Shuru
Apke Nagar Ki App…
नारायणी मंदिर में सजी भक्ति की रात, श्याम के जयकारे से गूंज उठा गुमला”
Shivam Singh
नारायणी मंदिर में सजी भक्ति की रात, श्याम के जयकारे से गूंज उठा गुमला”
More news from झारखंड and nearby areas
- बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में बाइक, दो युवकों की मौत से मचा हड़कंप गुमला जिला अंतर्गत केसिपारा क्षेत्र में रविवार को दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बालू लदा ट्रैक्टर और ऑटो सड़क पर जा रहे थे। इसी दौरान उनके साथ चल रही बाइक हादसे की चपेट में आ गई। दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल दोनों को अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जानकारी जुटाते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू की। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। दोनों युवकों की मौत की खबर से परिजनों में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल वाहनों की स्थिति और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।4
- नारायणी मंदिर में सजी भक्ति की रात, श्याम के जयकारे से गूंज उठा गुमला”1
- गुमला में विश्व हिन्दू परिषद का 62वां स्थापना दिवस मनाया गया विश्व हिन्दू परिषद जिला गुमला द्वारा शनिवार को वीर कुंवर सिंह भवन में 62वां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन, ॐ उच्चारण, एकात्मता मंत्र एवं विजय महामंत्र से हुई। मुख्य अतिथि विहिप पटना क्षेत्र संगठन मंत्री विजय प्रताप ने कहा कि विहिप का उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित करना और सामाजिक समरसता को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि संगठित समाज ही धर्मांतरण, जातिवाद और सामाजिक विभाजन जैसी चुनौतियों का सामना कर सकता है। बजरंग दल झारखंड प्रांत संयोजक सह गुमला विभाग पालक रंगनाथ महतो ने विहिप के इतिहास और संगठन के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि धर्म और समाज की रक्षा के लिए सभी वर्गों को साथ लेकर चलना आवश्यक है। कार्यक्रम में विहिप के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- सिसई / बसिया : रामजड़ी में गूंजा " हरे राम -हरे कृष्ण " का जयघोष अखण्ड हरिकीर्तन का भक्तिमय समापन गुमला जिले के बसिया प्रखंड अंतर्गत रामजड़ी गांव में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित अखंड हरिकीर्तन का भक्तिमय माहौल में भव्य समापन हुआ। हरिनाम संकीर्तन और श्रीकृष्ण के जयघोष से पूरा गांव भक्तिरस में डूबा रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में शामिल होकर भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद लिया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर बसिया प्रखंड के रामजड़ी गांव में आयोजित अखंड हरिकीर्तन का शनिवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ समापन हुआ। समापन समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। हरिकीर्तन के दौरान ‘हरे राम, हरे कृष्ण’ के जयघोष से पूरा गांव भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम में हिन्दू जागरण के प्रदेश परावर्तन प्रमुख संजय कुमार वर्मा और सिसई सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य देवेंद्र वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। दोनों अतिथियों ने भगवान श्रीकृष्ण के चित्र के समक्ष पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम में सहभागिता की। अखंड हरिकीर्तन के दौरान श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे गांव में उत्साह और आध्यात्मिक माहौल देखने को मिला। समापन के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। लोगों ने भगवान श्रीकृष्ण से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।4
- झारखण्ड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, शोक में डूबा पूरा राज्य गिरिडीह में रविवार अहले सुबह साढ़े चार बजे झारखण्ड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं गिरिडीह सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू का निधन हो गया। बताया जा रहा है कि रात में अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें गिरिडीह के मर्सी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।उनके निधन से झारखंड की राजनीति में शोक की लहर है।2
