Shuru
Apke Nagar Ki App…
रात में सड़कों पर घूमती दिखी लाल बत्ती लगी थार, वायरल वीडियो के बाद सीज़, चालान ₹6,500 औरैया। बिधूना कोतवाली क्षेत्र के रुरुगंज के निवासी की सफेद थार रात में लाल-नीली बत्ती जलाकर सड़कों पर फर्राटे भर रही थी। राहगीर ने वीडियो बनाकर वायरल किया, जिस पर एसपी अभिषेक भारती के आदेश से पुलिस ने घेराबंदी कर गाड़ी पकड़ी। थार सीज़ की गई और ₹6,500 का चालान काटा गया। एसपी ने कहा—नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
रवि वर्मा
रात में सड़कों पर घूमती दिखी लाल बत्ती लगी थार, वायरल वीडियो के बाद सीज़, चालान ₹6,500 औरैया। बिधूना कोतवाली क्षेत्र के रुरुगंज के निवासी की सफेद थार रात में लाल-नीली बत्ती जलाकर सड़कों पर फर्राटे भर रही थी। राहगीर ने वीडियो बनाकर वायरल किया, जिस पर एसपी अभिषेक भारती के आदेश से पुलिस ने घेराबंदी कर गाड़ी पकड़ी। थार सीज़ की गई और ₹6,500 का चालान काटा गया। एसपी ने कहा—नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- औरैया जालौन यमुना नदी पुल पर बाइक में लगी आग, सूचना पर पहुंची जालौन पुलिस, बाइक चालक को पुलिस ने कराया भर्ती,1
- औरैया। बिधूना कोतवाली क्षेत्र के रुरुगंज के निवासी की सफेद थार रात में लाल-नीली बत्ती जलाकर सड़कों पर फर्राटे भर रही थी। राहगीर ने वीडियो बनाकर वायरल किया, जिस पर एसपी अभिषेक भारती के आदेश से पुलिस ने घेराबंदी कर गाड़ी पकड़ी। थार सीज़ की गई और ₹6,500 का चालान काटा गया। एसपी ने कहा—नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।1
- भाऊपुर क्षेत्र के निकट एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। कमलेश पुत्र वासुदेव गोस्वामी निवासी जिला कौशांबी तथा अरविंद पुत्र सोमदेव निवासी रामायन भरथना दोनों मोपेड के माध्यम से बाल खरीदने का कार्य करते हैं। वे ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में फेरी लगाकर अपना जीविकोपार्जन करते हैं। बताया जा रहा है कि घटना के समय दोनों युवक मोपेड से भाऊपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और उनकी मोपेड अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर हाईवे पुलिस पहुंची और तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को उपचार के लिए 50 सैया अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। वहीं परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।1
- बेख़ौफ़ अतिक्रमण से कस्बे में जाम, राहगीर और वाहन चालक बेहाल औरैया जिले के बेला थाना क्षेत्र के कस्बा याकूबपुर में सड़कों तक फैले अतिक्रमण ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। कस्बे में लगने वाला जाम अब रोजमर्रा की समस्या बन चुका है, जिससे वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि आए दिन लंबा जाम लगना आम बात हो गई है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, जाम का मुख्य कारण सड़क किनारे और फुटपाथ पर फैला अतिक्रमण है। कई छोटे-बड़े दुकानदारों ने अपने सामान को सड़क तक फैला रखा है। कुछ ने तो टीन शेड, टट्टर और बैठने की बेंच तक लगाकर सड़क पर कब्जा कर लिया है। इसके अलावा, कुछ मकान मालिक अपने घरों के सामने ठेली और दुकानें लगवाकर उनसे अवैध रूप से किराया वसूल रहे हैं। करीब एक वर्ष पूर्व याकूबपुर चौकी पुलिस द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था, लेकिन कुछ ही महीनों बाद स्थिति फिर से पहले जैसी हो गई। पुलिस द्वारा दोबारा अभियान चलाकर चालान भी किए गए, लेकिन इसका कोई स्थायी असर नहीं पड़ा। जाम के कारण कई बार एंबुलेंस, स्कूल बस और पुलिस वाहन तक फंस जाते हैं, जिससे आपातकालीन सेवाएं भी प्रभावित होती हैं। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द ही सख्त अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाए और स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए।1
- आपसी विवाद के बाद महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा, एक महिला पहले मंजिल की खिड़की से बाहर लटकी, पति से गुस्साई महिला की खिड़की से बाहर लटकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, स्थानीय लोगो का कहना आपसी विवाद के बाद गुस्साई एक महिला का करीब आधे घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा, स्थानीय लोगों ने समझा बुझाकर महिला को उतरवाया नीचे, वीडियो में लटकी महिला की कुछ समय पहले ही हुई शादी,उधर मकान मालिक ने हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद पति-पत्नी से मकान कराया खाली, सदर कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा वायरल वीडियो।1
- औरैया के पोरवाल सभा के कमेटी द्वारा नवयुक्त निर्विरोध अध्यक्ष बने आनंदनाथ गुप्ता का समाज के द्वारा किया गया जोरदार स्वागत समाज के बड़े बुजुर्ग भाई बहनों युवाओं द्वारा नए अध्यक्ष का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया परिवर्तन की दिशा में अध्यक्ष के द्वारा संबोधन में कहा समाज की किसी भी श्रेणी के लोगों का किसी प्रकार का हनन प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा अध्यक्ष द्वारा कमेटी के गठन पर विचार विमर्श करते हुए नए दायित्व को देने की भूमिका को जल्द ही बनाया जाएगा4
- स्व. श्री महेश सिंह चौहान जी का 1 अप्रैल बुधवार को मनाया जायेगा बलिदान दिवस-: ऋषभ चौहान औरैया के मुरादगंज क्षेत्र महान क्रान्तिकारी योद्धा डा. श्री महेश सिंह चौहान जी का 1 अप्रैल बुधवार को मुरादगंज क्षेत्र के ग्राम जगतपुर में बलिदान दिवस मनाया जा रहा है, यह बलिदान दिवस स्व. श्री महेश सिंह चौहान जी के त्याग, संघर्ष और उनके बलिदान को डा. महेश सिंह स्मारक समिति उन्हें यादगार बनाये रखने के सिमित नहीं रहेगा बल्कि अपने समाज और क्षेत्र उनके त्याग, बलिदान से प्रेणा लेकर उनक पद चिंन्हो पर चलते समाजिक बुराइयों के विरुद्ध संघर्ष करेगा, श्री महेश सिंह चौहान जी के नाती ऋषभ चौहान नें कहा कि यह बलिदान दिवस सिर्फ एक परिवार के लिये नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की अमूल्य धरोहर है। इस दिन पूरे क्षेत्र की जनता की नम आंखों से उन्हें याद करता है, बच्चे, युवा और बुजुर्ग उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपने महान क्रन्तिकारी को सच्चे श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हैं। इस वर्ष से यह कार्यक्रम केवल एक दिवस नहीं, बल्कि हमारे आत्मसम्मान, संस्कार और कर्तव्य का प्रतीक है। जिसके लिये हम निरंतर संघर्ष करेंगे, ऋषभ चौहान नें अपने दादा स्व. श्री महेश सिंह चौहान जी की इस पावन अवसर पर श्रद्धांजलि में सम्लित होनें की अपील की है1
- औरैया स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर विद्युत विभाग ने जोरदार अभियान शुरू कर दिया है। अधिशासी अधिकारी विद्युत विभाग सुनील कुमार द्वारा दी गई जानकारी।1