logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

तेज रफ्तार पिकअप ने तोड़ा 18 नंबर रेलवे गुमटी का फाटक, पुलिस के सामने हुआ फरार दरभंगा में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। लहेरियासराय की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने पंडासराय स्थित 18 नंबर रेलवे गुमटी का फाटक तोड़ दिया और मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि घटना उस समय हुई जब बहादुरपुर थाना की पुलिस दूसरी तरफ वाहन जांच अभियान चला रही थी। जिला कप्तान जगुनाथ रेड्डी के निर्देश पर जिले में शराब तस्करी और अपराध नियंत्रण को लेकर लगातार वाहन जांच की जा रही है। इसी क्रम में बहादुरपुर थाना की पुलिस पूरी ईमानदारी के साथ वाहन जांच में व्यस्त थी। तभी लहेरियासराय की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने रेलवे गुमटी के फाटक को जोरदार टक्कर मार दी और फाटक तोड़ते हुए मौके से फरार हो गई। हालांकि घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने से इनकार करते नजर आए। अब सवाल यह उठ रहा है कि पुलिस की मौजूदगी में हुई इस घटना के बाद आखिर फरार पिकअप वाहन पर कब तक कार्रवाई होती है।

on 10 March
user_Raman kumar Darbhanga Tak
Raman kumar Darbhanga Tak
Hayaghat, Darbhanga•
on 10 March

तेज रफ्तार पिकअप ने तोड़ा 18 नंबर रेलवे गुमटी का फाटक, पुलिस के सामने हुआ फरार दरभंगा में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। लहेरियासराय की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने पंडासराय स्थित 18 नंबर रेलवे गुमटी का फाटक तोड़ दिया और मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि घटना उस समय हुई जब बहादुरपुर थाना की पुलिस दूसरी तरफ वाहन जांच अभियान चला रही थी। जिला कप्तान जगुनाथ रेड्डी के निर्देश पर जिले में शराब तस्करी और अपराध नियंत्रण को लेकर लगातार वाहन जांच की जा रही है। इसी क्रम में बहादुरपुर थाना की पुलिस पूरी ईमानदारी के साथ वाहन जांच में व्यस्त थी। तभी लहेरियासराय की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने रेलवे गुमटी के फाटक को जोरदार टक्कर मार दी और फाटक तोड़ते हुए मौके से फरार हो गई। हालांकि घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने से इनकार करते नजर आए। अब सवाल यह उठ रहा है कि पुलिस की मौजूदगी में हुई इस घटना के बाद आखिर फरार पिकअप वाहन पर कब तक कार्रवाई होती है।

  • user_Jjmmt
    Jjmmt
    Manigachhi, Darbhanga
    🙏
    on 16 March
More news from बिहार and nearby areas
  • दरभंगा जिला के नगर थाना क्षेत्र स्थित बड़ा बाजार में शुक्रवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब चार सशस्त्र अपराधियों ने दिनदहाड़े एक स्वर्ण व्यवसायी की दुकान में घुसकर बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना “प्रेम ज्वैल्स” नामक दुकान में हुई, जहां बदमाशों ने हथियार के बल पर दुकान मालिक मनोज कुमार शाह, उनके पुत्र और स्टाफ समेत कुल पांच लोगों को बंधक बना लिया। इस दौरान सभी के साथ मारपीट भी की गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चार अपराधी बैग लेकर दुकान में दाखिल हुए थे। इनमें तीन नकाबपोश थे, जबकि एक का चेहरा खुला था। सभी के हाथों में रिवॉल्वर थी। करीब दोपहर 2 बजे संकरी गली में स्थित दुकान में घुसते ही अपराधियों ने पिस्तौल तान दी और पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया। बदमाश दुकान से करीब दो करोड़ रुपये से अधिक के सोने-चांदी के जेवरात और लगभग 25 लाख रुपये नकद लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद पूरे बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही मिथिला क्षेत्र के डीआईजी मनोज कुमार तिवारी, एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारड्डी, सिटी एसपी अशोक कुमार चौधरी और सदर एसडीपीओ राजीव कुमार समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की पहचान के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। गौरतलब है कि इसी संकरी गली में वर्ष 2020 में भी एक स्वर्ण व्यवसायी के यहां करोड़ों की लूट की वारदात हो चुकी है। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं और व्यापारियों में दहशत का माहौल है।
