विद्युत कार्यालय, सुपौल में सोलर मेला का आयोजन हुआ जिसके मुख्य अतिथि सावन कुमार थे सुपौल। सावन कुमार, भा0प्र0से0, जिलाधिकारी, सुपौल के निर्देशानुसार विद्युत कार्यालय, सुपौल में सोलर मेला का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी, सुपौल उपस्थित हुए। इस अवसर पर विद्युत विभाग से श्री संतोष कुमार, अधीक्षण अभियंता, सहरसा, श्री आलोक कुमार रंजन, विद्युत कार्यपालक अभियंता, सुपौल तथा श्री धनंजय कुमार सिंह, विद्युत कार्यपालक अभियंता, राघोपुर सहित सुपौल जिला अंतर्गत सभी सहायक विद्युत अभियंता, कनीय विद्युत अभियंता, सोलर पैनल इंस्टॉलेशन से जुड़े वेंडर एवं बैंक कर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी, सुपौल द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। उद्घाटन उपरांत उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि अधिक से अधिक लोग सोलर ऊर्जा योजनाओं का लाभ उठाएं और स्वच्छ एवं सतत ऊर्जा को बढ़ावा दें। मेले के दौरान उपभोक्ताओं द्वारा सोलर पैनल स्थापना से संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई तथा विभिन्न वेंडरों द्वारा योजनाओं, अनुदान एवं तकनीकी पहलुओं की जानकारी भी उपलब्ध कराई गई।
विद्युत कार्यालय, सुपौल में सोलर मेला का आयोजन हुआ जिसके मुख्य अतिथि सावन कुमार थे सुपौल। सावन कुमार, भा0प्र0से0, जिलाधिकारी, सुपौल के निर्देशानुसार विद्युत कार्यालय, सुपौल में सोलर मेला का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी, सुपौल उपस्थित हुए। इस अवसर पर विद्युत विभाग से श्री संतोष कुमार, अधीक्षण अभियंता, सहरसा, श्री आलोक कुमार रंजन, विद्युत कार्यपालक अभियंता, सुपौल तथा श्री धनंजय कुमार सिंह, विद्युत कार्यपालक अभियंता, राघोपुर सहित सुपौल जिला अंतर्गत सभी सहायक विद्युत अभियंता, कनीय
विद्युत अभियंता, सोलर पैनल इंस्टॉलेशन से जुड़े वेंडर एवं बैंक कर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी, सुपौल द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। उद्घाटन उपरांत उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि अधिक से अधिक लोग सोलर ऊर्जा योजनाओं का लाभ उठाएं और स्वच्छ एवं सतत ऊर्जा को बढ़ावा दें। मेले के दौरान उपभोक्ताओं द्वारा सोलर पैनल स्थापना से संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई तथा विभिन्न वेंडरों द्वारा योजनाओं, अनुदान एवं तकनीकी पहलुओं की जानकारी भी उपलब्ध कराई गई।
- सहरसा जिले के नवहट्टा में 13 वर्षीय नाबालिग के साथ हुए जघन्य अपराध का मामला अब लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद अब तक मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है, जिससे लोगों में आक्रोश साफ देखा जा रहा है। इसी बीच एलजेपीआर के नेता अब्दुल रजाक ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं, इस मामले को लेकर अब सियासत भी तेज हो गई है। अब्दुल रजाक ने सहरसा के वर्तमान विधायक पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि मामले को गंभीरता से लेने के बजाय उसे भटकाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट में नाबालिग पीड़िता के मामले को गलत तरीके से पेश किया गया, जबकि नाबालिग और महिला के मामलों में स्पष्ट अंतर होता है। साथ ही उन्होंने सहरसा सदर के विधायक आईपी गुप्ता पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि अब तक उनका पीड़ित परिवार से मुलाकात न करना दुर्भाग्यपूर्ण है, जबकि इस समय परिवार को सहारे की सबसे ज्यादा जरूरत है।1
