logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

किसान एकता जिंदाबाद और राठ एकता जिंदाबाद के नारों के साथ आज मुंडावर नगर पालिका क्षेत्र के किसानों ने खैरथल-तिजारा के कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कलेक्टर महोदय ने किसानों से 3 दिन का समय मांगा है।

1 hr ago
user_सुनील कान्त गोल्डी
सुनील कान्त गोल्डी
रिपोर्टर किशनगढ़ बास, अलवर, राजस्थान•
1 hr ago

किसान एकता जिंदाबाद और राठ एकता जिंदाबाद के नारों के साथ आज मुंडावर नगर पालिका क्षेत्र के किसानों ने खैरथल-तिजारा के कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कलेक्टर महोदय ने किसानों से 3 दिन का समय मांगा है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • किसान एकता जिंदाबाद और राठ एकता जिंदाबाद के नारों के साथ आज मुंडावर नगर पालिका क्षेत्र के किसानों ने खैरथल-तिजारा के कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कलेक्टर महोदय ने किसानों से 3 दिन का समय मांगा है।
    1
    किसान एकता जिंदाबाद और राठ एकता जिंदाबाद के नारों के साथ आज मुंडावर नगर पालिका क्षेत्र के किसानों ने खैरथल-तिजारा के कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कलेक्टर महोदय ने किसानों से 3 दिन का समय मांगा है।
    user_सुनील कान्त गोल्डी
    सुनील कान्त गोल्डी
    रिपोर्टर किशनगढ़ बास, अलवर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • अलवर-दिल्ली हाईवे पर रामगढ़ थाना क्षेत्र के बीजवा गांव के पास रविवार दोपहर को हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। यहाँ एक तेज रफ्तार अज्ञात डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे युवक डंपर के पहिए के नीचे आ गया। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया।
    1
    अलवर-दिल्ली हाईवे पर रामगढ़ थाना क्षेत्र के बीजवा गांव के पास रविवार दोपहर को हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। यहाँ एक तेज रफ्तार अज्ञात डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे युवक डंपर के पहिए के नीचे आ गया। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया।
    user_R Balvinder Singh
    R Balvinder Singh
    Court reporter रामगढ़, अलवर, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • जयपुर स्थित पुलिस कमिश्नरेट के सामने शहीद स्मारक पर वॉइस ऑफ मीडिया के बैनर तले पत्रकारों का एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस प्रदर्शन में अलवर के राजगढ़ सहित राजस्थान के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में पत्रकारों ने हिस्सा लिया। पत्रकारों ने एकजुटता दिखाते हुए अपने अधिकार, सुरक्षा और सम्मान के लिए आवाज उठाई और मुख्यमंत्री के नाम एक 30 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। धरने को संबोधित करते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष केशव सिंह सोलंकी ने कहा कि यह आंदोलन पत्रकारों के अधिकारों, सुरक्षा, सम्मान और लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर आयोजित किया गया है। वरिष्ठ पदाधिकारी गोपाल गुप्ता ने पत्रकारों को एकजुट होकर संघर्ष करने की बात कही। प्रेस क्लब वेलफेयर वर्ल्ड वाइज फाउंडेशन के जयपुर जिला अध्यक्ष डॉक्टर सुरेश चंद शर्मा ने मांग उठाई कि ग्रामीण पत्रकारों को विशेष सुरक्षा दी जाए, उनके बच्चों की फीस माफ की जाए और उन्हें मासिक राशि दी जाए। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री से लगातार पत्राचार करने की बात भी कही। पत्रकार संघ तहसील उपाध्यक्ष नागपाल शर्मा माचाड़ी ने सभी संगठनों को एक मंच पर आकर बड़ा आंदोलन करने की आवश्यकता जताई। धरना-प्रदर्शन के बाद संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि को 30 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा, जिस पर प्रतिनिधि ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया है। संगठन ने उम्मीद जताई है कि राज्य सरकार इन मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेगी। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो इस आंदोलन को और अधिक व्यापक रूप दिया जाएगा। प्रदर्शन की समाप्ति के बाद सभी पत्रकारों ने अल्पाहार किया और आगामी रणनीति पर चर्चा की।
    3
    जयपुर स्थित पुलिस कमिश्नरेट के सामने शहीद स्मारक पर वॉइस ऑफ मीडिया के बैनर तले पत्रकारों का एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस प्रदर्शन में अलवर के राजगढ़ सहित राजस्थान के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में पत्रकारों ने हिस्सा लिया। पत्रकारों ने एकजुटता दिखाते हुए अपने अधिकार, सुरक्षा और सम्मान के लिए आवाज उठाई और मुख्यमंत्री के नाम एक 30 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा।

