logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

महमदपुर जमालपुर में लटकते 11 हजार वोल्ट के तारों से ख़तरा, ग्रामीणों ने किया जोरदार प्रदर्शन जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली चहनिया विकास खंड क्षेत्र के महमदपुर जमालपुर गांव में आबादी और ग्रामीणों के मकानों के ऊपर से गुजरी 11,000 वोल्ट की हाई-टेंशन बिजली की लाइन ग्रामीणों के लिए सिरदर्द बन चुकी है। जर्जर और झूलते लोहे के तारों से हर समय किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है। अधिकारियों की उपेक्षा से आक्रोषित ग्रामीणों ने गांव में ही एकत्रित होकर बिजली निगम के ख़िलाफ़ जोरदार प्रदर्शन किया और जल्द से जल्द तार हटाने की मांग की। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि वे वर्षों से विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों से इस खतरनाक लाइन को हटाने की गुहार लगा रहे हैं। शिकायत करने पर हर बार अधिकारियों की तरफ से केवल आश्वासन मिलता है कि तारों को कस दिया जाएगा या बदल दिया जाएगा, लेकिन समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया। वर्तमान में स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि 11 हजार वोल्ट के तार काफी नीचे लटक आए हैं, जिससे छतों पर जाने वाले लोगों और बच्चों की जान पर हमेशा खतरा मंडराता रहता है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शासन-प्रशासन और बिजली विभाग ने जल्द से जल्द इन हाई-वोल्टेज तारों को यहां से स्थानांतरित नहीं किया, तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी बिजली निगम की होगी। इस दौरान प्रदर्शन में मुख्य रूप से रामजस यादव, रामसेवक,सौरभ, अशोक, बंशु,सुदामा, केवली देवी, निर्मला, आशा,शारदा, बिंदु, त्रिभुवन, राहुल, राजाराम समेत दर्जनों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

6 hrs ago
user_जनता न्यूज टीवी
जनता न्यूज टीवी
TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago

महमदपुर जमालपुर में लटकते 11 हजार वोल्ट के तारों से ख़तरा, ग्रामीणों ने किया जोरदार प्रदर्शन जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली चहनिया विकास खंड क्षेत्र के महमदपुर जमालपुर गांव में आबादी और ग्रामीणों के मकानों के ऊपर से गुजरी 11,000 वोल्ट की हाई-टेंशन बिजली की लाइन ग्रामीणों के लिए सिरदर्द बन चुकी है। जर्जर और झूलते लोहे के तारों से हर समय किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है। अधिकारियों की उपेक्षा से आक्रोषित ग्रामीणों ने गांव में ही एकत्रित होकर बिजली निगम के ख़िलाफ़ जोरदार प्रदर्शन किया और जल्द से जल्द तार हटाने की मांग की। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि वे वर्षों से विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों से इस खतरनाक लाइन को हटाने की गुहार लगा रहे हैं। शिकायत करने पर हर बार अधिकारियों की तरफ से केवल आश्वासन मिलता है कि तारों को कस दिया जाएगा या बदल दिया जाएगा, लेकिन समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया। वर्तमान में स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि 11 हजार वोल्ट के तार काफी नीचे लटक आए हैं, जिससे छतों पर जाने वाले लोगों और बच्चों की जान पर हमेशा खतरा मंडराता रहता है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शासन-प्रशासन और बिजली विभाग ने जल्द से जल्द इन हाई-वोल्टेज तारों को यहां से स्थानांतरित नहीं किया, तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी बिजली निगम की होगी। इस दौरान प्रदर्शन में मुख्य रूप से रामजस यादव, रामसेवक,सौरभ, अशोक, बंशु,सुदामा, केवली देवी, निर्मला, आशा,शारदा, बिंदु, त्रिभुवन, राहुल, राजाराम समेत दर्जनों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • दतिया की जीत पर मैहर में कांग्रेस का विजय उत्सव घंटाघर चौक पर आतिशबाजी मिठाई बांटकर मनाई खुशी आप देख रहे हैं न्यूज टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट मैहर:दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की शानदार जीत पर जिला कांग्रेस कमेटी,मैहर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्थानीय घंटाघर चौक पर विजय उत्सव मनाया।इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी और आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया।कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के समर्थन में नारे लगाते हुए इस जीत को पार्टी के संघर्ष, संगठन की मेहनत और जनता के विश्वास की जीत बताया।नेताओं ने कहा कि दतिया उपचुनाव का परिणाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए नई ऊर्जा लेकर आया है।यह जीत साबित करती है कि जनता के मुद्दों को लेकर कांग्रेस का संघर्ष लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जनहित के मुद्दों को लेकर आगे भी पूरी मजबूती के साथ जनता के बीच संघर्ष करते रहेंगे।विजय उत्सव में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस के पदाधिकारी तथा विभिन्न कांग्रेस संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    1
