logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बाइक और कार की भिड़ंत में दो घायल, एक जिला अस्पताल रेफर मिश्रिख-सिधौली मार्ग पर कल्ली चौराहा के पास कुदुमलता पेट्रोल पंप के सामने बाइक और कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। गंभीर चोट लगने पर एक घायल को प्राथमिक उपचार के बाद सीतापुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक और कार दोनों को कब्जे में ले लिया। घायलों की पहचान मछरेहटा थाना क्षेत्र के कुंदौली गांव निवासी विजय कुमार (27) और तारा (34) के रूप में हुई है। दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछरेहटा ले जाया गया। चिकित्सकों ने तारा की हालत गंभीर देखते हुए उसे सीतापुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि विजय कुमार का उपचार किया गया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

11 hrs ago
user_Mohammad Asim
Mohammad Asim
मिस्रिख, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
11 hrs ago

बाइक और कार की भिड़ंत में दो घायल, एक जिला अस्पताल रेफर मिश्रिख-सिधौली मार्ग पर कल्ली चौराहा के पास कुदुमलता पेट्रोल पंप के सामने बाइक और कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। गंभीर चोट लगने पर एक घायल को प्राथमिक उपचार के बाद सीतापुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक और कार दोनों को कब्जे में ले लिया। घायलों की पहचान मछरेहटा थाना क्षेत्र के कुंदौली गांव निवासी विजय कुमार (27) और तारा (34) के रूप में हुई है। दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछरेहटा ले जाया गया। चिकित्सकों ने तारा की हालत गंभीर देखते हुए उसे सीतापुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि विजय कुमार का उपचार किया गया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हरदोई में भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन बोले 'राजनीतिक विदूषक' हैं राहुल गांधी,"सूरज पर थूकेंगे तो चेहरे पर गिरेगा...राहुल गांधी पर बरसे अजीत सिंह बब्बन....... राहुल गांधी एक राजनीतिक विदूषक हैं... नरेंद्र मोदी राजनीतिक सूरज है राहुल गांधी जितना सूरज पर थूकेंगे, पलटकर थूक उन्हीं के चेहरे पर गिरेगा।"यह तल्ख बयान दिया है हरदोई के बीजेपी जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा और सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बीजेपी जिला कार्यालय में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया था। इस दौरान बीजेपी जिला अध्यक्ष ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर चुन-चुनकर निशाने साधे।अजीत सिंह बब्बन ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी, सोनिया गांधी और कांग्रेस के नेताओं ने हमेशा देश और पीएम मोदी का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष की हर ओछी हरकत का जवाब जनता देगी। 👇 आपकी इस पूरे बयान पर क्या राय है? कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं!
    1
    हरदोई में भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन बोले 'राजनीतिक विदूषक' हैं राहुल गांधी,"सूरज पर थूकेंगे तो चेहरे पर गिरेगा...राहुल गांधी पर बरसे अजीत सिंह बब्बन.......
राहुल गांधी एक राजनीतिक विदूषक हैं... नरेंद्र मोदी राजनीतिक सूरज है राहुल गांधी जितना सूरज पर थूकेंगे, पलटकर थूक उन्हीं के चेहरे पर गिरेगा।"यह तल्ख बयान दिया है हरदोई के बीजेपी जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा और सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बीजेपी जिला कार्यालय में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया था। इस दौरान बीजेपी जिला अध्यक्ष ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर चुन-चुनकर निशाने साधे।अजीत सिंह बब्बन ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी, सोनिया गांधी और कांग्रेस के नेताओं ने हमेशा देश और पीएम मोदी का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष की हर ओछी हरकत का जवाब जनता देगी।
👇 आपकी इस पूरे बयान पर क्या राय है? कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं!
