logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

6 hrs ago
user_Amrendra Shukla पत्रकार
Amrendra Shukla पत्रकार
Local News Reporter सिंगरौली नगर, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
6 hrs ago

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by Amrendra Shukla पत्रकार
    1
    Post by Amrendra Shukla पत्रकार
    user_Amrendra Shukla पत्रकार
    Amrendra Shukla पत्रकार
    Local News Reporter सिंगरौली नगर, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • रामनिवास शाह का बड़ा बयान: “बिजली रहेगी तब पानी रहेगा”
    1
    रामनिवास शाह का बड़ा बयान: “बिजली रहेगी तब पानी रहेगा”
    user_Journalist Manu Kumar shah
    Journalist Manu Kumar shah
    News Anchor सिंगरौली नगर, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • NCL निगाही में बड़ा हादसा: PC पटेल कंपनी के ऑपरेटर राज नारायण कुशवाहा गंभीर घायल, सुरक्षा व्यवस्था पर फिर खड़े हुए सवाल सिंगरौली से बड़ी खबर — NCL निगाही परियोजना में बड़ा हादसा, PC पटेल कंपनी पर सुरक्षा को लेकर उठे सवाल सिंगरौली जिले के NCL निगाही परियोजना में एक बार फिर बड़ा हादसा सामने आया है। 3 मार्च को PC पटेल कंपनी में कार्यरत ग्रेडर ऑपरेटर गंभीर दुर्घटना का शिकार हो गया। जानकारी के अनुसार ग्रेडर एक बेंच से दूसरे बेंच में अचानक चला गया और हाइवाल से नीचे उतर गया, जिससे ऑपरेटर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल ऑपरेटर की पहचान राज नारायण कुशवाहा, निवासी कचनी के रूप में हुई है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। इस घटना के बाद PC पटेल कंपनी में सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आखिर भारी मशीनरी संचालन के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन क्यों नहीं किया जा रहा? क्या साइट पर पर्याप्त निगरानी और सेफ्टी प्रोटोकॉल मौजूद थे या फिर लापरवाही का खेल चल रहा है? लगातार हो रही घटनाओं के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी चुप क्यों हैं? क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जा रहा है? फिलहाल मामले की जांच की बात कही जा रही है, लेकिन बड़ा सवाल यही है — मजदूरों की जान की जिम्मेदारी आखिर किसकी है?
    1
    NCL निगाही में बड़ा हादसा: PC पटेल कंपनी के ऑपरेटर राज नारायण कुशवाहा गंभीर घायल, सुरक्षा व्यवस्था पर फिर खड़े हुए सवाल
सिंगरौली से बड़ी खबर — NCL निगाही परियोजना में बड़ा हादसा, PC पटेल कंपनी पर सुरक्षा को लेकर उठे सवाल
सिंगरौली जिले के NCL निगाही परियोजना में एक बार फिर बड़ा हादसा सामने आया है। 3 मार्च को PC पटेल कंपनी में कार्यरत ग्रेडर ऑपरेटर गंभीर दुर्घटना का शिकार हो गया। जानकारी के अनुसार ग्रेडर एक बेंच से दूसरे बेंच में अचानक चला गया और हाइवाल से नीचे उतर गया, जिससे ऑपरेटर गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल ऑपरेटर की पहचान राज नारायण कुशवाहा, निवासी कचनी के रूप में हुई है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
इस घटना के बाद PC पटेल कंपनी में सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आखिर भारी मशीनरी संचालन के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन क्यों नहीं किया जा रहा? क्या साइट पर पर्याप्त निगरानी और सेफ्टी प्रोटोकॉल मौजूद थे या फिर लापरवाही का खेल चल रहा है?
लगातार हो रही घटनाओं के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी चुप क्यों हैं? क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जा रहा है?
