Shuru
Apke Nagar Ki App…
हरदोई सुरसा बिजली उपकेंद्र पर बिजली कटौती के संबंध में ज्ञापन
राम सागर
हरदोई सुरसा बिजली उपकेंद्र पर बिजली कटौती के संबंध में ज्ञापन
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *जौनपुर: धर्मापुर बाजार में 'नमो सेवा - अनकही कहानियाँ' नाटक मंचन कार्यक्रम आयोजित, सैकड़ों लोग रहे मौजूद* *जौनपुर: धर्मापुर बाजार में 'नमो सेवा - अनकही कहानियाँ' नाटक मंचन कार्यक्रम आयोजित, सैकड़ों लोग रहे मौजूद* जौनपुर धर्मापुर बाजार में "जन सेवा से देश सेवा" के संकल्प और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में "नमो सेवा: अनकही कहानियाँ" भव्य नाटक मंचन के निमित्त एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का सफल आयोजन जाफ़राबाद विधानसभा (371) से अपनी दावेदारी पेश कर रहे पूर्व ब्लॉक प्रमुख संदीप सिंह द्वारा कराया गया। कार्यक्रम के दौरान मंच पर लगे बैनर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चित्र के साथ "नमो सेवा: अनकही कहानियाँ" और "जन सेवा से देश सेवा" का संदेश प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया। इस भव्य आयोजन में क्षेत्र के स्थानीय नागरिकों और समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी। सैकड़ों की संख्या में मौजूद लोगों ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया और प्रधानमंत्री के जीवन तथा उनके सेवा कार्यों पर आधारित संदेशों को सुना। कार्यक्रम के दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख संदीप सिंह एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति मंच पर मौजूद रहे। पूर्व ब्लॉक प्रमुख संदीप सिंह ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री के पदचिह्नों पर चलकर क्षेत्र और देश की सेवा करने का संकल्प दोहराया।1
- बिहार के जमुई यह वीडियो किसी भी इंसान के लिए बहुत बेचैन करने वाला है। 😢 ❓ ❓ बिहार की बेटियाँ सुरक्षित क्यों नहीं हैं? वीडियो स्रोत सोशल मीडिया1
- *अवगत कराना है कि दिनांक 21.09.2026 को थाना बिलग्राम पर सूचना प्राप्त हुई कि साधना पत्नी गंभीर यादव उम्र करीब 35 वर्ष निवासी ग्राम कोइलहा थाना बिलग्राम जनपद हरदोई को उनके पति गंभीर यादव ने गोली मारकर घायल कर दिया। परिजनों द्वारा साधना उपरोक्त को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां से चिकित्सकों द्वारा घायल को बेहतर उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया गया। साधना उपरोक्त का उपचार चल रहा है। स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया व पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अन्य आवश्यक कार्यवाही प्रचलित है। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री सुबोध गौतम द्वारा दी गयी बाइट-*1
- शर्म करो हुक्मरानों! खोखले विकास के दावों के बीच पन्नी की झोपड़ी में 'नरक'भोग रही बेसहारा कृष्णा देवी,सुध लेने पहुँचे सपा नेता रामज्ञान गुप्ता हरदोई। 'सबका साथ-सबका विकास' और 'डिजिटल इंडिया' का ढिंढोरा पीटने वाले हरदोई के हुक्मरानों की संवेदनहीनता की इससे शर्मनाक तस्वीर और क्या होगी? अहिरोरी ब्लॉक के ग्राम बम्हनिया शर्म करो हुक्मरानों! खोखले विकास के दावों के बीच पन्नी की झोपड़ी में 'नरक'भोग रही बेसहारा कृष्णा देवी,सुध लेने पहुँचे सपा नेता रामज्ञान गुप्ता हरदोई। 