logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बांका में धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह, समाजसेवी सुगंध झा के नेतृत्व में भाईचारे का दिखा अनूठा रंग आपसी प्रेम, सौहार्द और एकता के प्रतीक रंगों के पर्व होली को लेकर पूरे देश के साथ-साथ अंग प्रदेश में भी उत्साह चरम पर है। इसी कड़ी में बिहार के बांका स्थित बाबू टोला में वत्स विहार रियल एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर व समाजसेवी तथा भारतीय जनता पार्टी नेता सुगंध झा उर्फ सिक्की झा के नेतृत्व में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रसिद्ध गायक शिवेश मिश्रा, मीनू सिंह, बिभूति सिंह, वर्षा सिंह और मिथुन कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान शिवेश मिश्रा और उनकी टीम ने भजन और होली गीतों की शानदार प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय और रंगीन बना दिया। कार्यक्रम में भागलपुर, मुंगेर सहित पड़ोसी राज्य झारखंड से पहुंचे सैकड़ों लोगों ने रंग-गुलाल के साथ स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद उठाया। इस अवसर पर सुगंध झा ने कहा कि वे स्वयं गरीब परिवार से आते हैं और जानते हैं कि कई लोग त्योहार ठीक से नहीं मना पाते। इसलिए समाज के हर वर्ग को साथ लाने के उद्देश्य से इस आयोजन का आयोजन किया गया। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ समाज बनाने की अपील भी की।

11 hrs ago
user_राकेश साहुवंशी
राकेश साहुवंशी
Local News Reporter सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
11 hrs ago

बांका में धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह, समाजसेवी सुगंध झा के नेतृत्व में भाईचारे का दिखा अनूठा रंग आपसी प्रेम, सौहार्द और एकता के प्रतीक रंगों के पर्व होली को लेकर पूरे देश के साथ-साथ अंग प्रदेश में भी उत्साह चरम पर है। इसी कड़ी में बिहार के बांका स्थित बाबू टोला में वत्स विहार रियल एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर व समाजसेवी तथा भारतीय जनता पार्टी नेता सुगंध झा उर्फ सिक्की झा के नेतृत्व में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रसिद्ध गायक शिवेश मिश्रा, मीनू सिंह, बिभूति सिंह, वर्षा सिंह और मिथुन कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान शिवेश मिश्रा और उनकी टीम ने भजन और होली गीतों की शानदार प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय और रंगीन बना दिया। कार्यक्रम में भागलपुर, मुंगेर सहित पड़ोसी राज्य झारखंड से पहुंचे सैकड़ों लोगों ने रंग-गुलाल के साथ स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद उठाया। इस अवसर पर सुगंध झा ने कहा कि वे स्वयं गरीब परिवार से आते हैं और जानते हैं कि कई लोग त्योहार ठीक से नहीं मना पाते। इसलिए समाज के हर वर्ग को साथ लाने के उद्देश्य से इस आयोजन का आयोजन किया गया। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ समाज बनाने की अपील भी की।

More news from बिहार and nearby areas
  • तारापुर नगर पंचायत के धौनी में सोमवार को युवा लोजपा की ओर से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा एनडीए कार्यकर्ताओं के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के वरिष्ठ नेता व राष्ट्रीय सचिव मिथिलेश कुमार सिंह ने की। समारोह में नेताओं, कार्यकर्ताओं व स्थानीय पत्रकारों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और प्रेम, भाईचारे व सामाजिक समरसता का संदेश दिया। गीत-संगीत के बीच कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आईटी सेल के जिला अध्यक्ष रोहित सिंह ने कहा कि होली आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होने का पर्व है और ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। युवा प्रखंड अध्यक्ष विशाल आनंद ने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन मजबूत होता है और क्षेत्र में सौहार्द का माहौल बनता है। अंत में सभी ने शांतिपूर्ण वातावरण में होली मनाने का संकल्प लिया। मौके पर उपमुख्य पार्षद पिंटू साह, हरेकृष्ण वर्मा, वार्ड पार्षद रोमित राज, महेश पासवान, रविंद्र पासवान समेत कई एनडीए कार्यकर्ता मौजूद थे।