धरने को संबोधित करते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष केशव सिंह सोलंकी ने कहा कि यह आंदोलन पत्रकारों के अधिकारों, सुरक्षा, सम्मान और लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर आयोजित किया गया है। वरिष्ठ पदाधिकारी गोपाल गुप्ता ने पत्रकारों को एकजुट होकर संघर्ष करने की बात कही। प्रेस क्लब वेलफेयर वर्ल्ड वाइज फाउंडेशन के जयपुर जिला अध्यक्ष डॉक्टर सुरेश चंद शर्मा ने मांग उठाई कि ग्रामीण पत्रकारों को विशेष सुरक्षा दी जाए, उनके बच्चों की फीस माफ की जाए और उन्हें मासिक राशि दी जाए। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री से लगातार पत्राचार करने की बात भी कही। पत्रकार संघ तहसील उपाध्यक्ष नागपाल शर्मा माचाड़ी ने सभी संगठनों को एक मंच पर आकर बड़ा आंदोलन करने की आवश्यकता जताई।

धरना-प्रदर्शन के बाद संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि को 30 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा, जिस पर प्रतिनिधि ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया है। संगठन ने उम्मीद जताई है कि राज्य सरकार इन मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेगी। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो इस आंदोलन को और अधिक व्यापक रूप दिया जाएगा। प्रदर्शन की समाप्ति के बाद सभी पत्रकारों ने अल्पाहार किया और आगामी रणनीति पर चर्चा की।
    user_Ram Ratan meena
    Ram Ratan meena
    Local News Reporter Alwar, Rajasthan•
    20 hrs ago
  • नूंह जिले के गांव नहेदा निवासी नसीम ने आज मंगलवार 9 बजे बताया कि उनके मकान के ऊपर से 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन गुजर रही है। उनका कहना है कि मकान बनने के बाद बिजली की यह लाइन छत से करीब एक फुट ऊपर रह गई है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। इस संभावित दुर्घटना के खतरे को टालने के लिए नसीम ने बिजली विभाग से जल्द ही इस लाइन को दूसरी जगह शिफ्ट करने और समय रहते उचित कार्रवाई करने की अपील की है।
    1
    नूंह जिले के गांव नहेदा निवासी नसीम ने आज मंगलवार 9 बजे बताया कि उनके मकान के ऊपर से 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन गुजर रही है। उनका कहना है कि मकान बनने के बाद बिजली की यह लाइन छत से करीब एक फुट ऊपर रह गई है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।