'सबका साथ-सबका विकास' और 'डिजिटल इंडिया' का ढिंढोरा पीटने वाले हरदोई के हुक्मरानों की संवेदनहीनता की इससे शर्मनाक तस्वीर और क्या होगी? अहिरोरी ब्लॉक के ग्राम बम्हनिया गोंडाधार में आज विकास के दावों का जनाजा निकल रहा है। यहाँ की बुजुर्ग बेसहारा कृष्णा देवी आज भी एक फटी हुई पन्नी और तिरपाल के नीचे, कीचड़ और नरक के बीच जीवन काटने को मजबूर हैं। लाखों की सरकारी गाड़ियों में घूमने वाले अफसरों और नेताओं को इस लाचार महिला की सिसकियाँ दिखाई नहीं दे रही हैं दफ्तरों के चक्कर काट थकी गरीब विधवा, पर नहीं पसीजा जिम्मेदारों का दिल कृष्णा देवी के पति की मृत्यु पहले ही हो चुकी है और बेटा कर्मकांड कर जैसे-तैसे दो वक्त की रोटी जुटा पाता है। हाड़ कंपाने वाली ठंड, झुलसा देने वाली गर्मी और मूसलाधार बरसात में पन्नी की झोपड़ी में यह परिवार घुट-घुट कर जी रहा है। एक सरकारी आवास के लिए इस बूढ़ी मां ने दफ्तरों के अनगिनत चक्कर काटे, लेकिन संवेदनहीन सिस्टम की फाइलें आगे बढ़ने के बावजूद इस गरीब का हक झोपड़ी तक नहीं पहुँचा। हारकर कृष्णा देवी इस निकम्मे सिस्टम को कोसते हुए किस्मत के भरोसे बैठ गई थीं जब गरीबों का हक मारने वाला सरकारी तंत्र मौन रहा,तब समाजवादी पार्टी के जुझारू नेता रामज्ञान गुप्ता इस बेसहारा मां के लिए आगे आए। बदहाली की खबर मिलते ही वे तत्काल दलबल के साथ गाँव पहुँचे।और एक सुर में इस भ्रष्ट सिस्टम की घोर निंदा की। झोपड़ी के बदतर हालात देखकर सपा नेता रामज्ञान गुप्ता का दिल पसीज गया। उन्होंने अंधी सरकार और गूंगे प्रशासन की भीख का इंतजार न करने की बात कहते हुए ग्रामीणों के सामने खुलेआम ऐलान किया कि यदि प्रशासन आवास की व्यवस्था नहीं करवाता है, तो वे अपने निजी खर्चे से जो भी संभव मदद होगी तत्काल करेंगे और इस बेसहारा माँ को सुरक्षित आशियाना दिलाएंगे। और 2027 में सपा की सरकार बनते ही 6 महीने में पक्का आवास बनवाने का काम करेंगे सच ही तो है, विकास सिर्फ चमचमाती सड़कों और ऊंची इमारतों का नाम नहीं है, विकास तो समाज के आखिरी घर और आखिरी गली तक पहुंचने का नाम है। इस मौके पर सच्चिदानंद त्रिपाठी,धर्मेंद्र यादव दीपू, कपिल यादव, शुभम गुप्ता, असलम गाजी अंकित सिंह परौची, श्याम गुप्ता, सोनू गुप्ता मौजूद रहे।4
- फर्जी दुष्कर्म का मुकदमा लगाने की धमकी देकर युवकों से रंगदारी वसूलने वाली महिला दो साथियों समेत गिरफ्तार उरई। फर्जी दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देकर युवकों से रंगदारी वसूलने के आरोप में पुलिस ने शातिर महिला पूजा कुशवाहा को उसके दो साथियों समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, महिला अपने साथियों के साथ मिलकर युवकों को झूठे दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की धमकी देती थी और इसके एवज में उनसे रुपये वसूलती थी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और पूर्व में की गई ऐसी घटनाओं के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।1
- बाइक और कार की भिड़ंत में दो घायल, एक जिला अस्पताल रेफर मिश्रिख-सिधौली मार्ग पर कल्ली चौराहा के पास कुदुमलता पेट्रोल पंप के सामने बाइक और कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। गंभीर चोट लगने पर एक घायल को प्राथमिक उपचार के बाद सीतापुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक और कार दोनों को कब्जे में ले लिया। घायलों की पहचान मछरेहटा थाना क्षेत्र के कुंदौली गांव निवासी विजय कुमार (27) और तारा (34) के रूप में हुई है। दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछरेहटा ले जाया गया। चिकित्सकों ने तारा की हालत गंभीर देखते हुए उसे सीतापुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि विजय कुमार का उपचार किया गया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।2
