चलती ट्रेन में बदमाशों का तांडव/दो दोस्तों पर लाठी डंडे से हमला /अस्पताल भेजा गया। सम्राट राज में ट्रेन में दोस्तो पर लाठी डंडे से हमला/आधा दर्जन बदमाशो का चलती ट्रेन में तांडव। पटनासिटी,फतुहा के बुधदेवचक हॉल्ट पर सुबह 8:30 बजे के लगभग उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब राजगीर से पटना जा रही पैसेंजर ट्रेन में फतुहा के बुद्धदेवचक हाल्ट के पास 5 से 6 बदमाश घुसे और युवकों पर जानलेवा हमला कर दिया। घायल युवक के मुताबिक बदमाश ट्रेन में घुसे और दोनों दोस्तो को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। इसी दौरान एक युवक को बुद्धदेव चक हॉल्ट पर ट्रेन से नीचे उतार लिया गया, जहां बदमाश उसे लाठी-डंडों से पीटते रहे। वहीं दूसरे युवक पर भी बदमाशों का कहर टूटा। ट्रेन के अंदर घुसकर उसके सिर पर ताबड़तोड़ वार किए गए, जिससे उसका सिर फट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद घायल युवक किसी तरह फतुहा रेल थाना पहुंचा, जहां उसने पुलिस को पूरी वारदात बताई। सूचना मिलते ही रेल पुलिस हरकत में आई और युवक को इलाज के लिए फतुहा सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के मुताबिक घायल युवक के सिर में 5 से 6 टांके लगाए गए हैं। घायल की पहचान पटना जिले के एलसीटी घाट निवासी राजू प्रसाद गुप्ता के 18 वर्षीय पुत्र ऋषभ राज के रूप में हुई है। ऋषभ ने बताया कि मुझे तो ट्रेन में पीटा बही दूसरे दोस्त सुमित को ट्रेन से उतार कर पीटने लगा।दोनो दोस्त बेटर का काम किया करता था।फिलहाल जब इस मामले में फतुहा रेल रेल थानाध्यक्ष से पूछा गया की ट्रेन से खींचकर बदमाशो द्वारा युवकों को पीटा गया है तो उन्होंने कहा कि ट्रेन से खींचकर नही बल्कि ट्रेन में ही बदमाशो ने घटना को अंजाम दिया है।फिलहाल रेल पुलिस मामले की जांच में लग गयी है।
चलती ट्रेन में बदमाशों का तांडव/दो दोस्तों पर लाठी डंडे से हमला /अस्पताल भेजा गया। सम्राट राज में ट्रेन में दोस्तो पर लाठी डंडे से हमला/आधा दर्जन बदमाशो का चलती ट्रेन में तांडव। पटनासिटी,फतुहा के बुधदेवचक हॉल्ट पर सुबह 8:30 बजे के लगभग उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब राजगीर से पटना जा रही पैसेंजर ट्रेन में फतुहा के बुद्धदेवचक हाल्ट के पास 5 से 6 बदमाश घुसे और युवकों पर जानलेवा हमला कर दिया। घायल युवक
के मुताबिक बदमाश ट्रेन में घुसे और दोनों दोस्तो को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। इसी दौरान एक युवक को बुद्धदेव चक हॉल्ट पर ट्रेन से नीचे उतार लिया गया, जहां बदमाश उसे लाठी-डंडों से पीटते रहे। वहीं दूसरे युवक पर भी बदमाशों का कहर टूटा। ट्रेन के अंदर घुसकर उसके सिर पर ताबड़तोड़ वार किए गए, जिससे उसका सिर फट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद घायल
युवक किसी तरह फतुहा रेल थाना पहुंचा, जहां उसने पुलिस को पूरी वारदात बताई। सूचना मिलते ही रेल पुलिस हरकत में आई और युवक को इलाज के लिए फतुहा सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के मुताबिक घायल युवक के सिर में 5 से 6 टांके लगाए गए हैं। घायल की पहचान पटना जिले के एलसीटी घाट निवासी राजू प्रसाद गुप्ता के 18 वर्षीय पुत्र ऋषभ राज के रूप में हुई है। ऋषभ ने
