logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ईकरी गांव में सड़क पर लटक रही ट्रांसफार्मर से आई सर्विस केबल, बड़ा हादसा होने का खतरा महेवा (इटावा)। विकास खंड महेवा के ग्राम ईकरी में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। गांव में ट्रांसफार्मर से जुड़ी सर्विस केबल पानी की टंकी के पास सड़क पर लटकी हुई है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों के अनुसार केबल बीच सड़क पर पड़ी हुई थी, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो रहा था। खतरे को देखते हुए मोहल्ले के लोगों ने केबल को पास ही स्थित बरगद के पेड़ पर लटका दिया, लेकिन यह अभी भी सड़क से बहुत कम ऊंचाई पर है और दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। इस समस्या के कारण ट्रैक्टर व अन्य चार पहिया वाहन निकल नहीं पा रहे हैं, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर मौजूद ग्रामीणों में बलजीत, शिवकिशोर त्रिपाठी, प्रकाश करौलिया, भोले करोलिया सहित कई लोग शामिल रहे। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द समस्या के समाधान की मांग की है। इस संबंध में जेई रामसेवक से बात की गई तो उन्होंने बताया कि लाइनमैन को निर्देश देकर केबल को जल्द ठीक करवा दिया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।

2 hrs ago
user_Ankur Tripathi
Ankur Tripathi
Local News Reporter चाकरनागर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

ईकरी गांव में सड़क पर लटक रही ट्रांसफार्मर से आई सर्विस केबल, बड़ा हादसा होने का खतरा महेवा (इटावा)। विकास खंड महेवा के ग्राम ईकरी में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। गांव में ट्रांसफार्मर से जुड़ी सर्विस केबल पानी की टंकी के पास सड़क पर लटकी हुई है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों के अनुसार केबल बीच सड़क पर पड़ी हुई थी, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित

1db267fd-b20f-46d9-89b2-0a3fda9a0798

हो रहा था। खतरे को देखते हुए मोहल्ले के लोगों ने केबल को पास ही स्थित बरगद के पेड़ पर लटका दिया, लेकिन यह अभी भी सड़क से बहुत कम ऊंचाई पर है और दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। इस समस्या के कारण ट्रैक्टर व अन्य चार पहिया वाहन निकल नहीं पा रहे हैं, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर मौजूद ग्रामीणों में बलजीत, शिवकिशोर त्रिपाठी,

60f4a3cd-f178-44da-baa9-1c1fe8f458e4

प्रकाश करौलिया, भोले करोलिया सहित कई लोग शामिल रहे। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द समस्या के समाधान की मांग की है। इस संबंध में जेई रामसेवक से बात की गई तो उन्होंने बताया कि लाइनमैन को निर्देश देकर केबल को जल्द ठीक करवा दिया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Kanhaiya lal
    1
    Post by Kanhaiya lal
    user_Kanhaiya lal
    Kanhaiya lal
    Doctor भरथना, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Urvashi singh
    4
    Post by Urvashi singh
    user_Urvashi singh
    Urvashi singh
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • Post by Rohit Kumar
    4
    Post by Rohit Kumar
    user_Rohit Kumar
    Rohit Kumar
