Shuru
Apke Nagar Ki App…
"G.S.V MULTISPECIALITY HOSPITAL" IS SITUATED NEAR TO YOU NOW, IN PATNA. राजधानी पटना के जगनपुरा में एक ऐसा अस्पताल, जहां उपलब्ध है सरकारी दरों पर प्राइवेट अस्पताल की सुविधा जानिए विशेष रिपोर्ट...।।।
Live Bihar News Network
"G.S.V MULTISPECIALITY HOSPITAL" IS SITUATED NEAR TO YOU NOW, IN PATNA. राजधानी पटना के जगनपुरा में एक ऐसा अस्पताल, जहां उपलब्ध है सरकारी दरों पर प्राइवेट अस्पताल की सुविधा जानिए विशेष रिपोर्ट...।।।
More news from Bihar and nearby areas
- "G.S.V MULTISPECIALITY HOSPITAL" IS SITUATED NEAR TO YOU NOW, IN PATNA. राजधानी पटना के जगनपुरा में एक ऐसा अस्पताल, जहां उपलब्ध है सरकारी दरों पर प्राइवेट अस्पताल की सुविधा जानिए विशेष रिपोर्ट...।।।1
- BIG BREAKING -* जन सुराज ने बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए घोषित किए 5 उम्मीदवार *BIG BREAKING -* जन सुराज ने बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए घोषित किए 5 उम्मीदवार, दरभंगा शिक्षक से एसपी राय और स्नातक क्षेत्र से रवींद्र यादव, सारण शिक्षक क्षेत्र से अफाक अहमद, पटना शिक्षक क्षेत्र से दिव्या ज्योति और कोसी स्नातक से रजनीश रंजन बने उम्मीदवार1
- किराना दुकान से 1128 ग्राम गांजा बरामद, दुकानदार गिरफ्तार; तीन अनबैरंटी भी पकड़े गए फतुहा। नदी थाना पुलिस ने नशीले पदार्थों की बरामदगी और वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत कच्ची दरगाह बाजार में कार्रवाई की। पुलिस टीम ने धर्मवीर किराना दुकान में छापेमारी कर 1128 ग्राम गांजा बरामद किया। मामले में दुकान संचालक 35 वर्षीय धर्मवीर कुमार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर रोक लगाने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इसी क्रम में कच्ची दरगाह बाजार स्थित दुकान की तलाशी ली गई, जहां से गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजा को पुलिस ने जब्त कर लिया है। वहीं, पुलिस अभियान के दौरान तीन अनबैरंटी वारंटियों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सभी मामलों में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है। छापेमारी में पुलिस पदाधिकारी, सशस्त्र बल और महिला पुलिस बल शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। मामले में गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के साथ गांजा के स्रोत और उससे जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।1
- मादक पदार्थ के साथ चार गिरफ्तार .नदी थाना पुलिस की कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना एवं पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), पटना के निर्देशानुसार ग्रामीण क्षेत्र के सभी थाना अंतर्गत अपराध नियंत्रण, अवैध हथियार, मादक पदार्थ एवं अवैध शराब की बरामदगी हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 19.09.2026 को नदी थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कच्ची दरगाह में एक व्यक्ति अपने दुकान में गांजा की बिक्री कर रहा है। प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति के दुकान पर छापामारी किया गया। छापेमारी के क्रम में दुकान से 01.128 Kg गांजा बरामद किया गया एवं उक्त दुकानदार को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में कांड दर्ज करते हुए अग्रतर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। साथ ही उक्त अभियान के दौरान अन्य 03 वारंटियों को भी गिरफ्तार किया गया है। उक्त कार्रवाई के संबंध में श्री अवधेश कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी 01, फतुहा,1
- इस सरकार में पत्रकारों पर हमले बढ़ते जा रहे हैं दानापुर में टी टी ई के द्वारा अवैध वसूली का वीडियो डालने के बाद जबलपुर में पूरा टिकट चेकिंग स्टार जीआरपी के साथ आकर ट्रेन में पहले तो मेरा माइक तोड़ा माइक तोड़ने के बाद ट्रेन के नीचे फेंका वीडियो बना रहे थे तो जीआरपी महिला सिपाही के द्वारा जबरन वीडियो बंद करवाया गया और टिकट होने के बावजूद गाड़ी से उतारने की धमकी देने लगा इस सरकार में पत्रकारों पर हमले बढ़ते जा रहे हैं दानापुर में टी टी ई के द्वारा अवैध वसूली का वीडियो डालने के बाद जबलपुर में पूरा टिकट चेकिंग स्टार जीआरपी के साथ आकर ट्रेन में पहले तो मेरा माइक तोड़ा माइक तोड़ने के बाद ट्रेन के नीचे फेंका वीडियो बना रहे थे तो जीआरपी महिला सिपाही के द्वारा जबरन वीडियो बंद करवाया गया और टिकट होने के बावजूद गाड़ी से उतारने की धमकी देने लगा1