- मधेपुरा सदर प्रखंड के तूरकाही, वार्ड संख्या 5 सोमवार को भक्ति, श्रद्धा और उत्साह के अद्भुत संगम का साक्षी बना, जब बजरंगबली मंदिर में भव्य प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया। पूरा इलाका “जय श्री राम” और “बजरंगबली की जय” के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। इस पावन अवसर पर 501 कन्याओं ने सिर पर कलश लेकर भव्य शोभायात्रा निकाली। आरपीएम कॉलेज के समीप से पवित्र जल लेकर शुरू हुई यह यात्रा करीब 20 किलोमीटर की दूरी तय कर मंदिर पहुंची। रास्ते भर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही और हर कदम पर भक्ति की गंगा बहती नजर आई। हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी ने इस आयोजन को एक विशाल धार्मिक उत्सव का रूप दे दिया। जगह-जगह श्रद्धालुओं के स्वागत की व्यवस्था की गई थी। यूथ फाउंडेशन के सदस्यों ने सेवा भाव का परिचय देते हुए यात्रा में शामिल लोगों के लिए जूस और पानी की व्यवस्था कर सराहनीय योगदान दिया। एक भक्त की अधूरी इच्छा से बना आस्था का धाम इस मंदिर की नींव एक सच्चे भक्त की श्रद्धा में छिपी है। स्थानीय भक्त कोको दास यहां एक छोटे से मंदिर में वर्षों तक बजरंगबली की पूजा करते रहे। उनकी और उनकी पत्नी की मृत्यु के बाद भी उनकी एक ही इच्छा अधूरी रह गई—इस स्थान पर बजरंगबली की भव्य प्रतिमा स्थापित हो। गांव और समाज के लोगों ने इस इच्छा को अपना संकल्प बना लिया। सामूहिक सहयोग और अटूट आस्था के बल पर यहां भव्य मंदिर और प्रतिमा का निर्माण कराया गया। आज उसी सपने को साकार करते हुए विधि-विधान के साथ प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। यह आयोजन सिर्फ एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि आस्था, समर्पण और सामूहिक एकता की जीवंत मिसाल बनकर उभरा, जिसने हर श्रद्धालु के हृदय को भावविभोर कर दिया। बाइट - जयप्रकाश पंडित, पुजारी बाइट - बानो मुखिया, स्थानीय आयोजक4
- aam tikla1
- अमरावती में 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, 350 आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप”1
- खबर है सहरसा जिले के सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के अजगेबा पंचायत से जहां राजद के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सह पंचायत के पूर्व मुखिया अंजनी यादव का बीते दिनों निधन हो गया था जिसका खबर मिलते ही सहरसा जिले के पूर्व जिला परिषद अध्यक्षा श्रीमती अड़हुल देवी, अवकाश प्राप्त वरीय पुलिस पदाधिकारी सह राजद के वरीय नेता गजेन्द्र कुमार अपने समर्थकों के साथ उनके परिवार से रविवार को उनके परिजन से मिलकर मृतक के आत्मा को शांति प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना किया। साथ ही बताया की अंजनी यादव आजीवन राजद पार्टी से जुड़े रहे ऐसे में उनके असमय निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है जिसे पूरा नहीं किया जा सकता है वे अपने कार्यों को लेकर सदा याद आते रहेंगे। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं की उनके परिवार के सदस्य को शक्ति प्रदान करे ताकि इस दुःख की घड़ी से उबर सके। मौके पर दर्जनों की संख्या में राजद कार्यकर्ता के अलावा स्थानीय लोग मौजूद थे।1
- पोखराम का लरका है वाड 7 मुसलीम टोला थाना मुरली गंज जिला मधेपुरा1
- Post by धर्म रक्षा न्यूज़1
- Post by मिथिलेश कुमार1
- अक्षय तृतीया पर रामनगर महेश काली मंदिर परिसर में वर्षों से आ रही परंपरा के अनुसार 24 घंटे का अखंड रामधुन अष्टयाम कार्यक्रम शुरूआत आज दस बजे से हो गई है।1