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • अजीतमल। क्षेत्र के ग्राम मौहारी स्थित माता वैष्णो मंदिर परिसर में बाला जी हनुमान की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा बड़े ही श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर मूर्ति को गाजे-बाजे के साथ पूरे नगर में भ्रमण कराया गया, जिससे नगरवासियों में उत्साह और श्रद्धा की लहर दौड़ गई। नगर भ्रमण के दौरान भक्तों ने जयकारों के साथ माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। भक्तों की भारी भीड़ ने नगर के प्रमुख मार्गों को गूँजते जय श्री राम और जय बजरंगबली के उद्घोषों से भर दिया। भक्तों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर मूर्ति का स्वागत किया और हर कदम पर भक्ति की छटा बिखेर दी। यात्रा के दौरान विशेष रूप से युवाओं में उत्साह देखने को मिला। उन्होंने पूरे मार्ग में ढोल-नगाड़ों के साथ जयकारे लगाए और भगवत भक्ति का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत किया। नगर भ्रमण का यह दृश्य न केवल श्रद्धालुओं के लिए बल्कि अन्य नागरिकों के लिए भी मनोहारी और प्रेरक रहा। इस अवसर पर मंदिर प्रबंधन और स्थानीय समाज के लोगों ने पूरी व्यवस्था का ध्यान रखा। गया प्रसाद, वीरेंद्र, कमलेश, विमलेश, अनिल, ब्रजऋषि, विनीत, दीपक, हरिओम, रूपनारायण सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। उन्होंने मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा में भाग लेकर मंदिर और नगर के वातावरण को आध्यात्मिक रूप से समृद्ध किया। मंदिर समिति के प्रतिनिधियों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल धार्मिक आस्था को बढ़ावा देते हैं, बल्कि समाज में आपसी सहयोग और सामूहिक भावना को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं का धन्यवाद किया और आगामी धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया। प्राण प्रतिष्ठा और नगर भ्रमण के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिर में विशेष आरती और भजन-कीर्तन में भाग लिया। यह आयोजन पूरे नगर में भक्ति और उल्लास का प्रतीक बनकर यादगार अनुभव के रूप में समाप्त हुआ।
    1
    अजीतमल। क्षेत्र के ग्राम मौहारी स्थित माता वैष्णो मंदिर परिसर में बाला जी हनुमान की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा बड़े ही श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर मूर्ति को गाजे-बाजे के साथ पूरे नगर में भ्रमण कराया गया, जिससे नगरवासियों में उत्साह और श्रद्धा की लहर दौड़ गई।
नगर भ्रमण के दौरान भक्तों ने जयकारों के साथ माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। भक्तों की भारी भीड़ ने नगर के प्रमुख मार्गों को गूँजते जय श्री राम और जय बजरंगबली के उद्घोषों से भर दिया। भक्तों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर मूर्ति का स्वागत किया और हर कदम पर भक्ति की छटा बिखेर दी।
यात्रा के दौरान विशेष रूप से युवाओं में उत्साह देखने को मिला। उन्होंने पूरे मार्ग में ढोल-नगाड़ों के साथ जयकारे लगाए और भगवत भक्ति का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत किया। नगर भ्रमण का यह दृश्य न केवल श्रद्धालुओं के लिए बल्कि अन्य नागरिकों के लिए भी मनोहारी और प्रेरक रहा।
इस अवसर पर मंदिर प्रबंधन और स्थानीय समाज के लोगों ने पूरी व्यवस्था का ध्यान रखा। गया प्रसाद, वीरेंद्र, कमलेश, विमलेश, अनिल, ब्रजऋषि, विनीत, दीपक, हरिओम, रूपनारायण सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। उन्होंने मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा में भाग लेकर मंदिर और नगर के वातावरण को आध्यात्मिक रूप से समृद्ध किया।
मंदिर समिति के प्रतिनिधियों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल धार्मिक आस्था को बढ़ावा देते हैं, बल्कि समाज में आपसी सहयोग और सामूहिक भावना को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं का धन्यवाद किया और आगामी धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया।
प्राण प्रतिष्ठा और नगर भ्रमण के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिर में विशेष आरती और भजन-कीर्तन में भाग लिया। यह आयोजन पूरे नगर में भक्ति और उल्लास का प्रतीक बनकर यादगार अनुभव के रूप में समाप्त हुआ।
