हजरत सैयद पीर जलाली बादशाह बाबा का 16वां उर्स अकीदत के साथ मनाया। जायरिनों ने मांगी दुआ पेश किए अकीदत के फूल । सरूपगंज। समीपवर्ती गोलिया गांव में शुक्रवार रात्रि को हजरत सैयद पीर जलाली बादशाह बाबा का सालाना 16वां उर्स बड़ी अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया। एक दिवसीय उर्स में दरगाह परिसर में जायरीनों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। अकीदतमंदों ने मन्नतें मांगीं और अकीदत के फूल पेश किए। साथ ही देश में अमन, खुशहाली और तरक्की के लिए दुआएं की गईं। दरगाह खादिम रसूल बापू ने बताया कि उर्स के मौके पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आम दावत (लंगर) का आयोजन किया गया, जिसमें सभी जायरीनों ने शिरकत की। लंगर के पश्चात दरगाह परिसर में मिलादे पाक का आयोजन हुआ। मिलादे पाक में हजरत प्रोफेसर सैयद सिकंदर अली शाह जिलानी साहब ने तकरीर करते हुए कहा कि इंसान को हक और ईमान के रास्ते पर चलना चाहिए, जिससे अल्लाह तआला राज़ी होता है। उन्होंने बच्चों को सही तालीम देने, नशे से दूर रखने और नबी के बताए हुए रास्ते पर चलने की नसीहत दी। तकरीर से पूर्व सलमान रज़ा कादरी जोगापुरा ने एक से बढ़कर एक नात शरीफ पेश कर माहौल को रूहानी बना दिया। इस मौके पर नकीबे अहले सुन्नत मोहम्मद यूसुफ रज़ा अकबरी सिरोही, सरूपगंज जामा मस्जिद के पेश इमाम दिन मोहम्मद कादरी साहब, नायब इमाम मौलाना अरबाब अली अकबरी, कारी अब्दुल शकूर सिद्दीकी जावाल, जनाब सद्दाम हुसैन, रसूल बापू मुसल्ला दरगाह खादिम, हाजी मुस्ताक खान कलोल, इब्राहिम खान, अहमद खान, इशाक खान, हनीफ खान, जहूर बलोच, मुराद खान, निशार खान, अनवर खान, जाकिर खान सहित बड़ी संख्या में कमेटी के सदस्य व जायरीन मौजूद रहे।

- Post by भगाराम देवासी1
- फालना के सुभाष रोड स्थित पशुपतिनाथ मंदिर में राधा कृष्ण प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम महिला मंडल और एक डॉक्टर दंपति द्वारा आयोजित किया गया था। इस प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में देवेंद्र सिद्धावत, अमित मेहता, जितेंद्र सिद्धावत, नारायण लाल सोलंकी और जयरामदास सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। महिला मंडल की सदस्यों दिव्या श्रीमाली, रेखा मालवीय और रेखा सोलंकी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।1
- *जनहित में पुलिस सुधार की मांग, आप टीम ने उठाई पुलिसकर्मियों की समस्याएं* बाली।पाली जयपुर। पुलिस की कार्यक्षमता बढ़ाने और जनता के साथ उनके व्यवहार को बेहतर बनाने के लिए पुलिस सिस्टम में अंदरूनी सुधार बेहद जरूरी है। इसी मांग को लेकर आम आदमी पार्टी की जयपुर टीम ने पिछले दो वर्षों में विभिन्न थानों, चौकियों और ट्रैफिक पॉइंट्स पर पुलिसकर्मियों की समस्याओं का सर्वे किया। इस संबंध में दो बार मुख्यमंत्री निवास पर ज्ञापन भी दिया जा चुका है। आप नेता विनीत शर्मा ने बताया कि सर्वे के दौरान सामने आया कि पुलिसकर्मी अत्यधिक तनाव में काम कर रहे हैं और मौजूदा व्यवस्था में सुधार की सख्त जरूरत है। पुलिसकर्मियों ने बताया कि उनकी ड्यूटी 14 से 24 घंटे तक चलती है, जबकि इसे 8 घंटे की शिफ्ट में किया जाना चाहिए। उन्हें साप्ताहिक अवकाश भी नहीं मिल पाता, जिससे शारीरिक और मानसिक दबाव बढ़ रहा है। मुख्य मांगें पुलिसकर्मियों के लिए साप्ताहिक अवकाश अनिवार्य किया जाए ड्यूटी समय को 8 घंटे की शिफ्ट में लागू किया जाए बढ़ती आबादी के अनुसार पुलिस स्टाफ और नफरी बढ़ाई जाए कांस्टेबलों का समय पर प्रमोशन (DPC