logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पुलिया के ऊपर बह रहा पानी, नदी का रौद्र रूप देख ग्रामीणों में चिंता हरदा/खिरकिया क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के चलते नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। सुंदर पानी नदी में जलस्तर बढ़ने से पुलिया के ऊपर से पानी बहने लगा है। पुलिया के ऊपर पानी आने से आवागमन प्रभावित होने की स्थिति बन गई है। नदी में तेज बहाव और पुलिया के ऊपर से बहते पानी का नजारा देखने के लिए लोगों की भीड़ भी पहुंच रही है। वहीं, स्थानीय लोगों में किसी अनहोनी की आशंका को लेकर चिंता बनी हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पुलिया पर सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी बढ़ाने की मांग की है। प्रशासन द्वारा लोगों से अपील की गई है कि तेज बहाव वाले स्थानों और पुलिया के ऊपर से बह रहे पानी को पार करने का जोखिम न उठाएं तथा सुरक्षित स्थानों पर ही रहें।

21 hrs ago
user_Ramkishan Thakre
Ramkishan Thakre
Car Service हरदा, हरदा, मध्य प्रदेश•
21 hrs ago

पुलिया के ऊपर बह रहा पानी, नदी का रौद्र रूप देख ग्रामीणों में चिंता हरदा/खिरकिया क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के चलते नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। सुंदर पानी नदी में जलस्तर बढ़ने से पुलिया के ऊपर से पानी बहने लगा है। पुलिया के ऊपर पानी आने से आवागमन प्रभावित होने की स्थिति बन गई है। नदी में तेज बहाव और पुलिया के ऊपर से बहते पानी का नजारा देखने के लिए लोगों की भीड़ भी पहुंच रही है। वहीं, स्थानीय लोगों में किसी अनहोनी की आशंका को लेकर चिंता बनी हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पुलिया पर सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी बढ़ाने की मांग की है। प्रशासन द्वारा लोगों से अपील की गई है कि तेज बहाव वाले स्थानों और पुलिया के ऊपर से बह रहे पानी को पार करने का जोखिम न उठाएं तथा सुरक्षित स्थानों पर ही रहें।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • OTP साझा करते ही खाते से कटे ₹6,200, साइबर हेल्पलाइन 1930 ने बचाई ठगी की रकम | पार्सल डिलीवरी के नाम पर साइबर ठगों ने बनाया निशाना, शिकायत मिलते ही पुलिस ने कराई राशि होल्ड; गिरोह के नेटवर्क की जांच जारी खंडवा जिले में साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों के बीच हरसूद विधानसभा क्षेत्र के रोशनी क्षेत्र से सामने आया एक मामला एक बार फिर नागरिकों को ऑनलाइन लेन-देन के दौरान सतर्क रहने की सीख देता है। पार्सल डिलीवरी के नाम पर किए गए एक फोन कॉल के बाद एक व्यक्ति से OTP साझा करवाकर उसके बैंक खाते से करीब 6,200 रुपये निकाल लिए गए। हालांकि पीड़ित ने घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी, जिसके बाद साइबर हेल्पलाइन 1930 के माध्यम से कार्रवाई करते हुए ठगी की राशि को होल्ड कराया गया। पार्सल डिलीवरी के नाम पर शुरू हुआ ठगी का खेल जानकारी के अनुसार रोशनी निवासी मेहबूब खान को रविवार दोपहर करीब 3:30 बजे मोबाइल फोन पर कॉल आया। कॉल करने वाले ने पार्सल डिलीवरी से संबंधित जानकारी देते हुए ऐसा माहौल बनाया कि पीड़ित को बातचीत सामान्य और भरोसेमंद लगी। कॉलर ने कथित तौर पर पैन कार्ड से जुड़े पार्सल की डिलीवरी की बात कही। इसके बाद डिलीवरी प्रक्रिया पूरी करने के नाम पर OTP मांगा गया। विश्वास में आकर मेहबूब खान ने OTP साझा कर दिया। यही गलती उनके बैंक खाते पर भारी पड़ गई। ऑटो में डीजल भरवाने पहुंचे तो हुआ खुलासा OTP साझा करने के कुछ समय बाद मेहबूब खान आशापुर क्षेत्र में ऑटो में डीजल भरवाने पहुंचे। जब उन्होंने 320 रुपये का भुगतान करने का प्रयास किया तो खाते में पर्याप्त राशि नहीं होने की जानकारी सामने आई। इसके बाद बैंक खाते की जानकारी जांचने पर पता चला कि खाते में मौजूद करीब 6,200 रुपये साइबर ठगों द्वारा निकाल लिए गए हैं। मामले की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने बिना समय गंवाए रोशनी चौकी पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी। समय पर शिकायत से बची ठगी की रकम पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। साइबर फ्रॉड के मामलों में शुरुआती समय बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते खाते से निकाली गई राशि को समय रहते होल्ड कराया जा सका। अगले दिन पीड़ित को संदेश प्राप्त हुआ कि उसके खाते से निकाली गई राशि होल्ड कर दी गई है। इस कार्रवाई से पीड़ित को बड़ी राहत मिली और ठगी की रकम वापस मिलने की उम्मीद बनी है। पुलिस कर रही साइबर गिरोह की तलाश मामले में पुलिस की जांच अभी जारी है। जांच का प्रमुख उद्देश्य ठगी में शामिल आरोपियों तक पहुंचना और उनके पूरे नेटवर्क का पता लगाना है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि ठगी के लिए इस्तेमाल किए गए फर्जी दस्तावेज, पासबुक, एटीएम कार्ड और अन्य संसाधन आरोपियों तक कैसे पहुंचे। जांच के दौरान पुलिस को यह भी आशंका है कि इस तरह की वारदातों को अंजाम देने वाला नेटवर्क एक से अधिक लोगों से जुड़ा हो सकता है। ऐसे में आरोपियों की पहचान और उनके अन्य संभावित मामलों से कनेक्शन की भी पड़ताल की जा रही है। डिजिटल अरेस्ट मामले की जांच भी जारी साइबर अपराध से जुड़े एक अन्य मामले में सुतमील कर्मचारी को डिजिटल अरेस्ट करने के प्रकरण की भी जांच चल रही है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार डिजिटल अरेस्ट का भय दिखाकर करीब 3.50 लाख रुपये की ठगी से जुड़े मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। एक आरोपी को गिरफ्तार किए जाने के बाद पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है। फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल की भी पड़ताल पुलिस जांच में यह पहलू भी महत्वपूर्ण है कि साइबर ठगी के लिए फर्जी दस्तावेजों और बैंकिंग साधनों का उपयोग किस स्तर पर किया गया। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि ठगी में इस्तेमाल किए गए फर्जी दस्तावेज कहां तैयार हुए और उन्हें आरोपियों तक किस माध्यम से पहुंचाया गया। यदि जांच में एक संगठित नेटवर्क सामने आता है तो पुलिस द्वारा उसके अन्य सदस्यों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है। OTP किसी के साथ साझा करना पड़ सकता है भारी यह घटना आम नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण चेतावनी भी है। साइबर ठग अक्सर पार्सल, बैंक खाता, KYC, बिजली बिल, पैन कार्ड, मोबाइल सिम या पुलिस कार्रवाई जैसे अलग-अलग बहानों का इस्तेमाल कर लोगों को विश्वास में लेते हैं। इसके बाद OTP, PIN, CVV अथवा बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी हासिल कर खाते से रकम निकाल लेते हैं। किसी भी परिस्थिति में OTP, ATM PIN, CVV, UPI PIN या इंटरनेट बैंकिंग का पासवर्ड किसी व्यक्ति के साथ साझा नहीं करना चाहिए। यदि कोई व्यक्ति फोन पर इन जानकारियों की मांग करता है तो बातचीत तत्काल समाप्त कर संबंधित बैंक या संस्था के आधिकारिक माध्यम से संपर्क करना चाहिए। साइबर ठगी होते ही तुरंत करें शिकायत इस मामले में सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि पीड़ित ने घटना का पता चलते ही पुलिस से संपर्क किया। साइबर अपराध में जितनी जल्दी शिकायत दर्ज होती है, रकम को होल्ड कराने की संभावना उतनी ही बढ़ जाती है। इसलिए बैंक खाते से अनधिकृत राशि निकलने की जानकारी मिलते ही तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराने के साथ नजदीकी पुलिस थाने या साइबर सेल को सूचना देना चाहिए। यह मामला एक ओर जहां साइबर ठगों के नए-नए तरीकों की तस्वीर सामने रखता है, वहीं दूसरी ओर समय पर शिकायत और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से ठगी की रकम को बचाने की संभावना भी साबित करता है।
    1
    OTP साझा करते ही खाते से कटे ₹6,200, साइबर हेल्पलाइन 1930 ने बचाई ठगी की रकम | पार्सल डिलीवरी के नाम पर साइबर ठगों ने बनाया निशाना, शिकायत मिलते ही पुलिस ने कराई राशि होल्ड; गिरोह के नेटवर्क की जांच जारी