    दतिया की जीत पर मैहर में कांग्रेस का विजय उत्सव घंटाघर चौक पर आतिशबाजी मिठाई बांटकर मनाई खुशी
आप देख रहे हैं न्यूज टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट 
मैहर:दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की शानदार जीत पर जिला कांग्रेस कमेटी,मैहर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्थानीय घंटाघर चौक पर विजय उत्सव मनाया।इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी और आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया।कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के समर्थन में नारे लगाते हुए इस जीत को पार्टी के संघर्ष, संगठन की मेहनत और जनता के विश्वास की जीत बताया।नेताओं ने कहा कि दतिया उपचुनाव का परिणाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए नई ऊर्जा लेकर आया है।यह जीत साबित करती है कि जनता के मुद्दों को लेकर कांग्रेस का संघर्ष लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जनहित के मुद्दों को लेकर आगे भी पूरी मजबूती के साथ जनता के बीच संघर्ष करते रहेंगे।विजय उत्सव में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस के पदाधिकारी तथा विभिन्न कांग्रेस संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_NEWS 2 INDIA
    NEWS 2 INDIA
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सावन के पहले सोमवार को मार्कंडेय महादेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब
    1
    सावन के पहले सोमवार को मार्कंडेय महादेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब
    user_Laik AFTAB
    Laik AFTAB
    Grain Trader सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा ने बताया कि *थाना बभनी, एसओजी, थाना म्योरपुर एवं थाना दुद्धी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ₹25,000 के इनामी बदमाश को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लूटे गए सम्पूर्ण आभूषण (कुल कीमत ₹62,22,500), अवैध तमंचा एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल की बरामदगी
    1
    सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा ने बताया कि
*थाना बभनी, एसओजी, थाना म्योरपुर एवं थाना दुद्धी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ₹25,000 के इनामी बदमाश को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लूटे गए सम्पूर्ण आभूषण (कुल कीमत ₹62,22,500), अवैध तमंचा एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल की बरामदगी
    user_HAQIQAT KI JUNG NEWS
    HAQIQAT KI JUNG NEWS
    Local News Reporter सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • श्रावण मास में स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान द्वारा निःशुल्क फलाहार वितरण *श्रावण मास में स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान द्वारा निःशुल्क फलाहार वितरण* *********************************** *राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल स्टॉल पर आकर किया उत्साह वर्धन* *********************************** *हजारों शिवभक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद* ************************************ वाराणसी। पवित्र श्रावण मास के अवसर पर स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान, वाराणसी के प्रदेश, जिला व नगर महिला प्रकोष्ठ द्वारा सोमवार को गोविन्दपुरा मोड़ पर बाबा श्री काशी विश्वनाथ जी के दर्शन-पूजन के लिए आने वाले हजारों शिवभक्तों एवं कांवड़ियों के लिए निःशुल्क फलाहार वितरण सेवा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ राष्ट्रीय चेयरमैन रवि सर्राफ द्वारा भगवान शिव के पूजन-अर्चन के साथ हुआ। इसके उपरांत श्रद्धालुओं को मिठाई बर्फी के साथ फलाहारी नमकीन श्रद्धापूर्वक वितरित की गई। कार्यक्रम स्थल पर स्टांप एवं पंजीयन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल ने इस