logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भारतीय किसान संघ ने संगठन विस्तार का बनाया रोडमैप, 44 मंडलों में होगा गठन भारतीय किसान संघ ने संगठन विस्तार का बनाया रोडमैप, 44 मंडलों में होगा गठन हर गांव में ग्राम समिति बनाने का लक्ष्य, किसानों की समस्याओं के समाधान और संगठन मजबूती पर हुई जिला स्तरीय बैठक डिंडौरी, 07 अगस्त। भारतीय किसान संघ की जिला स्तरीय बैठक शुक्रवार को इमली कुटी, डिंडौरी में आयोजित की गई। बैठक में जिला, तहसील एवं ग्राम समिति के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान संगठन विस्तार, किसानों की समस्याओं के समाधान तथा आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू ने बताया कि जिले में 44 मंडलों की संरचना कर मंडल प्रमुख नियुक्त किए जाएंगे। इसके माध्यम से जिले के प्रत्येक गांव में ग्राम समितियों का गठन किया जाएगा तथा अधिक से अधिक किसानों को संगठन से जोड़ने का अभियान चलाया जाएगा। बैठक में कृषि संबंधी समस्याओं, किसानों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने, संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने तथा किसानों की आवाज को प्रभावी ढंग से शासन-प्रशासन तक पहुंचाने की रणनीति पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष जगदीश साहू एवं भानसिंह मरकाम, जिला कोषाध्यक्ष विवेकानंद साहू, जिला जैविक प्रमुख तरुण परस्ते, जिला विपणन प्रमुख खिलपत गौतम, सदस्य खूबचंद साहू, डिंडौरी तहसील अध्यक्ष खमोद चंदेल, रमेश्वर गौतम, बजाग तहसील अध्यक्ष आशाराम यादव, प्रेम सिंह धुर्वे, मटरू दादा, धनसिंह दादा, प्रकाश चौहान सहित बड़ी संख्या में किसान एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

14 hrs ago
user_वाइस ऑफ़ राइट्स न्यूज चैनल
वाइस ऑफ़ राइट्स न्यूज चैनल
Voice of people डिंडोरी, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
14 hrs ago

भारतीय किसान संघ ने संगठन विस्तार का बनाया रोडमैप, 44 मंडलों में होगा गठन भारतीय किसान संघ ने संगठन विस्तार का बनाया रोडमैप, 44 मंडलों में होगा गठन हर गांव में ग्राम समिति बनाने का लक्ष्य, किसानों की समस्याओं के समाधान और संगठन मजबूती पर हुई जिला स्तरीय बैठक डिंडौरी, 07 अगस्त। भारतीय किसान संघ की जिला स्तरीय बैठक शुक्रवार को इमली कुटी, डिंडौरी में आयोजित की गई। बैठक में जिला, तहसील एवं ग्राम समिति के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान संगठन विस्तार, किसानों की समस्याओं के समाधान तथा आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू ने बताया कि जिले में 44 मंडलों की संरचना कर मंडल प्रमुख नियुक्त किए जाएंगे। इसके माध्यम से जिले के प्रत्येक गांव में ग्राम समितियों का गठन किया जाएगा तथा अधिक से अधिक किसानों को संगठन से जोड़ने का अभियान चलाया जाएगा। बैठक में कृषि संबंधी समस्याओं, किसानों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने, संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने तथा किसानों की आवाज को प्रभावी ढंग से शासन-प्रशासन तक पहुंचाने की रणनीति पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष जगदीश साहू एवं भानसिंह मरकाम, जिला कोषाध्यक्ष विवेकानंद साहू, जिला जैविक प्रमुख तरुण परस्ते, जिला विपणन प्रमुख खिलपत गौतम, सदस्य खूबचंद साहू, डिंडौरी तहसील अध्यक्ष खमोद चंदेल, रमेश्वर गौतम, बजाग तहसील अध्यक्ष आशाराम यादव, प्रेम सिंह धुर्वे, मटरू दादा, धनसिंह दादा, प्रकाश चौहान सहित बड़ी संख्या में किसान एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • अभिभावकों से संपर्क स्थापित कर छूटे बच्चों को विद्यालय आने के लिए करें प्रेरित :- कलेक्टर शहडोल । मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के प्रथम दिवस कलेक्टर पार्थ जायसवाल एवं पुलिस अधीक्षक संजय कुमार अग्रवाल ने शासकीय प्राथमिक विद्यालय धुरवार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विद्यार्थियों की उपस्थिति के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने प्रधानाध्यापक को निर्देश दिए की जो बच्चे विद्यालय नहीं आ रहे हैं उनके अभिभावकों से संपर्क स्थापित कर उन्हें विद्यालय आने के लिए प्रेरित करें तथा उन्हें बेहतर से बेहतर शिक्षा देना सुनिश्चित करें एवं बच्चों को सामान्य ज्ञान की भी जानकारी दें। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विद्यालय में दी जा रही सुविधाओं के संबंध में विद्यार्थियों से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मध्यान्ह भोजन, पुस्तक वितरण, गणवेश आदि की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विद्यालय के विभिन्न कक्षाओं का भी निरीक्षण कर अव्यवस्थाओं को देख कर कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा वहां की व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश डी पी सी को दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों की संख्या के अनुसार बर्तन, खाद्यान्न के बेहतर रख रखाव हेतु बर्तन क्रय करने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शिवम प्रजापति, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती अमृता गर्ग सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    अभिभावकों से संपर्क स्थापित कर छूटे बच्चों को विद्यालय आने के लिए करें प्रेरित :- कलेक्टर
शहडोल । मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के प्रथम दिवस कलेक्टर  पार्थ जायसवाल एवं पुलिस अधीक्षक  संजय कुमार अग्रवाल ने शासकीय प्राथमिक विद्यालय धुरवार का निरीक्षण किया। 
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विद्यार्थियों की उपस्थिति के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने प्रधानाध्यापक को निर्देश दिए की जो बच्चे विद्यालय नहीं आ रहे हैं उनके अभिभावकों से संपर्क स्थापित कर उन्हें विद्यालय आने के लिए प्रेरित करें तथा उन्हें बेहतर से बेहतर शिक्षा देना सुनिश्चित करें एवं बच्चों को सामान्य ज्ञान की भी जानकारी दें।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विद्यालय में दी जा रही सुविधाओं के संबंध में विद्यार्थियों से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मध्यान्ह भोजन, पुस्तक वितरण, गणवेश आदि की जानकारी प्राप्त की। 
उन्होंने विद्यालय के विभिन्न कक्षाओं का भी निरीक्षण कर अव्यवस्थाओं को देख कर कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा वहां की व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश डी पी सी को दिए।
उन्होंने कहा कि बच्चों की संख्या के अनुसार बर्तन, खाद्यान्न के बेहतर रख रखाव हेतु बर्तन क्रय करने के निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  शिवम प्रजापति, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती अमृता गर्ग सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_अजय कुमार केवट
    अजय कुमार केवट
    Local News Reporter सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • उमरिया जिले के नौरोजाबाद क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है जहा देवगमा रेलवे फाटक पर रात के 2 बजेसे लगा है भीषण जाम, कीचड़ में एक ट्रक फंस जाने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। रात करीब 2 बजे से शुरू हुआ यह जाम शुक्रवार तक भी लोगों के लिए परेशानी का कारण बना रहा। जाम में ट्रक, बस, कार, एंबुलेंस और अन्य छोटे-बड़े वाहन घंटों तक फंसे रहे। यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क लंबे समय से अधूरी पड़ी है और बारिश के मौसम में यहां कीचड़ होने से आए दिन ऐसी स्थिति बनती रहती है।
    1
    उमरिया जिले के नौरोजाबाद क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है जहा देवगमा रेलवे फाटक पर रात के 2 बजेसे लगा है भीषण जाम,
कीचड़ में एक ट्रक फंस जाने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। रात करीब 2 बजे से शुरू हुआ यह जाम शुक्रवार तक भी लोगों के लिए परेशानी का कारण बना रहा। 
जाम में ट्रक, बस, कार, एंबुलेंस और अन्य छोटे-बड़े वाहन घंटों तक फंसे रहे। यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क लंबे समय से अधूरी पड़ी है और बारिश के मौसम में यहां कीचड़ होने से आए दिन ऐसी स्थिति बनती रहती है।