खंडवा जिले में साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों के बीच हरसूद विधानसभा क्षेत्र के रोशनी क्षेत्र से सामने आया एक मामला एक बार फिर नागरिकों को ऑनलाइन लेन-देन के दौरान सतर्क रहने की सीख देता है। पार्सल डिलीवरी के नाम पर किए गए एक फोन कॉल के बाद एक व्यक्ति से OTP साझा करवाकर उसके बैंक खाते से करीब 6,200 रुपये निकाल लिए गए। हालांकि पीड़ित ने घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी, जिसके बाद साइबर हेल्पलाइन 1930 के माध्यम से कार्रवाई करते हुए ठगी की राशि को होल्ड कराया गया।
पार्सल डिलीवरी के नाम पर शुरू हुआ ठगी का खेल
जानकारी के अनुसार रोशनी निवासी मेहबूब खान को रविवार दोपहर करीब 3:30 बजे मोबाइल फोन पर कॉल आया। कॉल करने वाले ने पार्सल डिलीवरी से संबंधित जानकारी देते हुए ऐसा माहौल बनाया कि पीड़ित को बातचीत सामान्य और भरोसेमंद लगी।
कॉलर ने कथित तौर पर पैन कार्ड से जुड़े पार्सल की डिलीवरी की बात कही। इसके बाद डिलीवरी प्रक्रिया पूरी करने के नाम पर OTP मांगा गया। विश्वास में आकर मेहबूब खान ने OTP साझा कर दिया। यही गलती उनके बैंक खाते पर भारी पड़ गई।
ऑटो में डीजल भरवाने पहुंचे तो हुआ खुलासा
OTP साझा करने के कुछ समय बाद मेहबूब खान आशापुर क्षेत्र में ऑटो में डीजल भरवाने पहुंचे। जब उन्होंने 320 रुपये का भुगतान करने का प्रयास किया तो खाते में पर्याप्त राशि नहीं होने की जानकारी सामने आई। इसके बाद बैंक खाते की जानकारी जांचने पर पता चला कि खाते में मौजूद करीब 6,200 रुपये साइबर ठगों द्वारा निकाल लिए गए हैं।
मामले की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने बिना समय गंवाए रोशनी चौकी पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी।
समय पर शिकायत से बची ठगी की रकम
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। साइबर फ्रॉड के मामलों में शुरुआती समय बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते खाते से निकाली गई राशि को समय रहते होल्ड कराया जा सका।
अगले दिन पीड़ित को संदेश प्राप्त हुआ कि उसके खाते से निकाली गई राशि होल्ड कर दी गई है। इस कार्रवाई से पीड़ित को बड़ी राहत मिली और ठगी की रकम वापस मिलने की उम्मीद बनी है।
पुलिस कर रही साइबर गिरोह की तलाश
मामले में पुलिस की जांच अभी जारी है। जांच का प्रमुख उद्देश्य ठगी में शामिल आरोपियों तक पहुंचना और उनके पूरे नेटवर्क का पता लगाना है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि ठगी के लिए इस्तेमाल किए गए फर्जी दस्तावेज, पासबुक, एटीएम कार्ड और अन्य संसाधन आरोपियों तक कैसे पहुंचे।
जांच के दौरान पुलिस को यह भी आशंका है कि इस तरह की वारदातों को अंजाम देने वाला नेटवर्क एक से अधिक लोगों से जुड़ा हो सकता है। ऐसे में आरोपियों की पहचान और उनके अन्य संभावित मामलों से कनेक्शन की भी पड़ताल की जा रही है।
डिजिटल अरेस्ट मामले की जांच भी जारी
साइबर अपराध से जुड़े एक अन्य मामले में सुतमील कर्मचारी को डिजिटल अरेस्ट करने के प्रकरण की भी जांच चल रही है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार डिजिटल अरेस्ट का भय दिखाकर करीब 3.50 लाख रुपये की ठगी से जुड़े मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। एक आरोपी को गिरफ्तार किए जाने के बाद पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।
फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल की भी पड़ताल
पुलिस जांच में यह पहलू भी महत्वपूर्ण है कि साइबर ठगी के लिए फर्जी दस्तावेजों और बैंकिंग साधनों का उपयोग किस स्तर पर किया गया। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि ठगी में इस्तेमाल किए गए फर्जी दस्तावेज कहां तैयार हुए और उन्हें आरोपियों तक किस माध्यम से पहुंचाया गया।
यदि जांच में एक संगठित नेटवर्क सामने आता है तो पुलिस द्वारा उसके अन्य सदस्यों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है।
