logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बसेड़ी में प्रथम सर्वसमाज रक्तदान शिविर, 82 यूनिट रक्त संग्रहित जनप्रतिनिधियों से लेकर पति-पत्नी ने किया रक्तदान, अतिथियों ने सेवा भावना को सराहा बसेड़ी। अग्रसेन जयंती सप्ताह के तहत अग्रसेन युवा सेवा समिति की ओर से अग्रवाल समाज बसेड़ी के तत्वावधान में शुक्रवार को प्रथम सर्वसमाज रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 82 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ। शिविर में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वहीं, पति-पत्नी ने एक साथ रक्तदान कर मानव सेवा की प्रेरणादायक मिसाल पेश की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह तथा विशिष्ट अतिथि उप चेयरमैन प्रतिनिधि मनीष परमार उर्फ पिंटू सिंह रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अग्रवाल समाज अध्यक्ष कैलाश चंद गोयल ने की। शिविर का आयोजन संयोजक रवि गोयल दौपुरा वाले, अग्रसेन युवा सेवा समिति अध्यक्ष हेमंत बंसल और संरक्षक संजय अग्रवाल की सहभागिता में संपन्न हुआ। इस दौरान सुनील परमार और रोकसी परमार ने पति-पत्नी के रूप में रक्तदान कर दूसरों को भी इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित किया। रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा : राघवेंद्र सिंह नगरपालिका अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। ऐसे आयोजन जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान देने के साथ समाज में सहयोग और जागरूकता की भावना को भी बढ़ावा देते हैं। उन्होंने लोगों से रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की। विशिष्ट अतिथि मनीष परमार उर्फ पिंटू सिंह ने कहा कि सर्वसमाज की भागीदारी से आयोजित रक्तदान शिविर सामाजिक एकता और सेवा भावना का प्रेरक उदाहरण है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। सर्वसमाज के सहयोग से सफल हुआ आयोजन शिविर संयोजक रवि गोयल दौपुरा वाले ने कहा कि शिविर में 82 यूनिट रक्त संग्रहित होना सर्वसमाज के सहयोग और विश्वास का परिणाम है। उन्होंने सभी रक्तदाताओं, सहयोगियों और चिकित्सा टीम का आभार जताते हुए कहा कि शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में योगदान देना है। अग्रवाल समाज अध्यक्ष कैलाश चंद गोयल ने कहा कि आपसी मतभेद भुलाकर मानव सेवा के कार्यों में सभी को एकजुट होना चाहिए। रक्तदान जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अग्रसेन युवा सेवा समिति अध्यक्ष हेमंत बंसल ने कहा कि समिति का उद्देश्य युवाओं को सेवा कार्यों से जोड़ना और समाजहित में निरंतर योगदान देना है। शिविर में रक्तदाताओं का उत्साह समिति के लिए प्रेरणादायक है। वहीं, समिति संरक्षक संजय अग्रवाल ने कहा कि रक्तदान शिविर जैसे आयोजन समाज को एक सूत्र में बांधने का काम करते हैं। सर्वसमाज का सहयोग ही ऐसे सेवा कार्यों की सफलता का आधार है। ये रहे मौजूद इस अवसर पर हरिओम गर्ग, समाजसेवी मायाराम शर्मा, मुन्नालाल गोयल, नागरिक विकास समिति अध्यक्ष सुखराम परमार, वीके गर्ग, गोविंद गर्ग, अशोक गर्ग, दिनेश मित्तल, ब्रजकिशोर गर्ग, ओमप्रकाश गर्ग, संजय अग्रवाल, रवि गोयल दौपुरा, जितेंद्र गर्ग, हैप्पी गोयल, निखिल गोयल, निरंजन सिंह परमार, राजू जोनवाल सहित कई रक्तदाता और समिति सदस्य मौजूद रहे।

11 hrs ago
user_Afaq ahmed
Afaq ahmed
Court reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
11 hrs ago

बसेड़ी में प्रथम सर्वसमाज रक्तदान शिविर, 82 यूनिट रक्त संग्रहित जनप्रतिनिधियों से लेकर पति-पत्नी ने किया रक्तदान, अतिथियों ने सेवा भावना को सराहा बसेड़ी। अग्रसेन जयंती सप्ताह के तहत अग्रसेन युवा सेवा समिति की ओर से अग्रवाल समाज बसेड़ी के तत्वावधान में शुक्रवार को प्रथम सर्वसमाज रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 82 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ। शिविर में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वहीं, पति-पत्नी ने एक साथ रक्तदान कर मानव सेवा की प्रेरणादायक मिसाल पेश की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह तथा विशिष्ट अतिथि उप चेयरमैन प्रतिनिधि मनीष परमार उर्फ पिंटू सिंह रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अग्रवाल समाज अध्यक्ष कैलाश चंद गोयल ने की। शिविर का आयोजन संयोजक रवि गोयल दौपुरा वाले, अग्रसेन युवा सेवा समिति अध्यक्ष हेमंत बंसल और संरक्षक संजय अग्रवाल की सहभागिता में संपन्न हुआ। इस दौरान सुनील परमार और रोकसी परमार ने पति-पत्नी के रूप में रक्तदान कर दूसरों को भी इस पुनीत कार्य

के लिए प्रेरित किया। रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा : राघवेंद्र सिंह नगरपालिका अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। ऐसे आयोजन जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान देने के साथ समाज में सहयोग और जागरूकता की भावना को भी बढ़ावा देते हैं। उन्होंने लोगों से रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की। विशिष्ट अतिथि मनीष परमार उर्फ पिंटू सिंह ने कहा कि सर्वसमाज की भागीदारी से आयोजित रक्तदान शिविर सामाजिक एकता और सेवा भावना का प्रेरक उदाहरण है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। सर्वसमाज के सहयोग से सफल हुआ आयोजन शिविर संयोजक रवि गोयल दौपुरा वाले ने कहा कि शिविर में 82 यूनिट रक्त संग्रहित होना सर्वसमाज के सहयोग और विश्वास का परिणाम है। उन्होंने सभी रक्तदाताओं, सहयोगियों और चिकित्सा टीम का आभार जताते हुए कहा कि शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में योगदान देना है। अग्रवाल

