logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हम सबको और आपको बदलाव चाहिए बदला होगी तो ही क्राइम घूसखोरी कम होगी कानून व्यवस्था को सही करने के लिए आपको सही जानकारी चाहिए घूसखोरी जैसे अपराध को कम करने के लिए कानूनी जानकारी होना चाहिए गरीब व्यक्ति या अन्य व्यक्तियों के ऊपर अत्याचार ना हो ऐसा कोशिश है हमारा हमें यकीन है आप हमारे समर्थन में रहेंगे भारत माता🇮🇳 की जय

12 hrs ago
user_Har Har🚩 Mahadev🛐
Har Har🚩 Mahadev🛐
गोइलकेरा, पश्चिम सिंहभूम, झारखंड•
12 hrs ago

हम सबको और आपको बदलाव चाहिए बदला होगी तो ही क्राइम घूसखोरी कम होगी कानून व्यवस्था को सही करने के लिए आपको सही जानकारी चाहिए घूसखोरी जैसे अपराध को कम करने के लिए कानूनी जानकारी होना चाहिए गरीब व्यक्ति या अन्य व्यक्तियों के ऊपर अत्याचार ना हो ऐसा कोशिश है हमारा हमें यकीन है आप हमारे समर्थन में रहेंगे भारत माता🇮🇳 की जय

More news from झारखंड and nearby areas
  • शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा सह रक्तदान शिविर आयोजित* चक्रधरपुर: शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस के अवसर पर शनिवार को चक्रधरपुर स्थित राखा-आसनतलिया में शहीद निर्मल महतो कुड़मी भवन में श्रद्धांजलि सभा सह रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मधुसूदन मेमोरियल एजुकेशनल सोसाइटी एवं सरस्वती देवी मेमोरियल एजुकेशनल ट्रस्ट, आसनतलिया के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। शिविर का उद्घाटन पूर्व विधायक बहादुर उरांव, पूर्व विधायक शशिभूषण सामड, भाजपा नेता डॉ. विजय सिंह गागराई, प्रताप कटिहार एवं लक्ष्मण महतो ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान उपस्थित अतिथियों एवं ग्रामीणों ने शहीद निर्मल महतो को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक बहादुर उरांव ने झारखंड आंदोलन के संघर्षपूर्ण दिनों को याद करते हुए कहा कि शहीद निर्मल महतो का योगदान राज्य के इतिहास में सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है, क्योंकि रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है। रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। एमजीएम जमशेदपुर रक्त संग्रह केंद्र की टीम द्वारा रक्त संग्रह किया गया। शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र एवं छाता प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में टेटोमिक कुड़मी समाज, आदिवासी कुड़मी समाज एवं भाषा विकास परिषद का विशेष सहयोग रहा। मौके पर श्याम सुंदर महतो, बलराज हिंदुवार, गौरी शंकर महतो, ओम प्रकाश महतो, नागेश्वर प्रधान, अनवर खान, ललित मोहन गिलुवा, विजय मेलगांडी, डॉ विजय सिंह गागराई, प्रताप कटिहार, करण महतो, रामेश्वर महतो, दुर्योधन महतो, खिरो महती, गणेश महतो, रोमित कटिहार, अजय महतो, दीपक महतो, अंकित महतो, सूरज महतो, पिंटू महतो, उमा महतो, बसंत महतो, शंभू चरण महतो सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
    2
    शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा सह रक्तदान शिविर आयोजित*
चक्रधरपुर: शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस के अवसर पर शनिवार को चक्रधरपुर स्थित राखा-आसनतलिया में शहीद निर्मल महतो कुड़मी भवन में श्रद्धांजलि सभा सह रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मधुसूदन मेमोरियल एजुकेशनल सोसाइटी एवं सरस्वती देवी मेमोरियल एजुकेशनल ट्रस्ट, आसनतलिया के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। शिविर का उद्घाटन पूर्व विधायक बहादुर उरांव, पूर्व विधायक शशिभूषण सामड, भाजपा नेता डॉ. विजय सिंह गागराई, प्रताप कटिहार एवं लक्ष्मण महतो ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान उपस्थित अतिथियों एवं ग्रामीणों ने शहीद निर्मल महतो को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक बहादुर उरांव ने झारखंड आंदोलन के संघर्षपूर्ण दिनों को याद करते हुए कहा कि शहीद निर्मल महतो का योगदान राज्य के इतिहास में सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है, क्योंकि रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है।
रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। एमजीएम जमशेदपुर रक्त संग्रह केंद्र की टीम द्वारा रक्त संग्रह किया गया। शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र एवं छाता प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में टेटोमिक कुड़मी समाज, आदिवासी कुड़मी समाज एवं भाषा विकास परिषद का विशेष सहयोग रहा।