    user_मनोज तिवारी
    मनोज तिवारी
    संडीला, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • अटरिया,रनुवापारा में एकबार फिर पुराने घटना स्थल के सामने लाखों की चोरी, बेटी की शादी का सामान भी समेट ले गए चोर अटरिया,रनुवापारा में एकबार फिर पुराने घटना स्थल के सामने लाखों की चोरी, बेटी की शादी का सामान भी समेट ले गए चोर घर के ताले तोड़कर नकदी, चांदी के आभूषण, सिक्के, बर्तन और गैस सिलेंडर चोरी—20 नवंबर को होनी है बेटी की शादी संवाददाता,, नरेश गुप्ता अटरिया/सीतापुर। अटरिया थाना क्षेत्र के रनुवापारा गांव में रविवार को दिनदहाड़े चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर कमरों और बक्सों के ताले तोड़ दिए। चोर घर में रखी नकदी, चांदी के आभूषण व सिक्के, शादी के लिए जुटाए गए बर्तन-कपड़े, गैस सिलेंडर समेत लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। घटना का पता उस समय चला, जब परिवार का बेटा लखनऊ से गांव स्थित घर पहुंचा और मुख्य गेट खोलकर अंदर गया। कमरों के ताले टूटे और सामान बिखरा देखकर उसने तत्काल परिजनों को सूचना दी। पुलिस को दी तहरीर में प्रहलाद कुमार निवासी रनुवापारा, पोस्ट अंबरपुर ने बताया कि उनका बेटा रविवार दोपहर करीब एक बजे घर पहुंचा था। घर के अंदर जाते ही उसे कमरों के ताले टूटे मिले। सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे तो सभी कमरों और बक्सों के ताले टूटे हुए थे तथा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। शादी के लिए जुटाया था सामान पीड़ित के अनुसार, उनकी बेटी की शादी आगामी 20 नवंबर को होनी है। शादी की तैयारियों को लेकर घर में काफी सामान पहले से जुटाकर रखा गया था। आरोप है कि चोर कमरों के टांडों पर रखे शादी के बर्तन, पीतल के बर्तन, करीब 43 हजार रुपये के कपड़े, लगभग पांच लाख रुपये नकद, चांदी के करीब 20 सिक्के, लगभग 350 ग्राम पुरानी चांदी तथा बक्से में रखे करीब 500 ग्राम चांदी के दो गुच्छे और दो चांदी के सिक्के चोरी कर ले गए। इसके अलावा करीब 90 हजार रुपये नकद, दो गैस सिलेंडर सहित अन्य सामान भी चोरी होने की बात पीड़ित ने तहरीर में कही है। पीड़ित का कहना है कि घर में रखा कुछ सामान घटना के समय घबराहट के कारण तत्काल याद नहीं आ सका। उसका विवरण बाद में पुलिस को उपलब्ध कराने की बात कही गई है। कमरे में मिला नल का हत्था, ताला तोड़ने में इस्तेमाल की आशंका घटना के बाद घर में जांच के दौरान बोरी पर नल का हत्था पड़ा मिला। पीड़ित ने आशंका जताई है कि इसी वस्तु का इस्तेमाल ताले तोड़ने में किया गया होगा। उन्होंने पुलिस से टूटे हुए तालों और नल के हत्थे को सुरक्षित रखते हुए फिंगरप्रिंट सहित अन्य साक्ष्य जुटाने की मांग की है। दिनदहाड़े हुई चोरी की घटना से गांव में भी चर्चा का माहौल है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने, चोरी का खुलासा करने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    2
    अटरिया,रनुवापारा में एकबार फिर पुराने घटना स्थल के सामने लाखों की चोरी, बेटी की शादी का सामान भी समेट ले गए चोर
अटरिया,रनुवापारा में एकबार फिर पुराने घटना स्थल के सामने लाखों की चोरी, बेटी की शादी का सामान भी समेट ले गए चोर
घर के ताले तोड़कर नकदी, चांदी के आभूषण, सिक्के, बर्तन और गैस सिलेंडर चोरी—20 नवंबर को होनी है बेटी की शादी
संवाददाता,, नरेश गुप्ता 
