Shuru
Apke Nagar Ki App…
आज से शुरू हुई हाईस्कूल-इंटर बोर्ड परीक्षा… सपनों की असली परीक्षा का पहला दिन! 📚✍️ 10 केंद्रों पर कड़ी निगरानी के बीच हजारों छात्र-छात्राएं अपने भविष्य की इबारत लिखने में जुटे। मेहनत, आत्मविश्वास और उम्मीदों के साथ नई उड़ान की शुरुआत। आप सभी परीक्षार्थियों को ढेरों शुभकामनाएं 💐 मेहनत रंग लाएगी, सफलता कदम चूमेगी! #BoardExam2026 #HighSchoolExam #InterExam #ExamDay #StudentsLife #FutureInMaking #UPBoard #EducationNews #Bareilly #AlampurJafrabad #GoodLuckStudents
Journalist Aditya Bhardwaj
आज से शुरू हुई हाईस्कूल-इंटर बोर्ड परीक्षा… सपनों की असली परीक्षा का पहला दिन! 📚✍️ 10 केंद्रों पर कड़ी निगरानी के बीच हजारों छात्र-छात्राएं अपने भविष्य की इबारत लिखने में जुटे। मेहनत, आत्मविश्वास और उम्मीदों के साथ नई उड़ान की शुरुआत। आप सभी परीक्षार्थियों को ढेरों शुभकामनाएं 💐 मेहनत रंग लाएगी, सफलता कदम चूमेगी! #BoardExam2026 #HighSchoolExam #InterExam #ExamDay #StudentsLife #FutureInMaking #UPBoard #EducationNews #Bareilly #AlampurJafrabad #GoodLuckStudents
More news from Bareilly and nearby areas
- 📚✍️ 10 केंद्रों पर कड़ी निगरानी के बीच हजारों छात्र-छात्राएं अपने भविष्य की इबारत लिखने में जुटे। मेहनत, आत्मविश्वास और उम्मीदों के साथ नई उड़ान की शुरुआत। आप सभी परीक्षार्थियों को ढेरों शुभकामनाएं 💐 मेहनत रंग लाएगी, सफलता कदम चूमेगी! #BoardExam2026 #HighSchoolExam #InterExam #ExamDay #StudentsLife #FutureInMaking #UPBoard #EducationNews #Bareilly #AlampurJafrabad #GoodLuckStudents1
- इक़बाल साहब गाँव के सरपंच हैं, लेकिन वो दोबारा चुनाव नहीं लड़ना चाहते, फिर पूरा गाँव उनके घर पर इकठ्ठा हो गया, गाँव वाले उन्हें दोबारा सरपंच बनाना चाहते हैं, बाक़ी मैंने ऐसा कभी नहीं देखा…1
- मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के आयोजन से पूर्व प्री-शिविर का आयोजन राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशानुसार तथा माननीय कार्यपालक अध्यक्ष/वरिष्ठ न्यायामूर्ति, उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के अनुमोदनोपरान्त आम जनता के विधिक सशक्तीकरण हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बरेली द्वारा दिनांक मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के आयोजन से पूर्व प्री-शिविर का आयोजन राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशानुसार तथा माननीय कार्यपालक अध्यक्ष/वरिष्ठ न्यायामूर्ति, उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के अनुमोदनोपरान्त आम जनता के विधिक सशक्तीकरण हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बरेली द्वारा दिनांक 22.02.2026 को मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन जी.आई.सी. ऑडिटोरियम, बरेली में किया जा रहा है। माननीय जनपद न्यायाधीश, बरेली श्री प्रदीप कुमार सिंह, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बरेली के निर्देशानुसार उक्त मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के सफल आयोजन के सम्बन्ध में प्री-शिविर का आयोजन वृध्दाश्रम, बरेली में किया गया। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बरेली द्वारा अवगत कराया गया कि प्री-शिविर में जिला चिकित्सालय से चिकित्सकों की एक टीम ने प्रतिभाग किया। टीम द्वारा वृध्दाश्रम, बरेली में निवासरत वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यक दवाओं का निःशुल्क वितरण भी किया गया। प्री-शिविर के माध्यम से न केवल आगामी मेगा शिविर के प्रति जागरूकता बढ़ाई गई, बल्कि वृद्धजनों को त्वरित स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर उनके कल्याण की दिशा में एक सार्थक पहल भी की गई। माननीय जनपद न्यायाधीश, बरेली श्री प्रदीप कुमार सिंह, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बरेली के निर्देशानुसार उक्त मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के सफल आयोजन के सम्बन्ध में प्री-शिविर का आयोजन वृध्दाश्रम, बरेली में किया गया। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बरेली द्वारा अवगत कराया गया कि प्री-शिविर में जिला चिकित्सालय से चिकित्सकों की एक टीम ने प्रतिभाग किया। टीम द्वारा वृध्दाश्रम, बरेली में निवासरत वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यक दवाओं का निःशुल्क वितरण भी किया गया। प्री-शिविर के माध्यम से न केवल आगामी मेगा शिविर के प्रति जागरूकता बढ़ाई गई, बल्कि वृद्धजनों को त्वरित स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर उनके कल्याण की दिशा में एक सार्थक पहल भी की गई।1
- जनपद में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने के उद्देश्य से आज परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान गलत दिशा में वाहन चलाने और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन के प्रयोग के मामलों में कुल 49 वाहनों का चालान किया गया। संयुक्त कार्रवाई में 26 ई-रिक्शा ऐसे पाए गए, जिनकी फिटनेस समाप्त, बीमा अमान्य तथा टैक्स बकाया था। इन सभी ई-रिक्शाओं को पुलिस लाइन में खड़ा कराया गया। चालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि जब तक वे अपने वाहनों का टैक्स जमा, बीमा नवीनीकरण और फिटनेस का स्लॉट नहीं ले लेते, तब तक ई-रिक्शा रिलीज नहीं किए जाएंगे। यह अभियान श्री हरिओम (सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी) एवं श्री आर. एल. राजपूत (उपनिरीक्षक यातायात) के नेतृत्व में चलाया गया। अभियान में परिवहन विभाग के चालक व सिपाही तथा यातायात पुलिस के उपनिरीक्षक एवं आरक्षी भी मौजूद रहे। 👉 अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें, और अपने वाहनों के सभी दस्तावेज अद्यतन रखें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।1
- बरेली के सुभाष नगर का मामला महिला के साथ में की गई मारपीट महिला ने एसपी ऑफिस जाकर लगाई इंसाफ की गुहार2
- भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अक्षय मंगलम के घर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर सनसनी फैला दी। कार सवार हमलावरों ने दो राउंड फायर किए… एक गोली उनकी कार में जा लगी, जबकि दूसरी सीधे घर के मुख्य गेट पर लगी। उस वक्त घर के अंदर मौजूद उनकी मां बाल-बाल बच गईं। बताया जा रहा है कि अक्षय मंगलम देर रात जरूरी काम से घर लौटे थे। जैसे ही उन्होंने कार बाहर खड़ी कर घर में प्रवेश किया, तभी बाहर से पिस्टल से फायरिंग शुरू हो गई। फायरिंग की आवाज से पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। आरोपी स्विफ्ट कार में सवार बताए जा रहे हैं, जो कथित तौर पर रास्ते से ही उनका पीछा कर रहे थे। पीड़ित नेता ने मोहल्ले के ही एक युवक पर घटना कराने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि आरोपी पहले भी तीन बार उन्हें घेर चुका है और जान से मारने की धमकी दे चुका है। इस संबंध में पहले भी पुलिस से शिकायत की गई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि राजनीतिक गलियारों में भी चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।1
- बरेली में दबंगों का आतंक: परिवार को घर से निकालकर किया कब्जा, जान से मारने की धमकी1
- Post by Bareilly ki halchal1