    user_NATIONAL 24 मध्यप्रदेश
    NATIONAL 24 मध्यप्रदेश
    Karkeli, Umaria•
    16 hrs ago
  • जिला उमरिया तहसील चंदिया के पास ग्राम मझगवां18 मैं उसे समय से यह रोड खराब चल रही है जिसे बनवाने के लिए सरपंच को कई बार बोला गया सरपंच यहां का सुनता नहीं है ना और यहां से कम से कम 700 लोगों का आना जाना है आर्य रोड मैन बस्ती की तरफ जाती है जिसे बस्ती वालों का आता कवन बंद हो गया
    1
    जिला उमरिया तहसील चंदिया के पास ग्राम मझगवां18 मैं उसे समय से यह रोड खराब चल रही है जिसे बनवाने के लिए सरपंच को कई बार बोला गया सरपंच यहां का सुनता नहीं है ना और यहां से कम से कम  700 लोगों का आना जाना है आर्य रोड मैन बस्ती की तरफ जाती है जिसे बस्ती वालों का आता कवन बंद हो गया
    user_Rohit sen
    Rohit sen
    Spa करकेली, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • भारतीय किसान संघ ने संगठन विस्तार का बनाया रोडमैप, 44 मंडलों में होगा गठन भारतीय किसान संघ ने संगठन विस्तार का बनाया रोडमैप, 44 मंडलों में होगा गठन हर गांव में ग्राम समिति बनाने का लक्ष्य, किसानों की समस्याओं के समाधान और संगठन मजबूती पर हुई जिला स्तरीय बैठक डिंडौरी, 07 अगस्त। भारतीय किसान संघ की जिला स्तरीय बैठक शुक्रवार को इमली कुटी, डिंडौरी में आयोजित की गई। बैठक में जिला, तहसील एवं ग्राम समिति के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान संगठन विस्तार, किसानों की समस्याओं के समाधान तथा आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू ने बताया कि जिले में 44 मंडलों की संरचना कर मंडल प्रमुख नियुक्त किए जाएंगे। इसके माध्यम से जिले के प्रत्येक गांव में ग्राम समितियों का गठन किया जाएगा तथा अधिक से अधिक किसानों को संगठन से जोड़ने का अभियान चलाया जाएगा। बैठक में कृषि संबंधी समस्याओं, किसानों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने, संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने तथा किसानों की आवाज को प्रभावी ढंग से शासन-प्रशासन तक पहुंचाने की रणनीति पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष जगदीश साहू एवं भानसिंह मरकाम, जिला कोषाध्यक्ष विवेकानंद साहू, जिला जैविक प्रमुख तरुण परस्ते, जिला विपणन प्रमुख खिलपत गौतम, सदस्य खूबचंद साहू, डिंडौरी तहसील अध्यक्ष खमोद चंदेल, रमेश्वर गौतम, बजाग तहसील अध्यक्ष आशाराम यादव, प्रेम सिंह धुर्वे, मटरू दादा, धनसिंह दादा, प्रकाश चौहान सहित बड़ी संख्या में किसान एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    भारतीय किसान संघ ने संगठन विस्तार का बनाया रोडमैप, 44 मंडलों में होगा गठन

भारतीय किसान संघ ने संगठन विस्तार का बनाया रोडमैप, 44 मंडलों में होगा गठन
हर गांव में ग्राम समिति बनाने का लक्ष्य, किसानों की समस्याओं के समाधान और संगठन मजबूती पर हुई जिला स्तरीय बैठक
डिंडौरी, 07 अगस्त।
भारतीय किसान संघ की जिला स्तरीय बैठक शुक्रवार को इमली कुटी, डिंडौरी में आयोजित की गई। बैठक में जिला, तहसील एवं ग्राम समिति के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान संगठन विस्तार, किसानों की समस्याओं के समाधान तथा आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू ने बताया कि जिले में 44 मंडलों की संरचना कर मंडल प्रमुख नियुक्त किए जाएंगे। इसके माध्यम से जिले के प्रत्येक गांव में ग्राम समितियों का गठन किया जाएगा तथा अधिक से अधिक किसानों को संगठन से जोड़ने का अभियान चलाया जाएगा।
बैठक में कृषि संबंधी समस्याओं, किसानों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने, संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने तथा किसानों की आवाज को प्रभावी ढंग से शासन-प्रशासन तक पहुंचाने की रणनीति पर भी चर्चा हुई।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष जगदीश साहू एवं भानसिंह मरकाम, जिला कोषाध्यक्ष विवेकानंद साहू, जिला जैविक प्रमुख तरुण परस्ते, जिला विपणन प्रमुख खिलपत गौतम, सदस्य खूबचंद साहू, डिंडौरी तहसील अध्यक्ष खमोद चंदेल, रमेश्वर गौतम, बजाग तहसील अध्यक्ष आशाराम यादव, प्रेम सिंह धुर्वे, मटरू दादा, धनसिंह दादा, प्रकाश चौहान सहित बड़ी संख्या में किसान एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
