Shuru
Apke Nagar Ki App…
सड़क पर डीजे वाहन हुआ खड़ा, उसमें अचानक लगी भीषण आग, मचा हड़कंप एक ही दिन में दो स्थानों पर आग की घटना, धरमपुरी -खलघाट-मनावर रोड़ पर्ल मैरिज गार्डन के सामने डीजे वाहन में लगी भीषण आग सूचना ही पर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ जियाउल मौके पर पहुंचे और दमकल वाहन को सूचना कर आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा हैं कि डीजे खलघाट के ओर से आकर सड़क किनारे खड़ा ही हुआ था कि अचानक उसमें भीषण आग लग गई और देखते ही देखते डीजे धू-धू कर जलने लगा, आग लगने का कारण डीजे में शॉट सर्किट बताया जा रह हैं... वही सीएम राइज स्कूल के समीप बिजली पोल के केबल में लगी आग,नागरिकों ने बिजली विभाग को फोन कर दी सूचना कर बिजली करवाई बंद..ओर आग पर मिट्टी पानी डालकर पाया गया काबू।।
पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
सड़क पर डीजे वाहन हुआ खड़ा, उसमें अचानक लगी भीषण आग, मचा हड़कंप एक ही दिन में दो स्थानों पर आग की घटना, धरमपुरी -खलघाट-मनावर रोड़ पर्ल मैरिज गार्डन के सामने डीजे वाहन में लगी भीषण आग सूचना ही पर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ जियाउल मौके पर पहुंचे और दमकल वाहन को सूचना कर आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा हैं कि डीजे खलघाट के ओर से आकर सड़क किनारे खड़ा ही हुआ था कि अचानक उसमें भीषण आग लग गई और देखते ही देखते डीजे धू-धू कर जलने लगा, आग लगने का कारण डीजे में शॉट सर्किट बताया जा रह हैं... वही सीएम राइज स्कूल के समीप बिजली पोल के केबल में लगी आग,नागरिकों ने बिजली विभाग को फोन कर दी सूचना कर बिजली करवाई बंद..ओर आग पर मिट्टी पानी डालकर पाया गया काबू।।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- संदिग्ध मौत के बाद बवाल, ग्रामीणों ने शराब दुकान में की तोड़फोड़, भारी पुलिस बल तैनात सानौधा थाना क्षेत्र में देर रात तनाव, मचा बवाल सागर जिले के शाहपुर में एक युवक की संदिग्ध मौत के बाद देर रात जमकर हंगामा हुआ। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शराब दुकान पर पहुंचकर तोड़फोड़ कर दी। हालात बिगड़ते देख मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पूरे क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।।2
- करणी सेना परिवार ने भव्यता के साथ मनाई महाराणा प्रताप जयंती ब्रेकिंग न्यूज दतिया जिले के भांडेर नगर में नदी किनारे सिद्ध पीठ शंकर भगवान के मंदिर पर करणी सेना परिवार भांडेर विधानसभा अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह जादौन की टीम कीअगवाई में आज दिनांक 9 म ई को हिंदूवा सूरज महा पराक्रमी वीर शिरोमणि क्षत्रिय कुलभूषण महाराणा प्रताप सिंह जी की जन्म जयंती क्षत्रिय समाज के द्वारा बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बुंदेलखंड प्रवक्ता हरेंद्र सिंह परमार विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष एडवोकेट शिरोमणि सिंह सोलंकी, कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश सिंह सोमवंशी जी उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रतिपाल सिंह राजावत सरपंच बर्चाेली के द्वारा की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि हरेंद्र सिंह परमार जी ने कहा कि हमें महाराणा प्रताप के जीवन चरित्र से शिक्षा लेनी चाहिए अपने अन्याय के खिलाफ कभी समझौता नहीं किया। जंगलों में भटकते हुए घास की रोटी खाई। महाराणा प्रताप सदा शाकाहारी रहे, क्षत्रिय समाज को भी सदा मांस भक्षण एवं व्यसनों से दूर रहना चाहिए। तभी हम स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकते हैं। जिला अध्यक्ष सोलंकी जी ने अपने संबोधन में कहा क्षत्रिय समाज ने सदैव देश की समस्त जाति वर्गों के कल्याण के लिए संघर्ष कर बलिदान दिया है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नवनियुक्त जिला कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश सिंह सोमवंशी जी का जिला संगठन की ओर से सॉल श्रीफल भेंट एवं माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान विधानसभा कार्यकारिणी का विस्तार किया गया नवनियुक्त पदाधिकारीयों को सम्मानित कर अतिथियों द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। जिला अध्यक्ष सोलंकी जी द्वारा समाज के वरिष्ठ बुजुर्गों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में विधानसभा अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह जादौन के द्वारा उपस्थित सभी लोगों का आभार प्रकट किया गया। *कार्यक्रम में प्रमुख रूप से* जिला संयोजक राघवेंद्र सिंह परमार, संगठन मंत्री राजू सिंह सोमवंशी, उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह परमार, क्षत्रिय महासभा के वरिष्ठ पदाधिकारी मंगल सिंह बुंदेला, शिक्षक बलवान सिंह सेगर, महासचिव रानू बुंदेला, महासचिव जितेंद्र सिंह जादौन, उपाध्यक्ष राजा भैया बुंदेला, पूर्व सरपंच शिवराज सिंह जादौन, संयोजक सनी राजा परमार, ग्रामीण उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सोमवंशी, रवि सेंगर, अभय भदोरिया, रवि सोमवंशी, नरेंद्र सिंह गौर छोटू सेंगर विक्रम भदोरिया अंशुमान सेंगर मनोज राजावत मिंटू सेंगर अंकुश भदोरिया अक्षय सिंह सिंगर अभय सिंह राजावत अमन सिंह सिंगर सोनू सेगर, पहलवान सिंह सेंगर आदि सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे।1
