श्रावण मास में स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान द्वारा निःशुल्क फलाहार वितरण *श्रावण मास में स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान द्वारा निःशुल्क फलाहार वितरण* *********************************** *राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल स्टॉल पर आकर किया उत्साह वर्धन* *********************************** *हजारों शिवभक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद* ************************************ वाराणसी। पवित्र श्रावण मास के अवसर पर स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान, वाराणसी के प्रदेश, जिला व नगर महिला प्रकोष्ठ द्वारा सोमवार को गोविन्दपुरा मोड़ पर बाबा श्री काशी विश्वनाथ जी के दर्शन-पूजन के लिए आने वाले हजारों शिवभक्तों एवं कांवड़ियों के लिए निःशुल्क फलाहार वितरण सेवा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ राष्ट्रीय चेयरमैन रवि सर्राफ द्वारा भगवान शिव के पूजन-अर्चन के साथ हुआ। इसके उपरांत श्रद्धालुओं को मिठाई बर्फी के साथ फलाहारी नमकीन श्रद्धापूर्वक वितरित की गई। कार्यक्रम स्थल पर स्टांप एवं पंजीयन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल ने इस सेवा कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए इसे मानव सेवा एवं धर्म सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। संस्थान के पदाधिकारियों ने बताया कि स्वर्गीय सरस्वती देवी व राजेन्द्र प्रसाद सर्राफ की पुण्य स्मृति में आयोजित इस सेवा का उद्देश्य श्रावण मास में बाबा श्री काशी विश्वनाथ जी की नगरी में आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा करना तथा समाज में सेवा, सहयोग एवं समर्पण की भावना को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर संस्थान के पदाधिकारियों, महिला प्रकोष्ठ की सदस्याओं एवं स्वयंसेवकों ने पूरे उत्साह के साथ सेवा कार्य में सहभागिता निभाई और श्रद्धालुओं को ससम्मान फलाहार वितरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष बेबी सेठ तथा धन्यवाद ज्ञापन नगर अध्यक्ष सुनीति सिंह ने किया। कार्यक्रम के अंत में संस्थान की महिला जिलाध्यक्ष बेबी सेठ व नगर अध्यक्ष सुनीति सिंह ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे। इस दौरान मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष किशोर सेठ "पूर्व पार्षद", सचिव संजय सिंह, प्रेमा सेठ, रंजीता सेठ, राज सेठ, अमन सेठ, मीनाक्षी वर्मा, आरती सेठ, मीनू सिंह, सीमा सिंह आदि मौजूद रहे।
श्रावण मास में स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान द्वारा निःशुल्क फलाहार वितरण *श्रावण मास में स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान द्वारा निःशुल्क फलाहार वितरण* *********************************** *राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल स्टॉल पर आकर किया उत्साह वर्धन* *********************************** *हजारों शिवभक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद* ************************************ वाराणसी। पवित्र श्रावण मास के अवसर पर स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान, वाराणसी के प्रदेश, जिला व नगर महिला प्रकोष्ठ द्वारा सोमवार को गोविन्दपुरा मोड़ पर बाबा श्री काशी विश्वनाथ जी के दर्शन-पूजन के लिए आने वाले हजारों शिवभक्तों एवं कांवड़ियों के लिए निःशुल्क फलाहार वितरण सेवा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ राष्ट्रीय चेयरमैन रवि सर्राफ द्वारा भगवान शिव के पूजन-अर्चन के साथ हुआ। इसके उपरांत श्रद्धालुओं को मिठाई
बर्फी के साथ फलाहारी नमकीन श्रद्धापूर्वक वितरित की गई। कार्यक्रम स्थल पर स्टांप एवं पंजीयन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल ने इस सेवा कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए इसे मानव सेवा एवं धर्म सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। संस्थान के पदाधिकारियों ने बताया कि स्वर्गीय सरस्वती देवी व राजेन्द्र प्रसाद सर्राफ की पुण्य स्मृति में आयोजित इस सेवा का उद्देश्य श्रावण मास में बाबा श्री काशी विश्वनाथ जी की नगरी में आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा करना तथा समाज में सेवा, सहयोग एवं समर्पण की भावना को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर संस्थान के पदाधिकारियों, महिला प्रकोष्ठ की सदस्याओं एवं स्वयंसेवकों ने
पूरे उत्साह के साथ सेवा कार्य में सहभागिता निभाई और श्रद्धालुओं को ससम्मान फलाहार वितरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष बेबी सेठ तथा धन्यवाद ज्ञापन नगर अध्यक्ष सुनीति सिंह ने किया। कार्यक्रम के अंत में संस्थान की महिला जिलाध्यक्ष बेबी सेठ व नगर अध्यक्ष सुनीति सिंह ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे। इस दौरान मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष किशोर सेठ "पूर्व पार्षद", सचिव संजय सिंह, प्रेमा सेठ, रंजीता सेठ, राज सेठ, अमन सेठ, मीनाक्षी वर्मा, आरती सेठ, मीनू सिंह, सीमा सिंह आदि मौजूद रहे।