फिलहाल मामले की जांच की बात कही जा रही है, लेकिन बड़ा सवाल यही है — मजदूरों की जान की जिम्मेदारी आखिर किसकी है?
    user_Devendra Journalist_Singrauli
    Devendra Journalist_Singrauli
    Court reporter सिंगरौली, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • *सिंगरौली पुलिस द्वारा जिला मुख्यालय सहित संपूर्ण थाना क्षेत्रों में निकाला गया फ्लैग मार्च* *ड्रोन कैमरा, CCTV से संवेदनशील स्थानों पर की जा रही है निगरानी* *सिंगरौली पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर रखी जा रही है पैनी नजर* *त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए आज दिनांक 02-03-2026 को पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री जिला सिंगरौली के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। इस दौरान नगर पुलिस अधीक्षक श्री उमेश प्रजापति, एस.डी.ओ.पी. चितरंगी श्री राहुल सैयाम, एस.डी.एम. श्री सुरेश जाधव एवं तहसीलदार श्रीमती सविता यादव की उपस्थिति में शहरी क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से से फ्लैग मार्च निकाला गया जो थाना बैढ़न, थाना विंध्यनगर, थाना नवानगर के क्षेत्रो में निकाला गया।* *जिले के सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में मुख्य बाजारों, चौक-चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर पैदल भ्रमण एवं फ्लैग मार्च किया गया।* *ड्रोन एवं CCTV से सतत निगरानी* जिला मुख्यालय एवं अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है। साथ ही शहर के प्रमुख मार्गों, बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों पर CCTV कैमरों के जरिए रियल-टाइम मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। *सोशल मीडिया मॉनिटरिंग* सिंगरौली पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। ऐसी किसी भी पोस्ट, कमेंट या अफवाह पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जो सामाजिक सौहार्द एवं कानून व्यवस्था को प्रभावित करने का प्रयास करेगी। *सिंगरौली पुलिस जिले में शांति, सामाजिक समरसता एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पूर्णतः सजग, प्रतिबद्ध एवं तत्पर है।*
    1
    *सिंगरौली पुलिस द्वारा जिला मुख्यालय सहित संपूर्ण थाना क्षेत्रों में निकाला गया फ्लैग मार्च*
*ड्रोन कैमरा, CCTV से संवेदनशील स्थानों पर की जा रही है निगरानी*
*सिंगरौली पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर रखी जा रही है पैनी नजर*
*त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए आज दिनांक 02-03-2026 को पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री जिला सिंगरौली के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। इस दौरान नगर पुलिस अधीक्षक श्री उमेश प्रजापति, एस.डी.ओ.पी. चितरंगी श्री राहुल सैयाम, एस.डी.एम. श्री सुरेश जाधव एवं तहसीलदार श्रीमती सविता यादव  की उपस्थिति में शहरी क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से से फ्लैग मार्च निकाला गया जो थाना बैढ़न, थाना विंध्यनगर, थाना नवानगर के क्षेत्रो में निकाला गया।*
*जिले के सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में मुख्य बाजारों, चौक-चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर पैदल भ्रमण एवं फ्लैग मार्च किया गया।*
*ड्रोन एवं CCTV से सतत निगरानी*
जिला मुख्यालय एवं अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है। साथ ही शहर के प्रमुख मार्गों, बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों पर CCTV कैमरों के जरिए रियल-टाइम मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
*सोशल मीडिया मॉनिटरिंग*
सिंगरौली पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। ऐसी किसी भी पोस्ट, कमेंट या अफवाह पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जो सामाजिक सौहार्द एवं कानून व्यवस्था को प्रभावित करने का प्रयास करेगी।
*सिंगरौली पुलिस जिले में शांति, सामाजिक समरसता एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पूर्णतः सजग, प्रतिबद्ध एवं तत्पर है।*