    user_वाइस ऑफ़ राइट्स न्यूज चैनल
    वाइस ऑफ़ राइट्स न्यूज चैनल
    Voice of people डिंडोरी, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • भुवनेश्वरी मंदिर डोंगरीगढ़ जहां मां भवानी विराजमान हैं
    1
    भुवनेश्वरी मंदिर डोंगरीगढ़ जहां मां भवानी विराजमान हैं
    user_Paras Nishad
    Paras Nishad
    पंडरिया, कबीरधाम, छत्तीसगढ़•
    23 hrs ago
  • सीएम डॉ यादव ने छिंदवाड़ा से की मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की शुरुआत, के ही दिन शिकायतें सुनते- सुनते सीएमएचओ सहित तीन को किया सस्पेंड *एक्शन मोड में सीएम डॉ. मोहन यादव, शिकायतें सुनते-सुनते सीएमएचओ सहित तीन को किया सस्पेंड* - *सीएम डॉ. मोहन ने छिंदवाड़ा से की 'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान' की शुरुआत* - *जनता के पास पहुंची सरकार, जानी समस्याएं, किया निराकरण* - *हर शुक्रवार को होगा नो-मीटिंग डे, अफसर होंगे फील्ड पर* भोपाल/छिंदवाड़ा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 7 अगस्त को छिंदवाड़ा में एक बार फिर एक्शन मोड में दिखाई दिए। उन्होंने एक तरफ यहां 'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान' की शुरुआत की, तो दूसरी तरफ प्रशासनिक कड़ाई का स्पष्ट संदेश दिया। उन्होंने शिकायतों पर सुनवाई करते-करते छिंदवाड़ा के सीएमएचओ डॉ. नरेश गु्न्नाड़े, तहसीलदार और पटवारी को तत्काल निलंबित कर दिया। इससे पहले सीएम डॉ. मोहन ने छिंदवाड़ा कलेक्टर कार्यालय स्थित लोक सेवा केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कलेक्ट्रेट कार्यालय में उद्यमियों-जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से संवाद कर क्षेत्र के विकास, औद्योगिक संभावनाओं एवं प्रगति के विषयों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने जनता की समस्याओं का तुरंत निराकरण भी किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने कहा कि आज छिंदवाड़ा से “जन विश्वास अभियान” का शुभारंभ किया। इस अभियान के अंतर्गत हमारे सभी जनप्रतिनिधि क्षेत्र में जनता से संवाद कर रहे हैं। इस अभियान के अंतर्गत जन संवाद के माध्यम से भविष्य की योजनाएं एवं नीतियां बनाई जाएगी। साथ ही लोगों की समस्याओं का समाधान और आवश्यकताओं की पूर्ति भी की जाएगी। *लगेगा जनता दरबार* सीएम डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में आज नो मीटिंग डे है। मध्यप्रदेश में अब सरकार जनता के पास पहुंचेंगी। इसके लिए हर शुक्रवार को जिला केंद्र से लेकर तहसील स्तर तक जनता दरबार लगेगा। जिसमें सरकार के सभी मंत्री, विधायक, कलेक्टर, कमिश्नर मैदान में उपस्थित रहेंगे और जनता की सुनवाई करेंगे। संवाद,समाधान,संवेदनशीलता,सादगी इसके 4 पिलर है। पूरे प्रदेश में जन विश्वास अभियान चलेगा। पूरे देश में पहली बार मध्यप्रदेश ने यह अभियान शुरू किया है। *प्राकृतिक खेती-ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा* सीएम डॉ. यादव ने कहा कि हर क्षेत्र की कार्य संस्कृति और स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाबद्ध विकास की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में हम निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। इसी क्रम में प्राकृतिक खेती, पशुपालन और ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए होमस्टे जैसी पहलों को प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। आज छिंदवाड़ा के प्रतिभावान नागरिकों से इन महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद किया और उनके बहुमूल्य सुझावों को विकास की भावी योजनाओं में शामिल करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जन-विश्वास अभियान के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है तथा उन्हें शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
    2
    सीएम डॉ यादव ने छिंदवाड़ा से की मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की शुरुआत, के ही दिन शिकायतें सुनते- सुनते सीएमएचओ सहित तीन को किया सस्पेंड 