मौके पर श्याम सुंदर महतो, बलराज हिंदुवार, गौरी शंकर महतो, ओम प्रकाश महतो, नागेश्वर प्रधान, अनवर खान, ललित मोहन गिलुवा, विजय मेलगांडी, डॉ विजय सिंह गागराई, प्रताप कटिहार, करण महतो, रामेश्वर महतो, दुर्योधन महतो, खिरो महती, गणेश महतो, रोमित कटिहार, अजय महतो, दीपक महतो, अंकित महतो, सूरज महतो, पिंटू महतो, उमा महतो, बसंत महतो, शंभू चरण महतो सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
    user_CITI LIVE Jharkhand
    CITI LIVE Jharkhand
    Court reporter चाईबासा, पश्चिम सिंहभूम, झारखंड•
    18 hrs ago
  • एसआईआर के दावा आपत्ति को लेकर जनप्रतिनिधियों की बैठक आयोजन। कर्रा प्रखंड मुख्यालय स्थित बीडीओ कार्यालय में शनिवार को एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) के तहत दावा-आपत्ति को लेकर जनप्रतिनिधियों की आवश्यक बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) स्मिता नगेशिया ने किया। बैठक में एसआईआर प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची में दावा एवं आपत्ति से संबंधित मामलों पर विस्तार से चर्चा की गयी। बीडीओ ने जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को एसआईआर के संबंध में जागरूक करें तथा पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित कराने में सहयोग करें. बैठक में झामुमो केंद्रीय सदस्य मकसूद अंसारी, भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष विष्णु प्रसाद सोनी, झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष शेख फिरोज, झामुमो युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राहुल केशरी, मंटू देवघारिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं लोग उपस्थित थे।
    1
    एसआईआर के दावा आपत्ति को लेकर जनप्रतिनिधियों की बैठक आयोजन।
कर्रा प्रखंड मुख्यालय स्थित बीडीओ कार्यालय में शनिवार को एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) के तहत दावा-आपत्ति को लेकर जनप्रतिनिधियों की आवश्यक बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) स्मिता नगेशिया ने किया।
बैठक में एसआईआर प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची में दावा एवं आपत्ति से संबंधित मामलों पर विस्तार से चर्चा की गयी।
बीडीओ ने जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को एसआईआर के संबंध में जागरूक करें तथा पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित कराने में सहयोग करें.
बैठक में झामुमो केंद्रीय सदस्य मकसूद अंसारी, भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष विष्णु प्रसाद सोनी, झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष शेख फिरोज, झामुमो युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राहुल केशरी, मंटू देवघारिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं लोग उपस्थित थे।
    user_Durga Baraik
    Durga Baraik
    Local News Reporter कर्रा, खूंटी, झारखंड•
    33 min ago
  • उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई: गम्हरिया और सपड़ा में अवैध शराब माफियाओं पर शिकंजा, 37,000 किलो जावा-महुआ जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तार। सरायकेला/आदित्यपुर/गम्हरिया अवैध शराब के काले कारोबार के खिलाफ सरायकेला-खरसावां उत्पाद विभाग ने शनिवार को निर्णायक प्रहार किया है। विभाग ने गम्हरिया थाना क्षेत्र के जामजोड़ा और आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सापड़ा में एक साथ छापेमारी कर अवैध शराब माफियाओं के नेटवर्क में हड़कंप मचा दिया है। इस बड़ी कार्रवाई में उत्पाद विभाग की टीम ने 37,000 किलोग्राम जावा-महुआ, 500 लीटर तैयार देसी महुआ शराब और भारी मात्रा में शराब बनाने की सामग्री बरामद की है। मौके से अवैध कारोबार में इस्तेमाल की जा रही एक स्कूटी भी जब्त की गई है। सरायकेला में आयोजित प्रेस वार्ता में उत्पाद अधीक्षक क्षितिज विजय मिंज ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह छापेमारी की गई। टीम ने मौके से अवैध शराब कारोबार में लिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद जावा-महुआ और शराब बनाने की सामग्री को नियमानुसार मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। आगे उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि इनमें फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी की प्रक्रिया की जा रही है किसी भी अभियुक्त को बक्सा नहीं जाएगा। उत्पाद विभाग के दरोगा सोनू कुमार ने स्पष्ट कहा है कि जिले में अवैध शराब का धंधा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभाग की यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और शराब माफियाओं के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। इस सफल अभियान में अवर निरीक्षक महेंद्र रविदास, सौदागर पंडित सहित उत्पाद विभाग के अन्य अधिकारी और होमगार्ड के जवानों की अहम भूमिका रही। उत्पाद विभाग की इस सख्त और सराहनीय कार्रवाई से पूरे क्षेत्र के अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है, वहीं स्थानीय लोगों ने प्रशासन के इस कदम की खुलकर प्रशंसा की है।