इस संभावित दुर्घटना के खतरे को टालने के लिए नसीम ने बिजली विभाग से जल्द ही इस लाइन को दूसरी जगह शिफ्ट करने और समय रहते उचित कार्रवाई करने की अपील की है।
    user_Mk
    Mk
    नूंह, नूंह, हरियाणा•
    13 min ago
  • अलवर जिले के बानसूर में राज शाला दर्पण मोबाइल ऐप के जरिए लगातार होने वाले निरीक्षण और आरटीई पुनर्भरण राशि मिलने में हो रही देरी से परेशान निजी स्कूल संचालकों ने एकजुट होकर उपखण्ड अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। स्कूल संचालकों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर सरकार की नीतियों के प्रति अपनी भारी नाराजगी व्यक्त की है। निजी स्कूल संघ बानसूर के पदाधिकारियों का कहना है कि सरकार शिक्षा सम्बलन के नाम पर राज शाला दर्पण ऐप के माध्यम से बार-बार निजी स्कूलों का निरीक्षण कर रही है, जिससे उनकी स्वायत्तता प्रभावित हो रही है और बच्चों का शैक्षणिक कार्य भी बाधित हो रहा है। इसके साथ ही आरटीई अधिनियम के तहत प्रवेश पाने वाले विद्यार्थियों की पुनर्भरण राशि समय पर न मिलने से बानसूर के निजी स्कूलों का आर्थिक संचालन बुरी तरह चरमरा गया है, जिससे कई स्कूलों पर बंद होने का खतरा मंडरा रहा है। स्कूल संघ ने सरकार से मांग की है कि निजी स्कूलों के इस अनावश्यक निरीक्षण पर तुरंत रोक लगाई जाए और लंबित आरटीई राशि का भुगतान जल्द से जल्द सुनिश्चित किया जाए। सरकार को चेतावनी देते हुए संघ ने ऐलान किया है कि यदि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो वे प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। सरकार की इन नीतियों के विरोध में संचालकों ने घोषणा की है कि आगामी 15 जुलाई को बानसूर क्षेत्र के सभी निजी विद्यालय पूरी तरह बंद रखे जाएंगे। इस ज्ञापन सौंपने और विरोध जताने के दौरान बानसूर के कई संचालक उपस्थित रहे, जिनमें अजय यादव, विजय सैनी, अजीत सिंह लाम्बा, देशराज यादव, ख्यालीराम, कृष्ण, महावीर सैनी, राखी गुप्ता, राजेश यादव, नरेश शर्मा, रमेश चंद यादव, जसवंत सिंह यादव, हंसराज कुमावत और विजय यादव सहित बड़ी संख्या में निजी विद्यालय संचालक शामिल थे।
    1
    अलवर जिले के बानसूर में राज शाला दर्पण मोबाइल ऐप के जरिए लगातार होने वाले निरीक्षण और आरटीई पुनर्भरण राशि मिलने में हो रही देरी से परेशान निजी स्कूल संचालकों ने एकजुट होकर उपखण्ड अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। स्कूल संचालकों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर सरकार की नीतियों के प्रति अपनी भारी नाराजगी व्यक्त की है। निजी स्कूल संघ बानसूर के पदाधिकारियों का कहना है कि सरकार शिक्षा सम्बलन के नाम पर राज शाला दर्पण ऐप के माध्यम से बार-बार निजी स्कूलों का निरीक्षण कर रही है, जिससे उनकी स्वायत्तता प्रभावित हो रही है और बच्चों का शैक्षणिक कार्य भी बाधित हो रहा है।

इसके साथ ही आरटीई अधिनियम के तहत प्रवेश पाने वाले विद्यार्थियों की पुनर्भरण राशि समय पर न मिलने से बानसूर के निजी स्कूलों का आर्थिक संचालन बुरी तरह चरमरा गया है, जिससे कई स्कूलों पर बंद होने का खतरा मंडरा रहा है। स्कूल संघ ने सरकार से मांग की है कि निजी स्कूलों के इस अनावश्यक निरीक्षण पर तुरंत रोक लगाई जाए और लंबित आरटीई राशि का भुगतान जल्द से जल्द सुनिश्चित किया जाए।