    1
    दरभंगा जिला के नगर थाना क्षेत्र स्थित बड़ा बाजार में शुक्रवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब चार सशस्त्र अपराधियों ने दिनदहाड़े एक स्वर्ण व्यवसायी की दुकान में घुसकर बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया।
घटना “प्रेम ज्वैल्स” नामक दुकान में हुई, जहां बदमाशों ने हथियार के बल पर दुकान मालिक मनोज कुमार शाह, उनके पुत्र और स्टाफ समेत कुल पांच लोगों को बंधक बना लिया। इस दौरान सभी के साथ मारपीट भी की गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चार अपराधी बैग लेकर दुकान में दाखिल हुए थे। इनमें तीन नकाबपोश थे, जबकि एक का चेहरा खुला था। सभी के हाथों में रिवॉल्वर थी। करीब दोपहर 2 बजे संकरी गली में स्थित दुकान में घुसते ही अपराधियों ने पिस्तौल तान दी और पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया।
बदमाश दुकान से करीब दो करोड़ रुपये से अधिक के सोने-चांदी के जेवरात और लगभग 25 लाख रुपये नकद लूटकर फरार हो गए।
घटना के बाद पूरे बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही मिथिला क्षेत्र के डीआईजी मनोज कुमार तिवारी, एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारड्डी, सिटी एसपी अशोक कुमार चौधरी और सदर एसडीपीओ राजीव कुमार समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की पहचान के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
गौरतलब है कि इसी संकरी गली में वर्ष 2020 में भी एक स्वर्ण व्यवसायी के यहां करोड़ों की लूट की वारदात हो चुकी है। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं और व्यापारियों में दहशत का माहौल है।
    user_Raman kumar Darbhanga Tak
    Raman kumar Darbhanga Tak
    हयाघाट, दरभंगा, बिहार•
    22 hrs ago
  • मोहनपुर प्रखंड के बघडा पंचायत स्थित डाकघर के निकट आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भगवत कथा के तीसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कथा सुनने के लिए बच्चे, युवा और बुजुर्गों में खास उत्साह देखा गया। लोग श्रद्धा भाव से समय से पहले ही पंडाल पहुंचने लगे। कथा वाचक श्री त्रिभुवनदास जी महाराज ने सती चरित्र और ध्रुव चरित्र का मधुर संगीतमय वर्णन किया। उन्होंने कहा कि जीवन में अनुशासन, मर्यादा, सम्मान और त्याग का विशेष महत्व है। सती चरित्र के माध्यम से उन्होंने त्याग, प्रेम और आत्मसम्मान का संदेश देते हुए श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। उक्त आशय कि जानकारी संध्या चार बजे के करीब दी
    1
    मोहनपुर प्रखंड के बघडा पंचायत स्थित डाकघर के निकट आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भगवत कथा के तीसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कथा सुनने के लिए बच्चे, युवा और बुजुर्गों में खास उत्साह देखा गया। लोग श्रद्धा भाव से समय से पहले ही पंडाल पहुंचने लगे। कथा वाचक श्री त्रिभुवनदास जी महाराज ने सती चरित्र और ध्रुव चरित्र का मधुर संगीतमय वर्णन किया। उन्होंने कहा कि जीवन में अनुशासन, मर्यादा, सम्मान और त्याग का विशेष महत्व है। सती चरित्र के माध्यम से उन्होंने त्याग, प्रेम और आत्मसम्मान का संदेश देते हुए श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। उक्त आशय कि जानकारी संध्या चार बजे के करीब दी
    user_Special news BR33
    Special news BR33
    पत्रकार समस्तीपुर, समस्तीपुर, बिहार•
    41 min ago
  • दरभंगा में #करोड़ों_रुपये_की_ठगी करने वाला बिशनपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार, पुलिस को बैंक और उद्योगकर्मी की तलाश
    1
    दरभंगा में #करोड़ों_रुपये_की_ठगी करने वाला बिशनपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार, पुलिस को बैंक और उद्योगकर्मी की तलाश
    user_Darpan24 News
    Darpan24 News
