logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

jharkhand | seraikella | #ichagarh : 80वें स्वतंत्रता दिवस से पहले विकास पर सवाल, कीचड़ भरी सड़क से स्कूल जाने को विवश छात्राएँ.... सरायकेला-खरसवाँ जिला अंतर्गत ईचागढ़ प्रखण्ड क्षेत्र के तामारी गाँव में जर्जर सड़क से छात्राएँ रोज़ाना जोखिम उठाकर स्कूल पहुँच रही हैं। ग्रामीणों ने वर्षों से निर्माण नहीं होने का आरोप लगाते हुए शीघ्र सड़क निर्माण की मांग की। संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों की प्रतिक्रिया समाचार प्रसारण तक नहीं मिली | jansamasya | jharkhandnews | seraikella | ichagarhnews | jiladarpan | viral

22 hrs ago
user_Jila Darpan
Jila Darpan
Local News Reporter चांडिल, सरायकेला खरसावां, झारखंड•
22 hrs ago

jharkhand | seraikella | #ichagarh : 80वें स्वतंत्रता दिवस से पहले विकास पर सवाल, कीचड़ भरी सड़क से स्कूल जाने को विवश छात्राएँ.... सरायकेला-खरसवाँ जिला अंतर्गत ईचागढ़ प्रखण्ड क्षेत्र के तामारी गाँव में जर्जर सड़क से छात्राएँ रोज़ाना जोखिम उठाकर स्कूल पहुँच रही हैं। ग्रामीणों ने वर्षों से निर्माण नहीं होने का आरोप लगाते हुए शीघ्र सड़क निर्माण की मांग की। संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों की प्रतिक्रिया समाचार प्रसारण तक नहीं मिली | jansamasya | jharkhandnews | seraikella | ichagarhnews | jiladarpan | viral

More news from झारखंड and nearby areas
  • jharkhand | seraikella | #ichagarh : 80वें स्वतंत्रता दिवस से पहले विकास पर सवाल, कीचड़ भरी सड़क से स्कूल जाने को विवश छात्राएँ.... सरायकेला-खरसवाँ जिला अंतर्गत ईचागढ़ प्रखण्ड क्षेत्र के तामारी गाँव में जर्जर सड़क से छात्राएँ रोज़ाना जोखिम उठाकर स्कूल पहुँच रही हैं। ग्रामीणों ने वर्षों से निर्माण नहीं होने का आरोप लगाते हुए शीघ्र सड़क निर्माण की मांग की। संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों की प्रतिक्रिया समाचार प्रसारण तक नहीं मिली | jansamasya | jharkhandnews | seraikella | ichagarhnews | jiladarpan | viral
    1
    jharkhand | seraikella | #ichagarh : 80वें स्वतंत्रता दिवस से पहले विकास पर सवाल, कीचड़ भरी सड़क से स्कूल जाने को विवश छात्राएँ....
सरायकेला-खरसवाँ जिला अंतर्गत ईचागढ़ प्रखण्ड क्षेत्र के तामारी गाँव में जर्जर सड़क से छात्राएँ रोज़ाना जोखिम उठाकर स्कूल पहुँच रही हैं। ग्रामीणों ने वर्षों से निर्माण नहीं होने का आरोप लगाते हुए शीघ्र सड़क निर्माण की मांग की। संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों की प्रतिक्रिया समाचार प्रसारण तक नहीं मिली | jansamasya | jharkhandnews | seraikella | ichagarhnews | jiladarpan | viral
    user_Jila Darpan
    Jila Darpan
    Local News Reporter चांडिल, सरायकेला खरसावां, झारखंड•
    22 hrs ago
  • उषा मोड़ पर टाइगर जयराम का भव्य स्वागत, निर्मल महतो के सपनों को पूरा करने का लिया संकल्प उषा मोड़ पर टाइगर जयराम का भव्य स्वागत, निर्मल महतो के सपनों को पूरा करने का लिया संकल्प आदित्यपुर: उषा मोड़ के समीप रविवार को डुमरी विधायक एवं JLKM नेता टाइगर जयराम महतो का समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान सरायकेला विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी रहे प्रेम मंडी समेत बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। प्रेम मंडी ने कहा कि उषा मोड़ से निर्मल महतो शहीद स्थल तक टैक्सी-मैक्सी चालकों और समर्थकों के साथ टाइगर जयराम महतो को पहुंचाया जाएगा। शहीद स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद सभी लोग वापस लौटेंगे। वहीं टाइगर जयराम महतो ने कहा कि झारखंड अलग राज्य के लिए निर्मल महतो जैसे वीर सपूतों ने अपना बलिदान दिया। उनके सपनों का झारखंड बनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि निर्मल महतो के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए JLKM संघर्ष जारी रखेगी।
    1
