Shuru
Apke Nagar Ki App…
झारखंड हाईकोर्ट के दो अहम फैसलों ने जमीन विवादों पर एक बड़ा कानूनी संदेश दिया है। इसके तहत चतरा भूमि फर्जीवाड़ा मामले में CO समेत 10 लोगों पर FIR दर्ज करने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया है कि सिर्फ म्यूटेशन, जमाबंदी या लगान रसीद होने मात्र से जमीन का मालिकाना हक साबित नहीं होता है।
पंकज प्रसून
झारखंड हाईकोर्ट के दो अहम फैसलों ने जमीन विवादों पर एक बड़ा कानूनी संदेश दिया है। इसके तहत चतरा भूमि फर्जीवाड़ा मामले में CO समेत 10 लोगों पर FIR दर्ज करने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया है कि सिर्फ म्यूटेशन, जमाबंदी या लगान रसीद होने मात्र से जमीन का मालिकाना हक साबित नहीं होता है।
More news from झारखंड and nearby areas
- झारखंड हाईकोर्ट के दो अहम फैसलों ने जमीन विवादों पर एक बड़ा कानूनी संदेश दिया है। इसके तहत चतरा भूमि फर्जीवाड़ा मामले में CO समेत 10 लोगों पर FIR दर्ज करने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया है कि सिर्फ म्यूटेशन, जमाबंदी या लगान रसीद होने मात्र से जमीन का मालिकाना हक साबित नहीं होता है।1
- लातेहार के सदर थाना क्षेत्र में नवोदय विद्यालय रोड स्थित कस्तूरबा स्कूल के पास वज्रपात की चपेट में आने से दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस भीषण हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया है। मृतकों की पहचान धर्मपुर निवासी पीयूष कुमार (पिता दीपक प्रसाद) और चंदनडीह निवासी पवन साहू (पिता उमेश प्रसाद गुप्ता, मूल निवासी रांची रामगढ़ ब्यांग) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि पीयूष कुमार और पवन साहू मोटरसाइकिल से नवोदय रोड की तरफ किसी काम से जा रहे थे, तभी अचानक तेज बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए दोनों महुआ के पेड़ के पास खड़े हो गए, लेकिन इसी दौरान आसमानी बिजली कड़की और सीधे पेड़ पर गिरी। इस वज्रपात के कारण मृतक का मोबाइल भी ब्लास्ट होकर पूरी तरह टूट गया। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर लातेहार के प्रभारी थाना प्रभारी रमाकांत गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर लातेहार सदर हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।1
- लातेहार के स्टेशन रोड में राजू उरांव द्वारा स्वास्तिक अमृतुलय व फास्ट फूड शॉप की शुरुआत की गई है।1
- लातेहार जिले के ग्राम गुर्गु चला टोंका में 16 जुलाई 2026, गुरुवार को पारंपरिक झंडा बदली का कार्यक्रम धूमधाम और विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। इस धार्मिक आयोजन की शुरुआत धर्म गुरु श्री भगेस्वर भगत द्वारा विशेष पूजा-पाठ कराकर की गई। इस पावन अवसर पर दस पदहा राजा नरेश उरांव विशेष रूप से उपस्थित रहे। ग्राम के धार्मिक अगुआ श्री सुनेशरा उरांव, उपेंद्र उरांव, अशोक उरांव और नंदेव उरांव ने पूरे कार्यक्रम का संचालन किया। इस पारंपरिक उत्सव में सामाजिक कार्यकर्ता सकलदेव उरांव, संतोष उरांव, सुरजदेव उरांव और शंकर उरांव सहित बड़ी संख्या में आदिवासी ग्रामीण शामिल हुए। सभी ने मिलकर परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ झंडा बदली की और गांव की सुख-शांति व समृद्धि की कामना की। ग्रामीणों ने बताया कि झंडा बदली आदिवासी समाज की एक बेहद महत्वपूर्ण धार्मिक परंपरा है। इसके माध्यम से नई फसल और गांव की रक्षा के लिए प्रार्थना की जाती है। यह पूरा धार्मिक आयोजन अत्यंत शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।1
- चतरा के प्रतापपुर-कौरा मुख्य मार्ग पर सतबहिनी आंगनबाड़ी केंद्र के समीप सड़क पर बना गहरा गड्ढा राहगीरों और वाहन चालक के लिए गंभीर खतरा बन गया है। इस मार्ग से प्रतिदिन दोपहिया, चारपहिया सहित भारी वाहनों का भारी आवागमन होता है, लेकिन सड़क के बीचों-बीच बने इस जानलेवा गड्ढे की मरम्मत के लिए अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया है। बारिश के मौसम में इस गड्ढे में पानी भर जाने के कारण इसकी गहराई का अंदाजा लगाना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में वाहन चालक अनजाने में इस गड्ढे में उतर जाते हैं, जिससे कभी भी कोई बड़ा सड़क हादसा हो सकता है। विशेष रूप से रात के समय और तेज बारिश के दौरान यहां दुर्घटना की आशंका और ज्यादा बढ़ जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार इस समस्या की ओर संबंधित विभाग का ध्यान आकृष्ट कराया गया है, लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से अविलंब गड्ढे की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना से पहले इस समस्या का स्थायी समाधान हो सके।1
- चतरा में टाइगर जयराम महतो के बयान का समर्थन करते हुए कहा गया है कि उन्होंने बिल्कुल सही बात कही है। देश के विकास के लिए अंगूठा छाप नेताओं की नहीं, बल्कि पढ़े-लिखे नेताओं की जरूरत है और तभी देश विकसित हो सकेगा।1
- लातेहार के पंडित दीनदयाल उपाध्याय टाउन हॉल में आगामी 19 जुलाई को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की ओर से जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में राजद के लातेहार जिलाध्यक्ष राम प्रवेश यादव ने जिला कार्यालय में आयोजित एक प्रेसवार्ता के दौरान जानकारी साझा की। इस सम्मेलन में पार्टी के मंत्री, पूर्व मंत्री, विधायक और जिले के सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्ष व पदाधिकारियों समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य संगठन को और अधिक मजबूत बनाना तथा आगामी रणनीति तैयार करना है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि सम्मेलन के दौरान जिले में ओबीसी आरक्षण शून्य होने, बढ़ते जमीन विवाद समेत विभिन्न जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। इसके अलावा, संगठन के विस्तार और कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।1
- झारखंड के लातेहार में चंदवा एनएच 75 रांची-डालटेनगंज मुख्य मार्ग पर गुरुवार की सुबह करीब 7:30 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जहां तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि लातेहार की ओर जा रहा मिनी ट्रक (पंजीकरण संख्या JH13E-0394) अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसके नीचे दोनों बाइक सवार युवक दब गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत ट्रक के नीचे दबे युवकों की जान बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे उन्हें नहीं बचा सके। दुर्घटना की सूचना मिलते ही चंदवा थाना प्रभारी ने गश्ती दल और भारी वाहन उठाने वाले हाइड्रा को तुरंत घटनास्थल पर भेजा। हाइड्रा की मदद से दुर्घटनाग्रस्त मिनी ट्रक को हटाने के बाद दोनों युवकों को तुरंत चंदवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान खलारी निवासी टिंकू भुइया और सलगी कुडू निवासी मिथुन भुइयां के रूप में हुई है। चंदवा पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेज दिया है।3