logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

डेढ़टंगवा घाटी में दुर्घटना का सिलसिला जारी लातेहार प्रशासन मुस्तैद लोहरदगा की लापरवाही से फिर हादसा डेढ़टंगवा घाटी में दुर्घटना का सिलसिला जारी लातेहार प्रशासन मुस्तैद लोहरदगा की लापरवाही से फिर हादसा लातेहार। प्रशासन सड़क सुरक्षा को लेकर पूरी जिम्मेदारी से कार्य कर रहा है, लेकिन लोहरदगा प्रशासन की घोर लापरवाही सामने आ रही है। बीते दिनों चंदवा-चांपी-लोहरदगा मार्ग पर लुकुइया स्थित डेढ़टंगवा घाटी में एक कंटेनर की चपेट में आने से बाइक सवार और टेंपो में बैठी एक महिला व एक बच्चे समेत 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। इस भीषण हादसे के बाद दोनों जिलों के प्रशासन ने घाटी में बड़े और छोटे वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने का निर्णय लिया था। लातेहार की ओर से सख्ती बरती जा रही है, पर लोहरदगा की ओर से लापरवाही जारी है। ताजा घटना में लोहरदगा से चंदवा आ रहे एक ट्रेलर और एक ट्रक घाटी के ट्रामा सेंटर के पास ही दुर्घटनाग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया। सवाल उठ रहा है कि शंख नदी के पास पुलिस पिकेट होने के बावजूद वाहन घाटी में कैसे प्रवेश कर गए। वहीं, प्रशासन द्वारा घाटी की सड़क के किनारे टीले को काटकर सड़क को दुरुस्त करने का कार्य तेजी से कराया जा रहा है ताकि भविष्य में ऐसे दर्दनाक हादसों को रोका जा सके।

1 hr ago
user_Mumtaz Press Chandwa
Mumtaz Press Chandwa
Farmer चंदवा, लातेहार, झारखंड•
1 hr ago

डेढ़टंगवा घाटी में दुर्घटना का सिलसिला जारी लातेहार प्रशासन मुस्तैद लोहरदगा की लापरवाही से फिर हादसा डेढ़टंगवा घाटी में दुर्घटना का सिलसिला जारी लातेहार प्रशासन मुस्तैद लोहरदगा की लापरवाही से फिर हादसा लातेहार। प्रशासन सड़क सुरक्षा को लेकर पूरी जिम्मेदारी से कार्य कर रहा है, लेकिन लोहरदगा प्रशासन की घोर लापरवाही सामने आ रही है। बीते दिनों चंदवा-चांपी-लोहरदगा मार्ग पर लुकुइया स्थित डेढ़टंगवा घाटी में एक कंटेनर की चपेट में आने से बाइक

सवार और टेंपो में बैठी एक महिला व एक बच्चे समेत 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। इस भीषण हादसे के बाद दोनों जिलों के प्रशासन ने घाटी में बड़े और छोटे वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने का निर्णय लिया था। लातेहार की ओर से सख्ती बरती जा रही है, पर लोहरदगा की ओर से लापरवाही जारी है। ताजा घटना में लोहरदगा से चंदवा आ रहे एक ट्रेलर और एक

3dfd824c-55f5-40bd-9e6a-d39f3016cd19

ट्रक घाटी के ट्रामा सेंटर के पास ही दुर्घटनाग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया। सवाल उठ रहा है कि शंख नदी के पास पुलिस पिकेट होने के बावजूद वाहन घाटी में कैसे प्रवेश कर गए। वहीं, प्रशासन द्वारा घाटी की सड़क के किनारे टीले को काटकर सड़क को दुरुस्त करने का कार्य तेजी से कराया जा रहा है ताकि भविष्य में ऐसे दर्दनाक हादसों को रोका जा सके।

