Shuru
Apke Nagar Ki App…
बिरला सीमेंट फैक्ट्री में ड्यूटी के दौरान कर्मचारी की मौत | परिजनों ने शव रखकर किया प्रदर्शन सतना की बिरला सीमेंट फैक्ट्री में ड्यूटी के दौरान एक कर्मचारी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने फैक्ट्री गेट पर शव रखकर प्रदर्शन किया और मृतक के बेटे को अनुकंपा नियुक्ति देने की मांग की। इस वीडियो में जानिए पूरे मामले की जानकारी। 📍 स्थान: सतना, मध्य प्रदेश 🎥 वीडियो: प्रकाश पाठक #Satna #BirlaCement #SatnaNews #MadhyaPradesh #PrakashPathak
Prakash Pathak Satna
बिरला सीमेंट फैक्ट्री में ड्यूटी के दौरान कर्मचारी की मौत | परिजनों ने शव रखकर किया प्रदर्शन सतना की बिरला सीमेंट फैक्ट्री में ड्यूटी के दौरान एक कर्मचारी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने फैक्ट्री गेट पर शव रखकर प्रदर्शन किया और मृतक के बेटे को अनुकंपा नियुक्ति देने की मांग की। इस वीडियो में जानिए पूरे मामले की जानकारी। 📍 स्थान: सतना, मध्य प्रदेश 🎥 वीडियो: प्रकाश पाठक #Satna #BirlaCement #SatnaNews #MadhyaPradesh #PrakashPathak
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- *गुढ़ ब्रेकिंग* *पुलिस की जन चौपाल में नशामुक्ति, साइबर अपराध,और महिला सुरक्षा पर किया गया जागरूक* गुढ़। गुढ़ नगर स्थित श्री भागवत पैलेस में पुलिस विभाग द्वारा जनजागरूकता के उद्देश्य से जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रीवा संभाग के पुलिस उप महानिरीक्षक हेमंत चौहान तथा डीएसपी मुख्यालय हिमाली पाठक मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। जन चौपाल में उपस्थित नागरिकों को नशे से दूर रहने, साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन ठगी, डिजिटल अरेस्ट, बैंक धोखाधड़ी, महिला अपराधों की तत्काल सूचना देने तथा किसी भी प्रकार के साइबर फ्रॉड की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचित कर निर्धारित हेल्पलाइन नंबरों पर शिकायत दर्ज कराने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी गुढ़ पुष्पेन्द्र यादव ने विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों एवं उनसे बचाव के उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला और लोगों से सतर्क रहने की अपील की। जन चौपाल में भाजपा मंडल गुढ़ के अध्यक्ष एवं पुलिस विभाग के विधायक प्रतिनिधि अनंत कुमार गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष अरुण सिंह, रावेंद्र मिश्रा, अनिल सिंह, बी.के. पाण्डेय, आलेश पयासी, अविनाश चतुर्वेदी, पार्षद ओम त्रिपाठी, जगदीश गोटिया, हीरालाल नामदेव, दीनू उपाध्याय, शैलेन्द्र बंसल, दुर्गेश गुप्ता, अधिवक्ता विनय कुमार गुप्ता, आनंद यादव, नीतेश साकेत, प्रभात तोमर, बालेश्वर गुप्ता, रोहित तिवारी, रक्षारानी पटेल, विकर्ष उपाध्याय, विकास तिवारी, सरपंच रामभजन साकेत, बुद्धसेन साकेत सहित गुढ़ थाने का समस्त पुलिस स्टाफ और लगभग 200 नागरिक उपस्थित रहे।1
- कोलगवा थाना के संरक्षण के कारण नीतू सिंह के दुकान का ताला कष्टकर कब्जा किया। कोलगवा थाना अपराध पंजीबद्ध करने से इंकार किया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय मै जाकर किया शिकायत। गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दिया। न्यायालय के आदेश के बाद बौखलाए और कोलगवा थाना के संरक्षण के कारण दुकान पर किया कब्जा। भारतीय जन मोर्चा पार्टी इस तरह किसी की दुकान के कब्जा का बिरोध करती है ।कोलगवा थाना ऐसे अपराध कायम नही करेगी तो भारतीय जन मोर्चा पार्टी धरना देने के लिए मजबूर होगी जिसकी जिम्मेदार पुलिस अधीक्षक होगे।1