    1
    तारापुर नगर पंचायत के धौनी में सोमवार को युवा लोजपा की ओर से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा एनडीए कार्यकर्ताओं के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के वरिष्ठ नेता व राष्ट्रीय सचिव मिथिलेश कुमार सिंह ने की। समारोह में नेताओं, कार्यकर्ताओं व स्थानीय पत्रकारों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और प्रेम, भाईचारे व सामाजिक समरसता का संदेश दिया। गीत-संगीत के बीच कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
आईटी सेल के जिला अध्यक्ष रोहित सिंह ने कहा कि होली आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होने का पर्व है और ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। युवा प्रखंड अध्यक्ष विशाल आनंद ने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन मजबूत होता है और क्षेत्र में सौहार्द का माहौल बनता है।
अंत में सभी ने शांतिपूर्ण वातावरण में होली मनाने का संकल्प लिया। मौके पर उपमुख्य पार्षद पिंटू साह, हरेकृष्ण वर्मा, वार्ड पार्षद रोमित राज, महेश पासवान, रविंद्र पासवान समेत कई एनडीए कार्यकर्ता मौजूद थे।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    5 hrs ago
  • बांका बिहार अमरपुर प्रखंड डुमरामा
    1
    बांका बिहार अमरपुर प्रखंड डुमरामा
    user_User7197 मेराज सिलवर
    User7197 मेराज सिलवर
    Amarpur, Banka•
    3 hrs ago
  • परिवार का आरोप है कि अभी तक उन्हें सही जानकारी नहीं दी गई है और न ही पूरी तरह मिलने दिया गया है। घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। आख़िर इतनी बड़ी लापरवाही क्यों? क्या जिम्मेदारों पर होगी कार्रवाई?
    1
    परिवार का आरोप है कि अभी तक उन्हें सही जानकारी नहीं दी गई है और न ही पूरी तरह मिलने दिया गया है। घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है।
आख़िर इतनी बड़ी लापरवाही क्यों?
क्या जिम्मेदारों पर होगी कार्रवाई?
    user_M M APNA BHARAT
    M M APNA BHARAT
    Media Consultant कहलगाँव, भागलपुर, बिहार•
    3 hrs ago
  • गोगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जमालपुर बायपास रोड पर सोमवार शाम करीब चार बजे एक ई-रिक्शा वाहन पलट गया। घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे में ई रिक्शा चालक को मामूली चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को गोगरी अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका समुचित उपचार कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार चालक की स्थिति सामान्य है। वहीं, स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए ई रिक्शा वाहन को सीधा करा, जिससे सड़क पर यातायात सामान्य हो सका।
    1
    गोगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जमालपुर बायपास रोड पर सोमवार शाम करीब चार बजे एक ई-रिक्शा वाहन पलट गया। घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे में ई रिक्शा चालक को मामूली चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को गोगरी अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका समुचित उपचार कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार चालक की स्थिति सामान्य है। वहीं, स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए ई रिक्शा वाहन को सीधा करा, जिससे सड़क पर यातायात सामान्य हो सका।
    user_Minku Goswami
    Minku Goswami
    मौर्य न्यूज़ 18 संवाददाता Gogri, Khagaria•
    5 hrs ago