More news from झारखंड and nearby areas
  • चकमें गंसा गढ़ा में 25 केवीए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन, ग्रामीणों को मिली राहत बुढ़मू। प्रखंड के चकमें गंसा गढ़ा में शनिवार को 25 केवीए क्षमता वाले नए विद्युत ट्रांसफार्मर का उद्घाटन विधायक कांके विधानसभा क्षेत्र के सुरेश बैठा ने फीता काटकर किया। नए ट्रांसफार्मर के लगने से स्थानीय ग्रामीणों में खुशी है और विद्युत आपूर्ति को लेकर राहत मिली है। इस अवसर पर विधायक सुरेश बैठा ने कहा कि उनके विधायक बनने के बाद क्षेत्र में ट्रांसफार्मर खराब होने या जलने की स्थिति में महज दो दिनों के भीतर नया ट्रांसफार्मर लगाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहले एक ट्रांसफार्मर बदलने में महीनों लग जाते थे, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी होती थी। अब त्वरित कार्रवाई होने से लोगों को राहत मिल रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने और ग्रामीणों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि शमीम बड़ेहार, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सदन कुमार साहू, युवा नेता राजेश कुमार सनी, सांसद प्रतिनिधि तप्पू मिश्रा, चकमें पंचायत के मुखिया रामबृत मुंडा, उपमुखिया ननकू महतो, प्रखंड प्रतिनिधि बबलू उरांव, विनीता देवी, कुदुस अंसारी, छोटे खान, अकील खान, हाफिज राजा, अमीरुल हक समेत कई लोग उपस्थित रहे।
    1
    चकमें गंसा गढ़ा में 25 केवीए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन, ग्रामीणों को मिली राहत
बुढ़मू। प्रखंड के चकमें गंसा गढ़ा में शनिवार को 25 केवीए क्षमता वाले नए विद्युत ट्रांसफार्मर का उद्घाटन विधायक कांके विधानसभा क्षेत्र के सुरेश बैठा ने फीता काटकर किया। नए ट्रांसफार्मर के लगने से स्थानीय ग्रामीणों में खुशी है और विद्युत आपूर्ति को लेकर राहत मिली है।
इस अवसर पर विधायक सुरेश बैठा ने कहा कि उनके विधायक बनने के बाद क्षेत्र में ट्रांसफार्मर खराब होने या जलने की स्थिति में महज दो दिनों के भीतर नया ट्रांसफार्मर लगाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहले एक ट्रांसफार्मर बदलने में महीनों लग जाते थे, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी होती थी। अब त्वरित कार्रवाई होने से लोगों को राहत मिल रही है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने और ग्रामीणों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है।
कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि शमीम बड़ेहार, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सदन कुमार साहू, युवा नेता राजेश कुमार सनी, सांसद प्रतिनिधि तप्पू मिश्रा, चकमें पंचायत के मुखिया रामबृत मुंडा, उपमुखिया ननकू महतो, प्रखंड प्रतिनिधि बबलू उरांव, विनीता देवी, कुदुस अंसारी, छोटे खान, अकील खान, हाफिज राजा, अमीरुल हक समेत कई लोग उपस्थित रहे।
    user_Sanjay kumar
    Sanjay kumar
    Newspaper publisher बुरमू, रांची, झारखंड•
    14 hrs ago
  • सधवाडीह मे युवा क्लब ने कराया शानदार फुटबॉल टूर्नामेंट, विभिन्न गांव के कल 48 टीम भाग ले रही है, खेल की भावना से खेलने की अपील मनिका, लातेहार:- मनिका प्रखंड क्षेत्र के नामुदाग पंचायत अंतर्गत सधवाडीह गांव में युवा क्लब सधवाडीह के तत्वाधान में शानदार फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है टूर्नामेंट में विभिन्न गांव की कुल 48 टीमों ने हिस्सा लिया है तथा 24 टीम अपना पारी खेल चुके हैं जिसमें 12 टीम टूर्नामेंट में बने रहने का प्रथम लक्ष्य हासिल कर लिया |लेकिन 24 से अधिक टीमों का खेलना अभी बाकी है| टूर्नामेंट के अध्यक्ष डॉ॰ कमेश कुमार सिंह ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा की खेल को हमेशा खेल की भावना से खेलना चाहिए| खेल में हार जीत लगी रहती है|इसलिए खिलाड़ियों को दुर्भावना से नहीं, बल्कि आपसी भाईचारे और खेल भावना के साथ मैदान में उतरना चाहिए| उन्होंने कहा खेल हमारे शरीर को स्वस्थ तंदुरूस्त और फुर्तीला बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है |इसलिए अभिभावकों को भी अपने बच्चों को खेल के प्रति प्रोत्साहित करना चाहिए, ताकि युवा शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के साथ-साथ अनुशासन और सकारात्मक सोच की ओर आगे बढ़ सके |टूर्नामेंट के आयोजन में अध्यक्ष डॉ•कमेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, सचिव पप्पू कुमार सिंहएंव उपसचिव संदीप कुमार सिंह है|
