शराब पिलाकर दोस्त को गाड़ी से घसीटा, हालत गंभीर: हरदोई में रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात, आरोपी हिरासत में #हरदोई। दोस्ती को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपने ही जिगरी दोस्त को पहले जमकर शराब पिलाई और फिर गाड़ी से बांधकर काफी दूर तक घसीट डाला। इस खौफनाक वारदात में पीड़ित बुरी तरह घायल हो गया है, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है। कोतवाली देहात जनपद हरदोई के पंडित पुरवा निवासी वादी शिवम राठौर ने थाना पिहानी पर तहरीर देकर बताया कि उनके पिता बबलू राठौर को उनके ही दोस्त विमलेश राठौर ने पहले तो शराब पिलाई, फिर किसी बात पर विवाद होने पर अपनी गाड़ी से घसीट दिया। गाड़ी से घसीटे जाने के कारण बबलू राठौर को शरीर पर गंभीर और जानलेवा चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। थाना पिहानी पुलिस ने वादी की तहरीर के आधार पर सुसंगत गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी दोस्त विमलेश राठौर को हिरासत में ले लिया है और उससे कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। मामले की जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी (CO) हरियावां श्री लक्ष्मीकान्त गौतम ने बताया, "वादी की तहरीर के आधार पर थाना पिहानी में सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। मुख्य आरोपी विमलेश राठौर को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पीड़ित का इलाज कराया जा रहा है तथा प्रकरण में अन्य अग्रिम वैधानिक कार्यवाही तेजी से प्रचलित है। पुलिस फिलहाल घटना के पीछे के असल कारणों का पता लगाने में जुटी है।
शराब पिलाकर दोस्त को गाड़ी से घसीटा, हालत गंभीर: हरदोई में रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात, आरोपी हिरासत में #हरदोई। दोस्ती को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपने ही जिगरी दोस्त को पहले जमकर शराब पिलाई और फिर गाड़ी से बांधकर काफी दूर तक घसीट डाला। इस खौफनाक वारदात में पीड़ित बुरी तरह घायल हो गया है, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है। कोतवाली देहात जनपद हरदोई के पंडित पुरवा निवासी वादी शिवम राठौर ने थाना पिहानी पर तहरीर देकर बताया कि उनके पिता बबलू राठौर को उनके ही दोस्त विमलेश राठौर ने पहले तो शराब पिलाई, फिर किसी बात पर विवाद होने पर अपनी गाड़ी से घसीट दिया। गाड़ी से घसीटे जाने के कारण बबलू राठौर को शरीर पर गंभीर और जानलेवा चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। थाना पिहानी पुलिस ने वादी की तहरीर के आधार पर सुसंगत गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी दोस्त विमलेश राठौर को हिरासत में ले लिया है और उससे कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। मामले की जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी (CO) हरियावां श्री लक्ष्मीकान्त गौतम ने बताया, "वादी की तहरीर के आधार पर थाना पिहानी में सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। मुख्य आरोपी विमलेश राठौर को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पीड़ित का इलाज कराया जा रहा है तथा प्रकरण में अन्य अग्रिम वैधानिक कार्यवाही तेजी से प्रचलित है। पुलिस फिलहाल घटना के पीछे के असल कारणों का पता लगाने में जुटी है।