  • होली से पूर्व अमरपुर के गांवों में खेली गई ‘दुरखेड़ी’, मिट्टी के गर्दे से सराबोर हुए लोग़ अमरपुर प्रखंड क्षेत्र के कई गांवों में होली से पूर्व पारंपरिक ‘दुरखेड़ी’ उत्साह और उमंग के साथ खेली गई। इस लोक परंपरा में दुरखेड़ी को जलाया नहीं जाता, बल्कि लोग आपस में मिट्टी से बने ‘गर्दे’ (मिट्टी के ढेले/गोल आकार) को एक-दूसरे पर लगाकर और फेंककर पर्व की शुरुआत करते हैं। सुबह से ही गांव के चौक-चौराहों और खुले मैदानों में युवक, बच्चे और बुजुर्ग जुटने लगे। तालाब और खेतों की मिट्टी से तैयार गर्दों को लेकर लोग एक-दूसरे पर हंसी-ठिठोली के साथ लगाते रहे। देखते ही देखते पूरा माहौल मस्ती और उल्लास से भर गया। परंपरा के अनुसार दुरखेड़ी खेलना आपसी मनमुटाव भुलाकर प्रेम और भाईचारे का संदेश देने का प्रतीक माना जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि यह परंपरा पीढ़ियों से चली आ रही है। पहले गांव के बुजुर्ग इसकी शुरुआत करते हैं, उसके बाद युवा और बच्चे इसमें शामिल होते हैं। कई जगहों पर ढोल-नगाड़े और फगुआ गीतों की धुन पर लोग नाचते-गाते नजर आए। दुरखेड़ी के साथ ही अमरपुर क्षेत्र में होली का रंग और गहरा हो गया है। गांवों में अबीर-गुलाल की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और फगुआ की टोलियां घर-घर जाकर गीत गा रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि दुरखेड़ी केवल एक खेल नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और परंपरा को जीवित रखने का माध्यम है।
    1
    होली से पूर्व अमरपुर के गांवों में खेली गई ‘दुरखेड़ी’, मिट्टी के गर्दे से सराबोर हुए लोग़ 
अमरपुर प्रखंड क्षेत्र के कई गांवों में होली से पूर्व पारंपरिक ‘दुरखेड़ी’ उत्साह और उमंग के साथ खेली गई। इस लोक परंपरा में दुरखेड़ी को जलाया नहीं जाता, बल्कि लोग आपस में मिट्टी से बने ‘गर्दे’ (मिट्टी के ढेले/गोल आकार) को एक-दूसरे पर लगाकर और फेंककर पर्व की शुरुआत करते हैं।
सुबह से ही गांव के चौक-चौराहों और खुले मैदानों में युवक, बच्चे और बुजुर्ग जुटने लगे। तालाब और खेतों की मिट्टी से तैयार गर्दों को लेकर लोग एक-दूसरे पर हंसी-ठिठोली के साथ लगाते रहे। देखते ही देखते पूरा माहौल मस्ती और उल्लास से भर गया। परंपरा के अनुसार दुरखेड़ी खेलना आपसी मनमुटाव भुलाकर प्रेम और भाईचारे का संदेश देने का प्रतीक माना जाता है।
ग्रामीणों ने बताया कि यह परंपरा पीढ़ियों से चली आ रही है। पहले गांव के बुजुर्ग इसकी शुरुआत करते हैं, उसके बाद युवा और बच्चे इसमें शामिल होते हैं। कई जगहों पर ढोल-नगाड़े और फगुआ गीतों की धुन पर लोग नाचते-गाते नजर आए।
दुरखेड़ी के साथ ही अमरपुर क्षेत्र में होली का रंग और गहरा हो गया है। गांवों में अबीर-गुलाल की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और फगुआ की टोलियां घर-घर जाकर गीत गा रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि दुरखेड़ी केवल एक खेल नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और परंपरा को जीवित रखने का माध्यम है।
    user_ओम प्रकाश आलोक रिपोर्टर
    ओम प्रकाश आलोक रिपोर्टर
    स्थानीय समाचार रिपोर्टर अमरपुर, बांका, बिहार•
    5 hrs ago
  • हवेली खड़गपुर अनुमंडल क्षेत्र के टेटिया बंबर थाना पुलिस ने होली पर्व को देखते हुए अवैध महुआ शराब के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार को थाना क्षेत्र के समदा, डंगरा और धपरी गांवों में छापेमारी कर करीब 500 किलो फुला महुआ और अर्धनिर्मित शराब को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार केहरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। पुलिस के पहुंचते ही अवैध शराब निर्माण में संलिप्त लोग मौके से फरार हो गए। हालांकि छापेमारी के दौरान किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी, लेकिन भारी मात्रा में महुआ और तैयार हो रही शराब को विनष्ट कर दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि होली के मद्देनजर क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण और बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आम जनता से अपील की गई है कि अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