    2
    सधवाडीह मे युवा क्लब ने कराया शानदार फुटबॉल टूर्नामेंट, विभिन्न गांव के कल 48 टीम भाग ले रही है, खेल की भावना से खेलने की अपील
मनिका, लातेहार:- मनिका प्रखंड क्षेत्र के नामुदाग पंचायत अंतर्गत सधवाडीह गांव में युवा क्लब सधवाडीह के तत्वाधान में शानदार फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है टूर्नामेंट में विभिन्न गांव की कुल 48 टीमों ने हिस्सा लिया है तथा 24 टीम अपना पारी खेल चुके हैं जिसमें 12 टीम टूर्नामेंट में बने रहने का प्रथम लक्ष्य हासिल कर लिया |लेकिन 24 से अधिक टीमों का खेलना अभी बाकी है| टूर्नामेंट के अध्यक्ष डॉ॰ कमेश कुमार सिंह ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा की खेल को हमेशा खेल की भावना से खेलना चाहिए| खेल में हार जीत लगी रहती है|इसलिए खिलाड़ियों को दुर्भावना से नहीं, बल्कि आपसी भाईचारे और खेल भावना के साथ मैदान में उतरना चाहिए| उन्होंने कहा खेल हमारे शरीर को स्वस्थ तंदुरूस्त और  फुर्तीला बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है |इसलिए अभिभावकों को भी अपने बच्चों को खेल के प्रति प्रोत्साहित करना चाहिए, ताकि युवा शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के साथ-साथ अनुशासन और सकारात्मक सोच की ओर आगे बढ़ सके |टूर्नामेंट के आयोजन में अध्यक्ष डॉ•कमेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, सचिव पप्पू कुमार सिंहएंव उपसचिव संदीप कुमार सिंह है|
    user_Shamsher Alam
    Shamsher Alam
    Local News Reporter मनिका, लातेहार, झारखंड•
    23 hrs ago
  • छोटा नागपुरिया तेली उत्थान समाज का जिला स्तरीय मासिक बैठक संपन्न परिसीमन का समर्थन किया छोटा नागपुरिया तेली उत्थान समाज गुमला का जिला स्तरीय मासिक बैठक जिला अध्यक्ष कलिंदर साहु की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बैठक में समाज के संपूर्ण विकास के लिए कई अहम निर्णय लिया गया। वही सर्वसहमति से आगामी 20 सितंबर को सिसई के छारदा में करम पूर्व संध्या कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रखंड जिला एवं प्रदेश के पदाधिकारी शामिल होंगे।
    1
    छोटा नागपुरिया तेली उत्थान समाज का जिला स्तरीय मासिक बैठक संपन्न परिसीमन का समर्थन किया
छोटा नागपुरिया तेली उत्थान समाज गुमला का जिला स्तरीय मासिक बैठक जिला अध्यक्ष कलिंदर साहु की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बैठक में 
समाज के संपूर्ण विकास के लिए कई अहम निर्णय लिया गया। वही सर्वसहमति से  
आगामी 20 सितंबर को सिसई के छारदा में करम पूर्व संध्या कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा।
जिसमें प्रखंड जिला एवं प्रदेश के पदाधिकारी शामिल होंगे।
    user_कृष्णा कुमार साहु
    कृष्णा कुमार साहु
    रिपोर्टर सिसई, गुमला, झारखंड•
    2 hrs ago
  • झारखंड में वायरल हुआ ये विशाल ट्रक, देखने उमड़ी लोगों की भारी भीड़! #Jharkhand #JharkhandNews #ViralTruck #ViralVideo #TruckViral #JharkhandViral #BreakingNews #TrendingNews
    1
    झारखंड में वायरल हुआ ये विशाल ट्रक, देखने उमड़ी लोगों की भारी भीड़! #Jharkhand #JharkhandNews #ViralTruck #ViralVideo #TruckViral #JharkhandViral #BreakingNews #TrendingNews
    user_The जन समाचार
    The जन समाचार
    Media company Ratu, Ranchi•
    5 hrs ago
  • गोड्डा के ठाकुरगंगटी थाना क्षेत्र से 4 बच्चियों के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने की खबर सामने आई है। बच्चियों की तलाश में पुलिस जुटी है। अगर बच्चियों से जुड़ी कोई जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। 📞 चाइल्ड हेल्पलाइन: 1098 🚨 पुलिस हेल्पलाइन: 112 #Godda #Thakurgangti #JharkhandNews #MissingChildren #GoddaNews #SpeakUpJharkhand
    1
    गोड्डा के ठाकुरगंगटी थाना क्षेत्र से 4 बच्चियों के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने की खबर सामने आई है। बच्चियों की तलाश में पुलिस जुटी है।

