बावजूद उसे निशाना बनाया गया।

More news from Pashchim Champaran and nearby areas
  • शिवराजपुर में आस्था सेवा समिति का सराहनीय पहल, 3 गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह धूमधाम से संपन्न #वायरल #हैशटैग #शिवराजपुर_विवाह #सामूहिक_विवाह #AasthaSevaSamiti #गरीब_कन्याओं_की_शादी #NautanNews #BiharNews #SocialWork #GoodNews #InspiringWork #MarriageCeremony #VillageNews #Humanity #HelpingHands #PositiveNews #ViralNews
    1
    शिवराजपुर में आस्था सेवा समिति का सराहनीय पहल, 3 गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह धूमधाम से संपन्न
#वायरल #हैशटैग  #शिवराजपुर_विवाह #सामूहिक_विवाह #AasthaSevaSamiti #गरीब_कन्याओं_की_शादी #NautanNews #BiharNews #SocialWork #GoodNews #InspiringWork #MarriageCeremony #VillageNews #Humanity #HelpingHands #PositiveNews #ViralNews
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    पत्रकार Bettiah, Pashchim Champaran•
    1 hr ago
  • बेतिया में मोदनवाल ट्रेडर्स द्वारा कैच मसाला का रिटेलर मीटिंग आयोजित हुआ। कार्यक्रम में अधिकारियों ने उत्पाद की गुणवत्ता पर जोर देते हुए रिटेलर्स से बेहतर मसाले उपभोक्ताओं तक पहुंचाने की अपील की।
    1
    बेतिया में मोदनवाल ट्रेडर्स द्वारा कैच मसाला का रिटेलर मीटिंग आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में अधिकारियों ने उत्पाद की गुणवत्ता पर जोर देते हुए रिटेलर्स से बेहतर मसाले उपभोक्ताओं तक पहुंचाने की अपील की।
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    Local News Reporter बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    9 hrs ago
  • बीती रात्रि पुलिस ग़स्ती करती रही चोर मस्ती चोरी करते रहे ।इसी कड़ी में धोकराहा पंचायत स्थित वार्ड नं.03 दूधा मठिया गांव में अज्ञात चोरों ने लाखों रुपए मूल्य की चोरी कर ली।उक्त बातों की पुष्टि पंचायत के मुखिया आशीष भट्ट ने की।उन्होंने बताया कि बीती रात्रि दुधा मठिया गांव निवासी सॉफ्टवेयर इंजिनियर पप्पू शर्मा उर्फ चंद्रभूषण शर्मा के घर में अज्ञात चोरों ने करीब 11 ताला काट कर चोरी के घटना को अंजाम दिया।जिसमें लाखों रुपए मूल्य की संपत्ति की चोरी कर ली गई। सॉफ्टवेयर इंजिनियर चेन्नई में नौकरी करते हैं।घर पर नहीं रहते हैं इनके घर में लगे सीसीटीवी कैमरा का तार चोरों द्वारा काट दी गई थी तथा अजय शर्मा के घर चोर छत के रस्ते घुस ताला तोड़कर लाखों रुपए मूल्य की संपत्ति लेकर चंपत हो गए। व दुर्गा नाथ शर्मा उर्फ सुरेंद्र शर्मा के घर के दूसरी मंजिल पर रखे लॉकर को भी तोड़ कर नगदी सहित जेवरात उड़ा लिए ।गौरतलब है कि सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई ।घटना स्थल की निरीक्षण करते हुए जांच में जुट गई ।इस संदर्भ में पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि जल्द ही चोरों को सलाखों के पीछे भेज दी जाएगी ।
    4
    बीती रात्रि पुलिस ग़स्ती करती रही चोर मस्ती चोरी करते रहे ।इसी कड़ी में धोकराहा पंचायत स्थित वार्ड नं.03 दूधा मठिया गांव में अज्ञात चोरों ने लाखों रुपए मूल्य की चोरी कर ली।उक्त बातों की पुष्टि पंचायत के मुखिया आशीष भट्ट ने की।उन्होंने बताया कि बीती रात्रि दुधा मठिया गांव निवासी सॉफ्टवेयर इंजिनियर पप्पू शर्मा उर्फ चंद्रभूषण शर्मा के घर में अज्ञात चोरों ने करीब 11 ताला काट कर चोरी के घटना को अंजाम दिया।जिसमें लाखों रुपए मूल्य की संपत्ति की चोरी कर ली गई। सॉफ्टवेयर इंजिनियर चेन्नई में नौकरी करते हैं।घर पर नहीं रहते हैं इनके घर में लगे सीसीटीवी कैमरा का तार चोरों द्वारा काट दी गई थी तथा अजय शर्मा के घर चोर छत के रस्ते घुस ताला तोड़कर लाखों रुपए मूल्य की संपत्ति लेकर चंपत हो गए। व दुर्गा नाथ शर्मा उर्फ सुरेंद्र शर्मा के घर के दूसरी मंजिल पर रखे लॉकर को भी तोड़ कर नगदी सहित जेवरात उड़ा लिए ।गौरतलब है कि सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई ।घटना स्थल की निरीक्षण करते हुए जांच में जुट गई ।इस संदर्भ में पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि जल्द ही चोरों को सलाखों के पीछे भेज दी  जाएगी ।
    user_RAVI PANDEY
    RAVI PANDEY