    उषा मोड़ पर टाइगर जयराम का भव्य स्वागत, निर्मल महतो के सपनों को पूरा करने का लिया संकल्प

उषा मोड़ पर टाइगर जयराम का भव्य स्वागत, निर्मल महतो के सपनों को पूरा करने का लिया संकल्प
आदित्यपुर: उषा मोड़ के समीप रविवार को डुमरी विधायक एवं JLKM नेता टाइगर जयराम महतो का समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान सरायकेला विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी रहे प्रेम मंडी समेत बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।
प्रेम मंडी ने कहा कि उषा मोड़ से निर्मल महतो शहीद स्थल तक टैक्सी-मैक्सी चालकों और समर्थकों के साथ टाइगर जयराम महतो को पहुंचाया जाएगा। शहीद स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद सभी लोग वापस लौटेंगे।
वहीं टाइगर जयराम महतो ने कहा कि झारखंड अलग राज्य के लिए निर्मल महतो जैसे वीर सपूतों ने अपना बलिदान दिया। उनके सपनों का झारखंड बनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि निर्मल महतो के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए JLKM संघर्ष जारी रखेगी।
    user_DALMA NEWS live
    DALMA NEWS live
    आदित्यपुर (गमहरिया), सरायकेला खरसावां, झारखंड•
    53 min ago
  • उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई: गम्हरिया और सपड़ा में अवैध शराब माफियाओं पर शिकंजा, 37,000 किलो जावा-महुआ जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तार। सरायकेला/आदित्यपुर/गम्हरिया अवैध शराब के काले कारोबार के खिलाफ सरायकेला-खरसावां उत्पाद विभाग ने शनिवार को निर्णायक प्रहार किया है। विभाग ने गम्हरिया थाना क्षेत्र के जामजोड़ा और आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सापड़ा में एक साथ छापेमारी कर अवैध शराब माफियाओं के नेटवर्क में हड़कंप मचा दिया है। इस बड़ी कार्रवाई में उत्पाद विभाग की टीम ने 37,000 किलोग्राम जावा-महुआ, 500 लीटर तैयार देसी महुआ शराब और भारी मात्रा में शराब बनाने की सामग्री बरामद की है। मौके से अवैध कारोबार में इस्तेमाल की जा रही एक स्कूटी भी जब्त की गई है। सरायकेला में आयोजित प्रेस वार्ता में उत्पाद अधीक्षक क्षितिज विजय मिंज ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह छापेमारी की गई। टीम ने मौके से अवैध शराब कारोबार में लिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद जावा-महुआ और शराब बनाने की सामग्री को नियमानुसार मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। आगे उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि इनमें फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी की प्रक्रिया की जा रही है किसी भी अभियुक्त को बक्सा नहीं जाएगा। उत्पाद विभाग के दरोगा सोनू कुमार ने स्पष्ट कहा है कि जिले में अवैध शराब का धंधा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभाग की यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और शराब माफियाओं के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। इस सफल अभियान में अवर निरीक्षक महेंद्र रविदास, सौदागर पंडित सहित उत्पाद विभाग के अन्य अधिकारी और होमगार्ड के जवानों की अहम भूमिका रही। उत्पाद विभाग की इस सख्त और सराहनीय कार्रवाई से पूरे क्षेत्र के अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है, वहीं स्थानीय लोगों ने प्रशासन के इस कदम की खुलकर प्रशंसा की है।
    1
    उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई: गम्हरिया और सपड़ा में अवैध शराब माफियाओं पर शिकंजा, 37,000 किलो जावा-महुआ जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तार।
सरायकेला/आदित्यपुर/गम्हरिया
अवैध शराब के काले कारोबार के खिलाफ सरायकेला-खरसावां उत्पाद विभाग ने शनिवार को निर्णायक प्रहार किया है। विभाग ने गम्हरिया थाना क्षेत्र के जामजोड़ा और आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सापड़ा में एक साथ छापेमारी कर अवैध शराब माफियाओं के नेटवर्क में हड़कंप मचा दिया है।