अगर बच्चियों से जुड़ी कोई जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

📞 चाइल्ड हेल्पलाइन: 1098
🚨 पुलिस हेल्पलाइन: 112

#Godda #Thakurgangti #JharkhandNews #MissingChildren #GoddaNews #SpeakUpJharkhand
    user_SpeakupJharkhand
    SpeakupJharkhand
    Local News Reporter कांके, रांची, झारखंड•
    42 min ago
  • खुखड़ी से उखड़ी रे जयराम महतो को अगर जेल भेजा गया तो पूरा झारखंड राज्य जलेगा खुखड़ी से उखड़ी रे जयराम महतो को अगर जेल भेजा गया तो पूरा झारखंड राज्य जलेगा
    1
    खुखड़ी से उखड़ी रे जयराम महतो को अगर जेल भेजा गया तो पूरा झारखंड राज्य जलेगा 
खुखड़ी से उखड़ी रे जयराम महतो को अगर जेल भेजा गया तो पूरा झारखंड राज्य जलेगा
    user_Sirf such
    Sirf such
    Local News Reporter लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    13 hrs ago
  • *बाल विवाह के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र के वैश्विक दिवस की घोषणा का लातेहार में स्वागत* *लातेहार।* संयुक्त राष्ट्र द्वारा 27 नवंबर को बाल विवाह, कम उम्र और जबरन विवाह की समाप्ति के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित करने के फैसले का लातेहार में स्वागत किया गया। बाल विवाह के खिलाफ अभियान चला रहे वेदिक सोसाइटी ने कहा कि यह जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन (जेआरसी) के असाधारण प्रयासों को वैश्विक मान्यता है। वेदिक सोसाइटी जेआरसी की सहयोगी संस्था है। बालिका उच्च विद्यालय लातेहार में शिक्षक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में वेदिक सोसाइटी के निदेशक चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि भारत से उठी आवाज आज दुनिया का संकल्प बन गई है। यह गर्व की बात है कि संयुक्त राष्ट्र ने 27 नवंबर की तारीख चुनी, जिस दिन 2024 में भारत सरकार ने ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान की शुरुआत की थी। उन्होंने कहा कि लातेहार में समाज के सहयोग से अब तक 575 बाल विवाह रुकवाए गए हैं। जब तक जिले के एक भी गांव में एक बच्चा भी बाल विवाह के डर में जी रहा है, लड़ाई अधूरी है। सिर्फ कानून से रोकथाम संभव नहीं, इसलिए स्कूलों, पंचायतों, गांवों में जागरूकता अभियान चलाया गया, लोगों को शपथ दिलाई गई, कमजोर परिवारों को सरकारी योजनाओं से जोड़ा गया और ड्रॉपआउट बच्चों का दोबारा नामांकन कराया गया। धर्मगुरुओं और शिक्षकों को भी इस मुहिम से जोड़ा गया। जेआरसी के संस्थापक भुवन ऋभु ने इस दिवस की पहल की थी। मार्च 2026 में संयुक्त राष्ट्र में उनके संबोधन के बाद सिएरा लियोन की फर्स्ट लेडी डॉ. फातिमा मादा बायो ने इसका समर्थन किया। सिएरा लियोन ने भारत सहित 67 देशों के अनुमोदन वाला प्रस्ताव पेश किया, जिसे 4 सितंबर को पारित कर दिया गया। जेआरसी ने देश के 782 जिलों में 5.50 लाख से अधिक बाल विवाह रुकवाए हैं। NFHS-5 में बाल विवाह दर 23.3% थी, जो NFHS-6 में घटकर 20.1% हो गई है। कार्यक्रम में डीएलएसए सचिव शिवम चौरसिया, सीडब्ल्यूसी सदस्य कुंदन गोप, बाल संरक्षण इकाई से विकास कुमार, चाइल्ड हेल्पलाइन से मोहम्मद शाकिब सहित प्रेम प्रकाश, संगीता देवी, संदीप कुमार और रितेश कुमार मौजूद रहे।
    1
    *बाल विवाह के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र के वैश्विक दिवस की घोषणा का लातेहार में स्वागत*
*लातेहार।* संयुक्त राष्ट्र द्वारा 27 नवंबर को बाल विवाह, कम उम्र और जबरन विवाह की समाप्ति के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित करने के फैसले का लातेहार में स्वागत किया गया। बाल विवाह के खिलाफ अभियान चला रहे वेदिक सोसाइटी ने कहा कि यह जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन (जेआरसी) के असाधारण प्रयासों को वैश्विक मान्यता है। वेदिक सोसाइटी जेआरसी की सहयोगी संस्था है।