अटरिया/सीतापुर। अटरिया थाना क्षेत्र के रनुवापारा गांव में रविवार को दिनदहाड़े चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर कमरों और बक्सों के ताले तोड़ दिए। चोर घर में रखी नकदी, चांदी के आभूषण व सिक्के, शादी के लिए जुटाए गए बर्तन-कपड़े, गैस सिलेंडर समेत लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। घटना का पता उस समय चला, जब परिवार का बेटा लखनऊ से गांव स्थित घर पहुंचा और मुख्य गेट खोलकर अंदर गया। कमरों के ताले टूटे और सामान बिखरा देखकर उसने तत्काल परिजनों को सूचना दी।
पुलिस को दी तहरीर में प्रहलाद कुमार निवासी रनुवापारा, पोस्ट अंबरपुर ने बताया कि उनका बेटा रविवार दोपहर करीब एक बजे घर पहुंचा था। घर के अंदर जाते ही उसे कमरों के ताले टूटे मिले। सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे तो सभी कमरों और बक्सों के ताले टूटे हुए थे तथा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था।
शादी के लिए जुटाया था सामान
पीड़ित के अनुसार, उनकी बेटी की शादी आगामी 20 नवंबर को होनी है। शादी की तैयारियों को लेकर घर में काफी सामान पहले से जुटाकर रखा गया था। आरोप है कि चोर कमरों के टांडों पर रखे शादी के बर्तन, पीतल के बर्तन, करीब 43 हजार रुपये के कपड़े, लगभग पांच लाख रुपये नकद, चांदी के करीब 20 सिक्के, लगभग 350 ग्राम पुरानी चांदी तथा बक्से में रखे करीब 500 ग्राम चांदी के दो गुच्छे और दो चांदी के सिक्के चोरी कर ले गए।
इसके अलावा करीब 90 हजार रुपये नकद, दो गैस सिलेंडर सहित अन्य सामान भी चोरी होने की बात पीड़ित ने तहरीर में कही है। पीड़ित का कहना है कि घर में रखा कुछ सामान घटना के समय घबराहट के कारण तत्काल याद नहीं आ सका। उसका विवरण बाद में पुलिस को उपलब्ध कराने की बात कही गई है।
कमरे में मिला नल का हत्था, ताला तोड़ने में इस्तेमाल की आशंका
घटना के बाद घर में जांच के दौरान बोरी पर नल का हत्था पड़ा मिला। पीड़ित ने आशंका जताई है कि इसी वस्तु का इस्तेमाल ताले तोड़ने में किया गया होगा। उन्होंने पुलिस से टूटे हुए तालों और नल के हत्थे को सुरक्षित रखते हुए फिंगरप्रिंट सहित अन्य साक्ष्य जुटाने की मांग की है।
दिनदहाड़े हुई चोरी की घटना से गांव में भी चर्चा का माहौल है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने, चोरी का खुलासा करने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    user_Naresh Gupta Reporter
    Naresh Gupta Reporter
    सिधौली, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • माधौगंज में 25सितम्बर को होगा जवाबी कीर्तन का महामुकाबला माधौगंज,हरदोई सहानुभूति समाचार गौरव कश्यप कस्बे के संकेत कुश गेस्ट हाउस माधौगंज में अनन्त चतुर्दशी जलविहार मेला महोत्सव के उपलक्ष्य में शुक्रवार को आयोजित होने वाले जवाबी कीर्तन का श्रोता भरपूर आनंद ले सकेंगे। आपको बता दें कि जवाबी कीर्तन में छतरपुर मध्यप्रदेश की सुप्रसिद्ध कमलेश्वरी कंचन और विख्यात लालमन चंचल कानपुर के मध्य रोमांचक मुकाबला होगा। प्रतीक गुप्ता, शिवाकांत मिश्रा, हिमांशु मोहन दीक्षित,राजू कश्यप ,मनीष तिवारी, गौरव कश्यप रामनरेश आर्य शुभम गुप्ता राकेश सिंह अर्कवंशी अवनीश तिवारी आदि ने समस्त नगर व क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में सम्मिलित होने की अपील की है।
    1
    माधौगंज में 25सितम्बर को होगा जवाबी कीर्तन का महामुकाबला
माधौगंज,हरदोई सहानुभूति समाचार गौरव कश्यप 