इस बड़ी कार्रवाई में उत्पाद विभाग की टीम ने 37,000 किलोग्राम जावा-महुआ, 500 लीटर तैयार देसी महुआ शराब और भारी मात्रा में शराब बनाने की सामग्री बरामद की है। मौके से अवैध कारोबार में इस्तेमाल की जा रही एक स्कूटी भी जब्त की गई है।
सरायकेला में आयोजित प्रेस वार्ता में उत्पाद अधीक्षक क्षितिज विजय मिंज ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह छापेमारी की गई। टीम ने मौके से अवैध शराब कारोबार में लिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद जावा-महुआ और शराब बनाने की सामग्री को नियमानुसार मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
आगे उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि इनमें फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी की प्रक्रिया की जा रही है किसी भी अभियुक्त को बक्सा नहीं जाएगा।
उत्पाद विभाग के दरोगा सोनू कुमार ने स्पष्ट कहा है कि जिले में अवैध शराब का धंधा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभाग की यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और शराब माफियाओं के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
इस सफल अभियान में अवर निरीक्षक महेंद्र रविदास, सौदागर पंडित सहित उत्पाद विभाग के अन्य अधिकारी और होमगार्ड के जवानों की अहम भूमिका रही।
उत्पाद विभाग की इस सख्त और सराहनीय कार्रवाई से पूरे क्षेत्र के अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है, वहीं स्थानीय लोगों ने प्रशासन के इस कदम की खुलकर प्रशंसा की है।
    user_Sonu Kumar Singh
    Sonu Kumar Singh
    आदित्यपुर (गमहरिया), सरायकेला खरसावां, झारखंड•
    19 hrs ago
  • रवि गुप्ता की रिपोर्ट शुरू ऐप न्यूज़ चैनल से दिनांक : 09 अगस्त 2026 🌿 विश्व आदिवासी दिवस पर आदिवासी समाज का गौरवपूर्ण संदेश “माटी की पुकार, पुरखों की पहचान—आदिवासी संस्कृति झारखंड की शान” सरायकेला-खरसावां। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आज आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपरा, भाषा, रीति-रिवाज और पूर्वजों के संघर्ष को याद किया गया। यह दिन आदिवासी समुदाय की अस्मिता, अधिकारों और गौरवशाली विरासत को सम्मान देने का अवसर है। “माटी की पुकार, पुरखों की पहचान और आदिवासी संस्कृति झारखंड की शान” के संदेश के साथ लोगों ने अपनी जड़ों और सांस्कृतिक पहचान को सहेजने का संकल्प लिया। आदिवासी समाज की परंपराएं प्रकृति, जल, जंगल और जमीन से गहराई से जुड़ी रही हैं, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत हैं। इस अवसर पर सिद्धू-कान्हू, बिरसा मुंडा, वीर शहीद निर्मल महतो सहित आदिवासी समाज के महान नायकों और पुरखों के योगदान को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि अपनी भाषा, संस्कृति, परंपरा और पहचान की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। विश्व आदिवासी दिवस पर आइए, अपनी माटी, अपनी संस्कृति और अपने पुरखों की विरासत पर गर्व करें। **माटी की पुकार, पुरखों की पहचान… आदिवासी संस्कृति, झारखंड की शान!** 🌿🏹 रवि गुप्ता की रिपोर्ट शुरू ऐप न्यूज़ चैनल से
    3
    रवि गुप्ता की रिपोर्ट
शुरू ऐप न्यूज़ चैनल से
दिनांक : 09 अगस्त 2026
🌿 विश्व आदिवासी दिवस पर आदिवासी समाज का गौरवपूर्ण संदेश
“माटी की पुकार, पुरखों की पहचान—आदिवासी संस्कृति झारखंड की शान”
सरायकेला-खरसावां। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आज आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपरा, भाषा, रीति-रिवाज और पूर्वजों के संघर्ष को याद किया गया। यह दिन आदिवासी समुदाय की अस्मिता, अधिकारों और गौरवशाली विरासत को सम्मान देने का अवसर है।
“माटी की पुकार, पुरखों की पहचान और आदिवासी संस्कृति झारखंड की शान” के संदेश के साथ लोगों ने अपनी जड़ों और सांस्कृतिक पहचान को सहेजने का संकल्प लिया। आदिवासी समाज की परंपराएं प्रकृति, जल, जंगल और जमीन से गहराई से जुड़ी रही हैं, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत हैं।