बताया कि मुझे तो ट्रेन में पीटा बही दूसरे दोस्त सुमित को ट्रेन से उतार कर पीटने लगा।दोनो दोस्त बेटर का काम किया करता था।फिलहाल जब इस मामले में फतुहा रेल रेल थानाध्यक्ष से पूछा गया की ट्रेन से खींचकर बदमाशो द्वारा युवकों को पीटा गया है तो उन्होंने कहा कि ट्रेन से खींचकर नही बल्कि ट्रेन में ही बदमाशो ने घटना को अंजाम दिया है।फिलहाल रेल पुलिस मामले की जांच में लग गयी है।
- Post by Live tv news 24×71
- पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल के अराइवल क्षेत्र में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब अचानक से भड़भड़ाकर टाइल्स टूटकर गिरने लगे. टर्मिनल के एक हिस्से की दीवार पर लगे टाइल्स अचानक से उखड़ कर जमीन पर गिर गए. इससे मामूली तौर पर एक सेफ्टी स्टील रॉड को नुकसान हुआ. वहीं गनीमत रही कि वहां मौजूद यात्री या किसी अन्य को टाइल्स गिरने से चोट नहीं आई. हालांकि अचानक से टाइल्स गिरने से वहां मौजूद लोगों में कुछ समय के लिए हैरानी देखी गई क्योंकि उन्हें कुछ समझ में नहीं आ रहा था कि ऐसा क्या हुआ जिससे टाइल्स टूटकर नीचे गिरे. दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 मई 2025 को पटना के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया था. लगभग 1,200 करोड़ रुपये की लागत से बना यह आधुनिक टर्मिनल 65,150 वर्ग मीटर में फैला है, जो यात्रियों की क्षमता को सालाना 30 लाख से बढ़ाकर 1 करोड़ से अधिक कर देगा. यह 3 जून 2025 से परिचालन के लिए खोल दिया गया. ऐसे में मात्र 11 महीने बाद ही दीवार की टाइल्स टूटने से लोगों में यह सवाल भी उठा कि कहीं निर्माण गुणवत्ता की कमी तो नहीं रही.2
- Post by Uday kumar singh1
- वैशाली जिले के महनार से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बीती रात हथियारबंद बदमाशों ने जमकर तांडव मचाया। दर्जनों की संख्या में पहुंचे नकाबपोश अपराधियों ने एक सोनार के घर को निशाना बनाते हुए लाखों के सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए। घटना के दौरान बदमाशों ने इलाके में दहशत फैलाने के लिए अंधाधुंध फायरिंग और बमबाजी की, जिससे पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि इस दौरान कई लोग घायल भी हुए हैं। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि बदमाश काफी देर तक वारदात को अंजाम देते रहे, लेकिन पुलिस करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची। जिससे नाराज ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। फिलहाल पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है और पुलिस फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान में जुट गई है।1
- Post by N BHARAT NEWS 3651
- नौबतपुर प्रखंड के सात पैक्स के अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव के मतों कि गिनती कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बिच हुआ सम्पन्न।नौबतपुर नगर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सर्वेश कुमार ने सबसे अधिक मतों से विजयी घोषित हुए।1
- #पटना_सिटी में बुलडोजर एक्शन जारी ,सरकारी संपत्ति पर अवैध अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ बुलडोजर से एक्शन शुरू कर दिया गया है ,सोमवार को टेढ़ी घाट गंगा नदी के पास कच्चे पक्के मकानों को तोड़ा गया ,भद्रघाट से दीदारगंज तक फोर लाइन सड़क का निर्माण कराया जाना है,जिसके लिए पटना जिला प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है ,#ApnaCityTakNews #PatnaCity #Buldojar #SmratChodhri1
- Post by N BHARAT NEWS 3651