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • *(RY) इटावा-* *बख्तियारपुर टोल पर कार सवार का हंगामा......!!* तेज रफ्तार कार ने तोड़े सभी बैरियर। *7 बैरियर तोड़ते बेकाबू कार CCTV में कैद।* नशे में बताए जा रहे दोनों कार सवार। फरार आरोपी अबतक गिरफ्तार नहीं। चौबिया क्षेत्र के बरेली-हाईवे का मामला।
    1
    *(RY) इटावा-*
*बख्तियारपुर टोल पर कार सवार का हंगामा......!!*
तेज रफ्तार कार ने तोड़े सभी बैरियर।
*7 बैरियर तोड़ते बेकाबू कार CCTV में कैद।*
नशे में बताए जा रहे दोनों कार सवार।
फरार आरोपी अबतक गिरफ्तार नहीं।
चौबिया क्षेत्र के बरेली-हाईवे का मामला।
    user_रजत यादव
    रजत यादव
    Voice of people इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • रामपुरा: शिक्षा की लौ से हजारों जीवन रोशन करने वाले आदर्श शिक्षक विनोद कुमार आर्य का सेवाकाल 31 मार्च 2026 को पूर्ण हो गया। रामपुरा क्षेत्र के मूल निवासी और एक समर्पित शिक्षाविद् के रूप में पहचाने जाने वाले श्री आर्य की सेवानिवृत्ति पर महूटा उच्च प्राथमिक विद्यालय में आयोजित 'विदाई समारोह' मात्र एक औपचारिक कार्यक्रम न रहकर एक भावुक मिलन बन गया। *संघर्ष और समर्पण का सफर* विनोद कुमार आर्य का शिक्षकीय सफर आसान नहीं था। उनके इस सफल करियर के पीछे उनकी धर्मपत्नी का अथक संघर्ष और त्याग एक मजबूत आधार स्तंभ रहा। शुरुआती दिनों की चुनौतियों से लेकर बच्चों की उच्च शिक्षा और घर की जिम्मेदारियों तक, उनकी पत्नी ने हर कदम पर कंधे से कंधा मिलाकर उनका साथ दिया। आज उनके परिवार की सफलता में उनकी पत्नी के उसी मूक बलिदान की गूंज सुनाई देती है। बांदा से जालौन तक का सफरनामा श्री आर्य ने अपने करियर की नींव जनपद बांदा के बबेरू क्षेत्र स्थित जनबारा प्राथमिक विद्यालय में रखी थी। हालांकि वहां उनका कार्यकाल मात्र 5-6 माह का रहा, लेकिन उनके कार्य के प्रति निष्ठा वहीं से दिखने लगी थी। इसके बाद उनका स्थानांतरण तिंदवारी ब्लॉक के महोई जूनियर विद्यालय में हुआ, जहाँ उन्होंने 2016 से लगातार 11 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं। उच्च योग्यता और विद्यार्थी प्रेम शिक्षा के प्रति उनके जुनून का अंदाजा उनकी डिग्रियों से लगाया जा सकता है। MA, B.Ed, विशिष्ट BTC और LLB जैसी उच्च शिक्षा प्राप्त श्री आर्य ने कभी भी खुद को सीखने से नहीं रोका। उन्होंने न केवल किताबी ज्ञान बांटा, बल्कि एक वकील की तार्किक क्षमता और एक गुरु के नैतिक मूल्यों का ऐसा मिश्रण विद्यार्थियों को दिया, जिससे हजारों युवाओं का भविष्य संवर सका। *गौरवान्वित परिवार* : बेटा निभा रहा प्रशासनिक जिम्मेदारी विनोद कुमार आर्य के लिए यह गर्व का क्षण है कि उनके द्वारा रोपे गए संस्कारों के बीज आज वटवृक्ष बन रहे हैं। उनके सुपुत्र, जो पूर्व में लेखपाल के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे, अब अपनी पदोन्नति और योग्यता के बल पर माधौगढ़ तहसील में तहसीलदार न्यायालय में 'बाबू' (मुख्य लिपिक) के पद पर कार्यरत हैं। पिता की विदाई के समय पुत्र की यह उपलब्धि परिवार के लिए दोहरी खुशी लेकर आई। विदाई की बेला में नम हुई आंखें महूटा विद्यालय में आयोजित समारोह में जैसे ही विदाई का क्षण आया, वहां मौजूद छात्र-छात्राओं और सहकर्मियों की आंखें नम हो गईं। *सम्मान* : शिक्षकों ने उन्हें अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट किए। लोकप्रियता: सहकर्मियों ने उन्हें एक 'अनुशासनप्रिय मित्र' और छात्रों ने उन्हें 'पितातुल्य मार्गदर्शक' बताया। *शुभकामनाएं* : उपस्थित जनसमूह ने उनके सुखद, स्वस्थ और लंबी आयु की कामना की। विनोद कुमार आर्य भले ही विद्यालय के रजिस्टर से सेवानिवृत्त हो गए हों, लेकिन शिक्षा के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए अमूल्य योगदान और उनके आदर्शों की छाप जालौन के शिक्षा जगत पर हमेशा अंकित रहेगी।
