योग से स्वास्थ्य जागरूकता: तिलक स्टेडियम में बुजुर्गों से लेकर युवाओं तक को दिया गया प्रशिक्षण औरैया। राष्ट्रीय आयुष मिशन, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योग वैलनेस सेंटर (राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय) के अंतर्गत बुधवार को तिलक स्टेडियम परिसर में प्रातःकालीन योग सत्र आयोजित किया गया। योग प्रशिक्षक योगेंद्र कुमार मिश्रा ने बुजुर्गों के साथ-साथ किशोर एवं युवाओं को योग और व्यायाम के महत्व से अवगत कराया तथा शरीर को स्वस्थ और सबल बनाने के लिए विभिन्न अभ्यास कराए। द्वितीय सत्र में कुल 33 मरीजों का पंजीकरण हुआ, जिनमें 29 नए और 4 पुराने मरीज शामिल रहे। इनमें 17 पुरुष तथा 16 महिलाएं व बच्चे थे। इस दौरान मरीजों में गलत खानपान और अनियमित दिनचर्या से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं। योग प्रशिक्षक ने बताया कि पेट साफ न होना, बवासीर, थकान, लगातार छींक आना, महिलाओं में प्रदर तथा युवाओं में धातु व प्रमेह जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। इसके कारण चक्कर आना, भूख न लगना और अन्य शारीरिक व मानसिक परेशानियां भी हो रही हैं। उन्होंने योग के माध्यम से इन बीमारियों से बचाव और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के सरल उपाय बताए।
योग से स्वास्थ्य जागरूकता: तिलक स्टेडियम में बुजुर्गों से लेकर युवाओं तक को दिया गया प्रशिक्षण औरैया। राष्ट्रीय आयुष मिशन, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योग वैलनेस सेंटर (राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय) के अंतर्गत बुधवार को तिलक स्टेडियम परिसर में प्रातःकालीन योग सत्र आयोजित किया गया। योग प्रशिक्षक योगेंद्र कुमार मिश्रा ने बुजुर्गों के साथ-साथ किशोर एवं युवाओं को योग और व्यायाम के महत्व से अवगत कराया तथा शरीर को स्वस्थ और सबल बनाने के लिए विभिन्न अभ्यास कराए। द्वितीय सत्र में कुल 33 मरीजों का पंजीकरण हुआ, जिनमें 29 नए और 4 पुराने
मरीज शामिल रहे। इनमें 17 पुरुष तथा 16 महिलाएं व बच्चे थे। इस दौरान मरीजों में गलत खानपान और अनियमित दिनचर्या से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं। योग प्रशिक्षक ने बताया कि पेट साफ न होना, बवासीर, थकान, लगातार छींक आना, महिलाओं में प्रदर तथा युवाओं में धातु व प्रमेह जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। इसके कारण चक्कर आना, भूख न लगना और अन्य शारीरिक व मानसिक परेशानियां भी हो रही हैं। उन्होंने योग के माध्यम से इन बीमारियों से बचाव और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के सरल उपाय बताए।
- औरैया। राष्ट्रीय आयुष मिशन, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योग वैलनेस सेंटर (राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय) के अंतर्गत बुधवार को तिलक स्टेडियम परिसर में प्रातःकालीन योग सत्र आयोजित किया गया। योग प्रशिक्षक योगेंद्र कुमार मिश्रा ने बुजुर्गों के साथ-साथ किशोर एवं युवाओं को योग और व्यायाम के महत्व से अवगत कराया तथा शरीर को स्वस्थ और सबल बनाने के लिए विभिन्न अभ्यास कराए। द्वितीय सत्र में कुल 33 मरीजों का पंजीकरण हुआ, जिनमें 29 नए और 4 पुराने मरीज शामिल रहे। इनमें 17 पुरुष तथा 16 महिलाएं व बच्चे थे। इस दौरान मरीजों में गलत खानपान और अनियमित दिनचर्या से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं। योग प्रशिक्षक ने बताया कि पेट साफ न होना, बवासीर, थकान, लगातार छींक आना, महिलाओं में प्रदर तथा युवाओं में धातु व प्रमेह जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। इसके कारण चक्कर आना, भूख न लगना और अन्य शारीरिक व मानसिक परेशानियां भी हो रही हैं। उन्होंने योग के माध्यम से इन बीमारियों से बचाव और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के सरल उपाय बताए।2
- औरैया जालौन यमुना नदी पुल पर बाइक में लगी आग, सूचना पर पहुंची जालौन पुलिस, बाइक चालक को पुलिस ने कराया भर्ती,1
- औरैया। बिधूना कोतवाली क्षेत्र के रुरुगंज के निवासी की सफेद थार रात में लाल-नीली बत्ती जलाकर सड़कों पर फर्राटे भर रही थी। राहगीर ने वीडियो बनाकर वायरल किया, जिस पर एसपी अभिषेक भारती के आदेश से पुलिस ने घेराबंदी कर गाड़ी पकड़ी। थार सीज़ की गई और ₹6,500 का चालान काटा गया। एसपी ने कहा—नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।1