बालिका उच्च विद्यालय लातेहार में शिक्षक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में वेदिक सोसाइटी के निदेशक चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि भारत से उठी आवाज आज दुनिया का संकल्प बन गई है। यह गर्व की बात है कि संयुक्त राष्ट्र ने 27 नवंबर की तारीख चुनी, जिस दिन 2024 में भारत सरकार ने ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान की शुरुआत की थी।
उन्होंने कहा कि लातेहार में समाज के सहयोग से अब तक 575 बाल विवाह रुकवाए गए हैं। जब तक जिले के एक भी गांव में एक बच्चा भी बाल विवाह के डर में जी रहा है, लड़ाई अधूरी है। सिर्फ कानून से रोकथाम संभव नहीं, इसलिए स्कूलों, पंचायतों, गांवों में जागरूकता अभियान चलाया गया, लोगों को शपथ दिलाई गई, कमजोर परिवारों को सरकारी योजनाओं से जोड़ा गया और ड्रॉपआउट बच्चों का दोबारा नामांकन कराया गया। धर्मगुरुओं और शिक्षकों को भी इस मुहिम से जोड़ा गया।
जेआरसी के संस्थापक भुवन ऋभु ने इस दिवस की पहल की थी। मार्च 2026 में संयुक्त राष्ट्र में उनके संबोधन के बाद सिएरा लियोन की फर्स्ट लेडी डॉ. फातिमा मादा बायो ने इसका समर्थन किया। सिएरा लियोन ने भारत सहित 67 देशों के अनुमोदन वाला प्रस्ताव पेश किया, जिसे 4 सितंबर को पारित कर दिया गया।
जेआरसी ने देश के 782 जिलों में 5.50 लाख से अधिक बाल विवाह रुकवाए हैं। NFHS-5 में बाल विवाह दर 23.3% थी, जो NFHS-6 में घटकर 20.1% हो गई है।
कार्यक्रम में डीएलएसए सचिव शिवम चौरसिया, सीडब्ल्यूसी सदस्य कुंदन गोप, बाल संरक्षण इकाई से विकास कुमार, चाइल्ड हेल्पलाइन से मोहम्मद शाकिब सहित प्रेम प्रकाश, संगीता देवी, संदीप कुमार और रितेश कुमार मौजूद रहे।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    21 hrs ago
  • बुढ़मू पहुँचे पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, नगड़ी की जमीन को लेकर किया बड़ा ऐलान
    1
    बुढ़मू पहुँचे पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, नगड़ी की जमीन को लेकर किया बड़ा ऐलान
    user_Sanjay kumar
    Sanjay kumar
    Newspaper publisher बुरमू, रांची, झारखंड•
    14 hrs ago
  • आपसी झगड़े में नशे में धुत पति ने पत्नी की गला दबाकर किया हत्या, घटना लातेहार बिजली ऑफिस के समीप एक होटल में शनिवार की रात 8:30 बजे घटित हुई। घटना के संबंध में रविवार की सुबह 9:30 बजे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी लातेहार संदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि लातेहार के हारका ग्राम निवासी होटल संचालक पति रविंद्र यादव एवं पत्नी संगीता देवी दोनों बीती रात शराब के नशे में धुत थे ।इसी दौरान मिली सूचना के आधार पर दोनों में रोज की तरह झगड़ा होने लगा। तभी रविंद्र यादव गुस्से में आकर अपनी पति पत्नी संगीता देवी का गला दबाकर हत्या करने के उपरांत फरार हो गया ।जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर आंतरिक परीक्षण के लिए सदर अस्पताल लातेहार भेजा गया और मामले की गहनता से जांच लातेहार थाना पुलिस कर रही है।
    1
    आपसी झगड़े में नशे में धुत पति ने पत्नी की गला दबाकर किया हत्या, घटना लातेहार बिजली ऑफिस के समीप एक होटल में शनिवार की रात 8:30 बजे घटित हुई।
घटना के संबंध में रविवार की सुबह 9:30 बजे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी लातेहार संदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि लातेहार के हारका ग्राम निवासी होटल संचालक पति रविंद्र यादव एवं पत्नी संगीता देवी दोनों बीती रात शराब के नशे में धुत थे ।इसी दौरान मिली सूचना के आधार पर दोनों में रोज की तरह झगड़ा होने लगा। तभी रविंद्र यादव गुस्से में आकर अपनी पति पत्नी संगीता देवी का गला दबाकर हत्या करने के उपरांत फरार हो गया ।जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर आंतरिक परीक्षण के लिए सदर अस्पताल लातेहार भेजा गया और मामले की गहनता से जांच लातेहार थाना पुलिस कर रही है।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.