    user_Sunil Pandey
    Sunil Pandey
    Local News Reporter सिंगरौली, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • SONBHADAR नमस्ते आप ka welcome 🙏 🤗 ✉️ seya
    1
    SONBHADAR नमस्ते  आप  ka welcome  🙏 🤗 ✉️ seya
    user_Anuj Kumar
    Anuj Kumar
    Obra, Sonbhadra•
    1 hr ago
  • Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    1
    Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    user_Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    आवाज न्यूज़ 24X7 ब्यूरो चीफ ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *प्रेस नोट* *जनपद – सोनभद्र* *दिनांक – 03.03.2026* ________________________________________ *🔷🔶सोनभद्र पुलिस की बड़ी कार्यवाही — टाटा डीसीएम वाहन संख्या OD17AA5980 से 85 किलो 300 ग्राम नाजायज गांजा बरामद-* *(अनुमानित कीमत लगभग ₹17 लाख, वाहन सहित कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹37 लाख)* *🔷🔶 अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 01 अभियुक्त गिरफ्तार-* पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम एवं तस्करों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) *श्री अनिल कुमार* के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी नगर *श्री रणधीर कुमार मिश्र* के पर्यवेक्षण में आगामी होली त्यौहार के दृष्टिगत थाना चोपन पुलिस एवं एसओजी टीम द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। दिनांक 03.03.2026 को समय करीब 01:15 बजे वाराणसी–शक्तिनगर मार्ग पर डाला की ओर से आ रही *डीसीएम वाहन संख्या OD17AA5980* को रोकने का प्रयास किया गया, किन्तु चालक द्वारा वाहन न रोकते हुए तेज गति से सलखन की ओर भागने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम द्वारा पीछा करते हुए उक्त वाहन को पटवध इंडियन पेट्रोल पम्प से लगभग 100 मीटर आगे रोककर नियमानुसार तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन में लदे शीशे के कबाड़ के पीछे छिपाकर रखे *04 प्लास्टिक बोरों* में *कुल 85 किलो 300 ग्राम नाजायज गांजा* बरामद हुआ। बरामद गांजा की अनुमानित कीमत लगभग ₹17 लाख आँकी गई है। वाहन सहित कुल बरामदगी की अनुमानित कीमत *लगभग ₹37 लाख* है। अभियुक्त के कब्जे से एक मोबाइल फोन एवं नगद धनराशि भी बरामद की गई। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना चोपन पर *मु0अ0सं0 86/2026 धारा 8/20/27ए/29/60 एनडीपीएस एक्ट* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। ________________________________________ *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण* बंशीघर बेहेरा पुत्र रवि बेहेरा निवासी ग्राम कंडलीमुण्डा, थाना हण्डपा, जिला अंगुल (उड़ीसा) ________________________________________ *वांछित अभियुक्तगण-* 02 व्यक्ति (नाम-पता अज्ञात) ________________________________________ *पूछताछ का संक्षिप्त विवरण-* अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह उक्त वाहन का चालक है। दिनांक 02.03.2026 को उड़ीसा से शीशे का कबाड़ लादकर फिरोजाबाद जा रहा था। रास्ते में उड़ीसा के बौध बिहार बाजार में दो अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल से आए और वाराणसी तक गांजा पहुँचाने के बदले ₹30,000 देने का प्रस्ताव दिया। दोनों व्यक्तियों ने वाहन की तिरपाल खोलकर शीशे के कबाड़ के बीच चार बोरियों में गांजा छिपा दिया और वाराणसी में मिलने की बात कहकर चले गए। ________________________________________ *बरामदगी का विवरण-* 1. 04 प्लास्टिक बोरों में कुल 85 किलो 300 ग्राम नाजायज गांजा (अनुमानित कीमत लगभग ₹17 लाख) 2. टाटा डीसीएम वाहन संख्या OD17AA5980 (अनुमानित कीमत लगभग ₹20 लाख) 3. 01 अदद मोबाइल फोन 4. नगद धनराशि ________________________________________ *गिरफ्तारी करने वाली टीम-* 1.प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र। 2.उ0नि0 राजेश जी चौबे, प्रभारी एसओजी, जनपद सोनभद्र। 3.उ0नि0 रामज्ञान सिंह यादव, थाना चोपन। 4.हे0का0 अजय सिंह यादव, हे0का0 वीरेन्द्र कुमार सरोज, का0 सच्चिदानन्द मिश्रा, थाना चोपन। 5.हे0का0 सतीष पटेल, आरक्षी रितेश सिंह पटेल, आरक्षी चालक अजीत यादव मय एसओजी टीम।