- इटावा जनपद के महेवा विकास खण्ड के ग्राम लवेदी में ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत एक जागरूकता रैली का भव्य आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य गांव के प्रत्येक बच्चे को शिक्षा से जोड़ना और अभिभावकों को बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित करना रहा। रैली में छात्र-छात्राओं ने हाथों में तख्तियां लेकर “हर बच्चा स्कूल जाए, देश का भविष्य बन जाए” जैसे प्रेरणादायक नारे लगाए। पूरे गांव में घूमकर बच्चों ने शिक्षा के महत्व का संदेश दिया, जिससे ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान सहायक अध्यापक मोहिनी गोयल, सुशील कुमार और कोमल सिंह सहित प्राथमिक विद्यालय लवेदी प्रथम का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। शिक्षकों ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों का नामांकन अवश्य कराएं और उन्हें नियमित रूप से विद्यालय भेजें। कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने का सराहनीय प्रयास किया गया, जिसे ग्रामीणों ने खूब सराहा।3
- भाऊपुर क्षेत्र के निकट एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। कमलेश पुत्र वासुदेव गोस्वामी निवासी जिला कौशांबी तथा अरविंद पुत्र सोमदेव निवासी रामायन भरथना दोनों मोपेड के माध्यम से बाल खरीदने का कार्य करते हैं। वे ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में फेरी लगाकर अपना जीविकोपार्जन करते हैं। बताया जा रहा है कि घटना के समय दोनों युवक मोपेड से भाऊपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और उनकी मोपेड अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर हाईवे पुलिस पहुंची और तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को उपचार के लिए 50 सैया अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। वहीं परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।1
- बेख़ौफ़ अतिक्रमण से कस्बे में जाम, राहगीर और वाहन चालक बेहाल औरैया जिले के बेला थाना क्षेत्र के कस्बा याकूबपुर में सड़कों तक फैले अतिक्रमण ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। कस्बे में लगने वाला जाम अब रोजमर्रा की समस्या बन चुका है, जिससे वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि आए दिन लंबा जाम लगना आम बात हो गई है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, जाम का मुख्य कारण सड़क किनारे और फुटपाथ पर फैला अतिक्रमण है। कई छोटे-बड़े दुकानदारों ने अपने सामान को सड़क तक फैला रखा है। कुछ ने तो टीन शेड, टट्टर और बैठने की बेंच तक लगाकर सड़क पर कब्जा कर लिया है। इसके अलावा, कुछ मकान मालिक अपने घरों के सामने ठेली और दुकानें लगवाकर उनसे अवैध रूप से किराया वसूल रहे हैं। करीब एक वर्ष पूर्व याकूबपुर चौकी पुलिस द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था, लेकिन कुछ ही महीनों बाद स्थिति फिर से पहले जैसी हो गई। पुलिस द्वारा दोबारा अभियान चलाकर चालान भी किए गए, लेकिन इसका कोई स्थायी असर नहीं पड़ा। जाम के कारण कई बार एंबुलेंस, स्कूल बस और पुलिस वाहन तक फंस जाते हैं, जिससे आपातकालीन सेवाएं भी प्रभावित होती हैं। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द ही सख्त अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाए और स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए।1
- Post by Kanhaiya lal1
- मुरादगंज, औरैया। तिलक महल गार्डन मण्डल मुरादगंज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) औरैया खंड द्वारा पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने अनुशासन और संगठन की भावना के साथ भाग लिया। पथ संचलन के दौरान स्वयंसेवकों ने निर्धारित मार्ग पर चलते हुए एकजुटता और देशभक्ति का संदेश दिया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भी इस आयोजन की सराहना की। इस अवसर पर जिला प्रचारक अनूप ने स्वयंसेवकों को मार्गदर्शन प्रदान करते हुए संगठन के उद्देश्यों और कार्यशैली पर प्रकाश डाला। उन्होंने समाज में सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के लिए कार्य करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में मण्डल अध्यक्ष हरपाल ठाकुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक एवं स्थानीय लोग उपस्थित1