चक्रधरपुर: शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस के अवसर पर शनिवार को चक्रधरपुर स्थित राखा-आसनतलिया में शहीद निर्मल महतो कुड़मी भवन में श्रद्धांजलि सभा सह रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मधुसूदन मेमोरियल एजुकेशनल सोसाइटी एवं सरस्वती देवी मेमोरियल एजुकेशनल ट्रस्ट, आसनतलिया के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। शिविर का उद्घाटन पूर्व विधायक बहादुर उरांव, पूर्व विधायक शशिभूषण सामड, भाजपा नेता डॉ. विजय सिंह गागराई, प्रताप कटिहार एवं लक्ष्मण महतो ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान उपस्थित अतिथियों एवं ग्रामीणों ने शहीद निर्मल महतो को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक बहादुर उरांव ने झारखंड आंदोलन के संघर्षपूर्ण दिनों को याद करते हुए कहा कि शहीद निर्मल महतो का योगदान राज्य के इतिहास में सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है, क्योंकि रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है। रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। एमजीएम जमशेदपुर रक्त संग्रह केंद्र की टीम द्वारा रक्त संग्रह किया गया। शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र एवं छाता प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में टेटोमिक कुड़मी समाज, आदिवासी कुड़मी समाज एवं भाषा विकास परिषद का विशेष सहयोग रहा। मौके पर श्याम सुंदर महतो, बलराज हिंदुवार, गौरी शंकर महतो, ओम प्रकाश महतो, नागेश्वर प्रधान, अनवर खान, ललित मोहन गिलुवा, विजय मेलगांडी, डॉ विजय सिंह गागराई, प्रताप कटिहार, करण महतो, रामेश्वर महतो, दुर्योधन महतो, खिरो महती, गणेश महतो, रोमित कटिहार, अजय महतो, दीपक महतो, अंकित महतो, सूरज महतो, पिंटू महतो, उमा महतो, बसंत महतो, शंभू चरण महतो सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

- रवि गुप्ता की रिपोर्ट शुरू ऐप न्यूज़ चैनल से अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई 25 हजार लीटर जावा महुआ किया गया नष्ट, तीन आरोपी गिरफ्तार सरायकेला-खरसावाँ: उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग द्वारा लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में उत्पाद अधीक्षक विजय क्षितिज के नेतृत्व में विभाग की टीम ने गम्हरिया थाना क्षेत्र के जामजोडा और आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सापड़ा में बड़ी कार्रवाई की। गम्हरिया थाना अंतर्गत जामजोडा क्षेत्र में छापेमारी के दौरान करीब 25,000 लीटर जावा महुआ नष्ट किया गया। वहीं, अवैध शराब निर्माण में संलिप्त एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान अवैध शराब के परिवहन एवं कारोबार में इस्तेमाल की जा रही एक स्कूटी और एक टाटा मैजिक वाहन को भी जब्त किया गया। टीम ने मौके से करीब 400 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की। वहीं, आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सापड़ा में भी उत्पाद विभाग ने कार्रवाई करते हुए अवैध शराब से जुड़े मामले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार सघन जांच एवं छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन अथवा बिक्री में संलिप्त पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उत्पाद विभाग की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।4
- हम सबको और आपको बदलाव चाहिए बदला होगी तो ही क्राइम घूसखोरी कम होगी कानून व्यवस्था को सही करने के लिए आपको सही जानकारी चाहिए घूसखोरी जैसे अपराध को कम करने के लिए कानूनी जानकारी होना चाहिए गरीब व्यक्ति या अन्य व्यक्तियों के ऊपर अत्याचार ना हो ऐसा कोशिश है हमारा हमें यकीन है आप हमारे समर्थन में रहेंगे भारत माता🇮🇳 की जय1
- हमारे पास से गुजर ने वाला नादी है और आवी बारिश का वाजा से पानी लगातार बाड रहा है तो आप लोग नादी से दूर में राहो1
- jharkhand | seraikella | #ichagarh : 80वें स्वतंत्रता दिवस से पहले विकास पर सवाल, कीचड़ भरी सड़क से स्कूल जाने को विवश छात्राएँ.... सरायकेला-खरसवाँ जिला अंतर्गत ईचागढ़ प्रखण्ड क्षेत्र के तामारी गाँव में जर्जर सड़क से छात्राएँ रोज़ाना जोखिम उठाकर स्कूल पहुँच रही हैं। ग्रामीणों ने वर्षों से निर्माण नहीं होने का आरोप लगाते हुए शीघ्र सड़क निर्माण की मांग की। संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों की प्रतिक्रिया समाचार प्रसारण तक नहीं मिली | jansamasya | jharkhandnews | seraikella | ichagarhnews | jiladarpan | viral1
- एसआईआर के दावा आपत्ति को लेकर जनप्रतिनिधियों की बैठक आयोजन। कर्रा प्रखंड मुख्यालय स्थित बीडीओ कार्यालय में शनिवार को एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) के तहत दावा-आपत्ति को लेकर जनप्रतिनिधियों की आवश्यक बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) स्मिता नगेशिया ने किया। बैठक में एसआईआर प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची में दावा एवं आपत्ति से संबंधित मामलों पर विस्तार से चर्चा की गयी। बीडीओ ने जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को एसआईआर के संबंध में जागरूक करें तथा पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित कराने में सहयोग करें. बैठक में झामुमो केंद्रीय सदस्य मकसूद अंसारी, भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष विष्णु प्रसाद सोनी, झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष शेख फिरोज, झामुमो युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राहुल केशरी, मंटू देवघारिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं लोग उपस्थित थे।1
- AISA वालों पर गंभीर आरोप? क्या है पुरा मामला। #student_protest_jharkhand झारखंड में चल रहे स्टूडेंट प्रोटेस्ट का आज 15 दिन।1
- आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार खूंटी की अध्यक्षता में समन्वय बैठक आयोजित। शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता। खूंटी।1
- +91 7667913218 RATO POWER WEEDER address angrabari bichna khunti pin code 835210 jharkhand1