    1
    हवेली खड़गपुर अनुमंडल क्षेत्र के टेटिया बंबर थाना पुलिस ने होली पर्व को देखते हुए अवैध महुआ शराब के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार को थाना क्षेत्र के समदा, डंगरा और धपरी गांवों में छापेमारी कर करीब 500 किलो फुला महुआ और अर्धनिर्मित शराब को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार केहरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। पुलिस के पहुंचते ही अवैध शराब निर्माण में संलिप्त लोग मौके से फरार हो गए। हालांकि छापेमारी के दौरान किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी, लेकिन भारी मात्रा में महुआ और तैयार हो रही शराब को विनष्ट कर दिया गया।
थाना प्रभारी ने बताया कि होली के मद्देनजर क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण और बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आम जनता से अपील की गई है कि अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
    user_Piyush kumar priyadarshi
    Piyush kumar priyadarshi
    Local News Reporter खड़गपुर, मुंगेर, बिहार•
    5 hrs ago
  • टेटियाबंबर के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर स्कूल में होली समारोह का आयोजन में शामिल हुआ। #holi #Sinturana #viralreelschallenge2025viralreelschallengejaiviralreelschallengeviralreelschallengechallenge #tetiyabamber #dmmunger #school #sarswstisisuvidhyamandir
    1
    टेटियाबंबर के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर स्कूल में होली समारोह का आयोजन में शामिल हुआ।
#holi #Sinturana #viralreelschallenge2025viralreelschallengejaiviralreelschallengeviralreelschallengechallenge #tetiyabamber #dmmunger #school #sarswstisisuvidhyamandir
    user_THE LIVE
    THE LIVE
    Journalist तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    4 hrs ago
  • आज दिन के 2 बजे सोमवार को अवर निबंधक कार्यालय गोगरी के कातिब एवं अधिवक्ताओं द्वारा होली मनाया गया अधिवक्ता विनोद झा ने होली को लेकर क्या कुछ कहा सुनिए।
    1
    आज दिन के 2 बजे सोमवार को अवर निबंधक कार्यालय गोगरी के कातिब एवं अधिवक्ताओं द्वारा होली मनाया गया अधिवक्ता विनोद झा ने होली को लेकर क्या कुछ कहा सुनिए।
    user_Minku Goswami
    Minku Goswami
    मौर्य न्यूज़ 18 संवाददाता Gogri, Khagaria•
    8 hrs ago
  • Mahagama bank loot, Mahagama Bank of India robbery, Bank of India Mahagama firing, Mahagama Kisva Chowk bank loot, Jharkhand bank robbery news, Mahagama breaking news today, Bank guard shot Mahagama, Vinod Kumar Singh guard injured, Mahagama police investigation, CCTV footage bank robbery, Godda crime news, Jharkhand crime update, Bank loot attempt Mahagama, Hindi news Mahagama, Bank firing incident Jharkhand, Mahagama latest news, District Top news Mahagama, Bank robbery failed attempt India
    1
    Mahagama bank loot, Mahagama Bank of India robbery, Bank of India Mahagama firing, Mahagama Kisva Chowk bank loot, Jharkhand bank robbery news, Mahagama breaking news today, Bank guard shot Mahagama, Vinod Kumar Singh guard injured, Mahagama police investigation, CCTV footage bank robbery, Godda crime news, Jharkhand crime update, Bank loot attempt Mahagama, Hindi news Mahagama, Bank firing incident Jharkhand, Mahagama latest news, District Top news Mahagama, Bank robbery failed attempt India
    user_M M APNA BHARAT
    M M APNA BHARAT
    Media Consultant कहलगाँव, भागलपुर, बिहार•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.