OTP किसी के साथ साझा करना पड़ सकता है भारी
यह घटना आम नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण चेतावनी भी है। साइबर ठग अक्सर पार्सल, बैंक खाता, KYC, बिजली बिल, पैन कार्ड, मोबाइल सिम या पुलिस कार्रवाई जैसे अलग-अलग बहानों का इस्तेमाल कर लोगों को विश्वास में लेते हैं। इसके बाद OTP, PIN, CVV अथवा बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी हासिल कर खाते से रकम निकाल लेते हैं।
किसी भी परिस्थिति में OTP, ATM PIN, CVV, UPI PIN या इंटरनेट बैंकिंग का पासवर्ड किसी व्यक्ति के साथ साझा नहीं करना चाहिए। यदि कोई व्यक्ति फोन पर इन जानकारियों की मांग करता है तो बातचीत तत्काल समाप्त कर संबंधित बैंक या संस्था के आधिकारिक माध्यम से संपर्क करना चाहिए।
साइबर ठगी होते ही तुरंत करें शिकायत
इस मामले में सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि पीड़ित ने घटना का पता चलते ही पुलिस से संपर्क किया। साइबर अपराध में जितनी जल्दी शिकायत दर्ज होती है, रकम को होल्ड कराने की संभावना उतनी ही बढ़ जाती है।
इसलिए बैंक खाते से अनधिकृत राशि निकलने की जानकारी मिलते ही तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराने के साथ नजदीकी पुलिस थाने या साइबर सेल को सूचना देना चाहिए।
यह मामला एक ओर जहां साइबर ठगों के नए-नए तरीकों की तस्वीर सामने रखता है, वहीं दूसरी ओर समय पर शिकायत और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से ठगी की रकम को बचाने की संभावना भी साबित करता है।
    user_Heeralal Longre
    Heeralal Longre
    Media house हरसूद, पूर्वी निमाड़, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • बाबरी घाट नर्मदा जी से कावड़ उठाकर महिला भक्त पहुंची गडरिया शिव मंदिर बाबरी घाट नर्मदा जी से कावड़ उठाकर महिला भक्त पहुंची गडरिया शिव मंदिर
    2
    बाबरी घाट नर्मदा जी से कावड़ उठाकर महिला भक्त पहुंची गडरिया शिव मंदिर
बाबरी घाट नर्मदा जी से कावड़ उठाकर महिला भक्त पहुंची गडरिया शिव मंदिर
    user_Pramod patel
    Pramod patel
    Pharmacist सिवनी-मालवा, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • कन्नौद मे शिक्षक दंपति के यहां लाखों के गहनों सहित नगदी अज्ञात चोर ले उडे,परिवार घर मे ही सोया था, चोरी कर घर के दरवाजा बंद कर हुऐ रफुचक्कर कन्नौद के नेमावर रोड स्थित नर्मदा नगर कॉलोनी मे अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर लाखों रुपए कीमत के सोने चांदी के जेवर सहित नगदी ले उडे, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया कन्नौद/कन्नौद में लाखों की चोरी फैली सनसनी पुलिस जुटी जांच में कन्नौद के नेमावर रोड स्थित नर्मदा नगर कॉलोनी में सोमवार- मंगलवार की मध्य रात्रि अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर लाखों रुपए कीमत के सोने चांदी के जेवर सहित नगदी ले उडे, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया जानकारी अनुसार नेमावर रोड स्थित नर्मदा कॉलोनी में निवास रात शिक्षक पुष्पेंद्र राठोर के मकान पर सोमवार मंगलवार की मध्य रात्रि में अज्ञात चोरों ने नकुचा तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया पुष्पेंद्र राठोर के अनुसार परिवार सोमवार रात्रि भोजन कर 11:00 बजे के लगभग उनकी माताजी नीचे के रूम में सो गई वहीं शिक्षक पति-पत्नी दोनों ऊपर के रूम में जाकर सो गए थे सुबह जब 5:30 बजे उठकर देखा तो बाहर से दरवाजा बंद था पीछे के रास्ते से जब यह बाहर आकर देखा तो नीचे भी बाहर से दरवाजा बंद था उनकी माता जी को आवाज लगाकर उठाया तब अंदर जाकर देखने पर गोदरेज अलमारी के अंदर रखें सोने चांदी के जेवराज सहित 15000 नगदी गायक थे तथा अलमारी का सारा सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था नीचे के पीछे साइड भी दरवाजे पर कोठी अडा कर रख दी गई थी गनीमत रही कि किसी तरह उनकी माताजी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा कन्नौद पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुटी है