- शर्म करो हुक्मरानों! खोखले विकास के दावों के बीच पन्नी की झोपड़ी में 'नरक'भोग रही बेसहारा कृष्णा देवी,सुध लेने पहुँचे सपा नेता रामज्ञान गुप्ता हरदोई। 'सबका साथ-सबका विकास' और 'डिजिटल इंडिया' का ढिंढोरा पीटने वाले हरदोई के हुक्मरानों की संवेदनहीनता की इससे शर्मनाक तस्वीर और क्या होगी? अहिरोरी ब्लॉक के ग्राम बम्हनिया शर्म करो हुक्मरानों! खोखले विकास के दावों के बीच पन्नी की झोपड़ी में 'नरक'भोग रही बेसहारा कृष्णा देवी,सुध लेने पहुँचे सपा नेता रामज्ञान गुप्ता हरदोई। 'सबका साथ-सबका विकास' और 'डिजिटल इंडिया' का ढिंढोरा पीटने वाले हरदोई के हुक्मरानों की संवेदनहीनता की इससे शर्मनाक तस्वीर और क्या होगी? अहिरोरी ब्लॉक के ग्राम बम्हनिया गोंडाधार में आज विकास के दावों का जनाजा निकल रहा है। यहाँ की बुजुर्ग बेसहारा कृष्णा देवी आज भी एक फटी हुई पन्नी और तिरपाल के नीचे, कीचड़ और नरक के बीच जीवन काटने को मजबूर हैं। लाखों की सरकारी गाड़ियों में घूमने वाले अफसरों और नेताओं को इस लाचार महिला की सिसकियाँ दिखाई नहीं दे रही हैं दफ्तरों के चक्कर काट थकी गरीब विधवा, पर नहीं पसीजा जिम्मेदारों का दिल कृष्णा देवी के पति की मृत्यु पहले ही हो चुकी है और बेटा कर्मकांड कर जैसे-तैसे दो वक्त की रोटी जुटा पाता है। हाड़ कंपाने वाली ठंड, झुलसा देने वाली गर्मी और मूसलाधार बरसात में पन्नी की झोपड़ी में यह परिवार घुट-घुट कर जी रहा है। एक सरकारी आवास के लिए इस बूढ़ी मां ने दफ्तरों के अनगिनत चक्कर काटे, लेकिन संवेदनहीन सिस्टम की फाइलें आगे बढ़ने के बावजूद इस गरीब का हक झोपड़ी तक नहीं पहुँचा। हारकर कृष्णा देवी इस निकम्मे सिस्टम को कोसते हुए किस्मत के भरोसे बैठ गई थीं जब गरीबों का हक मारने वाला सरकारी तंत्र मौन रहा,तब समाजवादी पार्टी के जुझारू नेता रामज्ञान गुप्ता इस बेसहारा मां के लिए आगे आए। बदहाली की खबर मिलते ही वे तत्काल दलबल के साथ गाँव पहुँचे।और एक सुर में इस भ्रष्ट सिस्टम की घोर निंदा की। झोपड़ी के बदतर हालात देखकर सपा नेता रामज्ञान गुप्ता का दिल पसीज गया। उन्होंने अंधी सरकार और गूंगे प्रशासन की भीख का इंतजार न करने की बात कहते हुए ग्रामीणों के सामने खुलेआम ऐलान किया कि यदि प्रशासन आवास की व्यवस्था नहीं करवाता है, तो वे अपने निजी खर्चे से जो भी संभव मदद होगी तत्काल करेंगे और इस बेसहारा माँ को सुरक्षित आशियाना दिलाएंगे। और 2027 में सपा की सरकार बनते ही 6 महीने में पक्का आवास बनवाने का काम करेंगे सच ही तो है, विकास सिर्फ चमचमाती सड़कों और ऊंची इमारतों का नाम नहीं है, विकास तो समाज के आखिरी घर और आखिरी गली तक पहुंचने का नाम है। इस मौके पर सच्चिदानंद त्रिपाठी,धर्मेंद्र यादव दीपू, कपिल यादव, शुभम गुप्ता, असलम गाजी अंकित सिंह परौची, श्याम गुप्ता, सोनू गुप्ता मौजूद रहे।4
- लोकेशन तहसील सवायजपुर पाली रिपोर्टर कृष्ण मोहन बाजपेई ब्रेकिंग न्यूज़ | पाली के रामलीला चौराहे पर हंगामा, युवक को दौड़ाकर महिलाओं ने पीटा—वीडियो वायरल लोकेशन तहसील सवायजपुर पाली रिपोर्टर कृष्ण मोहन बाजपेई ब्रेकिंग न्यूज़ | पाली के रामलीला चौराहे पर हंगामा, युवक को दौड़ाकर महिलाओं ने पीटा—वीडियो वायरल पाली। हरदोई जनपद के पाली कस्बे के प्रमुख रामलीला चौराहे पर आज उस समय हंगामा मच गया, जब एक युवक को कई महिलाएं दौड़ाती हुई नजर आईं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक भागता दिखाई दे रहा है, जबकि कई महिलाएं उसके पीछे दौड़ती नजर आ रही हैं। बाद में महिलाओं ने युवक को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की। घटना के दौरान चौराहे पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। वायरल वीडियो