- चौबेपुर में बिजली के खंभे में उतरे करंट से 60 वर्षीय महिला की मौत, ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप जनता न्यूज़ टीवी संवाददाता पंकज कुमार वाराणसी1
- पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा ने बताया कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है। *श्रावण मास के दृष्टिगत थाना घोरावल क्षेत्रान्तर्गत शिवद्वार मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था एवं मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है। *1
- महिला से VIP दर्शन कराने के नाम पर एक दलाल ने 4 हजार रुपए ऑनलाइन वसूला वाराणसी : काशी विश्वनाथ मंदिर की लाइन में लगी महिला से VIP दर्शन कराने के नाम पर एक दलाल ने 4 हजार रुपए ऑनलाइन वसूल लिए। पुलिस ने कर्नाटक की महिला को 4 हजार रुपए वापस दिलाए और मुफ्त दर्शन करवाए।1
- समरसता का कलश लेकर निकली वंदन यात्रा, गांव-गांव पहुंचेगा गुरु रविदास का संदेश समरसता का कलश लेकर निकली वंदन यात्रा, गांव-गांव पहुंचेगा गुरु रविदास का संदेश वाराणसी। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की पावन जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर की पवित्र माटी से भरे कलश के साथ सोमवार को वंदन यात्रा का शुभारंभ भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय, रोहनिया से हुआ। भाजपा जिलाध्यक्ष रामशकल पटेल ने पूजा-अर्चना के बाद हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। यात्रा का उद्देश्य गुरु रविदास जी के समरसता, समानता और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। यात्रा राजातालाब मंडल के भीमचंडी, भिखारीपुर, चंदापुर, सिंगही और मिल्कीपुर गांव पहुंची, जहां कलश पूजन और स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि गुरु रविदास जी की शिक्षाएं सामाजिक भेदभाव मिटाकर एकता और सद्भाव का संदेश देती हैं। यात्रा के दौरान ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर कलश का स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा के जिला एवं मंडल पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।1
- वाराणसी के कोरौता गाँव की हरिजन बस्ती में गैस चोरी का वीडियो वाराणसी के कोरौता गाँव की हरिजन बस्ती स्थित अंबेडकर पार्क के पास कथित गैस चोरी की शिकायत सामने आई है। स्थानीय लोगों ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित विभाग और पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई की जानी चाहिए। यदि आपके पास इस घटना का वीडियो या अन्य साक्ष्य है, तो उसे संबंधित गैस कंपनी और पुलिस को उपलब्ध कराना उचित होगा। गैस लाइन से अवैध छेड़छाड़ अत्यंत खतरनाक हो सकती है और इससे बड़े हादसे का खतरा रहता है।1
- महमदपुर जमालपुर में लटकते 11 हजार वोल्ट के तारों से ख़तरा, ग्रामीणों ने किया जोरदार प्रदर्शन जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली चहनिया विकास खंड क्षेत्र के महमदपुर जमालपुर गांव में आबादी और ग्रामीणों के मकानों के ऊपर से गुजरी 11,000 वोल्ट की हाई-टेंशन बिजली की लाइन ग्रामीणों के लिए सिरदर्द बन चुकी है। जर्जर और झूलते लोहे के तारों से हर समय किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है। अधिकारियों की उपेक्षा से आक्रोषित ग्रामीणों ने गांव में ही एकत्रित होकर बिजली निगम के ख़िलाफ़ जोरदार प्रदर्शन किया और जल्द से जल्द तार हटाने की मांग की। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि वे वर्षों से विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों से इस खतरनाक लाइन को हटाने की गुहार लगा रहे हैं। शिकायत करने पर हर बार अधिकारियों की तरफ से केवल आश्वासन मिलता है कि तारों को कस दिया जाएगा या बदल दिया जाएगा, लेकिन समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया। वर्तमान में स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि 11 हजार वोल्ट के तार काफी नीचे लटक आए हैं, जिससे छतों पर जाने वाले लोगों और बच्चों की जान पर हमेशा खतरा मंडराता रहता है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शासन-प्रशासन और बिजली विभाग ने जल्द से जल्द इन हाई-वोल्टेज तारों को यहां से स्थानांतरित नहीं किया, तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी बिजली निगम की होगी। इस दौरान प्रदर्शन में मुख्य रूप से रामजस यादव, रामसेवक,सौरभ, अशोक, बंशु,सुदामा, केवली देवी, निर्मला, आशा,शारदा, बिंदु, त्रिभुवन, राहुल, राजाराम समेत दर्जनों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।1
- अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन *“श्री नवीन अरोरा”* महोदय द्वारा जनपद आगमन पर पुलिस उपमहानिरीक्षक, विंध्याचल परिक्षेत्र, मीरजापुर *“श्रीमती पूनम”* एवं पुलिस अधीक्षक भदोही *श्री अभिनव त्यागी* व अपर पुलिस अधीक्षक भदोही *श्री शुभम अग्रवाल* तथा समस्त क्षेत्राधिकारीगण एवं थाना प्रभारी के साथ कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया गया। अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन *“श्री नवीन अरोरा”* महोदय द्वारा जनपद आगमन पर पुलिस उपमहानिरीक्षक, विंध्याचल परिक्षेत्र, मीरजापुर *“श्रीमती पूनम”* एवं पुलिस अधीक्षक भदोही *श्री अभिनव त्यागी* व अपर पुलिस अधीक्षक भदोही *श्री शुभम अग्रवाल* तथा समस्त क्षेत्राधिकारीगण एवं थाना प्रभारी के साथ कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया गया। महोदय द्वारा सावन (श्रावण) का महीना शुरू होने पर प्रयागराज आने वाले श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था देखने के लिए जनपद के कावड़ मार्ग का विशेष निरीक्षण दौरा किया गया। इस दौरान तैनात पुलिस बल की सतर्कता जांची गई ताकि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो, और शिविरों में भोजन, पानी, चिकित्सा, लाइट तथा रोड क्लीयरेंस जैसी सुविधाओं का जायजा लिया गया। आपात स्थिति के लिए फायर सर्विस, एम्बुलेंस और क्रेन की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। महोदय के ज्ञानपुर स्थित पुलिस लाइन आगमन पर पुलिस गार्द द्वारा सलामी दी गई। सलामी के पश्चात एडीजी महोदय ने पुलिस लाइन का विस्तृत निरीक्षण किया, जहां उन्होंने कानून-व्यवस्था और पुलिस कर्मियों की सुविधाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। जिले के समस्त क्षेत्राधिकारियों , थाना प्रभारियों और शाखा प्रभारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की गई, जिसमें *श्री अभिनव त्यागी,* पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा श्रावण मेले की व्यवस्थाओं और क्राइम कंट्रोल पर दो प्रेजेंटेशन दिए गए। उत्तर प्रदेश शासन, माननीय मुख्यमंत्री जी एवं श्रीमान पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश की प्राथमिकताओं के आधार पर प्रगति की समीक्षा की गई, जिसमें महिला एवं बाल अपराध को रोकने की रणनीति पर विशेष चर्चा हुई। *बैठक में शासन एवं पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।* बैठक के दौरान कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित संपन्न कराने हेतु सुरक्षा व्यवस्था, रूट डायवर्जन, यातायात प्रबंधन, संवेदनशील एवं भीड़-भाड़ वाले स्थलों व घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, ड्रोन कैमरों के प्रभावी उपयोग, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग, अफवाहों पर त्वरित कार्रवाई तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कांवड़ यात्रा मार्गों पर नियमित भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का निरंतर निरीक्षण किया जाए तथा स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं। श्रावण मास व कावड़ यात्रा के दृष्टिगत परिक्षेत्र के जनपदों में स्थित समस्त धार्मिक स्थलों व गंगा घाटों पर कराए गए समुचित पुलिस प्रबंध के बारे में महत्वपूर्ण निर्देश दिये। कांवड़ यात्रा को शांति,सुरक्षा और समर्पण के साथ सफल बनाना हमारी प्राथमिकता है। श्रद्धालुओं को सहयोग देना हमारा कर्तव्य है। समीक्षा बैठक में सत्यापन अभियान, हिस्ट्रीशीटरों एवं सक्रिय अपराधियों की निगरानी, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, बीट पुलिसिंग, लंबित विवेचनाओं के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, CCTNS पोर्टल पर लंबित प्रविष्टियों, ई-साक्ष्य (e-Sakshya) एवं ई-समन (e-Summon) प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन की भी समीक्षा की गई। निर्देशित किया गया कि सभी विवेचनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा प्रत्येक प्रकरण में तकनीकी साक्ष्यों का अधिकतम उपयोग किया जाए। इसके अतिरिक्त महिला सुरक्षा एवं मिशन शक्ति अभियान, साइबर अपराधों की रोकथाम, ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों में त्वरित कार्रवाई, Zero Fatality District अभियान, Reducing Traffic Congestion (RTC), सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु प्रभावी यातायात प्रबंधन, अवैध शराब, मादक पदार्थों की तस्करी, गौ-तस्करी तथा अन्य संगठित अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियानों की भी समीक्षा की गई। सभी अधिकारियों को अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। महोदय द्वारा बताया गया कि जनसामान्य की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि थाना स्तर पर आने वाले प्रत्येक फरियादी के साथ संवेदनशील व्यवहार किया जाए तथा प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही कानून-व्यवस्था से संबंधित किसी भी स्थिति पर त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के निर्देश दिए गए।1
- बिजली के पोल में उतरा करंट बना काल, वृद्धा ने मौके पर तोड़ा दम1