कस्बे के संकेत कुश गेस्ट हाउस माधौगंज में अनन्त चतुर्दशी जलविहार मेला महोत्सव के उपलक्ष्य में शुक्रवार को आयोजित होने वाले जवाबी कीर्तन का श्रोता भरपूर आनंद ले सकेंगे। आपको बता दें कि जवाबी कीर्तन में छतरपुर मध्यप्रदेश की सुप्रसिद्ध कमलेश्वरी कंचन और विख्यात लालमन चंचल कानपुर के मध्य रोमांचक मुकाबला होगा। प्रतीक गुप्ता, शिवाकांत मिश्रा, हिमांशु मोहन दीक्षित,राजू कश्यप ,मनीष तिवारी, गौरव कश्यप रामनरेश आर्य शुभम गुप्ता राकेश सिंह अर्कवंशी अवनीश तिवारी आदि ने समस्त नगर व क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में सम्मिलित होने की अपील की है।
    user_रिपोर्टर गौरव कश्यप सहानुभूति
    रिपोर्टर गौरव कश्यप सहानुभूति
    Grain Trader हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • सीतापुर में आबकारी विभाग का कड़ा रुख, अवैध शराब के खिलाफ ताबड़तोड़ दबिश! भारत न्यूज़ 24 डिजिटल मीडिया से ब्लांक संवाददाता बेहटा सीतापुर राजू कुमार बंसल पत्रकार की खास रिपोर्ट
    1
    सीतापुर में आबकारी विभाग का कड़ा रुख, अवैध शराब के खिलाफ ताबड़तोड़ दबिश! भारत न्यूज़ 24 डिजिटल मीडिया से ब्लांक संवाददाता बेहटा सीतापुर राजू कुमार बंसल पत्रकार की खास रिपोर्ट
    user_राजू कुमार बंसल (पत्रकार)
    राजू कुमार बंसल (पत्रकार)
    Court reporter लहरपुर, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • वैगनआर से घसीटे जाने का आरोप, घायल हालत में सड़क किनारे मिला युवक ब्लॉक पिहानी के कुइंया गांव के पास की घटना, परिजनों ने दोस्त पर लगाया मारपीट का आरोप #हरदोई। थाना पिहानी क्षेत्र के कुइंया गांव के पास शनिवार रात बबलू राठौर (लगभग 40 वर्ष) गंभीर घायल अवस्था में सड़क किनारे मिला। उसके सिर से पैर तक चोटों के निशान थे और शरीर के कई हिस्सों की त्वचा छिली हुई थी। परिजनों ने उसके दोस्त पर शराब पिलाने, मारपीट करने और वैगनआर कार से करीब दो किलोमीटर तक घसीटने का गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों के मुताबिक, बबलू और उसका दोस्त उसकी ससुराल में साथ बैठकर शराब पीने के साथ खाना खा रहे थे। इसके बाद उसका दोस्त उसे अपने साथ लेकर चला गया। बबलू के पुत्र शिवम राठौर निवासी पंडित पुरवा, थाना कोतवाली देहात, हरदोई ने आरोप लगाया कि महेलरा के पास दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद उसके पिता के साथ मारपीट की गई और उन्हें कार के पीछे बांधकर कुइंया गांव तक करीब दो किलोमीटर तक घसीटा गया। आरोप है कि इसके बाद बबलू को सड़क किनारे छोड़ दिया गया। देर रात परिजन उसकी तलाश करते हुए कुइंया गांव के पास पहुंचे, जहां वह घायल अवस्था में मिला। परिजन उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए। परिजनों के अनुसार, घायल बबलू ने भी घटना के संबंध में जानकारी दी है। मामले में पुलिस ने आरोपी विमलेश राठौर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। क्षेत्राधिकारी हरियावां लक्ष्मीकान्त गौतम ने बताया कि मामले में अन्य वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। Jaago News Hardoi Police UP Police 🚨
    2
    वैगनआर से घसीटे जाने का आरोप, घायल हालत में सड़क किनारे मिला युवक

ब्लॉक पिहानी के कुइंया गांव के पास की घटना, परिजनों ने दोस्त पर लगाया मारपीट का आरोप
#हरदोई। थाना पिहानी क्षेत्र के कुइंया गांव के पास शनिवार रात बबलू राठौर (लगभग 40 वर्ष) गंभीर घायल अवस्था में सड़क किनारे मिला। उसके सिर से पैर तक चोटों के निशान थे और शरीर के कई हिस्सों की त्वचा छिली हुई थी। परिजनों ने उसके दोस्त पर शराब पिलाने, मारपीट करने और वैगनआर कार से करीब दो किलोमीटर तक घसीटने का गंभीर आरोप लगाया है।