को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं सामने आ रही हैं, हालांकि विवाद की वास्तविक वजह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। पाली थाना प्रभारी विजय कुमार मिश्रा ने बताया कि युवक को पकड़कर थाने लाया गया है। थाना प्रभारी के मुताबिक युवक शराब के नशे में था। उसका मेडिकल चेकअप भी कराया जाएगा। वहीं, घटना ने पाली के प्रमुख रामलीला चौराहे की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। थाना चंद कदम की दूरी पर होने के बावजूद सार्वजनिक चौराहे पर इस तरह हंगामे और मारपीट की स्थिति कैसे बनी, यह भी चर्चा का विषय है। अब देखना होगा कि पाली पुलिस की जांच में विवाद की असली वजह क्या सामने आती है और मामले में आगे क्या कार्रवाई की जाती है।1
- फर्जी दुष्कर्म का मुकदमा लगाने की धमकी देकर युवकों से रंगदारी वसूलने वाली महिला दो साथियों समेत गिरफ्तार उरई। फर्जी दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देकर युवकों से रंगदारी वसूलने के आरोप में पुलिस ने शातिर महिला पूजा कुशवाहा को उसके दो साथियों समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, महिला अपने साथियों के साथ मिलकर युवकों को झूठे दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की धमकी देती थी और इसके एवज में उनसे रुपये वसूलती थी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और पूर्व में की गई ऐसी घटनाओं के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।1
- बाइक और कार की भिड़ंत में दो घायल, एक जिला अस्पताल रेफर मिश्रिख-सिधौली मार्ग पर कल्ली चौराहा के पास कुदुमलता पेट्रोल पंप के सामने बाइक और कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। गंभीर चोट लगने पर एक घायल को प्राथमिक उपचार के बाद सीतापुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक और कार दोनों को कब्जे में ले लिया। घायलों की पहचान मछरेहटा थाना क्षेत्र के कुंदौली गांव निवासी विजय कुमार (27) और तारा (34) के रूप में हुई है। दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछरेहटा ले जाया गया। चिकित्सकों ने तारा की हालत गंभीर देखते हुए उसे सीतापुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि विजय कुमार का उपचार किया गया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।2
- हेडलाइन पराली जलाई तो ₹30 हजार तक जुर्माना और जेल, सरकारी योजनाओं पर भी लगेगी रोक हैंडलाइन डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह के सख्त निर्देश—गन्ने का सट्टा होगा निरस्त, सरकारी धान खरीद, खाद-बीज व कृषि योजनाओं से किया जाएगा वंचित; बिना एसएमएस यंत्र वाली कंबाइन होगी सीज हैशटैग #PK24NEWS #Shahjahanpur #Parali #ParaliBurning #DMShahjahanpur #DharmendraPratapSingh #ShahjahanpurNews #KisanNews #AgricultureNews #पराली #परालीजलाना #किसान #शाहजहांपुर #कृषिविभाग #धानकीकटाई #गन्ना #BreakingNews हेडलाइन पराली जलाई तो ₹30 हजार तक जुर्माना और जेल, सरकारी योजनाओं पर भी लगेगी रोक हैंडलाइन डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह के सख्त निर्देश—गन्ने का सट्टा होगा निरस्त, सरकारी धान खरीद, खाद-बीज व कृषि योजनाओं से किया जाएगा वंचित; बिना एसएमएस यंत्र वाली कंबाइन होगी सीज हैशटैग #PK24NEWS #Shahjahanpur #Parali #ParaliBurning #DMShahjahanpur #DharmendraPratapSingh #ShahjahanpurNews #KisanNews #AgricultureNews #पराली #परालीजलाना #किसान #शाहजहांपुर #कृषिविभाग #धानकीकटाई #गन्ना #BreakingNews1