    पत्रकार Darbhanga, Bihar•
    2 hrs ago
  • Post by Jan-Kranti hindi news bulletin
    1
    Post by Jan-Kranti hindi news bulletin
    user_Jan-Kranti hindi news bulletin
    Jan-Kranti hindi news bulletin
    Voice of people समस्तीपुर, समस्तीपुर, बिहार•
    2 hrs ago
  • *निजी स्कूलों के शोषण-लूट के खिलाफ विरोध मार्च 5 अप्रैल को- सुरेंद्र प्रसाद सिंह* *निजी स्कूलों को शोषण-लूट का अड्डा बनाने के खिलाफ समस्तीपुरवासी आंदोलन में भाग लेकर सफल बनाएं- रामबली सिंह* समस्तीपुर, 4 अप्रैल 2026 किताब, कॉपी, टाई, बेल्ट, डायरी, ड्रेस, टेस्ट, प्रमोशन और री-एडमिशन आदि के नाम पर स्कूल संचालकों द्वारा छात्रों एवं अभिभावकों से कथित शोषण और लूट के विरोध में नागरिक समाज के बैनर तले विरोध मार्च/सभा का आयोजन किया जाएगा। यह निर्णय शनिवार को विवेक -विहार मुहल्ला में संयोजक सेवानिवृत्त सैनिक रामबली सिंह की अध्यक्षता एवं समाजिक सह मानवाधिकार कार्यकर्ता सुरेंद्र प्रसाद सिंह के संचालन में आयोजित नागरिक समाज की बैठक में लिया गया। यह कार्यक्रम 5 अप्रैल 2026 को शाम 4:30 बजे से स्टेडियम गोलंबर, समस्तीपुर में आयोजित होगा। आयोजकों ने बताया कि निजी स्कूलों द्वारा विभिन्न मदों में अनावश्यक शुल्क वसूली से आम लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है, जिसके खिलाफ यह आंदोलन किया जा रहा है। नागरिक समाज, समस्तीपुर के संयोजक रामबली सिंह (पूर्व सैनिक) ने छात्र, अभिभावक, बुद्धिजीवी एवं आमजन से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस आंदोलन को सफल बनाएं। वहीं सामाजिक सह मानवाधिकार कार्यकर्ता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने भी लोगों से एकजुट होकर शिक्षा में हो रहे इस प्रकार के शोषण के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की है। आयोजकों का कहना है कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आगे और व्यापक आंदोलन चलाया जाएगा।
    1
    *निजी स्कूलों के शोषण-लूट के खिलाफ विरोध मार्च 5 अप्रैल को- सुरेंद्र प्रसाद सिंह*
*निजी स्कूलों को शोषण-लूट का अड्डा बनाने के खिलाफ समस्तीपुरवासी आंदोलन में भाग लेकर सफल बनाएं- रामबली सिंह*
समस्तीपुर, 4 अप्रैल 2026
किताब, कॉपी, टाई, बेल्ट, डायरी, ड्रेस, टेस्ट, प्रमोशन और री-एडमिशन आदि के नाम पर स्कूल संचालकों द्वारा छात्रों एवं अभिभावकों से कथित शोषण और लूट के विरोध में नागरिक समाज के बैनर तले विरोध मार्च/सभा का आयोजन किया जाएगा।
यह निर्णय शनिवार को विवेक -विहार मुहल्ला में संयोजक सेवानिवृत्त सैनिक रामबली सिंह की अध्यक्षता एवं समाजिक सह मानवाधिकार कार्यकर्ता सुरेंद्र प्रसाद सिंह के संचालन में आयोजित नागरिक समाज की बैठक में लिया गया।
यह कार्यक्रम 5 अप्रैल 2026 को शाम 4:30 बजे से स्टेडियम गोलंबर, समस्तीपुर में आयोजित होगा। आयोजकों ने बताया कि निजी स्कूलों द्वारा विभिन्न मदों में अनावश्यक शुल्क वसूली से आम लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है, जिसके खिलाफ यह आंदोलन किया जा रहा है।
नागरिक समाज, समस्तीपुर के संयोजक रामबली सिंह (पूर्व सैनिक) ने छात्र, अभिभावक, बुद्धिजीवी एवं आमजन से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस आंदोलन को सफल बनाएं। वहीं सामाजिक सह मानवाधिकार कार्यकर्ता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने भी लोगों से एकजुट होकर शिक्षा में हो रहे इस प्रकार के शोषण के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की है।
आयोजकों का कहना है कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आगे और व्यापक आंदोलन चलाया जाएगा।
    user_Rajesh Kumar
    Rajesh Kumar
    समस्तीपुर, समस्तीपुर, बिहार•
    3 hrs ago