परिजनों के मुताबिक, बबलू और उसका दोस्त उसकी ससुराल में साथ बैठकर शराब पीने के साथ खाना खा रहे थे। इसके बाद उसका दोस्त उसे अपने साथ लेकर चला गया। बबलू के पुत्र शिवम राठौर निवासी पंडित पुरवा, थाना कोतवाली देहात, हरदोई ने आरोप लगाया कि महेलरा के पास दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद उसके पिता के साथ मारपीट की गई और उन्हें कार के पीछे बांधकर कुइंया गांव तक करीब दो किलोमीटर तक घसीटा गया।
आरोप है कि इसके बाद बबलू को सड़क किनारे छोड़ दिया गया। देर रात परिजन उसकी तलाश करते हुए कुइंया गांव के पास पहुंचे, जहां वह घायल अवस्था में मिला। परिजन उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए। परिजनों के अनुसार, घायल बबलू ने भी घटना के संबंध में जानकारी दी है।
मामले में पुलिस ने आरोपी विमलेश राठौर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। क्षेत्राधिकारी हरियावां लक्ष्मीकान्त गौतम ने बताया कि मामले में अन्य वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
Jaago News Hardoi Police UP Police 🚨
    user_जागो न्यूज हरदोई "उ. प्र."
    जागो न्यूज हरदोई "उ. प्र."
    Court reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • सीतापुर बच्चे की मौत मामले में सीएचसी तंबौर पहुंची जांच टीम, तहसीलदार मनीष त्रिपाठी नें जाँचकर जुटाये साक्ष्य..जिलाधिकारी को सौंपेंगे जांच रिपोर्ट..सुनिए पूरे मामले पर क्या बोले तहसीलदार मनीष त्रिपाठी... सीतापुर के तंबौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान बच्चे की मौत के मामले में अब जांच शुरू हो गई है। संगत टोला निवासी बच्चे का सीएचसी तंबौर में इलाज चल रहा था। परिजनों का आरोप है कि इलाज के दौरान बच्चे की हालत बिगड़ने पर उन्होंने डॉक्टर से जिला अस्पताल रेफर करने की मांग की, लेकिन रेफर नहीं किया गया। इसके बाद परिजन बच्चे को निजी वाहन से जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में कसरैला के पास बच्चे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि संगत टोला निवासी बच्चे का इलाज सीएचसी तंबौर में ड्यूटी पर मौजूद एक चिकित्सक द्वारा किया जा रहा था। इलाज के दौरान बच्चे की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने चिकित्सक से उसे जिला अस्पताल रेफर करने की मांग की। परिजनों का आरोप है कि चिकित्सक ने अपनी मजबूरी बताते हुए रेफर नहीं बनाया। इसके बाद परिजन विवश होकर बच्चे को रोडवेज बस से जिला अस्पताल ले जाने लगे। इसी दौरान कसरैला के पास बच्चे की हालत और बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी।शिकायत के बाद आज तहसीलदार मनीष त्रिपाठी सीएचसी तंबौर पहुंचे और पूरे मामले की जांच-पड़ताल की। तहसीलदार ने संबंधित चिकित्सकों और स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारियों से जानकारी ली। अब जांच के बाद तहसीलदार द्वारा अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को प्रेषित की जाएगी। फिलहाल बच्चे की मौत के मामले में जांच रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    1
    सीतापुर बच्चे की मौत मामले में सीएचसी तंबौर पहुंची जांच टीम, तहसीलदार मनीष त्रिपाठी नें जाँचकर जुटाये साक्ष्य..जिलाधिकारी को सौंपेंगे जांच रिपोर्ट..सुनिए पूरे मामले पर क्या बोले तहसीलदार मनीष त्रिपाठी...

