Shuru
Apke Nagar Ki App…
हमारे पास से गुजर ने वाला नादी है और आवी बारिश का वाजा से पानी लगातार बाड रहा है तो आप लोग नादी से दूर में राहो
VIJAY CHAMPIA
हमारे पास से गुजर ने वाला नादी है और आवी बारिश का वाजा से पानी लगातार बाड रहा है तो आप लोग नादी से दूर में राहो
More news from झारखंड and nearby areas
- हमारे पास से गुजर ने वाला नादी है और आवी बारिश का वाजा से पानी लगातार बाड रहा है तो आप लोग नादी से दूर में राहो1
- अधिकार अपना जाने सही समय पर सही निर्णय ले आपका सही अधिकारी न्याय के लिए व्यवस्था को सही करता है हमारे चैनल में कोई भी वीडियो काल्पनिक नहीं है हमारा चैनल किसी हिंसा आदमी को समर्थन नहीं करता है नहीं किसी के दबाव में रहता है जो व्यक्ति सही है उन्हें हम सपोर्ट करते हैं हमारा चैनल करप्शन कराइम को घूसखोरी जैसे कार्य को कम करना है हमारा उद्देश्य जय🇮🇳 हिंद1
- चक्रधरपुर: शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस के अवसर पर शनिवार को चक्रधरपुर स्थित राखा-आसनतलिया में शहीद निर्मल महतो कुड़मी भवन में श्रद्धांजलि सभा सह रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मधुसूदन मेमोरियल एजुकेशनल सोसाइटी एवं सरस्वती देवी मेमोरियल एजुकेशनल ट्रस्ट, आसनतलिया के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। शिविर का उद्घाटन पूर्व विधायक बहादुर उरांव, पूर्व विधायक शशिभूषण सामड, भाजपा नेता डॉ. विजय सिंह गागराई, प्रताप कटिहार एवं लक्ष्मण महतो ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान उपस्थित अतिथियों एवं ग्रामीणों ने शहीद निर्मल महतो को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक बहादुर उरांव ने झारखंड आंदोलन के संघर्षपूर्ण दिनों को याद करते हुए कहा कि शहीद निर्मल महतो का योगदान राज्य के इतिहास में सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है, क्योंकि रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है। रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। एमजीएम जमशेदपुर रक्त संग्रह केंद्र की टीम द्वारा रक्त संग्रह किया गया। शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र एवं छाता प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में टेटोमिक कुड़मी समाज, आदिवासी कुड़मी समाज एवं भाषा विकास परिषद का विशेष सहयोग रहा। मौके पर श्याम सुंदर महतो, बलराज हिंदुवार, गौरी शंकर महतो, ओम प्रकाश महतो, नागेश्वर प्रधान, अनवर खान, ललित मोहन गिलुवा, विजय मेलगांडी, डॉ विजय सिंह गागराई, प्रताप कटिहार, करण महतो, रामेश्वर महतो, दुर्योधन महतो, खिरो महती, गणेश महतो, रोमित कटिहार, अजय महतो, दीपक महतो, अंकित महतो, सूरज महतो, पिंटू महतो, उमा महतो, बसंत महतो, शंभू चरण महतो सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं ग्रामीण उपस्थित थे।1
- बसिया: संत जोसेफ इंटर कॉलेज और मोनफ़ोर्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस बसिया (गुमला): प्रखंड के कोनबीर नवाटोली स्थित प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों संत जोसेफ इंटर कॉलेज और मोनफ़ोर्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विश्व आदिवासी दिवस बेहद धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए झारखंड की समृद्ध परंपरा और कला-संस्कृति की अनूठी छटा बिखेरी। *संत जोसेफ इंटर कॉलेज: पारंपरिक लोक नृत्यों से जीवंत हुई झारखंड की संस्कृति* संत जोसेफ इंटर कॉलेज में आयोजित समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि फादर जयप्रकाश एक्का और कॉलेज के प्रिंसिपल ब्रदर सुशील टोप्पो द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की गई। कॉलेज के विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इन प्रस्तुतियों में विशेष रूप से झारखंड के पारंपरिक लोक नृत्यों के माध्यम से यहाँ की धरोहर को दर्शाया गया। इस अवसर पर बच्चों के बीच पर्यावरण संरक्षण और शिक्षा के महत्व पर केंद्रित एक भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर अपने विचार रखे। कार्यक्रम को सफल बनाने में ब्रदर एडमन, ब्रदर फूलजेन्स सहित कॉलेज के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं और भारी संख्या में छात्र-छात्राओं का सराहनीय योगदान रहा। *मोनफ़ोर्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल: प्रकृति रक्षा और विरासत के सम्मान का संदेश* वहीं दूसरी ओर, मोनफ़ोर्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भी