  • बिहार :- कटिहार बाइक चोरी के आरोप में हिरासत में युवक की मौत, परिजनों ने पुलिस पर पीट-पीटकर मारने का लगाया आरोप . . Falka थाना क्षेत्र के गोपालपट्टी निवासी राकेश कुमार यादव की हिरासत के दौरान मौत हो गई। राकेश को 2 अप्रैल की रात बाइक चोरी के आरोप में पुलिस ने हिरासत में लिया था। पुलिस का कहना है कि राकेश ने थाने में आत्महत्या की कोशिश की थी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि जिस व्यक्ति की बाइक चोरी हुई थी, वह राकेश को पहचान भी नहीं पाया था, इसके बावजूद पुलिस ने उसे नहीं छोड़ा और रातभर थाने में बेरहमी से पिटाई की जिसे उसकी मौत हो गई
    1
    बिहार :- कटिहार बाइक चोरी के आरोप में हिरासत में युवक की मौत, परिजनों ने पुलिस पर पीट-पीटकर मारने का लगाया आरोप
.
.
Falka थाना क्षेत्र के गोपालपट्टी निवासी राकेश कुमार यादव की हिरासत के दौरान मौत हो गई। राकेश को 2 अप्रैल की रात बाइक चोरी के आरोप में पुलिस ने हिरासत में लिया था।
पुलिस का कहना है कि राकेश ने थाने में आत्महत्या की कोशिश की थी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
वहीं, परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि जिस व्यक्ति की बाइक चोरी हुई थी, वह राकेश को पहचान भी नहीं पाया था, इसके बावजूद पुलिस ने उसे नहीं छोड़ा और रातभर थाने में बेरहमी से पिटाई की जिसे उसकी मौत हो गई
    user_PTB gramin
    PTB gramin
    News Anchor Darbhanga, Bihar•
    4 hrs ago
  • Post by Arvind Kumar News 7 Samastipur
    1
    Post by Arvind Kumar News 7 Samastipur
    user_Arvind Kumar News 7 Samastipur
    Arvind Kumar News 7 Samastipur
    Samastipur, Bihar•
    7 hrs ago
  • दरभंगा में एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। हायाघाट थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात लगभग 8:30 - 9:00 बजे के बीच एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। पौराम गांव निवासी पैक्स अध्यक्ष विश्वनाथ झा के 42 वर्षीय पुत्र विजय कुमार झा की बेरहमी से चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि विजय कुमार झा बाजार से अपने घर लौट रहे थे, तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल अवस्था में परिजनों और स्थानीय लोगों ने उन्हें आनन-फानन में हायाघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है, वहीं पूरे गांव में भय और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि हत्या के पीछे चुनावी रंजिश हो सकती है, जिससे मामला और संवेदनशील हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, साथ ही अन्य संदिग्धों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सब परिजन को सौंप दिया गया है अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर कब तक दरभंगा में इस तरह की घटनाएं होती रहेंगी और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।
    1
    दरभंगा में एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। हायाघाट थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात लगभग 8:30 - 9:00 बजे के बीच  एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया।
पौराम गांव निवासी पैक्स अध्यक्ष विश्वनाथ झा के 42 वर्षीय पुत्र विजय कुमार झा की बेरहमी से चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि विजय कुमार झा बाजार से अपने घर लौट रहे थे, तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया।
गंभीर रूप से घायल अवस्था में परिजनों और स्थानीय लोगों ने उन्हें आनन-फानन में हायाघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है, वहीं पूरे गांव में भय और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि हत्या के पीछे चुनावी रंजिश हो सकती है, जिससे मामला और संवेदनशील हो गया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, साथ ही अन्य संदिग्धों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सब परिजन को सौंप दिया गया है
अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर कब तक दरभंगा में इस तरह की घटनाएं होती रहेंगी और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।
    user_Raman kumar Darbhanga Tak
    Raman kumar Darbhanga Tak
    हयाघाट, दरभंगा, बिहार•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.