- तहसील पुवायां के ग्राम गदाई सांडा में सरकारी चक्रवात बंद करके बनाया मकान लेखपाल की मिली भगत1
- जमीन की गलत पैमाइश से नाराज महिला तहसील परिसर की पानी की टंकी पर चढ़ी जमीन की गलत पैमाइश से नाराज महिला तहसील परिसर की पानी की टंकी पर चढ़ी कन्नौज। जमीन की गलत पैमाइश किए जाने का आरोप लगाते हुए एक महिला ने रविवार को तिर्वा तहसील परिसर में जमकर हंगामा किया। महिला तहसील परिसर में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गई और एसडीएम को मौके पर बुलाने की मांग करने लगी। महिला के टंकी पर चढ़ने की सूचना मिलते ही तहसील परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह एसडीएम को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ी रही। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी महिला को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुटे रहे। मामला तिर्वा तहसील परिसर का है।1
- फर्रुखाबाद व्यूरो रिपोर्ट फर्रुखाबाद के गणेश पंडालो में रोज धार्मिक आयोजन किये जा रहे हे1
- नाली निर्माण में गुणवत्ता पर उठे सवाल, बिजलीपुरा में वार्डवासियों का हंगामा मोरंग नाली निर्माण में गुणवत्ता पर उठे सवाल, बिजलीपुरा में वार्डवासियों का हंगामा मोरंग व निर्माण सामग्री की गुणवत्ता को लेकर जताई नाराजगी, नगर निगम से जांच की मांग शाहजहांपुर। नगर निगम के वार्ड संख्या 38 बिजलीपुरा में चल रहे नाली निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर रविवार को वार्डवासियों ने नाराजगी जताई। स्थानीय लोगों ने निर्माण में इस्तेमाल की जा रही मोरंग व अन्य सामग्री की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए मौके पर आपत्ति दर्ज कराई। लोगों का आरोप है कि मानकों के अनुरूप सामग्री का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। वार्डवासियों के मुताबिक, क्षेत्र की पार्षद चारू गुप्ता हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि वार्ड में चल रहे विकास कार्यों की देखरेख पार्षद के पति दिलीप गुप्ता करते हैं। निर्माण कार्य के दौरान कुछ लोगों ने इस्तेमाल की जा रही सामग्री की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए। आरोप है कि उनकी आपत्तियों को गंभीरता से नहीं लिया गया, जिससे मौके पर लोगों की नाराजगी बढ़ गई। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर मौके पर पहुंचे दिलीप गुप्ता ने निर्माण कार्य में इसी सामग्री के इस्तेमाल की बात कही। कुछ महिलाओं ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किए जाने का भी आरोप लगाया है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। वार्डवासियों ने यह भी दावा किया कि पूर्व में क्षेत्र की सफाई एवं अन्य समस्याओं का निरीक्षण करने पहुंचीं नामित पार्षद अल्पना श्रीवास्तव के साथ भी दिलीप गुप्ता का विवाद हुआ था। लोगों ने कहा कि विकास कार्यों को लेकर सवाल उठाने वाले नागरिकों और जनप्रतिनिधियों की आपत्तियों को गंभीरता से सुना जाना चाहिए। जांच की मांग घटना के बाद वार्डवासियों ने नगर निगम प्रशासन से नाली निर्माण कार्य की गुणवत्ता की तकनीकी जांच कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि सरकारी धन से कराए जा रहे विकास कार्यों में निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाना जरूरी है। उन्होंने निर्माण सामग्री की जांच कराकर गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की मांग की है।1