सरकार को चेतावनी देते हुए संघ ने ऐलान किया है कि यदि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो वे प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। सरकार की इन नीतियों के विरोध में संचालकों ने घोषणा की है कि आगामी 15 जुलाई को बानसूर क्षेत्र के सभी निजी विद्यालय पूरी तरह बंद रखे जाएंगे। इस ज्ञापन सौंपने और विरोध जताने के दौरान बानसूर के कई संचालक उपस्थित रहे, जिनमें अजय यादव, विजय सैनी, अजीत सिंह लाम्बा, देशराज यादव, ख्यालीराम, कृष्ण, महावीर सैनी, राखी गुप्ता, राजेश यादव, नरेश शर्मा, रमेश चंद यादव, जसवंत सिंह यादव, हंसराज कुमावत और विजय यादव सहित बड़ी संख्या में निजी विद्यालय संचालक शामिल थे।
    user_Sandeep Kumar Gupta
    Sandeep Kumar Gupta
    बानसूर, अलवर, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • गुरुग्राम के सोहना स्थित भोंडसी क्षेत्र के रयान एंक्लेव और मारुति कुंज इलाके में हाई टेंशन तारों के नीचे बने अवैध मकानों पर आज एमसीजी का पीला पंजा चला है। रयान एंक्लेव ए ब्लॉक में शिव मंदिर के पास हाई टेंशन तारों के नीचे अवैध मकान बने हुए थे, जिन्हें एमसीजी द्वारा ध्वस्त कर दिया गया। इसके अलावा, डी4 ब्लॉक में भी हाई टेंशन तारों के नीचे अवैध मकान बने हुए हैं और वहां करीब 5 से 6 फीट के लंबे-लंबे रैंप बाहर निकाले गए हैं। रयान एंक्लेव मारुति कुंज भोंडसी एरिया में हाई टेंशन तारों के नीचे बने इन अवैध निर्माणों पर आज एमसीजी ने कार्रवाई की है।
    1
    गुरुग्राम के सोहना स्थित भोंडसी क्षेत्र के रयान एंक्लेव और मारुति कुंज इलाके में हाई टेंशन तारों के नीचे बने अवैध मकानों पर आज एमसीजी का पीला पंजा चला है। रयान एंक्लेव ए ब्लॉक में शिव मंदिर के पास हाई टेंशन तारों के नीचे अवैध मकान बने हुए थे, जिन्हें एमसीजी द्वारा ध्वस्त कर दिया गया। इसके अलावा, डी4 ब्लॉक में भी हाई टेंशन तारों के नीचे अवैध मकान बने हुए हैं और वहां करीब 5 से 6 फीट के लंबे-लंबे रैंप बाहर निकाले गए हैं। रयान एंक्लेव मारुति कुंज भोंडसी एरिया में हाई टेंशन तारों के नीचे बने इन अवैध निर्माणों पर आज एमसीजी ने कार्रवाई की है।
    user_Pahalvan Sahab(expert advisor)
    Pahalvan Sahab(expert advisor)
    सोहना, गुरुग्राम, हरियाणा•
    1 hr ago
  • जयपुर के कोटपुतली के पनियाला स्थित बाबा हेमपुरी महाराज मंदिर के सामने गंदा पानी भरने से स्थानीय ग्रामीण बेहद परेशान हैं। मंदिर के पास रहने वाले एक स्थानीय निवासी के अनुसार, यहाँ पहले एक जोड़ था, जिस पर अब कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है। इस अतिक्रमण के कारण गंदे पानी की निकासी नहीं हो पा रही है और वह मंदिर के ठीक सामने जमा हो रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पुरजोर निवेदन किया है कि इस जोड़ को वापस खाली कराया जाए ताकि गंदे पानी का निकास हो सके और लोगों को इस परेशानी से मुक्ति मिले।
    1
    जयपुर के कोटपुतली के पनियाला स्थित बाबा हेमपुरी महाराज मंदिर के सामने गंदा पानी भरने से स्थानीय ग्रामीण बेहद परेशान हैं। मंदिर के पास रहने वाले एक स्थानीय निवासी के अनुसार, यहाँ पहले एक जोड़ था, जिस पर अब कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है। इस अतिक्रमण के कारण गंदे पानी की निकासी नहीं हो पा रही है और वह मंदिर के ठीक सामने जमा हो रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पुरजोर निवेदन किया है कि इस जोड़ को वापस खाली कराया जाए ताकि गंदे पानी का निकास हो सके और लोगों को इस परेशानी से मुक्ति मिले।
    user_Ashok Meena
    Ashok Meena
    कोटपूतली, जयपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • आयुक्तालय खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण जयपुर, राजस्थान सरकार के दिशा-निर्देशों पर किशनगढ़ पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए किशनगढ़ कस्बे में 545 किलो बदबूदार सिंथेटिक पनीर को नष्ट कराया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी हेमंत कुमार यादव ने बताया कि किशनगढ़ पुलिस को गश्त के दौरान एक सफेद रंग की ईको गाड़ी (नंबर आरजे 40 CB 9889) मिली, जिसमें प्लास्टिक की करीब 15 कैनों में यह बदबूदार सिंथेटिक पनीर भरा हुआ था। पुलिस ने संदेह होने पर इस गाड़ी को मौके पर ही रोक लिया था। पूछताछ के दौरान कार चालक आदिल खान (उम्र 25 वर्ष, पुत्र श्री एट मोहम्मद, निवासी गांव जरौली, तहसील तिजारा, जाति मेव) और उसके साथी मुनव्वर (उम्र 20 वर्ष, पुत्र रजाक, निवासी गांव जरौली, तहसील तिजारा, जाति मेव) ने बताया कि वे इस पनीर को नारनौल और झुंझुनू जिले के आसपास के इलाकों में लगभग 180 से 200 रुपये प्रति किलो के दाम पर बेचने के लिए ले जा रहे थे। पुलिस की सूचना पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पनीर की जांच की, जिसमें वह अत्यधिक गंदा और बदबूदार पाया गया। इसके बाद विभाग ने एफएसएसएआई अधिनियम 2006 के नियमों के तहत इस सिंथेटिक पनीर का नमूना लिया और फिर जेसीबी की मदद से एक गड्ढा खुदवाकर पूरे 545 किलो पनीर को मौके पर ही नष्ट करवा दिया। इस पूरी कार्रवाई के दौरान मौके पर किशनगढ़ पुलिस की आरपीएस नेहा मीणा, थानाधिकारी बनवारी लाल, महिपाल और सुभाष यादव मौजूद रहे।
    1
    आयुक्तालय खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण जयपुर, राजस्थान सरकार के दिशा-निर्देशों पर किशनगढ़ पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए किशनगढ़ कस्बे में 545 किलो बदबूदार सिंथेटिक पनीर को नष्ट कराया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी हेमंत कुमार यादव ने बताया कि किशनगढ़ पुलिस को गश्त के दौरान एक सफेद रंग की ईको गाड़ी (नंबर आरजे 40 CB 9889) मिली, जिसमें प्लास्टिक की करीब 15 कैनों में यह बदबूदार सिंथेटिक पनीर भरा हुआ था। पुलिस ने संदेह होने पर इस गाड़ी को मौके पर ही रोक लिया था।