इस अवसर पर सिद्धू-कान्हू, बिरसा मुंडा, वीर शहीद निर्मल महतो सहित आदिवासी समाज के महान नायकों और पुरखों के योगदान को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि अपनी भाषा, संस्कृति, परंपरा और पहचान की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है।
विश्व आदिवासी दिवस पर आइए, अपनी माटी, अपनी संस्कृति और अपने पुरखों की विरासत पर गर्व करें।
**माटी की पुकार, पुरखों की पहचान…
आदिवासी संस्कृति, झारखंड की शान!** 🌿🏹
रवि गुप्ता की रिपोर्ट
शुरू ऐप न्यूज़ चैनल से
    user_Ravi Gupta
    Ravi Gupta
    सरायकेला, सरायकेला खरसावां, झारखंड•
    41 min ago
  • चक्रधरपुर: शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस के अवसर पर शनिवार को चक्रधरपुर स्थित राखा-आसनतलिया में शहीद निर्मल महतो कुड़मी भवन में श्रद्धांजलि सभा सह रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मधुसूदन मेमोरियल एजुकेशनल सोसाइटी एवं सरस्वती देवी मेमोरियल एजुकेशनल ट्रस्ट, आसनतलिया के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। शिविर का उद्घाटन पूर्व विधायक बहादुर उरांव, पूर्व विधायक शशिभूषण सामड, भाजपा नेता डॉ. विजय सिंह गागराई, प्रताप कटिहार एवं लक्ष्मण महतो ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान उपस्थित अतिथियों एवं ग्रामीणों ने शहीद निर्मल महतो को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक बहादुर उरांव ने झारखंड आंदोलन के संघर्षपूर्ण दिनों को याद करते हुए कहा कि शहीद निर्मल महतो का योगदान राज्य के इतिहास में सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है, क्योंकि रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है। रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। एमजीएम जमशेदपुर रक्त संग्रह केंद्र की टीम द्वारा रक्त संग्रह किया गया। शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र एवं छाता प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में टेटोमिक कुड़मी समाज, आदिवासी कुड़मी समाज एवं भाषा विकास परिषद का विशेष सहयोग रहा। मौके पर श्याम सुंदर महतो, बलराज हिंदुवार, गौरी शंकर महतो, ओम प्रकाश महतो, नागेश्वर प्रधान, अनवर खान, ललित मोहन गिलुवा, विजय मेलगांडी, डॉ विजय सिंह गागराई, प्रताप कटिहार, करण महतो, रामेश्वर महतो, दुर्योधन महतो, खिरो महती, गणेश महतो, रोमित कटिहार, अजय महतो, दीपक महतो, अंकित महतो, सूरज महतो, पिंटू महतो, उमा महतो, बसंत महतो, शंभू चरण महतो सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
    1
    चक्रधरपुर: शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस के अवसर पर शनिवार को चक्रधरपुर स्थित राखा-आसनतलिया में शहीद निर्मल महतो कुड़मी भवन में श्रद्धांजलि सभा सह रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मधुसूदन मेमोरियल एजुकेशनल सोसाइटी एवं सरस्वती देवी मेमोरियल एजुकेशनल ट्रस्ट, आसनतलिया के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। शिविर का उद्घाटन पूर्व विधायक बहादुर उरांव, पूर्व विधायक शशिभूषण सामड, भाजपा नेता डॉ. विजय सिंह गागराई, प्रताप कटिहार एवं लक्ष्मण महतो ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान उपस्थित अतिथियों एवं ग्रामीणों ने शहीद निर्मल महतो को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक बहादुर उरांव ने झारखंड आंदोलन के संघर्षपूर्ण दिनों को याद करते हुए कहा कि शहीद निर्मल महतो का योगदान राज्य के इतिहास में सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है, क्योंकि रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है।
रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। एमजीएम जमशेदपुर रक्त संग्रह केंद्र की टीम द्वारा रक्त संग्रह किया गया। शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र एवं छाता प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में टेटोमिक कुड़मी समाज, आदिवासी कुड़मी समाज एवं भाषा विकास परिषद का विशेष सहयोग रहा।