सेवा कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए इसे मानव सेवा एवं धर्म सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। संस्थान के पदाधिकारियों ने बताया कि स्वर्गीय सरस्वती देवी व राजेन्द्र प्रसाद सर्राफ की पुण्य स्मृति में आयोजित इस सेवा का उद्देश्य श्रावण मास में बाबा श्री काशी विश्वनाथ जी की नगरी में आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा करना तथा समाज में सेवा, सहयोग एवं समर्पण की भावना को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर संस्थान के पदाधिकारियों, महिला प्रकोष्ठ की सदस्याओं एवं स्वयंसेवकों ने पूरे उत्साह के साथ सेवा कार्य में सहभागिता निभाई और श्रद्धालुओं को ससम्मान फलाहार वितरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष बेबी सेठ तथा धन्यवाद ज्ञापन नगर अध्यक्ष सुनीति सिंह ने किया। कार्यक्रम के अंत में संस्थान की महिला जिलाध्यक्ष बेबी सेठ व नगर अध्यक्ष सुनीति सिंह ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे। इस दौरान मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष किशोर सेठ "पूर्व पार्षद", सचिव संजय सिंह, प्रेमा सेठ, रंजीता सेठ, राज सेठ, अमन सेठ, मीनाक्षी वर्मा, आरती सेठ, मीनू सिंह, सीमा सिंह आदि मौजूद रहे।
    3
    श्रावण मास में स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान द्वारा निःशुल्क फलाहार वितरण
*श्रावण मास में स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान द्वारा निःशुल्क फलाहार वितरण*
***********************************
*राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल स्टॉल पर आकर किया उत्साह वर्धन*
***********************************
*हजारों शिवभक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद*
************************************
वाराणसी। पवित्र श्रावण मास के अवसर पर स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान, वाराणसी के प्रदेश, जिला व नगर महिला प्रकोष्ठ द्वारा सोमवार को गोविन्दपुरा मोड़ पर बाबा श्री काशी विश्वनाथ जी के दर्शन-पूजन के लिए आने वाले हजारों शिवभक्तों एवं कांवड़ियों के लिए निःशुल्क फलाहार वितरण सेवा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ राष्ट्रीय चेयरमैन रवि सर्राफ द्वारा भगवान शिव के पूजन-अर्चन के साथ हुआ। इसके उपरांत श्रद्धालुओं को मिठाई बर्फी के साथ फलाहारी नमकीन श्रद्धापूर्वक वितरित की गई। 
कार्यक्रम स्थल पर स्टांप एवं पंजीयन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल ने इस सेवा कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए इसे मानव सेवा एवं धर्म सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।
संस्थान के पदाधिकारियों ने बताया कि स्वर्गीय सरस्वती देवी व राजेन्द्र प्रसाद सर्राफ की पुण्य स्मृति में आयोजित इस सेवा का उद्देश्य श्रावण मास में बाबा श्री काशी विश्वनाथ जी की नगरी में आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा करना तथा समाज में सेवा, सहयोग एवं समर्पण की भावना को बढ़ावा देना है।
इस अवसर पर संस्थान के पदाधिकारियों, महिला प्रकोष्ठ की सदस्याओं एवं स्वयंसेवकों ने पूरे उत्साह के साथ सेवा कार्य में सहभागिता निभाई और श्रद्धालुओं को ससम्मान फलाहार वितरित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष बेबी सेठ तथा धन्यवाद ज्ञापन नगर अध्यक्ष सुनीति सिंह ने किया।
कार्यक्रम के अंत में संस्थान की महिला जिलाध्यक्ष बेबी सेठ व नगर अध्यक्ष सुनीति सिंह ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।
इस दौरान मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष किशोर सेठ "पूर्व पार्षद", सचिव संजय सिंह, प्रेमा सेठ, रंजीता सेठ, राज सेठ, अमन सेठ, मीनाक्षी वर्मा, आरती सेठ, मीनू सिंह, सीमा सिंह आदि मौजूद रहे।
    user_राजेन्द्र प्रसाद जायसवाल, वरिष्ठ पत्रकार
    राजेन्द्र प्रसाद जायसवाल, वरिष्ठ पत्रकार
    Journalist सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश: पत्रकारों को बड़ी राहत, अब सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज आप देख रहे हैं न्यूज टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट प्रयागराज, 02 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने प्रयागराज के पत्रकारों को बड़ी राहत दी है। डिप्टी सीएम ने निर्देश दिए हैं कि अब प्रयागराज के सभी सरकारी अस्पतालों में पत्रकारों और उनके परिवार का मुफ्त इलाज किया जाएगा। इसके लिए अस्पतालों में पत्रकारों के लिए अलग काउंटर खोलने के आदेश भी दिए गए हैं, ताकि उन्हें इलाज के लिए लंबी लाइन में न लगना पड़े। बृजेश पाठक ने SRN अस्पताल के प्रिंसिपल और जिले के सीएमओ को पत्रकारों की स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के स्वास्थ्य सवाजा का प्रायामकता दन क निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकार दिन-रात जनता की आवाज उठाते हैं। ऐसे में उनकी स्वास्थ्य सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है। पत्रकारों ने डिप्टी सीएम के इस फैसले का स्वागत किया है और इसे ऐतिहासिक कदम बताया है।