    3
    कन्नौद मे शिक्षक दंपति के यहां लाखों के गहनों सहित नगदी अज्ञात चोर ले उडे,परिवार घर मे ही सोया था, चोरी कर घर के दरवाजा बंद कर हुऐ रफुचक्कर
कन्नौद के नेमावर रोड स्थित नर्मदा नगर कॉलोनी मे अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर लाखों रुपए कीमत के सोने चांदी के जेवर सहित नगदी ले उडे, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया
कन्नौद/कन्नौद में लाखों की चोरी फैली सनसनी पुलिस जुटी जांच में कन्नौद के नेमावर रोड स्थित नर्मदा नगर कॉलोनी में सोमवार- मंगलवार की मध्य रात्रि अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर लाखों रुपए कीमत के सोने चांदी के जेवर सहित नगदी ले उडे, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया
जानकारी अनुसार नेमावर रोड स्थित नर्मदा कॉलोनी में निवास रात शिक्षक पुष्पेंद्र राठोर के मकान पर सोमवार मंगलवार की मध्य रात्रि में अज्ञात चोरों ने नकुचा तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया पुष्पेंद्र राठोर के अनुसार परिवार सोमवार रात्रि भोजन कर 11:00 बजे के लगभग उनकी माताजी नीचे के रूम में सो गई वहीं शिक्षक पति-पत्नी दोनों ऊपर के रूम में जाकर सो गए थे 
सुबह जब 5:30 बजे उठकर देखा तो बाहर से दरवाजा बंद था पीछे के रास्ते से जब यह बाहर आकर देखा तो नीचे भी बाहर से दरवाजा बंद था उनकी माता जी को आवाज लगाकर उठाया तब अंदर जाकर देखने पर गोदरेज अलमारी के अंदर रखें सोने चांदी के जेवराज सहित 15000 नगदी गायक थे तथा अलमारी का सारा सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था नीचे के पीछे साइड भी दरवाजे पर कोठी अडा कर रख दी गई थी
गनीमत रही कि किसी तरह उनकी माताजी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा कन्नौद पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुटी है
    user_Rajendra shreevas
    Rajendra shreevas
    Local News Reporter कन्नौद, देवास, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • कन्नौद में दिनभर रिमझिम बारिश, किसानों के चेहरों पर लौटी मुस्कान कन्नौद, देवास। कन्नौद क्षेत्र में मंगलवार को दिनभर रिमझिम बारिश का सिलसिला जारी रहा। लगातार होती हल्की बारिश से मौसम सुहावना हो गया, वहीं किसानों के चेहरों पर भी मुस्कान लौट आई। क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से अच्छी बारिश का इंतजार किया जा रहा था। मंगलवार की रिमझिम बारिश से खेतों में नमी बढ़ी, जिससे सोयाबीन, मक्का, उड़द और अन्य खरीफ फसलों को बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है। किसानों का कहना है कि यदि आने वाले दिनों में भी इसी तरह संतुलित बारिश होती रही तो फसल की बढ़वार बेहतर होगी और उत्पादन में भी बढ़ोतरी की संभावना है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली। ग्रामीण क्षेत्रों में किसान खेतों का निरीक्षण करते नजर आए और अच्छी फसल की उम्मीद जताई। कुल मिलाकर, कन्नौद में दिनभर हुई रिमझिम बारिश किसानों के लिए राहत और उम्मीद लेकर आई है।
    1
    कन्नौद में दिनभर रिमझिम बारिश, किसानों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
कन्नौद, देवास। कन्नौद क्षेत्र में मंगलवार को दिनभर रिमझिम बारिश का सिलसिला जारी रहा। लगातार होती हल्की बारिश से मौसम सुहावना हो गया, वहीं किसानों के चेहरों पर भी मुस्कान लौट आई।
क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से अच्छी बारिश का इंतजार किया जा रहा था। मंगलवार की रिमझिम बारिश से खेतों में नमी बढ़ी, जिससे सोयाबीन, मक्का, उड़द और अन्य खरीफ फसलों को बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है। किसानों का कहना है कि यदि आने वाले दिनों में भी इसी तरह संतुलित बारिश होती रही तो फसल की बढ़वार बेहतर होगी और उत्पादन में भी बढ़ोतरी की संभावना है।
बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली। ग्रामीण क्षेत्रों में किसान खेतों का निरीक्षण करते नजर आए और अच्छी फसल की उम्मीद जताई।
