*सामाजिक न्याय के योद्धा कर्पूरी ठाकुर की याद में मानव श्रृंखला बनाकर उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने की मांग की* *जनहितैषी समस्या एवं सवाल भी उठाकर समाधान की मांग की गई* *कर्पूरी ठाकुर के अधूरे कार्यों को पूरा करना स्व० ठाकुर के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि- सुरेंद्र प्रसाद सिंह* *कर्पूरी ठाकुर का कर्मभूमि विधानसभा क्षेत्र रहा ताजपुर को पुनः विधानसभा का दर्जा मिले- आसिफ होदा* *कर्पूरी ठाकुर द्वारा शुरू अधूरा पड़ा किसान हितैषी जमुआरी परियोजना को पूरा करें सरकार- ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह* *मुक्तापुर रेल ऑवरब्रीज का कार्य शुरू करने, कर्पूरीग्राम-ताजपुर- भगवानपुर रेल लाईन एवं दूधपूरा हवाई अड्डा को मंजूरी देने, रोसड़ा को जिला का दर्जा मिले-मो० एजाज* ताजपुर/समस्तीपुर 24 जनवरी 2026 सामाजिक न्याय के योद्धा कर्पूरी ठाकुर के अधूरे कार्यों को पूरा करने हेतु सरकार का ध्यानाकर्षण को लेकर भाकपा माले के बैनर तले प्रखंड मुख्यालय के राजधानी चौक पर मानव श्रृंखला बनाया गया। शनिवार को बड़ी संख्या में भाकपा माले कार्यकर्ता प्रखंड मुख्यालय के राजधानी चौक पर इकट्ठा होकर अपने-अपने हाथों में मांगों से संबंधित नारे लिखे तख्तियां, झंडे, बैनर लेकर सड़क किनारे मानव श्रृंखला का निर्माण किया। कार्यकर्ता "भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर द्वारा शुरू किया गया योजना अधूरा क्यों नीतीश कुमार जबाब दो", "कर्पूरी ठाकुर द्वारा शुरू जमुआरी नदी परियोजना अधूरा क्यों- मुख्यमंत्री जबाब दो, "कर्पूरीग्राम- ताजपुर- महुआ- भगवानपुर रेल लाईन योजना अधर में क्यों- मुख्यमंत्री जबाब दो", " स्व० ठाकुर का कर्मभूमि ताजपुर को पुनः विधानसभा का दर्जा दो", "ताजपुर को पुनः अनुमंडल का दर्जा दो", रोसड़ा को जिला का दर्जा दो", "मनीष पोद्दार को थर्ड डिग्री टार्चर के आरोपी पुलिस-थानाध्यक्ष को बर्खास्त करो", "मनपूरा पंचायत के राजस्व कर्मचारी राॅबिन ज्योति का घूस लेते वायरल विडियो का जांच कराओ" आदि मांगों से संबंधित नारे ज़ोर-जोर से लगा रहे थे। मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि दूधपूरा हवाई अड्डा को चालू करने, बंद पड़े चीनी एवं पेपर मिल को चालू करने, भूमिहीनों को वास भूमि एवं आवास, सरकारी जमीन पर बसे को पर्चा, पर्चाधारी को कब्जा दिलाने, पहुंचपथ से वंचित गांव-टोले में पहुंचपथ बनाने, थाना- अंचल- प्रखंड- मनरेगा- आपूर्ति- बाल विकास आदि विभागों में व्याप्त लूट-भ्रष्टाचार पर रोक लगाने, यूरिया- डीएपी का कालाबाजारी पर रोक लगाने, किसान रजिस्ट्री में वंशावली शामिल करने, राजस्व महाअभियान के तहत जमा आवेदन का निष्पादन करने, सब्जी एवं मसाला उत्पादक प्रखंड ताजपुर को नि:शुल्क खाद-बीज- बिजली-पानी- कृषि यंत्र देने, मनरेगा का नाम बदलने पर रोक लगाने, 4 श्रमकोड एवं बिजली विधेयक वापस लेने आदि मांगों को लेकर मानव श्रृंखला बनाकर नीतीश सरकार का ध्यानाकर्षण किया जा रहा है। अगर सरकार हमारी मांगों को पूरा नहीं करती है तो भाकपा माले जनहितैषी मुद्दे को लेकर संघर्ष तेज करेगी। मौके पर भाकपा माले के आसिफ होदा, ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, मो० एजाज, राजदेव प्रसाद सिंह, शंकर महतो, संजीव राय, चांद बाबू, संतोष साह, शाद तौहीदी, मो० मोखलिस, मो० रहमान, महावीर सिंह, रवींद्र शर्मा, ब्रह्मदेव सिंह, चंद्रशेखर शर्मा समेत बड़ी संख्या में भाकपा माले कार्यकर्ता, कार्यक्रम के मजिस्ट्रेट, पुलिस बल कार्यकर्ता उपस्थित थे।

- Post by Jan-Kranti hindi news bulletin1
- अहाँ अप्पन लक्ष्यक प्रति सदिखन प्रयत्नशील रहू आगाँ माँ जगत जननी माता भगवती अपनेक सभ मनोरथ के पूर्ण करथि। आई गाम में पाँचम दिनक चंदा संग्रह में सभ गोटेक संग उपस्थित रहबाक सौभाग्य प्राप्त भेल। 🙏🏻🚩 जय माँ भगवती। 🚩🙏🏻1
- डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा, समस्तीपुर में आगामी 13-15 मार्च तक तीन दिवसीय क्षेत्रीय किसान मेला का आयोजन1
- Post by Chhotu Kumar1
- Post by Arvind Kumar News 7 Samastipur1
- दरभंगा में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। लहेरियासराय की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने पंडासराय स्थित 18 नंबर रेलवे गुमटी का फाटक तोड़ दिया और मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि घटना उस समय हुई जब बहादुरपुर थाना की पुलिस दूसरी तरफ वाहन जांच अभियान चला रही थी। जिला कप्तान जगुनाथ रेड्डी के निर्देश पर जिले में शराब तस्करी और अपराध नियंत्रण को लेकर लगातार वाहन जांच की जा रही है। इसी क्रम में बहादुरपुर थाना की पुलिस पूरी ईमानदारी के साथ वाहन जांच में व्यस्त थी। तभी लहेरियासराय की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने रेलवे गुमटी के फाटक को जोरदार टक्कर मार दी और फाटक तोड़ते हुए मौके से फरार हो गई। हालांकि घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने से इनकार करते नजर आए। अब सवाल यह उठ रहा है कि पुलिस की मौजूदगी में हुई इस घटना के बाद आखिर फरार पिकअप वाहन पर कब तक कार्रवाई होती है।1
- समस्तीपुर के बी. आर. बी. कालेज में छात्र संगठनों ने, यूजीसी गाइडलाइंस पर सुप्रीम कोर्ट की रोक के खिलाफ 18 मार्च को पटना में महाजुटान और राजभवन मार्च का किया आह्वान!*1