    1
    उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई: गम्हरिया और सपड़ा में अवैध शराब माफियाओं पर शिकंजा, 37,000 किलो जावा-महुआ जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तार।
सरायकेला/आदित्यपुर/गम्हरिया
अवैध शराब के काले कारोबार के खिलाफ सरायकेला-खरसावां उत्पाद विभाग ने शनिवार को निर्णायक प्रहार किया है। विभाग ने गम्हरिया थाना क्षेत्र के जामजोड़ा और आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सापड़ा में एक साथ छापेमारी कर अवैध शराब माफियाओं के नेटवर्क में हड़कंप मचा दिया है।
इस बड़ी कार्रवाई में उत्पाद विभाग की टीम ने 37,000 किलोग्राम जावा-महुआ, 500 लीटर तैयार देसी महुआ शराब और भारी मात्रा में शराब बनाने की सामग्री बरामद की है। मौके से अवैध कारोबार में इस्तेमाल की जा रही एक स्कूटी भी जब्त की गई है।
सरायकेला में आयोजित प्रेस वार्ता में उत्पाद अधीक्षक क्षितिज विजय मिंज ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह छापेमारी की गई। टीम ने मौके से अवैध शराब कारोबार में लिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद जावा-महुआ और शराब बनाने की सामग्री को नियमानुसार मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
आगे उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि इनमें फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी की प्रक्रिया की जा रही है किसी भी अभियुक्त को बक्सा नहीं जाएगा।
उत्पाद विभाग के दरोगा सोनू कुमार ने स्पष्ट कहा है कि जिले में अवैध शराब का धंधा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभाग की यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और शराब माफियाओं के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
इस सफल अभियान में अवर निरीक्षक महेंद्र रविदास, सौदागर पंडित सहित उत्पाद विभाग के अन्य अधिकारी और होमगार्ड के जवानों की अहम भूमिका रही।
उत्पाद विभाग की इस सख्त और सराहनीय कार्रवाई से पूरे क्षेत्र के अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है, वहीं स्थानीय लोगों ने प्रशासन के इस कदम की खुलकर प्रशंसा की है।
    user_Sonu Kumar Singh
    Sonu Kumar Singh
    आदित्यपुर (गमहरिया), सरायकेला खरसावां, झारखंड•
    18 hrs ago
  • jharkhand | seraikella | #ichagarh : 80वें स्वतंत्रता दिवस से पहले विकास पर सवाल, कीचड़ भरी सड़क से स्कूल जाने को विवश छात्राएँ.... सरायकेला-खरसवाँ जिला अंतर्गत ईचागढ़ प्रखण्ड क्षेत्र के तामारी गाँव में जर्जर सड़क से छात्राएँ रोज़ाना जोखिम उठाकर स्कूल पहुँच रही हैं। ग्रामीणों ने वर्षों से निर्माण नहीं होने का आरोप लगाते हुए शीघ्र सड़क निर्माण की मांग की। संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों की प्रतिक्रिया समाचार प्रसारण तक नहीं मिली | jansamasya | jharkhandnews | seraikella | ichagarhnews | jiladarpan | viral
    1
    jharkhand | seraikella | #ichagarh : 80वें स्वतंत्रता दिवस से पहले विकास पर सवाल, कीचड़ भरी सड़क से स्कूल जाने को विवश छात्राएँ....
सरायकेला-खरसवाँ जिला अंतर्गत ईचागढ़ प्रखण्ड क्षेत्र के तामारी गाँव में जर्जर सड़क से छात्राएँ रोज़ाना जोखिम उठाकर स्कूल पहुँच रही हैं। ग्रामीणों ने वर्षों से निर्माण नहीं होने का आरोप लगाते हुए शीघ्र सड़क निर्माण की मांग की। संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों की प्रतिक्रिया समाचार प्रसारण तक नहीं मिली | jansamasya | jharkhandnews | seraikella | ichagarhnews | jiladarpan | viral
    user_Jila Darpan
    Jila Darpan
    Local News Reporter चांडिल, सरायकेला खरसावां, झारखंड•
    21 hrs ago
  • रवि गुप्ता की रिपोर्ट दिनांक : 08 अगस्त 2026 शुरू ऐप न्यूज़ चैनल से खरसावां के हांसदा गांव में मनाया गया जल अर्पण दिवस, जल संरक्षण का लिया संकल्प जागरूकता रैली, शपथ, रक्षा सूत्र बंधन एवं जल सिंगार-वंदना सहित कई कार्यक्रम आयोजित खरसावां। जल जीवन मिशन के तहत शनिवार, 08 अगस्त 2026 को खरसावां प्रखंड अंतर्गत शिमला पंचायत के हांसदा ग्राम में जल अर्पण दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभागीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों, जलसहिया एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता निभाई। कार्यक्रम की शुरुआत जल संरक्षण और सुरक्षित पेयजल के उपयोग को लेकर शपथ के साथ हुई। इस दौरान ग्रामीणों एवं