कुल मिलाकर, कन्नौद में दिनभर हुई रिमझिम बारिश किसानों के लिए राहत और उम्मीद लेकर आई है।
    user_Reporter Puspendra
    Reporter Puspendra
    कन्नौद, देवास, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • नर्मदापुरम में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने 134 आवेदकों की समस्याएं सुनीं और त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान कई मामलों का मौके पर समाधान हुआ, वहीं कच्ची सड़क बनने से राहत मिलने पर एक आवेदक ने प्रशासन का विशेष आभार जताया। ​Hashtags ​#Narmadapuram #Jansunwai #CollectorNarmadapuram #MadhyaPradeshNews #LocalUpdates नर्मदापुरम में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने 134 आवेदकों की समस्याएं सुनीं और त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान कई मामलों का मौके पर समाधान हुआ, वहीं कच्ची सड़क बनने से राहत मिलने पर एक आवेदक ने प्रशासन का विशेष आभार जताया। ​Hashtags ​#Narmadapuram #Jansunwai #CollectorNarmadapuram #MadhyaPradeshNews #LocalUpdates
    1
    नर्मदापुरम में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने 134 आवेदकों की समस्याएं सुनीं और त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान कई मामलों का मौके पर समाधान हुआ, वहीं कच्ची सड़क बनने से राहत मिलने पर एक आवेदक ने प्रशासन का विशेष आभार जताया।
​Hashtags
​#Narmadapuram #Jansunwai #CollectorNarmadapuram #MadhyaPradeshNews #LocalUpdates
नर्मदापुरम में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने 134 आवेदकों की समस्याएं सुनीं और त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान कई मामलों का मौके पर समाधान हुआ, वहीं कच्ची सड़क बनने से राहत मिलने पर एक आवेदक ने प्रशासन का विशेष आभार जताया।
​Hashtags
​#Narmadapuram #Jansunwai #CollectorNarmadapuram #MadhyaPradeshNews #LocalUpdates
    user_Itarsi_update_786
    Itarsi_update_786
    Newspaper publisher इटारसी, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • दीवड़िया में खेल मैदान और गौशाला की मांग तेज | नवयुवा संगठन व ग्रामीणों ने पंचायत को सौंपा ज्ञापन | पंचायत की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल बड़ी खबर इछावर से सामने आई है। ग्राम पंचायत दीवड़िया में खेल मैदान और स्थाई गौशाला निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश सामने आया है। नवयुवा संगठन और बड़ी संख्या में ग्रामवासियों ने एकजुट होकर पंचायत कार्यालय पहुंचकर सरपंच और सचिव को लिखित ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए खेल मैदान और स्थाई गौशाला का निर्माण जल्द कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि खेल मैदान बनने से गांव के युवाओं को बेहतर अवसर मिलेंगे, वहीं स्थाई गौशाला बनने से आवारा मवेशियों की समस्या से भी राहत मिलेगी। अब देखना होगा कि पंचायत प्रशासन ग्रामीणों की इन मांगों पर कब तक कार्रवाई करता है।
    1
    दीवड़िया में खेल मैदान और गौशाला की मांग तेज | नवयुवा संगठन व ग्रामीणों ने पंचायत को सौंपा ज्ञापन | पंचायत की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
बड़ी खबर इछावर से सामने आई है। ग्राम पंचायत दीवड़िया में खेल मैदान और स्थाई गौशाला निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश सामने आया है।
नवयुवा संगठन और बड़ी संख्या में ग्रामवासियों ने एकजुट होकर पंचायत कार्यालय पहुंचकर सरपंच और सचिव को लिखित ज्ञापन सौंपा।
ग्रामीणों ने पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए खेल मैदान और स्थाई गौशाला का निर्माण जल्द कराने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि खेल मैदान बनने से गांव के युवाओं को बेहतर अवसर मिलेंगे, वहीं स्थाई गौशाला बनने से आवारा मवेशियों की समस्या से भी राहत मिलेगी।