पूछताछ के दौरान कार चालक आदिल खान (उम्र 25 वर्ष, पुत्र श्री एट मोहम्मद, निवासी गांव जरौली, तहसील तिजारा, जाति मेव) और उसके साथी मुनव्वर (उम्र 20 वर्ष, पुत्र रजाक, निवासी गांव जरौली, तहसील तिजारा, जाति मेव) ने बताया कि वे इस पनीर को नारनौल और झुंझुनू जिले के आसपास के इलाकों में लगभग 180 से 200 रुपये प्रति किलो के दाम पर बेचने के लिए ले जा रहे थे।

पुलिस की सूचना पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पनीर की जांच की, जिसमें वह अत्यधिक गंदा और बदबूदार पाया गया। इसके बाद विभाग ने एफएसएसएआई अधिनियम 2006 के नियमों के तहत इस सिंथेटिक पनीर का नमूना लिया और फिर जेसीबी की मदद से एक गड्ढा खुदवाकर पूरे 545 किलो पनीर को मौके पर ही नष्ट करवा दिया। इस पूरी कार्रवाई के दौरान मौके पर किशनगढ़ पुलिस की आरपीएस नेहा मीणा, थानाधिकारी बनवारी लाल, महिपाल और सुभाष यादव मौजूद रहे।
    user_सुनील कान्त गोल्डी
    सुनील कान्त गोल्डी
    रिपोर्टर किशनगढ़ बास, अलवर, राजस्थान•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.