Shuru
Apke Nagar Ki App…
प्रधान मंत्री गैस के संकट के समय किस गुफा में छुपे हैं उनको निकाल कर लाइये - संजय सिंह सांसद भगोड़ा कौन है भई! कहाँ छुपे हैं महामानव?
JAI HIND MEDIA
प्रधान मंत्री गैस के संकट के समय किस गुफा में छुपे हैं उनको निकाल कर लाइये - संजय सिंह सांसद भगोड़ा कौन है भई! कहाँ छुपे हैं महामानव?
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- मुरादाबाद: मार्च में भी घना कोहरा, वाहनों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद के ग्रामीण क्षेत्र डिलारी में बुधवार 11 मार्च की सुबह अचानक घना कोहरा छा गया। कोहरे की वजह से सड़कों पर विजिबिलिटी काफी कम हो गई, जिससे वाहन चालकों को दिन में 10 बजे भी हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा।1
- रामपुर के सिविल लाइन क्षेत्र में आज एक कार और ऑटो के बीच भयानक दुर्घटना हुई। कार चलाने वाले साजिद ने बताया कि वे खती नगरिया मिलक क्षेत्र के निवासी हैं और रामपुर किसी काम से आए थे। एक दुकान पर जूते लेने के बाद, जब वे गाड़ी आगे बढ़ा रहे थे, तभी ऑटो उनकी कार से टकरा गया। ऑटो पलटने से ऑटो चालक मन्नान, जो ब्लासपुर गेट क्षेत्र का निवासी है, गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, ऑटो के मालिक और साजिद के बीच टक्कर के बाद काफी नोकझोक और बहस भी हुई। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है, और घायल को उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया है। उत्तर प्रदेश के रामपुर से, खान उबैद युनूस की खास रिपोर्ट। M.b 94578494021
- जनपद में गैस, पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता की नहीं है कोई कमी* Mashkoor Amrohvi JPN 7 NEWS 86304422011
- अमरोहा। जिला पूर्ति अधिकारी रीना कुमारी ने बताया कि जनपद में घरेलू गैस सिलेण्डर की उपलब्धता पूरी तरह सामान्य है और किसी प्रकार की कमी नहीं है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि गैस को लेकर फैल रही भ्रामक खबरों व अफवाहों पर विश्वास न करें तथा गैस एजेंसियों पर अनावश्यक भीड़ और लंबी कतारें लगाने से बचें।उन्होंने बताया कि पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा जारी असाधारण गजट दिनांक 09 मार्च 2026 के अनुसार प्राकृतिक गैस (आपूर्ति विनियमन) आदेश, 2026 लागू किया गया है। इसके तहत जनपद की सभी गैस एजेंसियों को उपभोक्ताओं को निर्बाध रूप से घरेलू एलपीजी गैस (14.2 किलोग्राम) की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जनपद अमरोहा में घरेलू सामान्य गैस सिलेण्डर तथा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के कुल 4,57,808 उपभोक्ता हैं। गैस सिलेण्डर की कालाबाजारी रोकने के लिए शत-प्रतिशत ओटीपी प्रणाली के माध्यम से बुकिंग के 25 दिन बाद डिलीवरी की जा रही है।जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने सभी एलपीजी विक्रय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनपद में गैस सिलेण्डर की किसी भी प्रकार की कालाबाजारी या जमाखोरी न होने पाए। यदि ऐसी शिकायत प्राप्त होती है तो जांच के बाद दोषियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।गैस संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए जिला पूर्ति कार्यालय में कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। इसके लिए दूरभाष नंबर 05922-297122 जारी किया गया है, जिस पर उपभोक्ता अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।1
- मौला अली की याद में नम हुईं आंखें, बुकनाला सादात में 21 रमज़ान पर शबीहे ताबूत बरामद संभल। असमोली विकासखंड के गांव बुकनाला सादात में 21 रमज़ान को पहले इमाम Ali ibn Abi Talib अलैहिस्सलाम की शहादत की याद में ग़म और अकीदत का माहौल देखने को मिला। अकीदतमंदों ने नम आंखों के साथ मौला अली की शहादत को याद किया। पूरे गांव में ग़म की फिज़ा छाई रही और मजलिसों में मौला अली के मसाइब सुनकर लोग अश्कबार हो उठे। मजलिस की शुरुआत मर्सिया से हुई, जिसे अज़ीज़ुल हसन और उनके हमनवां ने पेश किया। इसके बाद मजलिस को खिताब मौलाना ईसार हुसैन नक़वी साहब ने किया। उन्होंने मौला अली की ज़िंदगी, उनके इंसाफ, शुजाअत और शहादत के वाक़िआत बयान किए। उनकी तकरीर सुनकर मजलिस में मौजूद अकीदतमंद ग़म में डूब गए। इसके बाद नोहाखानी नायाब अली बुकनालवी ने ग़मगीन नौहे पढ़े, जिनकी सदाओं से माहौल पूरी तरह मातमी हो गया। मजलिस के बाद जामा मस्जिद से शबीहे ताबूत बरामद हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंद मातम करते हुए शामिल हुए। यह जुलूस दरगाहे हुसैनी पहुंचकर समाप्त हुआ। इस मौके पर अकीदतमंदों ने मौला अली की शहादत को याद करते हुए मुल्क में अमन-चैन, इंसाफ और भाईचारे के लिए दुआ की।2
- Post by India News1
- उन्नाव: पुरानी रंजिश में दिनदहाड़े मारी गोली . गोलीकांड का LIVE वीडियो वायरल. घर लौट रहे युवक को रास्ते में मारी गोली घायल युवक CHC से जिला अस्पताल रेफर अचलगंज क्षेत्र के घसिलपुरवा की घटना #Unnao #ShootingCase #ViralVideo @unnaopolice2
- मुरादाबाद: मार्च में भी घना कोहरा, वाहनों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद के ग्रामीण क्षेत्र डिलारी में बुधवार 11 मार्च की सुबह अचानक घना कोहरा छा गया। कोहरे की वजह से सड़कों पर विजिबिलिटी काफी कम हो गई, जिससे वाहन चालकों को दिन में 10 बजे भी हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा।1
- अमरोहा जनपद के मंडी धनौरा में कलयुगी हैवान ने अपने ही पड़ोस में रहने वाली तीन साल की एक मासूम को अपनी हवस का शिकार बना लिया। घटना के समय मासूम के माता-पिता बाजार गए हुए थे। हैवान की फितरत से अनजान माता-पिता बाजार जाते समय मासूम की देखभाल की जिम्मेदारी उसे ही सौंप कर गए थे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज कर ली है। फिलहाल आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। घटना नगर के एक मोहल्ला की है। मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। 28 वर्षीय व्यक्ति ने अपने ही साथ किराए पर रहने वाले एक व्यक्ति की तीन साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना लिया। घटना की जानकारी मां को बाजार से आने पर लगी। जब उसने बच्ची के कपड़ों पर खून के दाग देखे। मां ने मोहल्ले में रहने वाली दूसरी महिलाओं को घटना की जानकारी दी। दलाल किस्म के लोगों ने बच्ची के माता पिता को बदनामी का डर दिखाकर व दो लाख रुपये का लालच देकर चुप रहने के लिए राजी कर लिया। मोहल्ले के एक व्यक्ति ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। सूचना मिलने पर सीओ अंजलि कटारिया व प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पीड़ित परिवार को थाने लाईं। प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह ने बताया कि बच्ची की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है और आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया।3