मौला अली की याद में नम हुईं आंखें, बुकनाला सादात में 21 रमज़ान पर शबीहे ताबूत बरामद संभल। असमोली विकासखंड के गांव बुकनाला सादात में 21 रमज़ान को पहले इमाम Ali ibn Abi Talib अलैहिस्सलाम की शहादत की याद में ग़म और अकीदत का माहौल देखने को मिला। अकीदतमंदों ने नम आंखों के साथ मौला अली की शहादत को याद किया। पूरे गांव में ग़म की फिज़ा छाई रही और मजलिसों में मौला अली के मसाइब सुनकर लोग अश्कबार हो उठे। मजलिस की शुरुआत मर्सिया से हुई, जिसे अज़ीज़ुल हसन और उनके हमनवां ने पेश किया। इसके बाद मजलिस को खिताब मौलाना ईसार हुसैन नक़वी साहब ने किया। उन्होंने मौला अली की ज़िंदगी, उनके इंसाफ, शुजाअत और शहादत के वाक़िआत बयान किए। उनकी तकरीर सुनकर मजलिस में मौजूद अकीदतमंद ग़म में डूब गए। इसके बाद नोहाखानी नायाब अली बुकनालवी ने ग़मगीन नौहे पढ़े, जिनकी सदाओं से माहौल पूरी तरह मातमी हो गया। मजलिस के बाद जामा मस्जिद से शबीहे ताबूत बरामद हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंद मातम करते हुए शामिल हुए। यह जुलूस दरगाहे हुसैनी पहुंचकर समाप्त हुआ। इस मौके पर अकीदतमंदों ने मौला अली की शहादत को याद करते हुए मुल्क में अमन-चैन, इंसाफ और भाईचारे के लिए दुआ की।
मौला अली की याद में नम हुईं आंखें, बुकनाला सादात में 21 रमज़ान पर शबीहे ताबूत बरामद संभल। असमोली विकासखंड के गांव बुकनाला सादात में 21 रमज़ान को पहले इमाम Ali ibn Abi Talib अलैहिस्सलाम की शहादत की याद में ग़म और अकीदत का माहौल देखने को मिला। अकीदतमंदों ने नम आंखों के साथ मौला अली की शहादत को याद किया। पूरे गांव में ग़म की फिज़ा छाई रही और मजलिसों में मौला अली के मसाइब सुनकर लोग अश्कबार हो उठे। मजलिस की शुरुआत मर्सिया से हुई, जिसे अज़ीज़ुल हसन और उनके हमनवां ने पेश किया। इसके बाद मजलिस को खिताब मौलाना
ईसार हुसैन नक़वी साहब ने किया। उन्होंने मौला अली की ज़िंदगी, उनके इंसाफ, शुजाअत और शहादत के वाक़िआत बयान किए। उनकी तकरीर सुनकर मजलिस में मौजूद अकीदतमंद ग़म में डूब गए। इसके बाद नोहाखानी नायाब अली बुकनालवी ने ग़मगीन नौहे पढ़े, जिनकी सदाओं से माहौल पूरी तरह मातमी हो गया। मजलिस के बाद जामा मस्जिद से शबीहे ताबूत बरामद हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंद मातम करते हुए शामिल हुए। यह जुलूस दरगाहे हुसैनी पहुंचकर समाप्त हुआ। इस मौके पर अकीदतमंदों ने मौला अली की शहादत को याद करते हुए मुल्क में अमन-चैन, इंसाफ और भाईचारे के लिए दुआ की।
- मौला अली की याद में नम हुईं आंखें, बुकनाला सादात में 21 रमज़ान पर शबीहे ताबूत बरामद संभल। असमोली विकासखंड के गांव बुकनाला सादात में 21 रमज़ान को पहले इमाम Ali ibn Abi Talib अलैहिस्सलाम की शहादत की याद में ग़म और अकीदत का माहौल देखने को मिला। अकीदतमंदों ने नम आंखों के साथ मौला अली की शहादत को याद किया। पूरे गांव में ग़म की फिज़ा छाई रही और मजलिसों में मौला अली के मसाइब सुनकर लोग अश्कबार हो उठे। मजलिस की शुरुआत मर्सिया से हुई, जिसे अज़ीज़ुल हसन और उनके हमनवां ने पेश किया। इसके बाद मजलिस को खिताब मौलाना ईसार हुसैन नक़वी साहब ने किया। उन्होंने मौला अली की ज़िंदगी, उनके इंसाफ, शुजाअत और शहादत के वाक़िआत बयान किए। उनकी तकरीर सुनकर मजलिस में मौजूद अकीदतमंद ग़म में डूब गए। इसके बाद नोहाखानी नायाब अली बुकनालवी ने ग़मगीन नौहे पढ़े, जिनकी सदाओं से माहौल पूरी तरह मातमी हो गया। मजलिस के बाद जामा मस्जिद से शबीहे ताबूत बरामद हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंद मातम करते हुए शामिल हुए। यह जुलूस दरगाहे हुसैनी पहुंचकर समाप्त हुआ। इस मौके पर अकीदतमंदों ने मौला अली की शहादत को याद करते हुए मुल्क में अमन-चैन, इंसाफ और भाईचारे के लिए दुआ की।2
- संभल अपडेट ---- संवाददाता इस्लाम अली संभल 8006267683 संभल पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, 24 घंटे में लूट की वारदात का पर्दाफाश, चार आरोपी किए गिरफ्तार संभल के थाना असमोली पुलिस ने लूट की एक बड़ी वारदात का सफल खुलासा करते हुए 24 घंटे के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट का पूरा माल भी बरामद कर लिया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस की सक्रियता साफ नजर आई है। पुलिस के अनुसार 9 मार्च को वादी शाहिद पुत्र मोहम्मद निवासी जनपद अमरोहा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह अपने साथी के साथ पिकअप वाहन में कूलर लेकर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक कार में सवार चार बदमाशों ने उन्हें रोककर मारपीट की और वाहन में रखे करीब 20 कूलर लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम गठित कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद और मुखबिर की सूचना पर 10 मार्च को दबिश देकर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से लूटे गए कूलर, पिकअप वाहन और घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद की गई। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया है।2