समाज अध्यक्ष कैलाश चंद गोयल ने कहा कि आपसी मतभेद भुलाकर मानव सेवा के कार्यों में सभी को एकजुट होना चाहिए। रक्तदान जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अग्रसेन युवा सेवा समिति अध्यक्ष हेमंत बंसल ने कहा कि समिति का उद्देश्य युवाओं को सेवा कार्यों से जोड़ना और समाजहित में निरंतर योगदान देना है। शिविर में रक्तदाताओं का उत्साह समिति के लिए प्रेरणादायक है। वहीं, समिति संरक्षक संजय अग्रवाल ने कहा कि रक्तदान शिविर जैसे आयोजन समाज को एक सूत्र में बांधने का काम करते हैं। सर्वसमाज का सहयोग ही ऐसे सेवा कार्यों की सफलता का आधार है। ये रहे मौजूद इस अवसर पर हरिओम गर्ग, समाजसेवी मायाराम शर्मा, मुन्नालाल गोयल, नागरिक विकास समिति अध्यक्ष सुखराम परमार, वीके गर्ग, गोविंद गर्ग, अशोक गर्ग, दिनेश मित्तल, ब्रजकिशोर गर्ग, ओमप्रकाश गर्ग, संजय अग्रवाल, रवि गोयल दौपुरा, जितेंद्र गर्ग, हैप्पी गोयल, निखिल गोयल, निरंजन सिंह परमार, राजू जोनवाल सहित कई रक्तदाता और समिति सदस्य मौजूद रहे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • आगामी पंचायत चुनावों को लेकर धौलपुर पुलिस अलर्ट संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ाई गश्त, मुख्य बाजारों एवं कस्बों में पैदल गश्त और फ्लैग मार्च कर कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने की पहल धौलपुर। आगामी पंचायत चुनावों को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने तथा जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए धौलपुर पुलिस पूरी तरह सतर्क एवं मुस्तैद है। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एडीएफ बाड़ी श्रवण कुमार झोरड़ के सुपरविजन में जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने, आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने तथा असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों पर प्रभावी निगरानी रखने के लिए पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अपराधों की रोकथाम के उद्देश्य से पुलिस द्वारा विभिन्न कस्बों, प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित पैदल गश्त की जा रही है। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों एवं प्रमुख मार्गों पर पुलिस टीमों द्वारा वाहन गश्त एवं फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है। पुलिस की इस पहल से आमजन में सुरक्षा का विश्वास कायम करने तथा असामाजिक तत्वों में कानून का भय सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। पंचायत चुनावों के मद्देनजर जिले के संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस टीमों द्वारा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले असामाजिक तत्वों, संदिग्ध गतिविधियों एवं कानून व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न करने वाले व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित भ्रमण करते हुए पैदल गश्त एवं अन्य पुलिस गतिविधियों के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस द्वारा चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक सूचना, अवैध गतिविधि अथवा कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले कृत्य पर त्वरित एवं सख्त कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि भ्रामक एवं आपत्तिजनक सूचनाओं के प्रसार को रोका जा सके।
    2
    आगामी पंचायत चुनावों को लेकर धौलपुर पुलिस अलर्ट

संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ाई गश्त, मुख्य बाजारों एवं कस्बों में पैदल गश्त और फ्लैग मार्च कर कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने की पहल
धौलपुर। आगामी पंचायत चुनावों को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने तथा जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए धौलपुर पुलिस पूरी तरह सतर्क एवं मुस्तैद है। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एडीएफ बाड़ी श्रवण कुमार झोरड़ के सुपरविजन में जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने, आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने तथा असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों पर प्रभावी निगरानी रखने के लिए पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अपराधों की रोकथाम के उद्देश्य से पुलिस द्वारा विभिन्न कस्बों, प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित पैदल गश्त की जा रही है। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों एवं प्रमुख मार्गों पर पुलिस टीमों द्वारा वाहन गश्त एवं फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है। पुलिस की इस पहल से आमजन में सुरक्षा का विश्वास कायम करने तथा असामाजिक तत्वों में कानून का भय सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। पंचायत चुनावों के मद्देनजर जिले के संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस टीमों द्वारा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले असामाजिक तत्वों, संदिग्ध गतिविधियों एवं कानून व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न करने वाले व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित भ्रमण करते हुए पैदल गश्त एवं अन्य पुलिस गतिविधियों के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस द्वारा चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक सूचना, अवैध गतिविधि अथवा कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले कृत्य पर त्वरित एवं सख्त कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि भ्रामक एवं आपत्तिजनक सूचनाओं के प्रसार को रोका जा सके।