    4
    *प्रेस नोट*
*जनपद – सोनभद्र*
*दिनांक – 03.03.2026*
________________________________________
*🔷🔶सोनभद्र पुलिस की बड़ी कार्यवाही — टाटा डीसीएम वाहन संख्या OD17AA5980 से 85 किलो 300 ग्राम नाजायज गांजा बरामद-*
*(अनुमानित कीमत लगभग ₹17 लाख, वाहन सहित कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹37 लाख)*
*🔷🔶 अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 01 अभियुक्त गिरफ्तार-*
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम एवं तस्करों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) *श्री अनिल कुमार* के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी नगर *श्री रणधीर कुमार मिश्र* के पर्यवेक्षण में आगामी होली त्यौहार के दृष्टिगत थाना चोपन पुलिस एवं एसओजी टीम द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।
दिनांक 03.03.2026 को समय करीब 01:15 बजे वाराणसी–शक्तिनगर मार्ग पर डाला की ओर से आ रही *डीसीएम वाहन संख्या OD17AA5980* को रोकने का प्रयास किया गया, किन्तु चालक द्वारा वाहन न रोकते हुए तेज गति से सलखन की ओर भागने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम द्वारा पीछा करते हुए उक्त वाहन को पटवध इंडियन पेट्रोल पम्प से लगभग 100 मीटर आगे रोककर नियमानुसार तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान वाहन में लदे शीशे के कबाड़ के पीछे छिपाकर रखे *04 प्लास्टिक बोरों* में *कुल 85 किलो 300 ग्राम नाजायज गांजा* बरामद हुआ। बरामद गांजा की अनुमानित कीमत लगभग ₹17 लाख आँकी गई है। वाहन सहित कुल बरामदगी की अनुमानित कीमत *लगभग ₹37 लाख* है। अभियुक्त के कब्जे से एक मोबाइल फोन एवं नगद धनराशि भी बरामद की गई।
बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना चोपन पर *मु0अ0सं0 86/2026 धारा 8/20/27ए/29/60 एनडीपीएस एक्ट* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
________________________________________
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण*
बंशीघर बेहेरा पुत्र रवि बेहेरा निवासी ग्राम कंडलीमुण्डा, थाना हण्डपा, जिला अंगुल (उड़ीसा)
________________________________________
*वांछित अभियुक्तगण-*
02 व्यक्ति (नाम-पता अज्ञात)
________________________________________
*पूछताछ का संक्षिप्त विवरण-*
अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह उक्त वाहन का चालक है। दिनांक 02.03.2026 को उड़ीसा से शीशे का कबाड़ लादकर फिरोजाबाद जा रहा था। रास्ते में उड़ीसा के बौध बिहार बाजार में दो अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल से आए और वाराणसी तक गांजा पहुँचाने के बदले ₹30,000 देने का प्रस्ताव दिया। दोनों व्यक्तियों ने वाहन की तिरपाल खोलकर शीशे के कबाड़ के बीच चार बोरियों में गांजा छिपा दिया और वाराणसी में मिलने की बात कहकर चले गए।
________________________________________
*बरामदगी का विवरण-*
1.	04 प्लास्टिक बोरों में कुल 85 किलो 300 ग्राम नाजायज गांजा (अनुमानित कीमत लगभग ₹17 लाख)
2.	टाटा डीसीएम वाहन संख्या OD17AA5980 (अनुमानित कीमत लगभग ₹20 लाख)
3.	01 अदद मोबाइल फोन
4.	नगद धनराशि
________________________________________
*गिरफ्तारी करने वाली टीम-*
1.प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र।
2.उ0नि0 राजेश जी चौबे, प्रभारी एसओजी, जनपद सोनभद्र।
3.उ0नि0 रामज्ञान सिंह यादव, थाना चोपन।
4.हे0का0 अजय सिंह यादव, हे0का0 वीरेन्द्र कुमार सरोज, का0 सच्चिदानन्द मिश्रा, थाना चोपन।
5.हे0का0 सतीष पटेल, आरक्षी रितेश सिंह पटेल, आरक्षी चालक अजीत यादव मय एसओजी टीम।
    user_कालचिंतन समाचार
    कालचिंतन समाचार
    Obra, Sonbhadra•
    5 hrs ago
  • तीसरे दिन की जंग: अमेरिका पर हमला, ईरान घिरा — सच क्या है?
    1
    तीसरे दिन की जंग: अमेरिका पर हमला, ईरान घिरा — सच क्या है?
    user_Journalist Manu Kumar shah
    Journalist Manu Kumar shah
    News Anchor सिंगरौली नगर, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.