- दतिया में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: होटल रतन रॉयल में कोर कमेटी बैठक और प्रशिक्षण वर्ग आयोजित दतिया। शहर के होटल रतन रॉयल में शनिवार को भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक एवं प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। बैठक दोपहर करीब साढ़े तीन बजे शुरू हुई, जिसमें संगठन को और मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तय करने तथा बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, दतिया के प्रभारी मंत्री इंदल सिंह कंसाना, विधायक प्रदीप अग्रवाल एवं भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाहा प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इस दौरान नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक मजबूती, जनसंपर्क अभियान और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में मौजूदगी देखने को मिली, जिससे कार्यक्रम भाजपा के शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी नजर आया।1
- शिवपुरी-कोतवाली क्षेत्र में युवती महक व उसकी तीन माह की बच्ची आरोही का अपरहण करने बाले आरोपी पुष्पेंद्र चौहान को पुलिस ने किया गिरफ्तार,युवती व उसकी 03 माह की बच्ची को सकुशल दस्तयाब किया गया। युवती महक का कहना है की दबाब में बनाया था वीडियो.... पुलिस ने बहुत मदद की..... शिवपुरी-कोतवाली क्षेत्र में युवती महक व उसकी तीन माह की बच्ची आरोही का अपरहण करने बाले आरोपी पुष्पेंद्र चौहान को पुलिस ने किया गिरफ्तार,युवती व उसकी 03 माह की बच्ची को सकुशल दस्तयाब किया गया। युवती महक का कहना है की दबाब में बनाया था वीडियो.... पुलिस ने बहुत मदद की.....1
- भांडेर के सिविल न्यायालय परिसर में शनिवार सुबह 10 बजे से शाम 05 बजे तक नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा सरस्वती माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। लोक अदालत में मकान टैक्स, महिला संबंधी प्रकरण, चेक बाउंस, मारपीट सहित अन्य लंबित मामलों की सुनवाई कर उनका निराकरण किया गया। नेशनल लोक अदालत के दौरान विभिन्न न्यायिक अधिकारियों ने लंबित प्रकरणों का निपटारा किया। प्रथम व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खंड दीक्षा तनेजा अग्निहोत्री ने 50 प्रकरणों का निराकरण किया। वहीं प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीकृष्ण बुखारिया ने 70 तथा प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट शिवांगनी भट्ट ने 04 मामलों का निपटारा किया। इस तरह कुल 124 लंबित प्रकरणों का निराकरण कर पक्षकारों को त्वरित न्याय उपलब्ध कराया गया। आयोजन से न्यायालयीन मामलों के शीघ्र समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल देखने को मिली।1
- सेवड़ा अनुभाग पुलिस को मिली बड़ी सफलता दतिया से जिला ब्यूरो चीफ संजीव रिछारिया की रिपोर्ट सेवड़ा अनुभाग पुलिस को मिली बड़ी सफलता दतिया से जिला ब्यूरो चीफ संजीव रिछारिया की रिपोर्ट1
- दतिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्कॉर्पियो से हो रही अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, ₹4.61 लाख की शराब और वाहन जब्त अतरेटा थाना पुलिस की घेराबंदी में पकड़े गए दो तस्कर, भारी मात्रा में शराब बरामद, भेजे गए जेल दतिया जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्कॉर्पियो वाहन से शराब की खेप ले जा रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना अतरेटा पुलिस की इस कार्रवाई में करीब ₹4 लाख 61 हजार 160 कीमत की अवैध शराब और वाहन जब्त किया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार 09 मई 2026 को थाना प्रभारी अतरेटा उपनिरीक्षक नरेंद्र सिंह राजपूत को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की महिंद्रा स्कॉर्पियो वाहन में अवैध शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल सक्रिय हुई और खमरोली तिराहा स्थित चिताई मोड़ के पास घेराबंदी कर वाहनों की चेकिंग शुरू की गई। इसी दौरान संदिग्ध स्कॉर्पियो वाहन को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने वाहन से 05 पेटी लाल प्लेन मदिरा, 07 पेटी सफेद मदिरा और 04 पेटी बीयर सहित कुल 146 लीटर शराब जब्त की, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹61,160 बताई गई है। इसके अलावा शराब परिवहन में उपयोग की जा रही सफेद रंग की महिंद्रा स्कॉर्पियो वाहन भी जब्त की गई, जिसकी कीमत लगभग ₹4 लाख आंकी गई है। इस प्रकार कुल जब्त मशरूका की कीमत ₹4,61,160 रही। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों विकास पुत्र जसवंत सिंह लोधी एवं सतेंद्र पुत्र अजब सिंह लोधी, निवासी ग्राम रावपुरा थाना गोरमी जिला भिंड को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जिला उप जेल सेवड़ा भेज दिया गया। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी अतरेटा उपनिरीक्षक नरेंद्र सिंह राजपूत, ओर उनकी टीम की कार्यवाही।1
- शादी के 20 दिन बाद ही नवविवाहित ने लगाई फांसी, दबंगों की धमकी से था दहशत में सेमरिया के बरौंव गांव में दिल दहलाने वाली घटना शादी को अभी 20 दिन भी पूरे नहीं हुए थे कि पुरानी रंजिश में एक युवक को जान गंवानी पड़ी। आरोप है कि गांव के कुछ दबंगों ने युवक के साथ जमकर मारपीट की और धमकी दी कल का सूरज तुम नहीं देखोगे इस धमकी से डरे युवक ने घर पहुंचकर फांसी लगा ली। जबकि मृतक को शनिवार को सूरत वापस नौकरी पर जाना था।।1