मौके पर श्याम सुंदर महतो, बलराज हिंदुवार, गौरी शंकर महतो, ओम प्रकाश महतो, नागेश्वर प्रधान, अनवर खान, ललित मोहन गिलुवा, विजय मेलगांडी, डॉ विजय सिंह गागराई, प्रताप कटिहार, करण महतो, रामेश्वर महतो, दुर्योधन महतो, खिरो महती, गणेश महतो, रोमित कटिहार, अजय महतो, दीपक महतो, अंकित महतो, सूरज महतो, पिंटू महतो, उमा महतो, बसंत महतो, शंभू चरण महतो सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
    user_Jay Kumar
    Jay Kumar
    Local News Reporter चक्रधरपुर, पश्चिम सिंहभूम, झारखंड•
    15 hrs ago
  • दिवसीय राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता का शुभारंभ -राज्य के विभिन्न जिलों के 400 से अधिक प्रतिभागी ले रहे हैं हिस्सा चाईबासा : चाईबासा शहर के पिल्लई हॉल में 26 वें झारखंड राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का आज शुभारंभ हुआ। रूंगटा स्टील के सौजन्य से संचालित हो रही दो दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर परिषद अध्यक्ष नितिन प्रकाश व चाईबासा एसडीपीओ बहामन टुटी ने दीप जलाकर किया। इस प्रतियोगिता में पूरे राज्य से करीब 400 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए नितिन प्रकाश ने कहा कि योगासन आज की विशेष आवश्यकता है। लोग अपनी दिनचर्या में अति व्यस्तता में कई तरह के तनाव से ग्रसित होते हैं, जिसका निदान योग में है। यह न सिर्फ शरीर को स्वस्थ रखता है बल्कि मन को भी शक्ति प्रदान करता है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहमन टूटी ने कहा कि राज्य स्तरीय आयोजन शहर में का होना सुखद संकेत है। इससे बच्चों को अवसर भी मिलता है और लोगों को एक सकारात्मक संदेश भी जाता है। जिला योग स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकुंद रूंगटा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और शुभकामनायें दी, उन्होंने कहा कि एसआर रूंगटा ग्रुप सदैव सामाजिक विकास के कार्यों में अग्रणी है। यह आयोजन प्रतिभागियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने में सहायक होगा। संगठन के सचिव दीपक प्रसाद ने आयोजन के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। योग एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रवाल और राष्ट्रीय योग फेडरेशन के पूर्व सचिव संजय झा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। दिन भर चल रही इस प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों में प्रतिभागी अपना प्रदर्शन कर रहे हैं। मंच का संचालन विकास दोदराजका ने किया। बाईट
    1
    दिवसीय राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता का शुभारंभ
-राज्य के विभिन्न जिलों के 400 से अधिक प्रतिभागी ले रहे हैं हिस्सा

चाईबासा : चाईबासा शहर के पिल्लई हॉल में 26 वें झारखंड राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का आज शुभारंभ हुआ। रूंगटा स्टील के सौजन्य से संचालित हो रही दो दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर परिषद अध्यक्ष नितिन प्रकाश व चाईबासा एसडीपीओ बहामन टुटी ने दीप जलाकर किया। इस प्रतियोगिता में पूरे राज्य से करीब 400 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए नितिन प्रकाश ने कहा कि योगासन आज की विशेष आवश्यकता है। लोग अपनी दिनचर्या में अति व्यस्तता में कई तरह के तनाव से ग्रसित होते हैं, जिसका निदान योग में है। यह न सिर्फ शरीर को स्वस्थ रखता है बल्कि मन को भी शक्ति प्रदान करता है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहमन टूटी ने कहा कि 
राज्य स्तरीय आयोजन शहर में का होना सुखद संकेत है। इससे बच्चों को अवसर भी मिलता है और लोगों को एक सकारात्मक संदेश भी जाता है। जिला योग स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकुंद रूंगटा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और शुभकामनायें दी, उन्होंने कहा कि एसआर  रूंगटा ग्रुप सदैव सामाजिक विकास के कार्यों में अग्रणी है। यह आयोजन प्रतिभागियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने में सहायक होगा। संगठन के सचिव दीपक प्रसाद ने आयोजन के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। योग एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रवाल और राष्ट्रीय योग फेडरेशन के पूर्व सचिव संजय झा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। दिन भर चल रही इस प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों में प्रतिभागी अपना प्रदर्शन कर रहे हैं। मंच का संचालन विकास दोदराजका ने किया।