    user_Afaq ahmed
    Afaq ahmed
    Court reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • विहिप ने आगामी नवरात्रि कार्यक्रमों को लेकर प्रशासन को किया सचेत विहिप ने आगामी नवरात्रि कार्यक्रमों को लेकर प्रशासन को किया सचेत धौलपुर। आगामी नवरात्रि एवं धार्मिक आयोजनों को देखते हुए विश्व हिंदू परिषद धौलपुर की ओर से जिला पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपकर कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की गई। ज्ञापन जिला अध्यक्ष गंभीर सिंह परमार के नेतृत्व में सौंपा गया। जिला अध्यक्ष गंभीर सिंह परमार ने कहा कि जिले में जहां भी माता के पंडाल, गरबा-डांडिया सहित अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हों, वहां आयोजकों द्वारा प्रवेश व्यवस्था एवं पहचान सत्यापन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन विशेष सुरक्षा व्यवस्था रखे। उन्होंने यह भी बताया कि सुरक्षा व्यवस्था में बजरंग दल के कार्यकर्ता प्रशासन का सहयोग करेंगे। जिला सहमंत्री मनोज सोनी ने बताया कि जयपुर प्रांत अध्यक्ष सुभद्र पापड़ीवाल के निर्देशानुसार प्रशासन से मांग की गई है कि नवरात्रि के दौरान धार्मिक स्थलों एवं आयोजन स्थलों के आसपास मांस-मदिरा की बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण रखा जाए तथा धार्मिक आयोजनों की गरिमा बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। विहिप राम शर्मा ने कहा कि धार्मिक नवरात्रि कार्यक्रमों में अश्लीलता एवं फूहड़ता को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रमों पर प्रशासन निगरानी रखे। साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में आयोजित होने वाले माता के पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए, ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्ण वातावरण में धार्मिक आयोजन कर सकें। बजरंग दल जिला संयोजक नरेश कुमार ने पुलिस प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था में हरसंभव सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि कार्यकर्ता संवेदनशील परिस्थितियों एवं किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तत्काल प्रशासन तक पहुंचाने में सहयोग करेंगे। विहिप पदाधिकारियों ने प्रशासन से नवरात्रि के दौरान जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा सभी धार्मिक आयोजनों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने की मांग की।
    1
    विहिप ने आगामी नवरात्रि कार्यक्रमों को लेकर प्रशासन को किया सचेत
विहिप ने आगामी नवरात्रि कार्यक्रमों को लेकर प्रशासन को किया सचेत
धौलपुर। आगामी नवरात्रि एवं धार्मिक आयोजनों को देखते हुए विश्व हिंदू परिषद धौलपुर की ओर से जिला पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपकर कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की गई। ज्ञापन जिला अध्यक्ष गंभीर सिंह परमार के नेतृत्व में सौंपा गया।
जिला अध्यक्ष गंभीर सिंह परमार ने कहा कि जिले में जहां भी माता के पंडाल, गरबा-डांडिया सहित अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हों, वहां आयोजकों द्वारा प्रवेश व्यवस्था एवं पहचान सत्यापन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन विशेष सुरक्षा व्यवस्था रखे। उन्होंने यह भी बताया कि सुरक्षा व्यवस्था में बजरंग दल के कार्यकर्ता प्रशासन का सहयोग करेंगे।
जिला सहमंत्री मनोज सोनी ने बताया कि जयपुर प्रांत अध्यक्ष सुभद्र पापड़ीवाल के निर्देशानुसार प्रशासन से मांग की गई है कि नवरात्रि के दौरान धार्मिक स्थलों एवं आयोजन स्थलों के आसपास मांस-मदिरा की बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण रखा जाए तथा धार्मिक आयोजनों की गरिमा बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।
विहिप राम शर्मा ने कहा कि धार्मिक नवरात्रि कार्यक्रमों में अश्लीलता एवं फूहड़ता को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रमों पर प्रशासन निगरानी रखे। साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में आयोजित होने वाले माता के पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए, ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्ण वातावरण में धार्मिक आयोजन कर सकें।
बजरंग दल जिला संयोजक नरेश कुमार ने पुलिस प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था में हरसंभव सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि कार्यकर्ता संवेदनशील परिस्थितियों एवं किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तत्काल प्रशासन तक पहुंचाने में सहयोग करेंगे।
विहिप पदाधिकारियों ने प्रशासन से नवरात्रि के दौरान जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा सभी धार्मिक आयोजनों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने की मांग की।
    user_OM PRAKASH
    OM PRAKASH
    धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • अशोक परनामी का बयान: धौलपुर नगर परिषद सभापति बीजेपी के, गिरीश गर्ग बोले—मैं किसी पार्टी का नहीं, निर्दलीय सभापति हूं और सबका हूं! सभापति गिरीश गर्ग का बयान—‘मैं निर्दलीय हूं, सबका हूं’, अशोक परनामी ने उठाया सवाल!
