Shuru
Apke Nagar Ki App…
गृह मंत्री अमित शाह बंगाल चुनाव प्रचार में कह रहे हैं कि 5 मई के बाद कोई घुसपैठी बचेगा नहीं गृह मंत्री अमित शाह बंगाल चुनाव प्रचार में कह रहे हैं कि 5 मई के बाद कोई घुसपैठी बचेगा नहीं गृह मंत्री ने ये भी कहा कि सरकार बनने दीजिए एक भी टीएमसी का गुंडा बाहर नहीं रहेगा उनको जेल में डालेंगे
BN Chitranjan
गृह मंत्री अमित शाह बंगाल चुनाव प्रचार में कह रहे हैं कि 5 मई के बाद कोई घुसपैठी बचेगा नहीं गृह मंत्री अमित शाह बंगाल चुनाव प्रचार में कह रहे हैं कि 5 मई के बाद कोई घुसपैठी बचेगा नहीं गृह मंत्री ने ये भी कहा कि सरकार बनने दीजिए एक भी टीएमसी का गुंडा बाहर नहीं रहेगा उनको जेल में डालेंगे
More news from बिहार and nearby areas
- मोतिहारी से बड़ी खबर: छात्रों के भविष्य को दिशा दे रहा भरोसेमंद करियर काउंसलिंग1
- आपने मोदी जी के नाम पर वोट दिया तो वो बिहार में आपके पसंद का नहीं, अपने पसंद का सीएम चुनने में लगे ही हैं। नीतीश कुमार के नाम पर वोट दिया तो उनका बेटा राजा बन ही रहा है। इसमें कोई रॉकेट साइंस नहीं है, जिस पर वोट दीजिएगा वही मिलेगा- प्रशांत किशोर1
- नीतीश कुमार का राज्यसभा में शपथ, नए सीएम, शराबबंदी, बिहार में आर्थिक संकट जैसे मुद्दों पर प्रशांत किशोर का बयान!!1
- ## महोदीपुर में भीषण अगलगी, एक ही बिरादरी के सात परिवारों के घर जलकर नष्ट **बेतिया से जापान भाई की रिपोर्ट** **बेतिया:** जिले के महोदीपुर पंचायत के वार्ड संख्या 11 में बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग में एक ही बिरादरी के सात लोगों के घर जलकर पूरी तरह नष्ट हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस संबंध में पंचायत की मुखिया आशा देवी ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस अगलगी में **बम ठाकुर, शिवमंगल ठाकुर, मनोज ठाकुर, दीनदयाल ठाकुर, अमेरिका ठाकुर, राम अवतार ठाकुर और शंभू ठाकुर** के घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। आग में अनाज, कपड़े, बर्तन, साइकिल समेत अन्य घरेलू सामान और मवेशियों का भी नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि आग की लपटें इतनी तेज थीं कि एक के बाद एक सातों फूस के मकान चपेट में आ गए और देखते ही देखते सब कुछ जलकर नष्ट हो गया। घटना के बाद सभी पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। मुखिया आशा देवी के अनुसार, अंचलाधिकारी (सीओ) के हड़ताल पर होने के कारण प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) डॉ. राजीव कुमार को घटना की सूचना दी गई है। उन्होंने बताया कि सोमवार को क्षति का आकलन किया जाएगा। फिलहाल पीड़ित परिवारों के सामने रहने और खाने की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है, जिससे पूरे इलाके में मायूसी का माहौल है।1
- शिवराजपुर में आस्था सेवा समिति का सराहनीय पहल, 3 गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह धूमधाम से संपन्न #वायरल #हैशटैग #शिवराजपुर_विवाह #सामूहिक_विवाह #AasthaSevaSamiti #गरीब_कन्याओं_की_शादी #NautanNews #BiharNews #SocialWork #GoodNews #InspiringWork #MarriageCeremony #VillageNews #Humanity #HelpingHands #PositiveNews #ViralNews1
- बीती रात्रि पुलिस ग़स्ती करती रही चोर मस्ती चोरी करते रहे ।इसी कड़ी में धोकराहा पंचायत स्थित वार्ड नं.03 दूधा मठिया गांव में अज्ञात चोरों ने लाखों रुपए मूल्य की चोरी कर ली।उक्त बातों की पुष्टि पंचायत के मुखिया आशीष भट्ट ने की।उन्होंने बताया कि बीती रात्रि दुधा मठिया गांव निवासी सॉफ्टवेयर इंजिनियर पप्पू शर्मा उर्फ चंद्रभूषण शर्मा के घर में अज्ञात चोरों ने करीब 11 ताला काट कर चोरी के घटना को अंजाम दिया।जिसमें लाखों रुपए मूल्य की संपत्ति की चोरी कर ली गई। सॉफ्टवेयर इंजिनियर चेन्नई में नौकरी करते हैं।घर पर नहीं रहते हैं इनके घर में लगे सीसीटीवी कैमरा का तार चोरों द्वारा काट दी गई थी तथा अजय शर्मा के घर चोर छत के रस्ते घुस ताला तोड़कर लाखों रुपए मूल्य की संपत्ति लेकर चंपत हो गए। व दुर्गा नाथ शर्मा उर्फ सुरेंद्र शर्मा के घर के दूसरी मंजिल पर रखे लॉकर को भी तोड़ कर नगदी सहित जेवरात उड़ा लिए ।गौरतलब है कि सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई ।घटना स्थल की निरीक्षण करते हुए जांच में जुट गई ।इस संदर्भ में पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि जल्द ही चोरों को सलाखों के पीछे भेज दी जाएगी ।4