विश्व आदिवासी दिवस भव्य तरीके से मनाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि ब्रदर अलबिनुस टेटे, ब्रदर आरोग्यम और ब्रदर सोनू गरिमामयी रूप से उपस्थित रहे। स्कूल के छात्र-छात्राओं ने आदिवासी समाज की संस्कृति, भाषा और सभ्यता से जुड़े बेहतरीन कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि आदिवासी संस्कृति भारत की विविधता और गौरवशाली विरासत का एक अत्यंत महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने बच्चों से अपनी विरासत व संस्कृति का सम्मान करने और प्रकृति की रक्षा करने का पुरजोर आह्वान किया। दोनों ही संस्थानों में आयोजित इन कार्यक्रमों ने न केवल बच्चों को अपनी जड़ों से जोड़ने का काम किया, बल्कि आधुनिक समाज में पर्यावरण और शिक्षा के महत्व को भी रेखांकित किया।3
- दिवसीय राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता का शुभारंभ -राज्य के विभिन्न जिलों के 400 से अधिक प्रतिभागी ले रहे हैं हिस्सा चाईबासा : चाईबासा शहर के पिल्लई हॉल में 26 वें झारखंड राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का आज शुभारंभ हुआ। रूंगटा स्टील के सौजन्य से संचालित हो रही दो दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर परिषद अध्यक्ष नितिन प्रकाश व चाईबासा एसडीपीओ बहामन टुटी ने दीप जलाकर किया। इस प्रतियोगिता में पूरे राज्य से करीब 400 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए नितिन प्रकाश ने कहा कि योगासन आज की विशेष आवश्यकता है। लोग अपनी दिनचर्या में अति व्यस्तता में कई तरह के तनाव से ग्रसित होते हैं, जिसका निदान योग में है। यह न सिर्फ शरीर को स्वस्थ रखता है बल्कि मन को भी शक्ति प्रदान करता है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहमन टूटी ने कहा कि राज्य स्तरीय आयोजन शहर में का होना सुखद संकेत है। इससे बच्चों को अवसर भी मिलता है और लोगों को एक सकारात्मक संदेश भी जाता है। जिला योग स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकुंद रूंगटा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और शुभकामनायें दी, उन्होंने कहा कि एसआर रूंगटा ग्रुप सदैव सामाजिक विकास के कार्यों में अग्रणी है। यह आयोजन प्रतिभागियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने में सहायक होगा। संगठन के सचिव दीपक प्रसाद ने आयोजन के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। योग एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रवाल और राष्ट्रीय योग फेडरेशन के पूर्व सचिव संजय झा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। दिन भर चल रही इस प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों में प्रतिभागी अपना प्रदर्शन कर रहे हैं। मंच का संचालन विकास दोदराजका ने किया। बाईट1
- एसआईआर के दावा आपत्ति को लेकर जनप्रतिनिधियों की बैठक आयोजन। कर्रा प्रखंड मुख्यालय स्थित बीडीओ कार्यालय में शनिवार को एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) के तहत दावा-आपत्ति को लेकर जनप्रतिनिधियों की आवश्यक बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) स्मिता नगेशिया ने किया। बैठक में एसआईआर प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची में दावा एवं आपत्ति से संबंधित मामलों पर विस्तार से चर्चा की गयी। बीडीओ ने जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को एसआईआर के संबंध में जागरूक करें तथा पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित कराने में सहयोग करें. बैठक में झामुमो केंद्रीय सदस्य मकसूद अंसारी, भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष विष्णु प्रसाद सोनी, झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष शेख फिरोज, झामुमो युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राहुल केशरी, मंटू देवघारिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं लोग उपस्थित थे।1
- हम सबको और आपको बदलाव चाहिए बदला होगी तो ही क्राइम घूसखोरी कम होगी कानून व्यवस्था को सही करने के लिए आपको सही जानकारी चाहिए घूसखोरी जैसे अपराध को कम करने के लिए कानूनी जानकारी होना चाहिए गरीब व्यक्ति या अन्य व्यक्तियों के ऊपर अत्याचार ना हो ऐसा कोशिश है हमारा हमें यकीन है आप हमारे समर्थन में रहेंगे भारत माता🇮🇳 की जय1
- RATO POWER WEEDER MACHINE +91 7667913218 address angrabari bichna khunti pin code 835210 jharkhand1