    1
    अशोक परनामी का बयान: धौलपुर नगर परिषद सभापति बीजेपी के, गिरीश गर्ग बोले—मैं किसी पार्टी का नहीं, निर्दलीय सभापति हूं और सबका हूं!
सभापति गिरीश गर्ग का बयान—‘मैं निर्दलीय हूं, सबका हूं’, अशोक परनामी ने उठाया सवाल!
    user_Star24rajasthan news chennal
    Star24rajasthan news chennal
    Local News Reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • मानवाधिकार विकास संघ द्वारा 11 अक्टूबर को धौलपुर में होगा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन मानवाधिकार विकास संघ द्वारा 11 अक्टूबर को धौलपुर में होगा विशाल रक्तदान शिविर धौलपुर। मानवता की सेवा, सामाजिक सरोकारों को बढ़ावा देने तथा जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान देने के उद्देश्य से मानवाधिकार विकास संघ (HRDA) द्वारा 11 अक्टूबर 2026, रविवार को धौलपुर में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर सैंपऊ रोड स्थित सिंगारा पैलेस में प्रातः 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक आयोजित होगा। मानवाधिकार विकास संघ का यह आयोजन समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और अधिक से अधिक लोगों को इस पुनीत कार्य से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। संगठन का संदेश है कि रक्तदान केवल दान नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का माध्यम है। इस कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राकेश कुमार तंवर के मार्गदर्शन में तथा प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान श्री छत्रपाल सिंह के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम के आयोजन में भरतपुर जोन-3 के प्रदेश अध्यक्ष श्री राजकुमार शर्मा, धौलपुर जिला अध्यक्ष श्री योगेश जादौन एवं युवा जिला अध्यक्ष श्री नंदकिशोर मंगल का विशेष सहयोग रहेगा। शिविर के माध्यम से आमजन, युवाओं और समाजसेवियों से रक्तदान करने तथा अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की गई है। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि रक्त की आवश्यकता किसी को भी कभी भी पड़ सकती है, इसलिए रक्तदान के प्रति जागरूकता और सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। मानवाधिकार विकास संघ ने सभी रक्तवीरों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस महाअभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और मानवता की सेवा में अपना अमूल्य योगदान दें। कार्यक्रम का विवरण दिनांक: 11 अक्टूबर 2026, रविवार समय: प्रातः 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक स्थान: सिंगारा पैलेस, सैंपऊ रोड, धौलपुर आयोजक: मानवाधिकार विकास संघ (HRDA) मानवाधिकार विकास संघ का संदेश: “रक्तदान महादान है—आपका एक छोटा-सा प्रयास किसी जरूरतमंद के जीवन में उम्मीद की नई किरण जगा सकता है। आइए, रक्तदान करें और मानवता की सेवा में सहभागी बनें।”
    1
    मानवाधिकार विकास संघ द्वारा 11 अक्टूबर को धौलपुर में होगा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन 
मानवाधिकार विकास संघ द्वारा 11 अक्टूबर को धौलपुर में होगा विशाल रक्तदान शिविर
धौलपुर। मानवता की सेवा, सामाजिक सरोकारों को बढ़ावा देने तथा जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान देने के उद्देश्य से मानवाधिकार विकास संघ (HRDA) द्वारा 11 अक्टूबर 2026, रविवार को धौलपुर में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर सैंपऊ रोड स्थित सिंगारा पैलेस में प्रातः 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक आयोजित होगा।
मानवाधिकार विकास संघ का यह आयोजन समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और अधिक से अधिक लोगों को इस पुनीत कार्य से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। संगठन का संदेश है कि रक्तदान केवल दान नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का माध्यम है।
इस कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राकेश कुमार तंवर के मार्गदर्शन में तथा प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान श्री छत्रपाल सिंह के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम के आयोजन में भरतपुर जोन-3 के प्रदेश अध्यक्ष श्री राजकुमार शर्मा, धौलपुर जिला अध्यक्ष श्री योगेश जादौन एवं युवा जिला अध्यक्ष श्री नंदकिशोर मंगल का विशेष सहयोग रहेगा।
शिविर के माध्यम से आमजन, युवाओं और समाजसेवियों से रक्तदान करने तथा अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की गई है। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि रक्त की आवश्यकता किसी को भी कभी भी पड़ सकती है, इसलिए रक्तदान के प्रति जागरूकता और सहभागिता अत्यंत आवश्यक है।
मानवाधिकार विकास संघ ने सभी रक्तवीरों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस महाअभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और मानवता की सेवा में अपना अमूल्य योगदान दें।
कार्यक्रम का विवरण
दिनांक: 11 अक्टूबर 2026, रविवार
समय: प्रातः 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक
स्थान: सिंगारा पैलेस, सैंपऊ रोड, धौलपुर
आयोजक: मानवाधिकार विकास संघ (HRDA)
