Shuru
Apke Nagar Ki App…
हरियाणा के रेवाड़ी में खेल-खेल में ही सगे भाइयों की जान चली गई है। इस दुखद हादसे के कारण महज एक पल में ही मां की गोद सूनी हो गई।
Rajbala
हरियाणा के रेवाड़ी में खेल-खेल में ही सगे भाइयों की जान चली गई है। इस दुखद हादसे के कारण महज एक पल में ही मां की गोद सूनी हो गई।
More news from हरियाणा and nearby areas
- कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के बयान पर तीखा पलटवार करते हुए सपा सांसद एसपी सिंह ने आरोप लगाया है कि ऐसा लगता है जैसे कांग्रेस भी बीजेपी से मिली हुई है। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे खुद भी नहीं जीत पाए थे और हर कोई जानता है कि पहले इनके कितने विधायक और सांसद हुआ करते थे। एसपी सिंह ने दावा किया कि अखिलेश जी का साथ रहने के कारण ही इस बार कांग्रेस 6 सीटें जीतने में कामयाब रही है। इसके साथ ही उन्होंने ओपी राजभर पर भी तंज कसा और उन्हें 'भोंपू' बताते हुए कहा कि जो कहा जाता है, वे वही बोल देते हैं।1
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 17 जुलाई को जींद के एकलव्य स्टेडियम में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह से वर्चुअल माध्यम से महेंद्रगढ़ जिले के कोरियावास में नवनिर्मित महर्षि च्यवन राजकीय मेडिकल कॉलेज तथा राव तुलाराम अस्पताल का विधिवत उद्घाटन करेंगे। दक्षिण हरियाणा के इस सबसे बड़े और बहुप्रतीक्षित स्वास्थ्य प्रोजेक्ट के लोकार्पण की तैयारियों को लेकर चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान विभाग के निदेशक यशेंद्र सिंह ने मेडिकल कॉलेज परिसर का दौरा कर बारीकी से समीक्षा की। इस निरीक्षण के दौरान उनके साथ उपायुक्त अनुपमा अंजली तथा पुलिस अधीक्षक दीपक भी मौजूद थे, जिन्हें समय रहते सभी पुख्ता प्रबंध पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं। लगभग 76 एकड़ क्षेत्र में बने इस आधुनिक मेडिकल कॉलेज में आपातकालीन दुर्घटना तथा आईपीडी सेवा शुरू हो गई है, जिसकी शुरुआत 600 बेड की क्षमता के साथ होगी। स्थानीय स्तर पर कोरियावास में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगी। समारोह से सीधे जुड़ने के लिए मेडिकल कॉलेज परिसर में एक विशाल एलईडी स्क्रीन भी लगाई जाएगी, जिसके माध्यम से जिलावासी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का लाइव संबोधन सुन सकेंगे और इस वर्चुअल उद्घाटन के गवाह बनेंगे।1
- अलवर जिले के किशनगढ़ बास के टपूकड़ा में स्थित प्राचीन शिव मंदिर के पुजारी मोनू शर्मा लापता हो गए हैं। पुजारी के लापता होने के बाद उनके परिजनों ने इस मामले में करीब आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।1
- हरियाणा के पानीपत में अमेरिका भेजने के नाम पर एक युवक से ₹20.75 लाख की ठगी की गई है। ठगों ने युवक को सीधे भेजने के बजाय डंकी रूट से भेज दिया, जिसके कारण उसे 11 महीने तक जेल की सलाखों के पीछे रहना पड़ा। जेल में रहने के बाद अब युवक वापस भारत लौट आया है।1
- गुरुग्राम के सोहना स्थित भोंडसी क्षेत्र के रयान एंक्लेव और मारुति कुंज इलाके में हाई टेंशन तारों के नीचे बने अवैध मकानों पर आज एमसीजी का पीला पंजा चला है। रयान एंक्लेव ए ब्लॉक में शिव मंदिर के पास हाई टेंशन तारों के नीचे अवैध मकान बने हुए थे, जिन्हें एमसीजी द्वारा ध्वस्त कर दिया गया। इसके अलावा, डी4 ब्लॉक में भी हाई टेंशन तारों के नीचे अवैध मकान बने हुए हैं और वहां करीब 5 से 6 फीट के लंबे-लंबे रैंप बाहर निकाले गए हैं। रयान एंक्लेव मारुति कुंज भोंडसी एरिया में हाई टेंशन तारों के नीचे बने इन अवैध निर्माणों पर आज एमसीजी ने कार्रवाई की है।1
- नूंह जिले के घासेड़ा गांव में देर रात ग्रामीणों ने नशा करते हुए कुछ युवकों को पकड़ लिया। पकड़े गए युवकों में से एक युवक यूनुस ने स्वीकार किया कि वह स्मैक का नशा करता है और कहा कि इस लत ने उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी है। यूनुस ने गांव के नेताओं से नशे के कारोबार पर रोक लगाने की अपील की है। वहीं, ग्रामीणों ने हाथ जोड़कर जिला प्रशासन, सरकार और गांव के जिम्मेदार लोगों से गांव को नशामुक्त बनाने की मांग की है। ग्रामीणों ने मांग की है कि नशे के इस कारोबार पर सख्त कार्रवाई की जाए।1
- उत्तर प्रदेश और नेपाल बॉर्डर पर SSB ने अमेरिकी नागरिक जॉर्डन ब्राउन को पकड़ा है। वह दो दिन पहले उत्तर प्रदेश के रास्ते नेपाल बॉर्डर में घुसने की कोशिश कर रहा था, जिसके बाद सुरक्षा बल ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान इस व्यक्ति ने बताया कि वह पहले थाईलैंड गया था, जहां उसका पासपोर्ट खो गया था। इसके बाद वह श्रीलंका गया और वहां से जलमार्ग के जरिए भारत में आया था। वह नवंबर 2025 से बिना पासपोर्ट के गोवा में रह रहा था और अब नेपाल में घुसने की फिराक में था।1
- किसान एकता जिंदाबाद और राठ एकता जिंदाबाद के नारों के साथ आज मुंडावर नगर पालिका क्षेत्र के किसानों ने खैरथल-तिजारा के कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कलेक्टर महोदय ने किसानों से 3 दिन का समय मांगा है।1
- हरियाणा के महेंद्रगढ़ में एक गाय को बचाने के लिए युवा अपनी जान की बाजी लगाकर उफनती हुई झील में कूद गए। गाय की जिंदगी सुरक्षित करने के लिए इन युवाओं ने मौत से सीधा मुकाबला किया और अपनी जान जोखिम में डालकर इस बहादुरी के काम को अंजाम दिया।1