- *जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विद्युत आपूर्ति एवं ट्रांसफार्मर व्यवस्था की समीक्षा बैठक सम्पन्न* जिलाधिकारी श्री पुलकित गर्ग की अध्यक्षता में विद्युत आपूर्ति, ट्रांसफार्मर प्रतिस्थापन एवं विद्युत शिकायतों के निस्तारण के संबंध में समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जो भी विद्युत ट्रांसफार्मर खराब अथवा जल जाते हैं, उन्हें स्टोर से मरम्मत कराकर अधिकतम 48 घंटे के भीतर उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित किया जाए, ताकि उपभोक्ताओं को अनावश्यक असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने ट्रांसफार्मर परिवहन हेतु उपलब्ध वाहनों की संख्या दोगुनी किए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि इससे ट्रांसफार्मरों के प्रतिस्थापन एवं आपूर्ति कार्य में तेजी आएगी। समीक्षा के दौरान अवगत कराया गया कि प्राप्त 400 शिकायतों के सापेक्ष 351 ट्रांसफार्मरों का प्रतिस्थापन/मरम्मत कर आपूर्ति कर दी गई है। इस पर जिलाधिकारी ने शेष 49 मामलों का भी शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देशित किया कि ट्रांसफार्मर मरम्मत में प्रयुक्त होने वाली आवश्यक सामग्री को स्थानीय स्तर पर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रखा जाए, ताकि बाहरी आपूर्ति पर निर्भरता कम हो तथा खराब ट्रांसफार्मरों की मरम्मत एवं प्रतिस्थापन समयबद्ध रूप से किया जा सके। बैठक में अधीक्षण अभियंता ने किसान भाइयों से अपील करते हुए कहा कि सभी विद्युत चालित पंपसेटों को एक साथ ऑटो मोड़ पर न रखें, बल्कि आवश्यकता के अनुसार उपयोग करें, जिससे विद्युत तंत्र पर अनावश्यक भार न पड़े। उन्होंने किसानों को अपने विद्युत संयोजन पर उपयुक्त क्षमता का कैपेसिटर बैंक स्थापित कराने की भी सलाह दी। इससे विद्युत वोल्टेज में सुधार होगा तथा कृषि कार्यों हेतु विद्युत आपूर्ति अधिक सुचारु रूप से उपलब्ध हो सकेगी।1
- संत रविदास जी की आज कलश यात्रा भाजपा कार्यालय में स्वागत हुआ संत रविदास जी की आज कलश यात्रा भाजपा कार्यालय में स्वागत हुआ4
- शासकीय स्कूल में शिक्षक की कमी से परेशान छात्राओं ने स्कूल में तालाबंद करने के बाद रोड जाम की भी धमकी दी। अभी समझाया बुझा कर इनको उठाया गया है। "जालौर जिले के मेंगलवा में स्थित एक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 150 से अधिक छात्र-छात्राओं पर केवल 1 नियमित शिक्षक तैनात था। इससे नाराज होकर स्कूली बच्चों और ग्रामीणों ने स्कूल के मुख्य दरवाजे पर ताला लगा दिया और धरने पर बैठ गए। "छात्राओं और छात्रों ने जमकर नारेबाजी की और प्रशासनिक अधिकारियों को चेतावनी दी कि, "यदि सुबह 10 बजे तक शिक्षा विभाग का कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं आया, तो वे नजदीकी सड़क को पूरी तरह जाम (ब्लॉक) कर देंगे"। खबर सुनते ही अधिकारियो के हाथ पाँव फूल गए , और तुरंत मौके पर पहुंचे प्रशासनिक और शिक्षा विभाग के अधिकारी! अधिकारियों ने छात्रों से लंबी बातचीत की। उन्होंने तुरंत चार नए शिक्षकों की अस्थायी नियुक्ति के आदेश जारी किए और अगले 10 दिनों में 3 और शिक्षकों को भेजने का पक्का भरोसा दिया, जिसके बाद बच्चों ने प्रदर्शन समाप्त किया।!1
- कोलगवा कोतवाली क्या अपराधी को बचा रही है❗️ नीतू सिंह का कहना है उसके पति के साथ उसके जान को खतरा है उनके साथ कोई भी घटना होती है उसकी जबाब देही शिवशंकर पाण्डेय,संयोग जयसवाल राकेश मिश्रा सवर्ण सोनी जबाब देह होगा। सतना भारतीय जन मोर्चा पार्टी के आफिस मै आकर अपनी आप बिती सुनाई ।जिसमे भारतीय जन मोर्चा पार्टी ने आश्वासन दिया है आपके साथ किसी भी तरह से गलत नही होना दिया जायेगा। बिहार के होने के कारण पुलिस प्रशासन अपराध करने की छूट दे रखा है❗️1
- बिरला सीमेंट फैक्ट्री में ड्यूटी के दौरान कर्मचारी की मौत | परिजनों ने शव रखकर किया प्रदर्शन सतना की बिरला सीमेंट फैक्ट्री में ड्यूटी के दौरान एक कर्मचारी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने फैक्ट्री गेट पर शव रखकर प्रदर्शन किया और मृतक के बेटे को अनुकंपा नियुक्ति देने की मांग की। इस वीडियो में जानिए पूरे मामले की जानकारी। 📍 स्थान: सतना, मध्य प्रदेश 🎥 वीडियो: प्रकाश पाठक #Satna #BirlaCement #SatnaNews #MadhyaPradesh #PrakashPathak1