बाईट
    user_CITI LIVE Jharkhand
    CITI LIVE Jharkhand
    Court reporter चाईबासा, पश्चिम सिंहभूम, झारखंड•
    16 hrs ago
  • रवि गुप्ता की रिपोर्ट शुरू ऐप न्यूज़ चैनल से अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई 25 हजार लीटर जावा महुआ किया गया नष्ट, तीन आरोपी गिरफ्तार सरायकेला-खरसावाँ: उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग द्वारा लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में उत्पाद अधीक्षक विजय क्षितिज के नेतृत्व में विभाग की टीम ने गम्हरिया थाना क्षेत्र के जामजोडा और आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सापड़ा में बड़ी कार्रवाई की। गम्हरिया थाना अंतर्गत जामजोडा क्षेत्र में छापेमारी के दौरान करीब 25,000 लीटर जावा महुआ नष्ट किया गया। वहीं, अवैध शराब निर्माण में संलिप्त एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान अवैध शराब के परिवहन एवं कारोबार में इस्तेमाल की जा रही एक स्कूटी और एक टाटा मैजिक वाहन को भी जब्त किया गया। टीम ने मौके से करीब 400 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की। वहीं, आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सापड़ा में भी उत्पाद विभाग ने कार्रवाई करते हुए अवैध शराब से जुड़े मामले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार सघन जांच एवं छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन अथवा बिक्री में संलिप्त पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उत्पाद विभाग की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
    4
    रवि गुप्ता की रिपोर्ट
शुरू ऐप न्यूज़ चैनल से
अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई
25 हजार लीटर जावा महुआ किया गया नष्ट, तीन आरोपी गिरफ्तार
सरायकेला-खरसावाँ: उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग द्वारा लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में उत्पाद अधीक्षक विजय क्षितिज के नेतृत्व में विभाग की टीम ने गम्हरिया थाना क्षेत्र के जामजोडा और आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सापड़ा में बड़ी कार्रवाई की।
गम्हरिया थाना अंतर्गत जामजोडा क्षेत्र में छापेमारी के दौरान करीब 25,000 लीटर जावा महुआ नष्ट किया गया। वहीं, अवैध शराब निर्माण में संलिप्त एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान अवैध शराब के परिवहन एवं कारोबार में इस्तेमाल की जा रही एक स्कूटी और एक टाटा मैजिक वाहन को भी जब्त किया गया। टीम ने मौके से करीब 400 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की।
वहीं, आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सापड़ा में भी उत्पाद विभाग ने कार्रवाई करते हुए अवैध शराब से जुड़े मामले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।
उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार सघन जांच एवं छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन अथवा बिक्री में संलिप्त पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उत्पाद विभाग की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
    user_Ravi Gupta
    Ravi Gupta
    सरायकेला, सरायकेला खरसावां, झारखंड•
    5 hrs ago
  • RATO POWER WEEDER MACHINE +91 7667913218 address angrabari bichna khunti pin code 835210 jharkhand
    1
    RATO POWER WEEDER MACHINE +91 7667913218
address angrabari bichna khunti pin code 835210 jharkhand
    user_Rishi Kisan Machine
    Rishi Kisan Machine
    Farmer तोरपा, खूंटी, झारखंड•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.