सीतापुर के तंबौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान बच्चे की मौत के मामले में अब जांच शुरू हो गई है। संगत टोला निवासी बच्चे का सीएचसी तंबौर में इलाज चल रहा था। परिजनों का आरोप है कि इलाज के दौरान बच्चे की हालत बिगड़ने पर उन्होंने डॉक्टर से जिला अस्पताल रेफर करने की मांग की, लेकिन रेफर नहीं किया गया। इसके बाद परिजन बच्चे को निजी वाहन से जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में कसरैला के पास बच्चे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि संगत टोला निवासी बच्चे का इलाज सीएचसी तंबौर में ड्यूटी पर मौजूद एक चिकित्सक द्वारा किया जा रहा था। इलाज के दौरान बच्चे की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने चिकित्सक से उसे जिला अस्पताल रेफर करने की मांग की।
परिजनों का आरोप है कि चिकित्सक ने अपनी मजबूरी बताते हुए रेफर नहीं बनाया। इसके बाद परिजन विवश होकर बच्चे को रोडवेज बस से जिला अस्पताल ले जाने लगे। इसी दौरान कसरैला के पास बच्चे की हालत और बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।
बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी।शिकायत के बाद आज तहसीलदार मनीष त्रिपाठी सीएचसी तंबौर पहुंचे और पूरे मामले की जांच-पड़ताल की।
तहसीलदार ने संबंधित चिकित्सकों और स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारियों से जानकारी ली। अब जांच के बाद तहसीलदार द्वारा अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को प्रेषित की जाएगी।
फिलहाल बच्चे की मौत के मामले में जांच रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    user_राजू कुमार बंसल (पत्रकार)
    राजू कुमार बंसल (पत्रकार)
    Court reporter लहरपुर, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • 3 दिन बाद मिला लापता युवक का शव हरदोई! भीटा महासिंह धन के खेत में मिला युवक का शव उम्र करीब 30 वर्ष, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा
    2
    3 दिन बाद मिला लापता युवक का शव 

हरदोई! भीटा महासिंह धन के खेत में मिला युवक का शव उम्र करीब 30 वर्ष,
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा
    user_Anurag yadav
    Anurag yadav
    हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • हरदोई का शॉकिंग वीडियो,बेबस युवक और चप्पल थामे महिलाएं... कानून हाथ में लेने का लाइव तमाशा 5 सेकेंड, 10 चप्पलें, हरदोई का शॉकिंग वीडियो,बेबस युवक और चप्पल थामे महिलाएं... कानून हाथ में लेने का लाइव तमाशा 5 सेकेंड, 10 चप्पलें,पाली कस्बे में महिलाओं के गुस्से का खौफनाक वीडियो वायरल.....गलती अनजानी थी या महिलाओं का गुस्सा हद पार कर गया? पुलिस जांच में जुटी। 👇 कमेंट में बताएं: क्या मामूली बात पर इस तरह कानून हाथ में लेना सही है?