- एंकर:जनपद संभल के कुढ़ फतेहगढ़ थाना क्षेत्र में अवैध संबंध के चलते युवक को उतारा था मौत के घाट पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल। वी/ओ:दरअसल आपको बता दें संभल जिले के थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र में अवैध संबंधों के विवाद को लेकर युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है, पुलिस ने इस सनसनीखेज घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, पुलिस के अनुसार 7 मार्च 2026 को ग्राम बलकरनपुर निवासी एक व्यक्ति ने अपने भाई पर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर किए जाने की तहरीर थाना कुढ़फतेहगढ़ में दी थी, जांच के दौरान सामने आया कि घटना के पीछे अवैध संबंधों का विवाद मुख्य वजह था, इसी रंजिश में आरोपियों ने पीड़ित युवक के हाथ बांधकर उसके सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया, टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 10 मार्च की शाम अलग-अलग स्थानों से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, गिरफ्तार आरोपियों में जस्सराज उर्फ तुल्लन, नत्थू लाल और हरपाल शामिल हैं, पुलिस ने सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, घटना के खुलासे के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। बाइट:कृष्ण कुमार बिश्नोई, पुलिस अधीक्षक संभल2
- भगोड़ा कौन है भई! कहाँ छुपे हैं महामानव?1
- भदोही में आग से झुलसे जैसलाल सरोज की इलाज के दौरान मौत, प्रधान के बेटे पर जलाने का आरोप1
- अमरोहा। जिला पूर्ति अधिकारी रीना कुमारी ने बताया कि जनपद में घरेलू गैस सिलेण्डर की उपलब्धता पूरी तरह सामान्य है और किसी प्रकार की कमी नहीं है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि गैस को लेकर फैल रही भ्रामक खबरों व अफवाहों पर विश्वास न करें तथा गैस एजेंसियों पर अनावश्यक भीड़ और लंबी कतारें लगाने से बचें।उन्होंने बताया कि पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा जारी असाधारण गजट दिनांक 09 मार्च 2026 के अनुसार प्राकृतिक गैस (आपूर्ति विनियमन) आदेश, 2026 लागू किया गया है। इसके तहत जनपद की सभी गैस एजेंसियों को उपभोक्ताओं को निर्बाध रूप से घरेलू एलपीजी गैस (14.2 किलोग्राम) की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जनपद अमरोहा में घरेलू सामान्य गैस सिलेण्डर तथा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के कुल 4,57,808 उपभोक्ता हैं। गैस सिलेण्डर की कालाबाजारी रोकने के लिए शत-प्रतिशत ओटीपी प्रणाली के माध्यम से बुकिंग के 25 दिन बाद डिलीवरी की जा रही है।जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने सभी एलपीजी विक्रय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनपद में गैस सिलेण्डर की किसी भी प्रकार की कालाबाजारी या जमाखोरी न होने पाए। यदि ऐसी शिकायत प्राप्त होती है तो जांच के बाद दोषियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।गैस संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए जिला पूर्ति कार्यालय में कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। इसके लिए दूरभाष नंबर 05922-297122 जारी किया गया है, जिस पर उपभोक्ता अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।1
- Post by India News1
- एंकर:जनपद संभल खुलासा, 24 घंटे में लूट की वारदात का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार। वी/ओ:जनपद संभल की की असमोली थाना पुलिस का बड़ा थाना असमोली पुलिस ने लूट की एक बड़ी वारदात का सफल खुलासा करते हुए 24 घंटे के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट का पूरा माल भी बरामद कर लिया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 9 मार्च को वादी शाहिद निवासी जनपद अमरोहा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह अपने साथी के साथ पिकअप वाहन में कूलर लेकर जा रहा था । इसी दौरान रास्ते में एक कार में सवार चार बदमाशों ने उन्हें रोककर मारपीट की और वाहन में रखे करीब 20 कूलर लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम गठित कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद और मुखबिर की सूचना पर 10 मार्च को दबिश देकर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से लूटे गए कूलर, पिकअप वाहन और घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद की गई। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया है। इस विषय में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि असमोली थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक गाड़ी में भरे कूलरों को कुछ लोगों ने लूट लिया है जिसके बाद असमोली थाना के सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार शर्मा ने अपनी टीम के साथ सीसीटीवी कैमरों को देखा जिसमें लगभग 70 सीसीटीवी कैमरों को देखने के बाद लुटे गए कूलरों और अपराधियों तक पहुंच गई पुलिस ने इस मामले में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है वही 24 घंटे में घटना का वर्कआउट करने वाली पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक ने ₹10000 कैश प्राइज देने की घोषणा भी की। बाइट:कृष्ण कुमार बिश्नोई, पुलिस अधीक्षक संभल2