अब देखना होगा कि पंचायत प्रशासन ग्रामीणों की इन मांगों पर कब तक कार्रवाई करता है।
    user_OMPRAKASH MUKATI
    OMPRAKASH MUKATI
    Local News Reporter इछावर, सीहोर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • बारिश के दौरान पुलिया पर पानी का तेज बहाव हो तो पुलिया पार न करें। बारिश के दौरान पुलिया पर पानी का तेज बहाव हो तो पुलिया पार न करें। कुछ मिनटों की जल्दबाजी आपकी जिंदगी को खतरे में डाल सकती है। याद रखें—आपके पीछे आपका परिवार आपका इंतजार कर रहा है। सावधानी रखें, सुरक्षित रहें। “जान है तो जहान है।” देवास पुलिस की आमजन से.अपील
    1
    बारिश के दौरान पुलिया पर पानी का तेज बहाव हो तो पुलिया पार न करें।
बारिश के दौरान पुलिया पर पानी का तेज बहाव हो तो पुलिया पार न करें।
कुछ मिनटों की जल्दबाजी आपकी जिंदगी को खतरे में डाल सकती है।
याद रखें—आपके पीछे आपका परिवार आपका इंतजार कर रहा है।
सावधानी रखें, सुरक्षित रहें।
“जान है तो जहान है।”
देवास पुलिस की आमजन से.अपील
    user_Reporter Puspendra
    Reporter Puspendra
    कन्नौद, देवास, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • हरियाली अमावस्या पर श्रद्धालुओं से प्रशासन की अपील बढ़े जलस्तर को देखते हुए नर्मदा समेत सभी नदी घाटों पर बरतें विशेष सावधानी नर्मदापुरम, 11 अगस्त 2026 हरियाली अमावस्या के अवसर पर नर्मदा नदी सहित जिले की अन्य नदियों के घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने आमजन से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। लगातार हो रही बारिश के कारण नर्मदा नदी और उसकी सहायक नदियों का जलस्तर बढ़ा हुआ है। ऐसे में घाटों पर स्नान के दौरान हादसे की आशंका बनी हुई है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि बढ़े हुए जलस्तर को देखते हुए संभव हो तो नदी में स्नान करने से बचें। प्रशासन ने कहा है कि श्रद्धालु केवल निर्धारित एवं सुरक्षित घाटों पर ही स्नान करें और नदी के गहरे पानी की ओर जाने से पूरी तरह बचें। बच्चों और बुजुर्गों के साथ विशेष सतर्कता बरतने की भी अपील की गई है। घाटों पर तैनात है होमगार्ड बल श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा घाटों पर होमगार्ड जवानों की निरंतर तैनाती की गई है। श्रद्धालुओं से मौके पर तैनात जवानों द्वारा दिए जा रहे दिशा-निर्देशों का पालन करने और सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करने का आग्रह किया गया है। जिला प्रशासन ने कहा कि आस्था के साथ सुरक्षा भी जरूरी है। सभी श्रद्धालु सावधानी बरतें, नदी के तेज बहाव और गहरे पानी से दूर रहें तथा स्वयं के साथ अपने परिवार की सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखें। NDPM NEWS twenty four नर्मदापुरम
    2
    हरियाली अमावस्या पर श्रद्धालुओं से प्रशासन की अपील
बढ़े जलस्तर को देखते हुए नर्मदा समेत सभी नदी घाटों पर बरतें विशेष सावधानी
नर्मदापुरम, 11 अगस्त 2026 हरियाली अमावस्या के अवसर पर नर्मदा नदी सहित जिले की अन्य नदियों के घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने आमजन से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।
लगातार हो रही बारिश के कारण नर्मदा नदी और उसकी सहायक नदियों का जलस्तर बढ़ा हुआ है। ऐसे में घाटों पर स्नान के दौरान हादसे की आशंका बनी हुई है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि बढ़े हुए जलस्तर को देखते हुए संभव हो तो नदी में स्नान करने से बचें।
प्रशासन ने कहा है कि श्रद्धालु केवल निर्धारित एवं सुरक्षित घाटों पर ही स्नान करें और नदी के गहरे पानी की ओर जाने से पूरी तरह बचें। बच्चों और बुजुर्गों के साथ विशेष सतर्कता बरतने की भी अपील की गई है।
घाटों पर तैनात है होमगार्ड बल
श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा घाटों पर होमगार्ड जवानों की निरंतर तैनाती की गई है। श्रद्धालुओं से मौके पर तैनात जवानों द्वारा दिए जा रहे दिशा-निर्देशों का पालन करने और सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करने का आग्रह किया गया है।