मानवाधिकार विकास संघ का संदेश: “रक्तदान महादान है—आपका एक छोटा-सा प्रयास किसी जरूरतमंद के जीवन में उम्मीद की नई किरण जगा सकता है। आइए, रक्तदान करें और मानवता की सेवा में सहभागी बनें।”
    user_पत्रकार उपेंद्र दीक्षित
    पत्रकार उपेंद्र दीक्षित
    धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • हरियालो राजस्थान अभियान: छठवीं बटालियन आरएसी में सभापति गिरीश गर्ग ने किया पौधारोपण, समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा धौलपुर। हरियालो राजस्थान अभियान के तहत गुरुवार को छठवीं बटालियन आरएसी परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर परिषद सभापति गिरीश गर्ग के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में आरएसी के अधिकारियों और जवानों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान जवानों ने रोपे गए पौधों की नियमित देखभाल, समय पर पानी देने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। पौधों के संरक्षण और उनके बेहतर रखरखाव पर विशेष जोर दिया गया। आरएसी लाइन की समस्याएं सभापति के सामने रखीं इस दौरान छठवीं बटालियन आरएसी के कमांडेंट सीताराम प्रजापति ने परिसर क्षेत्र की समस्याओं से सभापति गिरीश गर्ग को अवगत कराया। उन्होंने आरएसी लाइन क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट, जलभराव और कचरा संग्रहण से जुड़ी समस्याएं उठाईं। सभापति गिरीश गर्ग ने समस्याओं की जानकारी लेकर संबंधित मुद्दों के जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में असिस्टेंट कमांडर सारिका खंडेलवाल, डॉ. परमेश पाठक सहित आरएसी के अधिकारी और जवान मौजूद रहे। हरियालो राजस्थान अभियान: छठवीं बटालियन आरएसी में सभापति गिरीश गर्ग ने किया पौधारोपण, समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा धौलपुर। हरियालो राजस्थान अभियान के तहत गुरुवार को छठवीं बटालियन आरएसी परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर परिषद सभापति गिरीश गर्ग के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में आरएसी के अधिकारियों और जवानों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान जवानों ने रोपे गए पौधों की नियमित देखभाल, समय पर पानी देने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। पौधों के संरक्षण और उनके बेहतर रखरखाव पर विशेष जोर दिया गया। आरएसी लाइन की समस्याएं सभापति के सामने रखीं इस दौरान छठवीं बटालियन आरएसी के कमांडेंट सीताराम प्रजापति ने परिसर क्षेत्र की समस्याओं से सभापति गिरीश गर्ग को अवगत कराया। उन्होंने आरएसी लाइन क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट, जलभराव और कचरा संग्रहण से जुड़ी समस्याएं उठाईं। सभापति गिरीश गर्ग ने समस्याओं की जानकारी लेकर संबंधित मुद्दों के जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में असिस्टेंट कमांडर सारिका खंडेलवाल, डॉ. परमेश पाठक सहित आरएसी के अधिकारी और जवान मौजूद रहे।
    4
    हरियालो राजस्थान अभियान: छठवीं बटालियन आरएसी में सभापति गिरीश गर्ग ने किया पौधारोपण, समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा

धौलपुर। हरियालो राजस्थान अभियान के तहत गुरुवार को छठवीं बटालियन आरएसी परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर परिषद सभापति गिरीश गर्ग के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में आरएसी के अधिकारियों और जवानों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान जवानों ने रोपे गए पौधों की नियमित देखभाल, समय पर पानी देने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। पौधों के संरक्षण और उनके बेहतर रखरखाव पर विशेष जोर दिया गया।

आरएसी लाइन की समस्याएं सभापति के सामने रखीं

इस दौरान छठवीं बटालियन आरएसी के कमांडेंट सीताराम प्रजापति ने परिसर क्षेत्र की समस्याओं से सभापति गिरीश गर्ग को अवगत कराया। उन्होंने आरएसी लाइन क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट, जलभराव और कचरा संग्रहण से जुड़ी समस्याएं उठाईं।

सभापति गिरीश गर्ग ने समस्याओं की जानकारी लेकर संबंधित मुद्दों के जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में असिस्टेंट कमांडर सारिका खंडेलवाल, डॉ. परमेश पाठक सहित आरएसी के अधिकारी और जवान मौजूद रहे।


हरियालो राजस्थान अभियान: छठवीं बटालियन आरएसी में सभापति गिरीश गर्ग ने किया पौधारोपण, समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा
धौलपुर। हरियालो राजस्थान अभियान के तहत गुरुवार को छठवीं बटालियन आरएसी परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर परिषद सभापति गिरीश गर्ग के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में आरएसी के अधिकारियों और जवानों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान जवानों ने रोपे गए पौधों की नियमित देखभाल, समय पर पानी देने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। पौधों के संरक्षण और उनके बेहतर रखरखाव पर विशेष जोर दिया गया।
आरएसी लाइन की समस्याएं सभापति के सामने रखीं
इस दौरान छठवीं बटालियन आरएसी के कमांडेंट सीताराम प्रजापति ने परिसर क्षेत्र की समस्याओं से सभापति गिरीश गर्ग को अवगत कराया। उन्होंने आरएसी लाइन क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट, जलभराव और कचरा संग्रहण से जुड़ी समस्याएं उठाईं।