- शाहजहाँपुर में मुख्यमंत्री स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम फेज-3 की बैठक सम्पन्न कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में 'मुख्यमंत्री स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम फेज-3' की जनपद स्तरीय कार्यकारी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों में आपदा प्रबंधन और सुरक्षा का मजबूत ढांचा तैयार करना है। इस दौरान छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को प्राथमिक उपचार, अग्नि सुरक्षा, भूकंप, बाढ़ और सर्पदंश जैसी आपदाओं से निपटने के लिए व्यावहारिक प्रशिक्षण देने की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही, मौसम संबंधी मोबाइल ऐप्स के प्रति जागरूक करने पर बल दिया गया। बैठक में शिक्षा, पुलिस, अग्निशमन और एनडीआरएफ (NDRF) समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।1
- जो जमीन से जुड़े हुए हवा का रुख बदल देते हैं !! राकेश विश्वकर्मा समाजसेवी, संस्थापक सदस्य समाजवादी पार्टी शाहजहांपुर उ प्र !1
- विनोद साहनी की निर्मम हत्या के विरोध में सरकार के समक्ष अपनी मांगें रखी हैं। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश कुमार कश्यप के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री व सीएम को एक ज्ञापन अखिल भारतीय कश्यप स्वाभिमान संगठन ने विनोद साहनी की निर्मम हत्या के विरोध में सरकार के समक्ष अपनी मांगें रखी हैं। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश कुमार कश्यप के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री व सीएम को एक ज्ञापन सौंपकर पीड़ित परिवार के लिए न्याय और आर्थिक सुरक्षा की गुहार लगाई है । संगठन ने इस हत्याकांड की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार से अपराधियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कार्रवाई करने की अपील की है। विनोद साहनी की हत्या करने वाले अपराधियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की जाए और उनके घरों पर बुलडोजर चलाया जाए। साथ ही शेष अपराधियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। मृतक विनोद साहनी के पीड़ित परिवार को तत्काल सुरक्षा प्रदान की जाए और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। पीड़ित परिवार के भरण-पोषण के लिए 5 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता राशि दी जाए। पूरे हत्याकांड के मुकदमे की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में की जाए और घटना की निष्पक्ष जांच सीबीआई से कराई जाए।हर जनपद में फास्ट ट्रैक कोर्ट की मांगसंगठन ने उत्तर प्रदेश में बढ़ रहे जघन्य अपराधों पर गहरी चिंता व्यक्त की है। मांग पत्र में कहा गया है कि प्रदेश के प्रत्येक जनपद में एक फास्ट ट्रैक कोर्ट की स्थापना होनी चाहिए, ताकि हत्या और दुष्कर्म जैसे गंभीर मामलों की त्वरित सुनवाई हो सके और हर पीड़ित को समय पर न्याय मिल सके। संगठन ने अपराधियों के लिए फांसी की सजा के प्रावधान की भी मांग की है।इस अवसर पर सरकार को सौंपे गए ज्ञापन पर शिष्टमंडल के प्रमुख सदस्य भारत प्रकाश कश्यप, शिवनंदन सागर, रमेश कुमार, मदन लाल, अभिनव कश्यप और शिवपाल कश्यप सहित कई अन्य पदाधिकारि के मौजूद रहे।1