    4
    रामपुरा: शिक्षा की लौ से हजारों जीवन रोशन करने वाले आदर्श शिक्षक विनोद कुमार आर्य का सेवाकाल 31 मार्च 2026 को पूर्ण हो गया। रामपुरा क्षेत्र के मूल निवासी और एक समर्पित शिक्षाविद् के रूप में पहचाने जाने वाले श्री आर्य की सेवानिवृत्ति पर महूटा उच्च प्राथमिक विद्यालय में आयोजित 'विदाई समारोह' मात्र एक औपचारिक कार्यक्रम न रहकर एक भावुक मिलन बन गया।
*संघर्ष और समर्पण का सफर* 
विनोद कुमार आर्य का शिक्षकीय सफर आसान नहीं था। उनके इस सफल करियर के पीछे उनकी धर्मपत्नी का अथक संघर्ष और त्याग एक मजबूत आधार स्तंभ रहा। शुरुआती दिनों की चुनौतियों से लेकर बच्चों की उच्च शिक्षा और घर की जिम्मेदारियों तक, उनकी पत्नी ने हर कदम पर कंधे से कंधा मिलाकर उनका साथ दिया। आज उनके परिवार की सफलता में उनकी पत्नी के उसी मूक बलिदान की गूंज सुनाई देती है।
बांदा से जालौन तक का सफरनामा
श्री आर्य ने अपने करियर की नींव जनपद बांदा के बबेरू क्षेत्र स्थित जनबारा प्राथमिक विद्यालय में रखी थी। हालांकि वहां उनका कार्यकाल मात्र 5-6 माह का रहा, लेकिन उनके कार्य के प्रति निष्ठा वहीं से दिखने लगी थी। इसके बाद उनका स्थानांतरण तिंदवारी ब्लॉक के महोई जूनियर विद्यालय में हुआ, जहाँ उन्होंने 2016 से लगातार 11 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
उच्च योग्यता और विद्यार्थी प्रेम
शिक्षा के प्रति उनके जुनून का अंदाजा उनकी डिग्रियों से लगाया जा सकता है। MA, B.Ed, विशिष्ट BTC और LLB जैसी उच्च शिक्षा प्राप्त श्री आर्य ने कभी भी खुद को सीखने से नहीं रोका। उन्होंने न केवल किताबी ज्ञान बांटा, बल्कि एक वकील की तार्किक क्षमता और एक गुरु के नैतिक मूल्यों का ऐसा मिश्रण विद्यार्थियों को दिया, जिससे हजारों युवाओं का भविष्य संवर सका।
*गौरवान्वित परिवार* : बेटा निभा रहा प्रशासनिक जिम्मेदारी
विनोद कुमार आर्य के लिए यह गर्व का क्षण है कि उनके द्वारा रोपे गए संस्कारों के बीज आज वटवृक्ष बन रहे हैं। उनके सुपुत्र, जो पूर्व में लेखपाल के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे, अब अपनी पदोन्नति और योग्यता के बल पर माधौगढ़ तहसील में तहसीलदार न्यायालय में 'बाबू' (मुख्य लिपिक) के पद पर कार्यरत हैं। पिता की विदाई के समय पुत्र की यह उपलब्धि परिवार के लिए दोहरी खुशी लेकर आई।
विदाई की बेला में नम हुई आंखें
महूटा विद्यालय में आयोजित समारोह में जैसे ही विदाई का क्षण आया, वहां मौजूद छात्र-छात्राओं और सहकर्मियों की आंखें नम हो गईं।
*सम्मान* : शिक्षकों ने उन्हें अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट किए।
लोकप्रियता: सहकर्मियों ने उन्हें एक 'अनुशासनप्रिय मित्र' और छात्रों ने उन्हें 'पितातुल्य मार्गदर्शक' बताया।
*शुभकामनाएं* 
: उपस्थित जनसमूह ने उनके सुखद, स्वस्थ और लंबी आयु की कामना की।
विनोद कुमार आर्य भले ही विद्यालय के रजिस्टर से सेवानिवृत्त हो गए हों, लेकिन शिक्षा के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए अमूल्य योगदान और उनके आदर्शों की छाप जालौन के शिक्षा जगत पर हमेशा अंकित रहेगी।
    user_सौरभ कुमार
    सौरभ कुमार
    Court reporter माधौगढ़, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by Kanhaiya lal
    1
    Post by Kanhaiya lal
    user_Kanhaiya lal
    Kanhaiya lal