    1
    उत्तर प्रदेश: पत्रकारों को बड़ी राहत, अब सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज
आप देख रहे हैं न्यूज टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट
प्रयागराज, 02 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने प्रयागराज के पत्रकारों को बड़ी राहत दी है। डिप्टी सीएम ने निर्देश दिए हैं कि अब प्रयागराज के सभी सरकारी अस्पतालों में पत्रकारों और उनके परिवार का मुफ्त इलाज किया जाएगा। इसके लिए अस्पतालों में पत्रकारों के लिए अलग काउंटर खोलने के आदेश भी दिए गए हैं, ताकि उन्हें इलाज के लिए लंबी लाइन में न लगना पड़े। बृजेश पाठक ने SRN अस्पताल के प्रिंसिपल और जिले के सीएमओ को पत्रकारों की स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के स्वास्थ्य सवाजा का प्रायामकता दन क निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकार दिन-रात जनता की आवाज उठाते हैं। ऐसे में उनकी स्वास्थ्य सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है। पत्रकारों ने डिप्टी सीएम के इस फैसले का स्वागत किया है और इसे ऐतिहासिक कदम बताया है।
    user_NEWS 2 INDIA (NTI)
    NEWS 2 INDIA (NTI)
    Court reporter सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • दशाश्वमेध थाना क्षेत्र में राजेंद्र प्रसाद घाट पर गुंडा टैक्स न देने पर,दुकानदार के साथ मारपीट , एवं दुकान पलट दिया गया, शिकायत करने पर कोई सुनवाई नहीं वाराणसी दशाश्वमेध राजेंद्र प्रसाद घाट,पर गुंडा टैक्स न देने पर,दुकानदार के साथ मारपीट , एवं दुकान पलट दिया गया, शिकायत करने पर कोई सुनवाई नहीं,कविता केवट राजेन्द्र प्रसाद घाट पर विगत तीन पीढ़ी से माल फूल पूजा सामान की दुकान लगती है रोज की भांति आज भी दुकान लगी थी दुकान पर बैठी थी कि अचानक लगभग 5 बजे साम को शिवांशु व शुभम और उसकी माँ सीता दुकान पर चढ़ गए और कविता केवट के साथ मार पीट करने लगे मा बहन की भद्दी भद्दी गालियां देने लगे,जब कविता केवट ने विरोध किया तो शिवम ने छाती पर हाथ लगाकर दुपट्टा खींच कर फेंक दिया, इतने में सीता ने कविता केवट के दुकान का सारा सामान तोड़ फोड़ कर गिरा दिया उक्त शुभम ने थप्पड़ थप्पड़ मारते हुवे सीने पर कस कर हाथ मार कर कपड़ा खींच दिया सीने के पास का कपड़ा फट गया। जिससे आम जनमानस में सबके सामने लगभग निर्वस्त्र हो गई जब आस पास के लोगों ने शोर मचाया तो उपरोक्त लोग छोड़ कर भाग गए और जाते जाते जान से मारने की धमकी दी प्रार्थना पत्र देने पर भी थाने से कोई कार्रवाई नहीं हुई।
    2
    दशाश्वमेध थाना क्षेत्र में राजेंद्र प्रसाद घाट पर गुंडा टैक्स न देने पर,दुकानदार के साथ मारपीट , एवं दुकान पलट दिया गया, शिकायत करने पर कोई सुनवाई नहीं
वाराणसी दशाश्वमेध राजेंद्र प्रसाद घाट,पर गुंडा टैक्स न देने पर,दुकानदार के साथ मारपीट , एवं दुकान पलट दिया गया, शिकायत करने पर कोई सुनवाई नहीं,कविता केवट राजेन्द्र प्रसाद घाट पर विगत तीन पीढ़ी से माल फूल पूजा सामान की दुकान लगती है रोज की भांति आज भी दुकान लगी थी दुकान पर बैठी थी कि अचानक लगभग  5 बजे  साम को शिवांशु व शुभम और उसकी माँ सीता दुकान पर चढ़ गए और कविता केवट के साथ मार पीट करने लगे मा बहन की भद्दी भद्दी गालियां देने लगे,जब कविता केवट ने विरोध किया तो शिवम ने छाती पर हाथ लगाकर दुपट्टा खींच कर फेंक दिया, इतने में सीता ने कविता केवट के दुकान का सारा सामान तोड़ फोड़ कर गिरा दिया उक्त शुभम ने थप्पड़ थप्पड़ मारते हुवे सीने पर कस कर हाथ मार कर कपड़ा खींच दिया सीने के पास का कपड़ा फट गया। जिससे आम जनमानस में सबके सामने लगभग निर्वस्त्र हो गई  जब आस पास के लोगों ने शोर मचाया तो उपरोक्त लोग छोड़ कर भाग गए और जाते जाते जान से मारने की धमकी दी प्रार्थना पत्र देने पर भी थाने से कोई कार्रवाई नहीं हुई।
    user_Deepak Sahani
    Deepak Sahani
    सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    13 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.