सभापति गिरीश गर्ग ने समस्याओं की जानकारी लेकर संबंधित मुद्दों के जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में असिस्टेंट कमांडर सारिका खंडेलवाल, डॉ. परमेश पाठक सहित आरएसी के अधिकारी और जवान मौजूद रहे।
    user_Deepu Verma
    Deepu Verma
    धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • मुरैना में संजीवनी क्लिनिक पर फिर लटका मिला ताला, सुबह 11 बजे तक डॉक्टर-कर्मचारी नदारद वार्ड नंबर 44 के छोदा स्थित क्लिनिक में स्वास्थ्य सेवाओं पर उठे सवाल, CMHO ने मामले में उचित कार्रवाई का दिया आश्वासन मुरैना में संजीवनी क्लिनिक पर फिर लटका मिला ताला, सुबह 11 बजे तक डॉक्टर-कर्मचारी नदारद वार्ड नंबर 44 के छोदा स्थित क्लिनिक में स्वास्थ्य सेवाओं पर उठे सवाल, CMHO ने मामले में उचित कार्रवाई का दिया आश्वासन मुरैना। जिले में शहरी स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। वार्ड नंबर 44 के छोदा स्थित संजीवनी क्लिनिक पर सुबह करीब 11 बजे तक ताला लटका मिला। मौके पर डॉक्टर और अन्य कर्मचारी भी मौजूद नहीं मिले। इस स्थिति को लेकर क्लिनिक में इलाज की उम्मीद लेकर पहुंचने वाले मरीजों को परेशानी होने की आशंका जताई जा रही है। पिछली खबर के बाद भी सामने आया बंद क्लिनिक का मामला संजीवनी क्लिनिक का उद्देश्य आम नागरिकों को उनके नजदीक समय पर प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसके बावजूद निर्धारित समय में क्लिनिक बंद मिलने और स्वास्थ्यकर्मियों की अनुपस्थिति का मामला सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। गौरतलब है कि इससे पहले भी जिले के एक अन्य संजीवनी क्लिनिक के बंद मिलने की खबर सामने आई थी। अब वार्ड नंबर 44 के छोदा स्थित क्लिनिक का मामला सामने आने के बाद क्लिनिकों के नियमित संचालन और कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने की जरूरत पर चर्चा हो रही है। CMHO ने लिया संज्ञान, उचित कार्रवाई का आश्वासन मामले को लेकर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) ने कहा कि यह प्रकरण उनके संज्ञान में आया है और इसमें उचित कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, संबंधित क्लिनिक के बंद मिलने के कारणों और जिम्मेदार कर्मचारियों की अनुपस्थिति को लेकर जांच एवं विभागीय कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट होना बाकी है। उठ रहे हैं ये सवाल - निर्धारित समय में संजीवनी क्लिनिक बंद क्यों मिला? - डॉक्टर और अन्य कर्मचारी मौके पर मौजूद क्यों नहीं थे? - क्या स्वास्थ्य विभाग मामले की जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करेगा? - क्या संबंधित जिम्मेदारों की जवाबदेही तय कर भविष्य में ऐसी स्थिति रोकने के लिए कदम उठाए जाएंगे? अब निगाहें स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई पर हैं। आम नागरिकों को समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना विभाग की जिम्मेदारी है। ऐसे में यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि CMHO के संज्ञान लेने के बाद मामले में क्या कार्रवाई होती है और क्लिनिक का नियमित संचालन सुनिश्चित करने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं। 📍 स्थान: वार्ड नंबर 44, संजीवनी क्लिनिक, छोदा, मुरैना
    2
    मुरैना में संजीवनी क्लिनिक पर फिर लटका मिला ताला, सुबह 11 बजे तक डॉक्टर-कर्मचारी नदारद

वार्ड नंबर 44 के छोदा स्थित क्लिनिक में स्वास्थ्य सेवाओं पर उठे सवाल, CMHO ने मामले में उचित कार्रवाई का दिया आश्वासन
मुरैना में संजीवनी क्लिनिक पर फिर लटका मिला ताला, सुबह 11 बजे तक डॉक्टर-कर्मचारी नदारद
वार्ड नंबर 44 के छोदा स्थित क्लिनिक में स्वास्थ्य सेवाओं पर उठे सवाल, CMHO ने मामले में उचित कार्रवाई का दिया आश्वासन
मुरैना। जिले में शहरी स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। वार्ड नंबर 44 के छोदा स्थित संजीवनी क्लिनिक पर सुबह करीब 11 बजे तक ताला लटका मिला। मौके पर डॉक्टर और अन्य कर्मचारी भी मौजूद नहीं मिले। इस स्थिति को लेकर क्लिनिक में इलाज की उम्मीद लेकर पहुंचने वाले मरीजों को परेशानी होने की आशंका जताई जा रही है।
पिछली खबर के बाद भी सामने आया बंद क्लिनिक का मामला
संजीवनी क्लिनिक का उद्देश्य आम नागरिकों को उनके नजदीक समय पर प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसके बावजूद निर्धारित समय में क्लिनिक बंद मिलने और स्वास्थ्यकर्मियों की अनुपस्थिति का मामला सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
गौरतलब है कि इससे पहले भी जिले के एक अन्य संजीवनी क्लिनिक के बंद मिलने की खबर सामने आई थी। अब वार्ड नंबर 44 के छोदा स्थित क्लिनिक का मामला सामने आने के बाद क्लिनिकों के नियमित संचालन और कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने की जरूरत पर चर्चा हो रही है।
CMHO ने लिया संज्ञान, उचित कार्रवाई का आश्वासन
मामले को लेकर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) ने कहा कि यह प्रकरण उनके संज्ञान में आया है और इसमें उचित कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, संबंधित क्लिनिक के बंद मिलने के कारणों और जिम्मेदार कर्मचारियों की अनुपस्थिति को लेकर जांच एवं विभागीय कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट होना बाकी है।
उठ रहे हैं ये सवाल
- निर्धारित समय में संजीवनी क्लिनिक बंद क्यों मिला?