उपस्थित लोगों ने जल की महत्ता को समझते हुए पानी की बर्बादी रोकने तथा जल स्रोतों के संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। जल अर्पण दिवस के अवसर पर जागरूकता रैली, शपथ ग्रहण, रक्षा सूत्र बंधन तथा जल सिंगार एवं जल वंदना सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीणों को जल संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को सुरक्षित पेयजल के उपयोग, जल संरक्षण, पानी की बर्बादी रोकने तथा जलापूर्ति योजनाओं के नियमित रख-रखाव एवं बेहतर संचालन की जानकारी दी गई। साथ ही जल स्रोतों और जलापूर्ति योजनाओं के संरक्षण में ग्रामीणों की सामुदायिक सहभागिता को महत्वपूर्ण बताया गया। इस अवसर पर जलापूर्ति योजनाओं के रख-रखाव, जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्थानीय जनप्रतिनिधियों, मुखिया/प्रधान, वार्ड सदस्यों एवं जलसहियाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को संदेश दिया गया कि जल केवल जीवन का आधार ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों की जिम्मेदारी भी है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को पानी का विवेकपूर्ण उपयोग करने और जल स्रोतों के संरक्षण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।
    4
    रवि गुप्ता की रिपोर्ट
दिनांक : 08 अगस्त 2026
शुरू ऐप न्यूज़ चैनल से
खरसावां के हांसदा गांव में मनाया गया जल अर्पण दिवस, जल संरक्षण का लिया संकल्प
जागरूकता रैली, शपथ, रक्षा सूत्र बंधन एवं जल सिंगार-वंदना सहित कई कार्यक्रम आयोजित
खरसावां। जल जीवन मिशन के तहत शनिवार, 08 अगस्त 2026 को खरसावां प्रखंड अंतर्गत शिमला पंचायत के हांसदा ग्राम में जल अर्पण दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभागीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों, जलसहिया एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम की शुरुआत जल संरक्षण और सुरक्षित पेयजल के उपयोग को लेकर शपथ के साथ हुई। इस दौरान ग्रामीणों एवं उपस्थित लोगों ने जल की महत्ता को समझते हुए पानी की बर्बादी रोकने तथा जल स्रोतों के संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
जल अर्पण दिवस के अवसर पर जागरूकता रैली, शपथ ग्रहण, रक्षा सूत्र बंधन तथा जल सिंगार एवं जल वंदना सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीणों को जल संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को सुरक्षित पेयजल के उपयोग, जल संरक्षण, पानी की बर्बादी रोकने तथा जलापूर्ति योजनाओं के नियमित रख-रखाव एवं बेहतर संचालन की जानकारी दी गई। साथ ही जल स्रोतों और जलापूर्ति योजनाओं के संरक्षण में ग्रामीणों की सामुदायिक सहभागिता को महत्वपूर्ण बताया गया।
इस अवसर पर जलापूर्ति योजनाओं के रख-रखाव, जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्थानीय जनप्रतिनिधियों, मुखिया/प्रधान, वार्ड सदस्यों एवं जलसहियाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को संदेश दिया गया कि जल केवल जीवन का आधार ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों की जिम्मेदारी भी है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को पानी का विवेकपूर्ण उपयोग करने और जल स्रोतों के संरक्षण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।
    user_Ravi Gupta
    Ravi Gupta
    सरायकेला, सरायकेला खरसावां, झारखंड•
    18 hrs ago
  • आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार खूंटी की अध्यक्षता में समन्वय बैठक आयोजित। शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता। खूंटी।
    1
    आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार खूंटी की अध्यक्षता में समन्वय बैठक आयोजित।
शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता।
खूंटी।
    user_Durga Baraik
    Durga Baraik
    Local News Reporter कर्रा, खूंटी, झारखंड•
    18 hrs ago
  • AISA वालों पर गंभीर आरोप? क्या है पुरा मामला। #student_protest_jharkhand झारखंड में चल रहे स्टूडेंट प्रोटेस्ट का आज 15 दिन।
    1
    AISA वालों पर गंभीर आरोप? क्या है पुरा मामला। #student_protest_jharkhand
झारखंड में चल रहे स्टूडेंट प्रोटेस्ट का आज 15 दिन।
    user_Janata Platform
    Janata Platform
    TV News Anchor Namkum, Ranchi•
    10 hrs ago
  • +91 7667913218 RATO POWER WEEDER address angrabari bichna khunti pin code 835210 jharkhand
    1
    +91 7667913218 RATO POWER WEEDER 
address angrabari bichna khunti pin code 835210 jharkhand
    user_Rishi Kisan Machine
    Rishi Kisan Machine
    Farmer Torpa, Khunti•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.