- SIR-2026: उपायुक्त ने कामडारा एवं बसिया प्रखंड के विशेष शिविरों का किया निरीक्षण, जमीनी स्तर पर प्रक्रिया का लिया जायजा रामतोल्य एवं लुंगटू पंचायत में पहुंचकर मतदाताओं से संबंधित मामलों के निष्पादन की प्रगति की जानकारी ली नोडल पदाधिकारियों को दस्तावेज सत्यापन एवं लंबित मामलों के समयबद्ध निष्पादन के दिए निर्देश गुमला। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत जिले में संचालित विशेष शिविरों एवं सुनवाई प्रक्रिया की जमीनी स्थिति का जायजा लेने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, गुमला दिलेश्वर महतो द्वारा आज कामडारा एवं बसिया प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में आयोजित विशेष शिविरों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान संबंधित पंचायतों के नोडल पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। उपायुक्त ने कामडारा प्रखंड अंतर्गत रामतोल्य पंचायत एवं बसिया प्रखंड अंतर्गत लुंगटू पंचायत में आयोजित शिविरों का अवलोकन किया। उन्होंने शिविर में संचालित कार्यों, नोटिस प्राप्त मामलों, प्राप्त दस्तावेजों, दस्तावेजों के सत्यापन तथा मामलों के निष्पादन की प्रगति की जानकारी ली। *नोडल पदाधिकारियों से ली मामलों की विस्तृत जानकारी* निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने संबंधित पंचायतों के नोडल पदाधिकारियों से SIR-2026 के तहत चिह्नित मामलों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने विशेष रूप से ऐसे मामलों की समीक्षा की, जिनमें दस्तावेजों के सत्यापन अथवा अन्य कारणों से प्रक्रिया लंबित है। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि प्रत्येक मामले की जांच उपलब्ध दस्तावेजों एवं अभिलेखों के आधार पर निर्धारित निर्वाचन प्रक्रिया के अनुरूप की जाए। जहां किसी मतदाता से अतिरिक्त दस्तावेज अथवा स्पष्टीकरण की आवश्यकता हो, वहां उन्हें स्पष्ट रूप से आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जाए, ताकि प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न हो। *शिविरों में मतदाताओं की सुविधा एवं पारदर्शिता पर जोर* उपायुक्त ने अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देशित किया कि विशेष शिविरों में आने वाले मतदाताओं को SIR-2026 की प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक जानकारी सरल एवं स्पष्ट रूप से उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता के मामले को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने संबंधित नोडल पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि फील्ड स्तर पर सामने आने वाले कठिन मामलों की नियमित समीक्षा करें तथा आवश्यकतानुसार वरीय पदाधिकारियों से मार्गदर्शन प्राप्त करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करें। *समयबद्ध निष्पादन को लेकर उपायुक्त ने दिए निर्देश* उपायुक्त ने कहा कि SIR-2026 की प्रक्रिया में दस्तावेजों का सत्यापन एवं मामलों का निष्पादन निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया जाना है। किसी भी पात्र मतदाता को अनावश्यक परेशानी न हो तथा कोई भी मामला बिना उचित कारण के लंबित न रहे, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविरों में प्राप्त मामलों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाएं। साथ ही, मतदाताओं को निर्धारित तिथि एवं प्रक्रिया के अनुसार आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए उचित जानकारी एवं सहयोग प्रदान किया जाए। ज्ञात हो कि SIR-2026 के तहत जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों एवं निर्धारित स्थलों पर विशेष शिविर आयोजित कर मतदाताओं से संबंधित दावों-आपत्तियों, नोटिस मामलों एवं दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया संचालित की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा इन शिविरों की नियमित निगरानी की जा रही है, ताकि पूरी प्रक्रिया निर्धारित निर्वाचन नियमों के अनुरूप पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से संपन्न हो।4
- झारखंड में जनता का टैक्स का पैसा को कैसे लूटा जाता है देखिए झारखंड में जनता का टैक्स का पैसा को कैसे लूटा जाता है देखिए1
- सिसई में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के पदचिह्नों पर चलने का लिया संकल्प सिसई प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को शिक्षक दिवस हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। विभिन्न विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में भारत के महान शिक्षाविद्, दार्शनिक एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए जोरदार स्वागत कर व उपहार देकर शुभकामनाएं दीं। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का विधिवत् शुभारंभ किया गया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस के महत्व और डॉ. राधाकृष्णन के शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के बारे में जानकारी दी। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण, कविता एवं अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से शिक्षकों के प्रति अपना सम्मान प्रकट किया।1