- डॉक्टर और अन्य कर्मचारी मौके पर मौजूद क्यों नहीं थे?
- क्या स्वास्थ्य विभाग मामले की जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करेगा?
- क्या संबंधित जिम्मेदारों की जवाबदेही तय कर भविष्य में ऐसी स्थिति रोकने के लिए कदम उठाए जाएंगे?
अब निगाहें स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई पर हैं। आम नागरिकों को समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना विभाग की जिम्मेदारी है। ऐसे में यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि CMHO के संज्ञान लेने के बाद मामले में क्या कार्रवाई होती है और क्लिनिक का नियमित संचालन सुनिश्चित करने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।
📍 स्थान: वार्ड नंबर 44, संजीवनी क्लिनिक, छोदा, मुरैना
    user_JP NEWS झोलाछाप पत्रकार /Rohit bajouriya
    JP NEWS झोलाछाप पत्रकार /Rohit bajouriya
    मीडिया Morena, Madhya Pradesh•
    11 hrs ago
  • बाड़ी अग्रवाल समाज का अग्रसेन जयंती महोत्सव, दूसरे दिन हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं बाड़ी अग्रवाल समाज का अग्रसेन जयंती महोत्सव, दूसरे दिन हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं, गुरुवार की शाम सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन, स्कूली बच्चों ने दी प्रस्तुतियां, आज होगा महिला मंडल की तरफ से कार्यक्रम, गणेश वंदना और लघु नाटिका की दी जाएगी प्रस्तुति।
    3
    बाड़ी अग्रवाल समाज का अग्रसेन जयंती महोत्सव, दूसरे दिन हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं
बाड़ी अग्रवाल समाज का अग्रसेन जयंती महोत्सव, दूसरे दिन हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं,
गुरुवार की शाम सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन,
स्कूली बच्चों ने दी प्रस्तुतियां,
आज होगा महिला मंडल की तरफ से कार्यक्रम,
गणेश वंदना और लघु नाटिका की दी जाएगी प्रस्तुति।
    user_रोहित वर्मा
    रोहित वर्मा
    Farmer बारी, धौलपुर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • बसेड़ी में प्रथम सर्वसमाज रक्तदान शिविर, 82 यूनिट रक्त संग्रहित जनप्रतिनिधियों से लेकर पति-पत्नी ने किया रक्तदान, अतिथियों ने सेवा भावना को सराहा बसेड़ी। अग्रसेन जयंती सप्ताह के तहत अग्रसेन युवा सेवा समिति की ओर से अग्रवाल समाज बसेड़ी के तत्वावधान में शुक्रवार को प्रथम सर्वसमाज रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 82 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ। शिविर में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वहीं, पति-पत्नी ने एक साथ रक्तदान कर मानव सेवा की प्रेरणादायक मिसाल पेश की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह तथा विशिष्ट अतिथि उप चेयरमैन प्रतिनिधि मनीष परमार उर्फ पिंटू सिंह रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अग्रवाल समाज अध्यक्ष कैलाश चंद गोयल ने की। शिविर का आयोजन संयोजक रवि गोयल दौपुरा वाले, अग्रसेन युवा सेवा समिति अध्यक्ष हेमंत बंसल और संरक्षक संजय अग्रवाल की सहभागिता में संपन्न हुआ। इस दौरान सुनील परमार और रोकसी परमार ने पति-पत्नी के रूप में रक्तदान कर दूसरों को भी इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित किया। रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा : राघवेंद्र सिंह नगरपालिका अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। ऐसे आयोजन जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान देने के साथ समाज में सहयोग और जागरूकता की भावना को भी बढ़ावा देते हैं। उन्होंने लोगों से रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की। विशिष्ट अतिथि मनीष परमार उर्फ पिंटू सिंह ने कहा कि सर्वसमाज की भागीदारी से आयोजित रक्तदान शिविर सामाजिक एकता और सेवा भावना का प्रेरक उदाहरण है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। सर्वसमाज के सहयोग से सफल हुआ आयोजन शिविर संयोजक रवि गोयल दौपुरा वाले ने कहा कि शिविर में 82 यूनिट रक्त संग्रहित होना सर्वसमाज के सहयोग और विश्वास का परिणाम है। उन्होंने सभी रक्तदाताओं, सहयोगियों और चिकित्सा टीम का आभार जताते हुए कहा कि शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में योगदान देना है। अग्रवाल समाज अध्यक्ष कैलाश चंद गोयल ने कहा कि आपसी मतभेद भुलाकर