नवहट्टा में 13 वर्षीय नाबालिग से जघन्य अपराध, अब तक आरोपी फरार सहरसा जिले के नवहट्टा में 13 वर्षीय नाबालिग के साथ हुए जघन्य अपराध का मामला अब लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद अब तक मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है, जिससे लोगों में आक्रोश साफ देखा जा रहा है। इसी बीच एलजेपीआर के नेता अब्दुल रजाक ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं, इस मामले को लेकर अब सियासत भी तेज हो गई है। अब्दुल रजाक ने सहरसा के वर्तमान विधायक पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि मामले को गंभीरता से लेने के बजाय उसे भटकाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट में नाबालिग पीड़िता के मामले को गलत तरीके से पेश किया गया, जबकि नाबालिग और महिला के मामलों में स्पष्ट अंतर होता है। साथ ही उन्होंने सहरसा सदर के विधायक आईपी गुप्ता पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि अब तक उनका पीड़ित परिवार से मुलाकात न करना दुर्भाग्यपूर्ण है, जबकि इस समय परिवार को सहारे की सबसे ज्यादा जरूरत है।

- Post by PP News Koshi1
- सहरसा। जिले के नवहट्टा प्रखंड में एक नाबालिग के साथ हुए जघन्य अपराध के बाद अब राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इस हृदयविदारक घटना के बाद इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के विधायक आई पी गुप्ता पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और पूरी घटना की विस्तृत जानकारी ली। परिजनों से मुलाकात के दौरान विधायक आईपी गुप्ता काफी भावुक नजर आईं। उन्होंने प्रशासन को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यह मानवता को शर्मसार करने वाली घटना है। इस मामले में दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। हम पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं और उन्हें हर संभव कानूनी व आर्थिक सहायता दिलाना हमारी प्राथमिकता है।" प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग विधायक के साथ आए विभिन्न दलों के नेताओं और प्रतिनिधियों ने एक स्वर में जिला प्रशासन से मांग की कि मामले की स्पीडी ट्रायल के जरिए जांच हो ताकि दोषियों को जल्द से जल्द फांसी या कठोरतम सजा मिल सके। नेताओं ने पीड़ित परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी पुरजोर मांग की। मौके पर मौजूद गणमान्य लोग विधायक के इस दौरे में भारी संख्या में स्थानीय नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे: विद्या शर्मा, जिलाध्यक्ष रंजीत यादव, राजद नेता रवींद्र जी, सत्तर कटैया प्रखंड अध्यक्ष अवधेश जी, सौरबाजार प्रखंड अध्यक्ष अमित जी, विधायक प्रतिनिधि सनोज जी, मुख्यालय प्रतिनिधि डिप्टी मेयर गुड्डू हयात कुंदन यादव माले नेता रिवा शर्मा, महिला जिला अध्यक्ष साथ ही अंबेडकर जी और अनुराग शर्मा सहित कई अन्य सामाजिक कार्यकर्ता। इलाके में आक्रोश का माहौल इस घटना को लेकर नवहट्टा समेत पूरे जिले में आक्रोश व्याप्त है। विधायक आई गुप्ता के पहुंचने से पीड़ित परिवार को एक उम्मीद जगी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे इस मामले को सदन से लेकर सड़क तक उठाएंगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर अंकुश लग सके।1
- Post by Mankhush kumar1
- सुपौल। सावन कुमार, भा0प्र0से0, जिलाधिकारी, सुपौल के निर्देशानुसार विद्युत कार्यालय, सुपौल में सोलर मेला का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी, सुपौल उपस्थित हुए। इस अवसर पर विद्युत विभाग से श्री संतोष कुमार, अधीक्षण अभियंता, सहरसा, श्री आलोक कुमार रंजन, विद्युत कार्यपालक अभियंता, सुपौल तथा श्री धनंजय कुमार सिंह, विद्युत कार्यपालक अभियंता, राघोपुर सहित सुपौल जिला अंतर्गत सभी सहायक विद्युत अभियंता, कनीय विद्युत अभियंता, सोलर पैनल इंस्टॉलेशन से जुड़े वेंडर एवं बैंक कर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी, सुपौल द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। उद्घाटन उपरांत उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि अधिक से अधिक लोग सोलर ऊर्जा योजनाओं का लाभ उठाएं और स्वच्छ एवं सतत ऊर्जा को बढ़ावा दें। मेले के दौरान उपभोक्ताओं द्वारा सोलर पैनल स्थापना से संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई तथा विभिन्न वेंडरों द्वारा योजनाओं, अनुदान एवं तकनीकी पहलुओं की जानकारी भी उपलब्ध कराई गई।2
- Post by Rohit jdv1
- NASA भी हैरान! बिहार–UP की चमक ने दुनिया को चौंकाया कभी “पिछड़ा” कहे जाने वाले बिहार और उत्तर प्रदेश ने अब दुनिया को चौंका दिया है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में 2014 से 2022 के बीच इन राज्यों में रात के समय रोशनी में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अंतरिक्ष से दिख रही ये चमक विकास, बिजली पहुंच और बदलती तस्वीर की गवाही दे रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, गांव-गांव तक बिजली पहुंचने, सड़क और इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार के कारण ये इलाक़े अब पहले से कहीं ज्यादा जगमगा रहे हैं। जो राज्य कभी अंधेरे में डूबे रहते थे, अब अंतरिक्ष से भी साफ चमकते नजर आ रहे हैं। यह बदलाव सिर्फ रोशनी का नहीं, बल्कि विकास और आत्मनिर्भरता का प्रतीक माना जा रहा है। बिहार और यूपी की इस तरक्की ने दुनिया को नया संदेश दिया है—जहां चाह, वहां राह। गर्व है तो बोलो – जय बिहार!1
- मधेपुर प्रखंड से वायरल हुआ सुपरहिट डांसर बोले गांव के लोग ताने मारते हैं कि देखो नाच करता है डांसर ने कहा हम 38 जिला में दिखाएंगे अपना डांसिंग का कलाकारी लोग क्या कुछ बोलता है हमको नहीं लेना देना है ?1
- नवहट्टा थाना क्षेत्र में हुई गैंगरेप की जघन्य घटना ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया है। इस मामले पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष साजन शर्मा ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने इस कृत्य को मानवता को शर्मसार करने वाला बताया। जिलाध्यक्ष ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि सभी आरोपियों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजा जाए और उनके खिलाफ कठोरतम धाराओं में मामला दर्ज किया जाए। साजन शर्मा ने सरकार और जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि इस मामले का स्पीडी ट्रायल (त्वरित सुनवाई) कराया जाए, ताकि पीड़िता को कम से कम समय में न्याय मिल सके।उन्होंने क्षेत्र में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चिंता जताते हुए महिलाओं की सुरक्षा पुख्ता करने और पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि ऐसी घटनाओं के दोषियों को समाज में रहने का कोई अधिकार नहीं है और भाजपा पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।1