- पश्चिम चंपारण के बेतिया स्थित बलिराम भवन में रविवार को बिहार राज्य विद्यालय रसोईया यूनियन (एटक) की एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में रसोइया बहनों ने हिस्सा लिया। बैठक में रसोइयों की समस्याओं, अधिकारों और भविष्य की रणनीति को लेकर गंभीर चर्चा की गई। बैठक के दौरान रसोईया संघ की सक्रिय सदस्य गोदावरी देवी ने सरकार के सामने जोरदार तरीके से अपनी मांगें रखीं। उन्होंने कहा कि राज्यभर की रसोइया बहनों को अब सिर्फ आश्वासन नहीं, बल्कि ठोस अधिकार चाहिए। उन्होंने मांग की कि सभी रसोइयों को राज्य कर्मी का दर्जा दिया जाए, साथ ही 12 माह का नियमित वेतन सुनिश्चित किया जाए। इसके अलावा सेवा समाप्ति के बाद पेंशन व्यवस्था लागू करने की भी मांग उठाई गई, ताकि रसोइयों का भविष्य सुरक्षित हो सके। गोदावरी देवी ने महंगाई का जिक्र करते हुए कहा कि वर्तमान मानदेय में परिवार का भरण-पोषण करना बेहद मुश्किल हो गया है। ऐसे में रसोइयों के लिए कम से कम 18 हजार रुपये मासिक मानदेय तय किया जाना चाहिए, जिससे वे सम्मानजनक जीवन जी सकें। बैठक में मौजूद रसोइया बहनों ने एक स्वर में कहा कि वे वर्षों से बच्चों के लिए भोजन बनाकर अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं, लेकिन बदले में उन्हें न तो पर्याप्त वेतन मिल रहा है और न ही सामाजिक सुरक्षा। अब वे अपने हक के लिए पीछे हटने वाली नहीं हैं। संघ की ओर से सरकार को साफ चेतावनी दी गई कि अगर उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया, तो राज्यभर की रसोइया सड़कों पर उतरकर जोरदार आंदोलन करेंगी और अपनी आवाज बुलंद करेंगी। इस बैठक ने यह स्पष्ट कर दिया कि अब रसोइया बहनें अपने अधिकारों के लिए पूरी तरह संगठित हो चुकी हैं और आने वाले समय में यह मुद्दा बड़ा जनआंदोलन का रूप ले सकता है।1
- मोतिहारी से एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। शहर के राज बाजार चौक स्थित महात्मा गांधी प्रेक्षागृह के पास पिछले 17 वर्षों से संचालित “करियर एम्बिशन एजुकेशन” चम्पारण क्षेत्र के छात्रों के लिए एक भरोसेमंद काउंसलिंग सेंटर के रूप में अपनी पहचान बनाए हुए है। यह संस्थान छात्रों को उनके करियर से जुड़ी सही दिशा और मार्गदर्शन प्रदान करने में अहम भूमिका निभा रहा है। “करियर एम्बिशन एजुकेशन” का मुख्य उद्देश्य छात्रों को उनकी रुचि और क्षमता के अनुसार उचित करियर विकल्प चुनने में सहायता करना है। यहां अनुभवी काउंसलर्स द्वारा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं, प्रोफेशनल कोर्स और उच्च शिक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी दी जाती है। यही कारण है कि यह सेंटर चम्पारण का सबसे विश्वसनीय करियर काउंसलिंग सेंटर माना जाता है। इस संस्थान का पता चंदमारी, राम शरण गेट के ठीक सामने, मोतिहारी है, जहां छात्र आसानी से पहुंचकर मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं। सेंटर के संचालक आकाश गुप्ता का कहना है कि उनका लक्ष्य हर छात्र को सही दिशा देना और उन्हें उनके सपनों को साकार करने में मदद करना है। छात्र या अभिभावक किसी भी प्रकार की जानकारी या काउंसलिंग के लिए संपर्क नंबर 9304207815 पर संपर्क कर सकते हैं। मोतिहारी और आसपास के क्षेत्रों में यह सेंटर शिक्षा के क्षेत्र में एक मजबूत स्तंभ के रूप में उभरकर सामने आया है।1