मानव सेवा के कार्यों में सभी को एकजुट होना चाहिए। रक्तदान जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अग्रसेन युवा सेवा समिति अध्यक्ष हेमंत बंसल ने कहा कि समिति का उद्देश्य युवाओं को सेवा कार्यों से जोड़ना और समाजहित में निरंतर योगदान देना है। शिविर में रक्तदाताओं का उत्साह समिति के लिए प्रेरणादायक है। वहीं, समिति संरक्षक संजय अग्रवाल ने कहा कि रक्तदान शिविर जैसे आयोजन समाज को एक सूत्र में बांधने का काम करते हैं। सर्वसमाज का सहयोग ही ऐसे सेवा कार्यों की सफलता का आधार है। ये रहे मौजूद इस अवसर पर हरिओम गर्ग, समाजसेवी मायाराम शर्मा, मुन्नालाल गोयल, नागरिक विकास समिति अध्यक्ष सुखराम परमार, वीके गर्ग, गोविंद गर्ग, अशोक गर्ग, दिनेश मित्तल, ब्रजकिशोर गर्ग, ओमप्रकाश गर्ग, संजय अग्रवाल, रवि गोयल दौपुरा, जितेंद्र गर्ग, हैप्पी गोयल, निखिल गोयल, निरंजन सिंह परमार, राजू जोनवाल सहित कई रक्तदाता और समिति सदस्य मौजूद रहे।
    3
    बसेड़ी में प्रथम सर्वसमाज रक्तदान शिविर, 82 यूनिट रक्त संग्रहित
जनप्रतिनिधियों से लेकर पति-पत्नी ने किया रक्तदान, अतिथियों ने सेवा भावना को सराहा
बसेड़ी। अग्रसेन जयंती सप्ताह के तहत अग्रसेन युवा सेवा समिति की ओर से अग्रवाल समाज बसेड़ी के तत्वावधान में शुक्रवार को प्रथम सर्वसमाज रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 82 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ। शिविर में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वहीं, पति-पत्नी ने एक साथ रक्तदान कर मानव सेवा की प्रेरणादायक मिसाल पेश की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह तथा विशिष्ट अतिथि उप चेयरमैन प्रतिनिधि मनीष परमार उर्फ पिंटू सिंह रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अग्रवाल समाज अध्यक्ष कैलाश चंद गोयल ने की। शिविर का आयोजन संयोजक रवि गोयल दौपुरा वाले, अग्रसेन युवा सेवा समिति अध्यक्ष हेमंत बंसल और संरक्षक संजय अग्रवाल की सहभागिता में संपन्न हुआ। इस दौरान सुनील परमार और रोकसी परमार ने पति-पत्नी के रूप में रक्तदान कर दूसरों को भी इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित किया।
रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा : राघवेंद्र सिंह
नगरपालिका अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। ऐसे आयोजन जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान देने के साथ समाज में सहयोग और जागरूकता की भावना को भी बढ़ावा देते हैं। उन्होंने लोगों से रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की।
विशिष्ट अतिथि मनीष परमार उर्फ पिंटू सिंह ने कहा कि सर्वसमाज की भागीदारी से आयोजित रक्तदान शिविर सामाजिक एकता और सेवा भावना का प्रेरक उदाहरण है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।
सर्वसमाज के सहयोग से सफल हुआ आयोजन
शिविर संयोजक रवि गोयल दौपुरा वाले ने कहा कि शिविर में 82 यूनिट रक्त संग्रहित होना सर्वसमाज के सहयोग और विश्वास का परिणाम है। उन्होंने सभी रक्तदाताओं, सहयोगियों और चिकित्सा टीम का आभार जताते हुए कहा कि शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में योगदान देना है।
अग्रवाल समाज अध्यक्ष कैलाश चंद गोयल ने कहा कि आपसी मतभेद भुलाकर मानव सेवा के कार्यों में सभी को एकजुट होना चाहिए। रक्तदान जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
अग्रसेन युवा सेवा समिति अध्यक्ष हेमंत बंसल ने कहा कि समिति का उद्देश्य युवाओं को सेवा कार्यों से जोड़ना और समाजहित में निरंतर योगदान देना है। शिविर में रक्तदाताओं का उत्साह समिति के लिए प्रेरणादायक है। वहीं, समिति संरक्षक संजय अग्रवाल ने कहा कि रक्तदान शिविर जैसे आयोजन समाज को एक सूत्र में बांधने का काम करते हैं। सर्वसमाज का सहयोग ही ऐसे सेवा कार्यों की सफलता का आधार है।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर हरिओम गर्ग, समाजसेवी मायाराम शर्मा, मुन्नालाल गोयल, नागरिक विकास समिति अध्यक्ष सुखराम परमार, वीके गर्ग, गोविंद गर्ग, अशोक गर्ग, दिनेश मित्तल, ब्रजकिशोर गर्ग, ओमप्रकाश गर्ग, संजय अग्रवाल, रवि गोयल दौपुरा, जितेंद्र गर्ग, हैप्पी गोयल, निखिल गोयल, निरंजन सिंह परमार, राजू जोनवाल सहित कई रक्तदाता और समिति सदस्य मौजूद रहे।
    user_Afaq ahmed
    Afaq ahmed
    Court reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.