    Doctor भरथना, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • औरैया। राष्ट्रीय आयुष मिशन, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योग वैलनेस सेंटर (राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय) के अंतर्गत बुधवार को तिलक स्टेडियम परिसर में प्रातःकालीन योग सत्र आयोजित किया गया। योग प्रशिक्षक योगेंद्र कुमार मिश्रा ने बुजुर्गों के साथ-साथ किशोर एवं युवाओं को योग और व्यायाम के महत्व से अवगत कराया तथा शरीर को स्वस्थ और सबल बनाने के लिए विभिन्न अभ्यास कराए। द्वितीय सत्र में कुल 33 मरीजों का पंजीकरण हुआ, जिनमें 29 नए और 4 पुराने मरीज शामिल रहे। इनमें 17 पुरुष तथा 16 महिलाएं व बच्चे थे। इस दौरान मरीजों में गलत खानपान और अनियमित दिनचर्या से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं। योग प्रशिक्षक ने बताया कि पेट साफ न होना, बवासीर, थकान, लगातार छींक आना, महिलाओं में प्रदर तथा युवाओं में धातु व प्रमेह जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। इसके कारण चक्कर आना, भूख न लगना और अन्य शारीरिक व मानसिक परेशानियां भी हो रही हैं। उन्होंने योग के माध्यम से इन बीमारियों से बचाव और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के सरल उपाय बताए।
    2
    औरैया। राष्ट्रीय आयुष मिशन, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योग वैलनेस सेंटर (राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय) के अंतर्गत बुधवार को तिलक स्टेडियम परिसर में प्रातःकालीन योग सत्र आयोजित किया गया। योग प्रशिक्षक योगेंद्र कुमार मिश्रा ने बुजुर्गों के साथ-साथ किशोर एवं युवाओं को योग और व्यायाम के महत्व से अवगत कराया तथा शरीर को स्वस्थ और सबल बनाने के लिए विभिन्न अभ्यास कराए।
द्वितीय सत्र में कुल 33 मरीजों का पंजीकरण हुआ, जिनमें 29 नए और 4 पुराने मरीज शामिल रहे। इनमें 17 पुरुष तथा 16 महिलाएं व बच्चे थे। इस दौरान मरीजों में गलत खानपान और अनियमित दिनचर्या से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं।
योग प्रशिक्षक ने बताया कि पेट साफ न होना, बवासीर, थकान, लगातार छींक आना, महिलाओं में प्रदर तथा युवाओं में धातु व प्रमेह जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। इसके कारण चक्कर आना, भूख न लगना और अन्य शारीरिक व मानसिक परेशानियां भी हो रही हैं।
उन्होंने योग के माध्यम से इन बीमारियों से बचाव और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के सरल उपाय बताए।
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय रविन्द्र पबैया जी के द्वारा आज भिंड सर्किट हाउस में संभाग की तथा भिंड जिले के पदाधिकारी को नियुक्त किया गया इस कार्यक्रम में ग्वालियर से आए सामान्य राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र भैया जी अशोक सोनी जी और उनके सभी साथियों का भिंड के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष दिनेश सोनी ने सभी साथियों को बहुत-बहुत धन्यवाद साथ ही नवनीत जिला अध्यक्ष दिनेश सोनी ने कहा की बहुत जल्दी जिले की कार्यकारिणी घोषित की जाएगी* *हमारे यूट्यूब चैनल को लाइक और सब्सक्राइब जरूर करें धन्यवाद*
    1
    प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय रविन्द्र पबैया जी के द्वारा आज भिंड सर्किट हाउस में संभाग की तथा भिंड जिले के पदाधिकारी को नियुक्त किया गया इस कार्यक्रम में ग्वालियर से आए सामान्य राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र भैया जी अशोक सोनी जी और उनके सभी साथियों का भिंड के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष दिनेश सोनी ने सभी साथियों को बहुत-बहुत धन्यवाद साथ ही नवनीत जिला अध्यक्ष दिनेश सोनी ने कहा की बहुत जल्दी जिले की कार्यकारिणी घोषित की जाएगी* *हमारे यूट्यूब चैनल को लाइक और सब्सक्राइब जरूर करें धन्यवाद*
    user_Dinesh soni
    Dinesh soni
    Television Channel भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.