    Farmer मझौलिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    19 hrs ago
  • नौतन / हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रखंड के सनकहिया माई स्थान के प्रांगण में रविवार को आस्था सेवा समिति शिवराजपुर के बैनर तले सामुहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। जहां रामेश्वर पाठक और शम्भू मिश्रा के वैदिक मंत्रोच्चार व आगंतुक अतिथियों के आशीर्वाद से सामूहिक विवाह समारोह को संपन्न कराया गया। समारोह का उद्घाटन पायनियर कोचिंग के संस्थापक सह पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी अमीत गिरी ने फिता काटकर किया।खुले मंच से बुलेट संग हेवंती, मिथलेश संग रौशनी, अरूण संग प्रतिमा ने दांपत्य जीवन के प्रणय सूत्र में बंध एक दूजे के हो गए। सामूहिक विवाह को संपन्न कराने में आस्था सेवा समिति के अध्यक्ष शैलेश कुमार कोषाध्यक्ष मनु पाण्डेय लालाबाबू साह, जितेन्द्र साह, छोटू दूबे, मोहन सिंह, श्रीवास्तव राम, राकेश कुमार सोनी, बृजकिशोर चौरसिया सहयोग सराहनीय रहा।संस्था के अध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि विगत नव वर्षों में उनकी संस्था गरीब कन्याओं की शादी कराने के लिए ढृढ संकल्पित है। अभी तक संस्था के द्वारा 51 गरीब कन्याओं की शादी कराई जा चुकी है। प्रत्येक वर वधू के सुखमय जीवन के लिए संस्था के द्वारा पलंग, कुर्सी, टेबल, अभूषण, कपड़ा ,बर्तन सहित अन्य समाग्री उपहार एवं बरातियों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की जाती है।सामुहिक विवाह समारोह को सफल बनाने में अनिल सिंह निप्पू श्रीवास्तव, उपेंद्र सिंह, रमेश कुमार, लाल बाबु मिश्रा, डा रवि राज दूबे, अमित द्विवेदी, मनोज गिरी का भरपूर सहयोग रहा है ।
    1
    नौतन / हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रखंड के सनकहिया माई स्थान के प्रांगण में रविवार को आस्था सेवा समिति शिवराजपुर के बैनर तले सामुहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। जहां रामेश्वर पाठक और शम्भू मिश्रा के वैदिक मंत्रोच्चार व आगंतुक अतिथियों के आशीर्वाद से सामूहिक विवाह समारोह को संपन्न कराया गया। समारोह का उद्घाटन पायनियर कोचिंग के संस्थापक सह पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी अमीत गिरी ने फिता काटकर किया।खुले मंच से बुलेट संग हेवंती, मिथलेश संग रौशनी, अरूण संग प्रतिमा ने दांपत्य जीवन के प्रणय सूत्र में बंध एक दूजे के हो गए।  सामूहिक विवाह को संपन्न कराने में आस्था सेवा समिति के अध्यक्ष शैलेश कुमार कोषाध्यक्ष मनु पाण्डेय लालाबाबू साह, जितेन्द्र साह, छोटू दूबे, मोहन सिंह, श्रीवास्तव राम, राकेश कुमार सोनी, बृजकिशोर चौरसिया सहयोग सराहनीय रहा।संस्था के अध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि विगत नव वर्षों में उनकी संस्था गरीब कन्याओं की शादी कराने के लिए ढृढ संकल्पित है। अभी तक संस्था के द्वारा 51 गरीब कन्याओं की शादी कराई जा चुकी है। प्रत्येक वर वधू के सुखमय जीवन के लिए संस्था के द्वारा पलंग, कुर्सी, टेबल, अभूषण, कपड़ा ,बर्तन सहित अन्य समाग्री उपहार एवं बरातियों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की जाती है।सामुहिक विवाह समारोह को सफल बनाने में अनिल सिंह निप्पू श्रीवास्तव, उपेंद्र सिंह, रमेश कुमार, लाल बाबु मिश्रा, डा रवि राज दूबे, अमित द्विवेदी, मनोज गिरी का भरपूर सहयोग रहा है ।
    user_Akash Kumar
    Akash Kumar
    TV News Anchor नौतन, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    35 min ago
  • बगहा पुलिस द्वारा जनता चौपाल में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं को सीधे सुना गया। इस पहल से आम लोगों को थाने के चक्कर लगाने से राहत मिली और मौके पर ही कई मामलों का समाधान किया गया। पुलिस और जनता के बीच विश्वास बढ़ाने की दिशा में यह एक सराहनीय कदम है। इस तरह की पहल से कानून व्यवस्था के प्रति लोगों का भरोसा और मजबूत
    1
    बगहा पुलिस द्वारा जनता चौपाल में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं को सीधे सुना गया।
इस पहल से आम लोगों को थाने के चक्कर लगाने से राहत मिली और मौके पर ही कई मामलों का समाधान किया गया।