    1
    हरदोई का शॉकिंग वीडियो,बेबस युवक और चप्पल थामे महिलाएं... कानून हाथ में लेने का लाइव तमाशा 5 सेकेंड, 10 चप्पलें,
हरदोई का शॉकिंग वीडियो,बेबस युवक और चप्पल थामे महिलाएं... कानून हाथ में लेने का लाइव तमाशा 5 सेकेंड, 10 चप्पलें,पाली कस्बे में महिलाओं के गुस्से का खौफनाक वीडियो वायरल.....गलती अनजानी थी या महिलाओं का गुस्सा हद पार कर गया? पुलिस जांच में जुटी।
👇 कमेंट में बताएं: क्या मामूली बात पर इस तरह कानून हाथ में लेना सही है?
    user_मनोज तिवारी
    मनोज तिवारी
    संडीला, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • शराब पिलाकर दोस्त को गाड़ी से घसीटा, हालत गंभीर: हरदोई में रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात, आरोपी हिरासत में #​हरदोई। दोस्ती को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपने ही जिगरी दोस्त को पहले जमकर शराब पिलाई और फिर गाड़ी से बांधकर काफी दूर तक घसीट डाला। इस खौफनाक वारदात में पीड़ित बुरी तरह घायल हो गया है, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है। कोतवाली देहात जनपद हरदोई के पंडित पुरवा निवासी वादी शिवम राठौर ने थाना पिहानी पर तहरीर देकर बताया कि उनके पिता बबलू राठौर को उनके ही दोस्त विमलेश राठौर ने पहले तो शराब पिलाई, फिर किसी बात पर विवाद होने पर अपनी गाड़ी से घसीट दिया। गाड़ी से घसीटे जाने के कारण बबलू राठौर को शरीर पर गंभीर और जानलेवा चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। थाना पिहानी पुलिस ने वादी की तहरीर के आधार पर सुसंगत गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी दोस्त विमलेश राठौर को हिरासत में ले लिया है और उससे कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। मामले की जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी (CO) हरियावां श्री लक्ष्मीकान्त गौतम ने बताया, "वादी की तहरीर के आधार पर थाना पिहानी में सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। मुख्य आरोपी विमलेश राठौर को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पीड़ित का इलाज कराया जा रहा है तथा प्रकरण में अन्य अग्रिम वैधानिक कार्यवाही तेजी से प्रचलित है। ​पुलिस फिलहाल घटना के पीछे के असल कारणों का पता लगाने में जुटी है।
    1
    शराब पिलाकर दोस्त को गाड़ी से घसीटा, हालत गंभीर: हरदोई में रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात, आरोपी हिरासत में

#​हरदोई। दोस्ती को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपने ही जिगरी दोस्त को पहले जमकर शराब पिलाई और फिर गाड़ी से बांधकर काफी दूर तक घसीट डाला। इस खौफनाक वारदात में पीड़ित बुरी तरह घायल हो गया है, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
कोतवाली देहात जनपद हरदोई के पंडित पुरवा निवासी वादी शिवम राठौर ने थाना पिहानी पर तहरीर देकर बताया कि उनके पिता बबलू राठौर को उनके ही दोस्त विमलेश राठौर ने पहले तो शराब पिलाई, फिर किसी बात पर विवाद होने पर अपनी गाड़ी से घसीट दिया। गाड़ी से घसीटे जाने के कारण बबलू राठौर को शरीर पर गंभीर और जानलेवा चोटें आई हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। थाना पिहानी पुलिस ने वादी की तहरीर के आधार पर सुसंगत गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी दोस्त विमलेश राठौर को हिरासत में ले लिया है और उससे कड़ाई से पूछताछ की जा रही है।
मामले की जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी (CO) हरियावां श्री लक्ष्मीकान्त गौतम ने बताया, "वादी की तहरीर के आधार पर थाना पिहानी में सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। मुख्य आरोपी विमलेश राठौर को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पीड़ित का इलाज कराया जा रहा है तथा प्रकरण में अन्य अग्रिम वैधानिक कार्यवाही तेजी से प्रचलित है।
​पुलिस फिलहाल घटना के पीछे के असल कारणों का पता लगाने में जुटी है।
    user_प्रवीण कुमार ,Associate Editor
    प्रवीण कुमार ,Associate Editor
    Local News Reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.