Shuru
Apke Nagar Ki App…
बड़ी खबर: चिड़ैया थाना क्षेत्र से ₹25 हजार का इनामी गिरफ्तार
Mankhush kumar
बड़ी खबर: चिड़ैया थाना क्षेत्र से ₹25 हजार का इनामी गिरफ्तार
- Rp yadavसतर कटैया, सहरसा, बिहार😂6 hrs ago
More news from बिहार and nearby areas
- नवहट्टा थाना क्षेत्र में हुई गैंगरेप की जघन्य घटना ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया है। इस मामले पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष साजन शर्मा ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने इस कृत्य को मानवता को शर्मसार करने वाला बताया। जिलाध्यक्ष ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि सभी आरोपियों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजा जाए और उनके खिलाफ कठोरतम धाराओं में मामला दर्ज किया जाए। साजन शर्मा ने सरकार और जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि इस मामले का स्पीडी ट्रायल (त्वरित सुनवाई) कराया जाए, ताकि पीड़िता को कम से कम समय में न्याय मिल सके।उन्होंने क्षेत्र में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चिंता जताते हुए महिलाओं की सुरक्षा पुख्ता करने और पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि ऐसी घटनाओं के दोषियों को समाज में रहने का कोई अधिकार नहीं है और भाजपा पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।1
- Post by Mankhush kumar1
- सहरसा जिले के नवहट्टा में 13 वर्षीय नाबालिग के साथ हुए जघन्य अपराध का मामला अब लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद अब तक मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है, जिससे लोगों में आक्रोश साफ देखा जा रहा है। इसी बीच एलजेपीआर के नेता अब्दुल रजाक ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं, इस मामले को लेकर अब सियासत भी तेज हो गई है। अब्दुल रजाक ने सहरसा के वर्तमान विधायक पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि मामले को गंभीरता से लेने के बजाय उसे भटकाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट में नाबालिग पीड़िता के मामले को गलत तरीके से पेश किया गया, जबकि नाबालिग और महिला के मामलों में स्पष्ट अंतर होता है। साथ ही उन्होंने सहरसा सदर के विधायक आईपी गुप्ता पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि अब तक उनका पीड़ित परिवार से मुलाकात न करना दुर्भाग्यपूर्ण है, जबकि इस समय परिवार को सहारे की सबसे ज्यादा जरूरत है।1
- Post by Rohit jdv1
- NASA भी हैरान! बिहार–UP की चमक ने दुनिया को चौंकाया कभी “पिछड़ा” कहे जाने वाले बिहार और उत्तर प्रदेश ने अब दुनिया को चौंका दिया है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में 2014 से 2022 के बीच इन राज्यों में रात के समय रोशनी में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अंतरिक्ष से दिख रही ये चमक विकास, बिजली पहुंच और बदलती तस्वीर की गवाही दे रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, गांव-गांव तक बिजली पहुंचने, सड़क और इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार के कारण ये इलाक़े अब पहले से कहीं ज्यादा जगमगा रहे हैं। जो राज्य कभी अंधेरे में डूबे रहते थे, अब अंतरिक्ष से भी साफ चमकते नजर आ रहे हैं। यह बदलाव सिर्फ रोशनी का नहीं, बल्कि विकास और आत्मनिर्भरता का प्रतीक माना जा रहा है। बिहार और यूपी की इस तरक्की ने दुनिया को नया संदेश दिया है—जहां चाह, वहां राह। गर्व है तो बोलो – जय बिहार!1
- भारत का महापुरुष संविधान का निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती के शुभ अवसर पर नौवाबखर पंचायत के सभी स्वच्छता कर्मियों को और पंचायत समिति सदस्य प्रधानमंत्री आवास सहायक को माला पाग़ एवं अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया साथ ही साथ बुजुर्ग व्यक्तियों को भी सम्मानित कर बाबा साहब के द्वारा बनाए गए नियमों का भी विस्तार से चर्चा कर जानकारी दिए और माननीय प्रधानमंत्री महोदय श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा किए गए सभी कार्यों का विस्तार से चर्चा किए, सभी सदस्यों प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कार्य खुश नजर आए, और मोदी जी के जयजयकार से पूरा मोहला मग्न हो गया2
- खबर है सहरसा जिले के सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के अजगेबा पंचायत से जहां राजद के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सह पंचायत के पूर्व मुखिया अंजनी यादव का बीते दिनों निधन हो गया था जिसका खबर मिलते ही सहरसा जिले के पूर्व जिला परिषद अध्यक्षा श्रीमती अड़हुल देवी, अवकाश प्राप्त वरीय पुलिस पदाधिकारी सह राजद के वरीय नेता गजेन्द्र कुमार अपने समर्थकों के साथ उनके परिवार से रविवार को उनके परिजन से मिलकर मृतक के आत्मा को शांति प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना किया। साथ ही बताया की अंजनी यादव आजीवन राजद पार्टी से जुड़े रहे ऐसे में उनके असमय निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है जिसे पूरा नहीं किया जा सकता है वे अपने कार्यों को लेकर सदा याद आते रहेंगे। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं की उनके परिवार के सदस्य को शक्ति प्रदान करे ताकि इस दुःख की घड़ी से उबर सके। मौके पर दर्जनों की संख्या में राजद कार्यकर्ता के अलावा स्थानीय लोग मौजूद थे।1
- Post by PP News Koshi1