- जंक्शन का दर्जा मिले 20 साल बीते, फिर भी एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव और टिकट सुविधा का इंतजार दनियावां। दनियावां जंक्शन को जंक्शन का दर्जा मिले करीब दो दशक बीत चुके हैं, लेकिन स्टेशन पर आज भी कई मूलभूत रेल सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जंक्शन होने के बावजूद यहां प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव नहीं है। यात्रियों को रिटर्न टिकट और आरक्षण टिकट की सुविधा भी स्टेशन पर उपलब्ध नहीं होने से परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों के अनुसार दनियावां जंक्शन पर मगध एक्सप्रेस, हटिया-इस्लामपुर एक्सप्रेस तथा फतुहा-नटेशर फास्ट पैसेंजर के ठहराव की मांग लंबे समय से की जा रही है। लोगों का कहना है कि ट्रेन संख्या 18630 अप, 18624 डाउन तथा मगध एक्सप्रेस की ट्रेन संख्या 20801 अप और 20802 डाउन के ठहराव को लेकर पूर्व में रेल अधिकारियों और डीआरएम को भी अवगत कराया गया है। करीब दस वर्ष पहले तत्कालीन रेल मंत्री के समक्ष भी इस मांग को रखने की बात स्थानीय लोगों ने कही। लोगों का कहना है कि दनियावां बाजार हॉल्ट पर मगध और हटिया जैसी ट्रेनों का ठहराव है, जबकि जंक्शन होने के बावजूद दानियावां स्टेशन पर यात्रियों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। स्टेशन मास्टर राकेश कुमार ने भी बताया कि वर्तमान में उक्त ट्रेनों का ठहराव और आरक्षण टिकट काउंटर की सुविधा यहां उपलब्ध नहीं है। स्थानीय लोगों ने रेलवे से दनियावां जंक्शन पर प्रमुख ट्रेनों का ठहराव, फतुहा-नटेशर फास्ट पैसेंजर की सुविधा तथा टिकट काउंटर शुरू करने की मांग की है। मांग करने वालों में सनोज पासवान, धर्मेंद्र पासवान, सुन्नू कुमार, फंटूश कुमार, पिंकू कुमार, चंद्रदेव गोप, पिंकू महतो, मंटू महतो, सुभाष पासवान, कैला कुमार और मनोज पासवान सहित कई लोग शामिल थे।1
- BJP के कार्यकता एवं बिहार पुलिस ने 12 साल के बच्चों को बेरहमी से पीटा इस विडियो में देखें1
- पटना सिटी के खाजेकलां थाना क्षेत्र स्थित दिवान मोहल्ला में पुत्र ने मां को जला कर किया हत्या आरोपी पुत्र गिरफ्तार पटना सिटी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट सो रही मां को जलाकर हत्या का आरोप, बेटा गिरफ्तार, बिहार की राजधानी पटना के खाजेकला थाना क्षेत्र के दीवान मोहल्ले में शनिवार की देर रात करीब 2:25 बजे 60 वर्षीय महिला की जलाकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान रेखा देवी, पति ननकी साहनी के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस ने मृतका के बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि रेखा देवी दीवान मोहल्ले में मकान मालिक बसंत लाल के घर में रहती थीं। देर रात आग लगने की घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर खाजेकला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पटना सिटी सहायक पुलिस अधीक्षक राज किशोर सिंह ने बताया कि रेखा देवी की उनके बेटे द्वारा जलाकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने मृतका के बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया गया है। सहायक पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस मामले के सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। घटना के पीछे क्या कारण था, आग किन परिस्थितियों में लगाई गई और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और आसपास के लोगों से पूछताछ के आधार पर मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्यों के सामने आने की संभावना है। देर रात हुई इस घटना की जानकारी मिलते ही दीवान मोहल्ले में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों के बीच घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मामले से जुड़ी किसी भी जानकारी को जांच में उपलब्ध कराएं। फिलहाल आरोपी बेटा पुलिस की गिरफ्त में है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही घटना की पूरी परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी। बाइट ۔राज किशोर सिंह सहायक पुलिस अधीक्षक पटना सिटी1