पुलिस और जनता के बीच विश्वास बढ़ाने की दिशा में यह एक सराहनीय कदम है।
इस तरह की पहल से कानून व्यवस्था के प्रति लोगों का भरोसा और मजबूत
    user_Abhishek Kumar Shrivastava
    Abhishek Kumar Shrivastava
    Court reporter नौतन, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    12 hrs ago
  • मझौलिया थाना क्षेत्र के धोकराहा पंचायत स्थित दूधा मठिया वार्ड-3 में 11 और 12 अप्रैल की दरमियानी रात करीब दो बजे चोरों ने संगठित तरीके से बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए तीन घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। बेंगलुरु में कार्यरत पप्पू शर्मा उर्फ चंद्रभूषण शर्मा के सूने घर में घुसे चोरों ने एक-एक कर 11 ताले तोड़ डाले और घर के अंदर रखे कीमती गहने व अन्य सामान समेट कर फरार हो गए, साथ ही वारदात के दौरान सीसीटीवी कैमरे के तार काटकर सबूत मिटाने की भी कोशिश की गई। वहीं इसी क्रम में अजय शर्मा के घर में चोर छत के रास्ते से दाखिल हुए और अंदर घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया, जबकि तीसरी वारदात में दुर्गा नाथ शर्मा उर्फ सुरेंद्र शर्मा के घर के लॉकर को तोड़कर उसमें रखी नगदी और जेवरात भी चोर अपने साथ ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई और पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई, जिसके बाद एफएसएल और डॉग स्क्वायड टीम को भी बुलाया गया है। इस पूरी संगठित चोरी की घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है और उन्होंने इलाके में पुलिस गश्ती बढ़ाने तथा सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
    1
    मझौलिया थाना क्षेत्र के धोकराहा पंचायत स्थित दूधा मठिया वार्ड-3 में 11 और 12 अप्रैल की दरमियानी रात करीब दो बजे चोरों ने संगठित तरीके से बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए तीन घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। बेंगलुरु में कार्यरत पप्पू शर्मा उर्फ चंद्रभूषण शर्मा के सूने घर में घुसे चोरों ने एक-एक कर 11 ताले तोड़ डाले और घर के अंदर रखे कीमती गहने व अन्य सामान समेट कर फरार हो गए, साथ ही वारदात के दौरान सीसीटीवी कैमरे के तार काटकर सबूत मिटाने की भी कोशिश की गई। वहीं इसी क्रम में अजय शर्मा के घर में चोर छत के रास्ते से दाखिल हुए और अंदर घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया, जबकि तीसरी वारदात में दुर्गा नाथ शर्मा उर्फ सुरेंद्र शर्मा के घर के लॉकर को तोड़कर उसमें रखी नगदी और जेवरात भी चोर अपने साथ ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई और पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई, जिसके बाद एफएसएल और डॉग स्क्वायड टीम को भी बुलाया गया है। इस पूरी संगठित चोरी की घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है और उन्होंने इलाके में पुलिस गश्ती बढ़ाने तथा सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
    13 hrs ago
  • बाइक चोरी कर नम्बर बदल बाइक चला रहे दो चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, बरामद बाइक की चोरी का मामला रघुनाथपुर थाने में है दर्ज।
    1
    बाइक चोरी कर नम्बर बदल बाइक चला रहे दो चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, बरामद बाइक की चोरी का मामला रघुनाथपुर थाने में है दर्ज।
    user_Shambhu sharan
    Shambhu sharan
    सुगौली, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    15 hrs ago
  • बेतिया में यश इंटरप्राइजेज के बैनर तले मिल्कोमोर डीलर मीट का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने आधुनिक पशुपालन और गुणवत्तापूर्ण पशु आहार पर जोर दिया, जिससे दूध उत्पादन और किसानों की आय बढ़ाने की बात कही गई।
    1
    बेतिया में यश इंटरप्राइजेज के बैनर तले मिल्कोमोर डीलर मीट का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने आधुनिक पशुपालन और गुणवत्तापूर्ण पशु आहार पर जोर दिया, जिससे दूध उत्पादन और किसानों की आय बढ़ाने की बात कही गई।
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    Local News Reporter बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.