जिला प्रशासन ने कहा कि आस्था के साथ सुरक्षा भी जरूरी है। सभी श्रद्धालु सावधानी बरतें, नदी के तेज बहाव और गहरे पानी से दूर रहें तथा स्वयं के साथ अपने परिवार की सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखें।
NDPM NEWS twenty four नर्मदापुरम
    user_NDPM NEWS 24
    NDPM NEWS 24
    Local News Reporter होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • कालिका नगर में जुए की फड़ पर कोतवाली पुलिस की दबिश, कई आरोपी गिरफ्तार रहवासी क्षेत्र में अवैध गतिविधि की सूचना पर कार्रवाई, आरोपियों को पैदल थाने ले जाने का वीडियो चर्चा में नर्मदापुरम। शहर में अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिटी कोतवाली पुलिस ने बाबई रोड स्थित कालिका नगर हिंगलाज कॉलोनी में छापामार कार्रवाई कर कथित रूप से संचालित जुए की फड़ से कई लोगों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद आरोपियों को पैदल थाने ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कालिका नगर के एक रहवासी परिसर में बड़े पैमाने पर जुआ खेला जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा थोटा के निर्देशन में सिटी कोतवाली थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस के पहुंचते ही वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से लगभग 9 से 10 लोगों को हिरासत में लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक स्थानीय व्यक्ति के परिसर में यह गतिविधि संचालित होने की बात सामने आई है, जिसकी जांच की जा रही है। कार्रवाई के बाद पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को पैदल सिटी कोतवाली थाने तक ले जाया। इस दौरान रास्ते में लोगों की भीड़ जमा हो गई और कई लोगों ने घटना का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। यही वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से साझा किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। मामले में आरोपियों के विरुद्ध मध्य प्रदेश जुआ अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
    1
    कालिका नगर में जुए की फड़ पर कोतवाली पुलिस की दबिश, कई आरोपी गिरफ्तार
रहवासी क्षेत्र में अवैध गतिविधि की सूचना पर कार्रवाई, आरोपियों को पैदल थाने ले जाने का वीडियो चर्चा में
नर्मदापुरम। शहर में अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिटी कोतवाली पुलिस ने बाबई रोड स्थित कालिका नगर हिंगलाज कॉलोनी में छापामार कार्रवाई कर कथित रूप से संचालित जुए की फड़ से कई लोगों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद आरोपियों को पैदल थाने ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कालिका नगर के एक रहवासी परिसर में बड़े पैमाने पर जुआ खेला जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा थोटा के निर्देशन में सिटी कोतवाली थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस के पहुंचते ही वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से लगभग 9 से 10 लोगों को हिरासत में लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक स्थानीय व्यक्ति के परिसर में यह गतिविधि संचालित होने की बात सामने आई है, जिसकी जांच की जा रही है।
कार्रवाई के बाद पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को पैदल सिटी कोतवाली थाने तक ले जाया। इस दौरान रास्ते में लोगों की भीड़ जमा हो गई और कई लोगों ने घटना का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। यही वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से साझा किया जा रहा है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। मामले में आरोपियों के विरुद्ध मध्य प्रदेश जुआ अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
    user_APN News Chainal Hbd
    APN News Chainal Hbd
    होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.