*एक्शन मोड में सीएम डॉ. मोहन यादव, शिकायतें सुनते-सुनते सीएमएचओ सहित तीन को किया सस्पेंड*
- *सीएम डॉ. मोहन ने छिंदवाड़ा से की 'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान' की शुरुआत* 
- *जनता के पास पहुंची सरकार, जानी समस्याएं, किया निराकरण*
- *हर शुक्रवार को होगा नो-मीटिंग डे, अफसर होंगे फील्ड पर*
भोपाल/छिंदवाड़ा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 7 अगस्त को छिंदवाड़ा में एक बार फिर एक्शन मोड में दिखाई दिए। उन्होंने एक तरफ यहां 'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान' की शुरुआत की, तो दूसरी तरफ प्रशासनिक कड़ाई का स्पष्ट संदेश दिया। उन्होंने शिकायतों पर सुनवाई करते-करते छिंदवाड़ा के सीएमएचओ डॉ. नरेश गु्न्नाड़े, तहसीलदार और पटवारी को तत्काल निलंबित कर दिया। इससे पहले सीएम डॉ. मोहन ने छिंदवाड़ा कलेक्टर कार्यालय स्थित लोक सेवा केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कलेक्ट्रेट कार्यालय में उद्यमियों-जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से संवाद कर क्षेत्र के विकास, औद्योगिक संभावनाओं एवं प्रगति के विषयों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने जनता की समस्याओं का तुरंत निराकरण भी किया। 
इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने कहा कि आज छिंदवाड़ा से “जन विश्वास अभियान” का शुभारंभ किया। इस अभियान के अंतर्गत हमारे सभी जनप्रतिनिधि क्षेत्र में जनता से संवाद कर रहे हैं। इस अभियान के अंतर्गत जन संवाद के माध्यम से भविष्य की योजनाएं एवं नीतियां बनाई जाएगी। साथ ही लोगों की समस्याओं का समाधान और आवश्यकताओं की पूर्ति भी की जाएगी।
*लगेगा जनता दरबार*
सीएम डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में आज नो मीटिंग डे है। मध्यप्रदेश में अब सरकार जनता के पास पहुंचेंगी। इसके लिए हर शुक्रवार को जिला केंद्र से लेकर  तहसील स्तर तक जनता दरबार लगेगा। जिसमें सरकार के सभी मंत्री, विधायक, कलेक्टर, कमिश्नर मैदान में उपस्थित रहेंगे और जनता की सुनवाई करेंगे।  संवाद,समाधान,संवेदनशीलता,सादगी इसके 4 पिलर है। पूरे प्रदेश में जन विश्वास अभियान चलेगा। पूरे देश में पहली बार मध्यप्रदेश ने यह अभियान शुरू किया है। 
*प्राकृतिक खेती-ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा*
सीएम डॉ. यादव ने कहा कि हर क्षेत्र की कार्य संस्कृति और स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाबद्ध विकास की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में हम निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। इसी क्रम में प्राकृतिक खेती, पशुपालन और ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए होमस्टे जैसी पहलों को प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। आज छिंदवाड़ा के प्रतिभावान नागरिकों से इन महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद किया और उनके बहुमूल्य सुझावों को विकास की भावी योजनाओं में शामिल करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जन-विश्वास अभियान के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है तथा उन्हें शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
    user_ब्यूरो चीफ/बाल्मीकि यादव
    ब्यूरो चीफ/बाल्मीकि यादव
    Carpenter बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    34 min ago
  • जोहिला पुल पर बड़ा हादसा, पिकअप और बस की भिड़ंत में चालक केबिन में फंसा उमरिया तपस गुप्ता जिले के बिरसिंहपुर पाली थाना क्षेत्र में जोहिला पुल के पास एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। यहां पिकअप वाहन और यात्री बस के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि पिकअप वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वाहन चालक अंदर ही फंस गया। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। जानकारी के अनुसार, जोहिला पुल के समीप पिकअप वाहन और बस के बीच किसी कारणवश आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। हादसे की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय लोगों और समाजसेवियों ने बिना समय गंवाए राहत कार्य शुरू कर दिया। दुर्घटना में पिकअप चालक वाहन के केबिन में बुरी तरह फंस गया था। उसे बाहर निकालने के लिए लोगों ने काफी मशक्कत की। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने चालक को हिम्मत बनाए रखने के लिए लगातार उसका हौसला बढ़ाया और सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास किया। काफी प्रयास के बाद चालक को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकाल लिया गया। रेस्क्यू के बाद घायल चालक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। बताया जा रहा है कि हादसे में चालक को चोटें आई हैं और उसका इलाज किया जा रहा है। हालांकि, उसकी स्थिति को लेकर अभी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। घटना के बाद सड़क पर कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों की मदद से वाहनों को हटाकर यातायात व्यवस्था को सामान्य किया गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। जोहिला पुल के पास हुई इस दुर्घटना ने एक बार फिर क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है, जिसके चलते सावधानी और यातायात नियमों का पालन बेहद जरूरी है। कई बार तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण दुर्घटनाएं सामने आती हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। दुर्घटना किस वजह से हुई, इसकी जानकारी जांच के बाद ही सामने आएगी। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटनास्थल से संबंधित जानकारी जुटाई जा रही है।
    2
    जोहिला पुल पर बड़ा हादसा, पिकअप और बस की भिड़ंत में चालक केबिन में फंसा
उमरिया  तपस गुप्ता 
जिले के बिरसिंहपुर पाली थाना क्षेत्र में जोहिला पुल के पास एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। यहां पिकअप वाहन और यात्री बस के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि पिकअप वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वाहन चालक अंदर ही फंस गया। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया।
जानकारी के अनुसार, जोहिला पुल के समीप पिकअप वाहन और बस के बीच किसी कारणवश आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। हादसे की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय लोगों और समाजसेवियों ने बिना समय गंवाए राहत कार्य शुरू कर दिया।
दुर्घटना में पिकअप चालक वाहन के केबिन में बुरी तरह फंस गया था। उसे बाहर निकालने के लिए लोगों ने काफी मशक्कत की। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने चालक को हिम्मत बनाए रखने के लिए लगातार उसका हौसला बढ़ाया और सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास किया। काफी प्रयास के बाद चालक को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकाल लिया गया।
रेस्क्यू के बाद घायल चालक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। बताया जा रहा है कि हादसे में चालक को चोटें आई हैं और उसका इलाज किया जा रहा है। हालांकि, उसकी स्थिति को लेकर अभी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
घटना के बाद सड़क पर कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों की मदद से वाहनों को हटाकर यातायात व्यवस्था को सामान्य किया गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी।
जोहिला पुल के पास हुई इस दुर्घटना ने एक बार फिर क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है, जिसके चलते सावधानी और यातायात नियमों का पालन बेहद जरूरी है। कई बार तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण दुर्घटनाएं सामने आती हैं।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। दुर्घटना किस वजह से हुई, इसकी जानकारी जांच के बाद ही सामने आएगी। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटनास्थल से संबंधित जानकारी जुटाई जा रही है।
    user_Tapas Gupta
    Tapas Gupta
    पाली, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.