लागू) किया जाए कांस्टेबल का पे-स्केल 2400 से बढ़ाकर 3600 ग्रेड किया जाए सर्वे में यह भी सामने आया कि थानों में संसाधनों की भारी कमी है। गाड़ी, पेट्रोल, स्टेशनरी, लॉकअप में बंद आरोपियों के भोजन, ट्रांसपोर्ट, मैस अलाउंस सहित दैनिक खर्चों के लिए बजट अपर्याप्त है। इसके अलावा इन्वेस्टिगेशन, लॉ एंड ऑर्डर और इमरजेंसी ड्यूटी में कार्य का उचित बंटवारा करने की मांग भी उठाई गई। आप टीम ने दावा किया कि लगभग 20 प्रतिशत स्टाफ ही सीधे जनता से जुड़े कामों में लगा है, जबकि बाकी वीआईपी और अधिकारियों की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात रहता है। पार्टी प्रतिनिधियों ने कहा कि पुलिसकर्मियों की समस्याओं और मांगों को सरकार तक पहुंचाया जाएगा ताकि पुलिस व्यवस्था को मजबूत कर जनता को बेहतर सेवा मिल सके। सर्वे के दौरान विनीत शर्मा, कुमार भरत, उस्मान खान, धीरेश जैन, सुमिता प्रमाणिक और भरत नथावत सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।1
- रेवदर उपखंड क्षेत्र के सुकली–सेलवाड़ा बांध पर शनिवार को जल उपयोक्ता संगमों और काश्तकारों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अधीक्षण अभियंता पाली रामनारायण ने की। बैठक में बांध एवं नहर प्रणाली की वर्तमान स्थिति, जल वितरण व्यवस्था, रखरखाव और किसानों को सिंचाई में आ रही समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने किसानों से सुझाव भी आमंत्रित किए, ताकि सिंचाई तंत्र को अधिक प्रभावी बनाया जा सके। संवाद के दौरान किसानों ने नहरों की समय पर सफाई, टूट-फूट की मरम्मत, पानी के समान वितरण तथा टेल क्षेत्र तक पर्याप्त जल पहुंचाने जैसे मुद्दे उठाए। अधीक्षण अभियंता ने आश्वस्त किया कि प्राप्त सुझावों पर तकनीकी स्तर पर समीक्षा कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने जल संरक्षण और योजनाबद्ध सिंचाई पर भी जोर दिया। कार्यक्रम में नहर अध्यक्ष केपी सिंह डबानी, गमनाराम चौधरी, मालमसिंह सेरवा, उप सरपंच डूंगर सिंह देवड़ा, पूर्व सरपंच गणपत सिंह देवड़ा, कनिष्ठ अभियंता महावीर लखारा सहित क्षेत्र के दर्जनों किसान मौजूद रहे। किसानों की सक्रिय भागीदारी से बैठक सार्थक रही। इसी दौरान बांध के निचले क्षेत्र में स्थित मकानों में रहने वाले लोगों ने निर्माण कार्य के दौरान हुए नुकसान के मुआवजे की मांग को लेकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। प्रभावितों का कहना था कि बांध निर्माण से उनके मकानों में दरारें और अन्य क्षति हुई है। इस पर अधिकारियों ने मामले की जांच कर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का समापन आपसी सहयोग से जल प्रबंधन मजबूत करने के संकल्प के साथ हुआ।1
- Post by Nimbesavri music1
- उदयपुर में चल रहे म्यूजिक फेस्टिवल के दूसरे दिन बॉलीवुड सिंगर जोनिता गांधी ने अपनी प्रस्तुति दी और दर्शकों का मन मोह लिया,1
- बाली मामला स्टेट हाईवे-62 पर स्थित आमलिया टोल नाके पर गुरुवार शाम करीब 6:27 बजे का है। बदमाश 6 गाड़ियों में सवार होकर आए थे। पाली में 6 गाड़ियों में आए बदमाशों ने टोल कर्मियों से मारपीट की। टोल बूथ पर तोड़फोड़ की और कलेक्शन राशि उठा ले गए। बदमाशों ने टोल बूथ पर लगा बैरियर तोड़ दिया, केबिन में जमकर तोड़फोड़ की। पहले बैरियर तोड़ा, फिर मचाया उत्पात टोल मैनेजर राहुल सामोता ने बताया- गुरुवार शाम को आमलिया गांव की ओर से सफेद रंग की कैंपर गाड़ी आई। उसने सबसे पहले बैरियर तोड़ा। टोल स्टाफ ने उसका विरोध किया तो ड्राइवर नीचे उतरा और कर्मचारी पिंटूसिंह के सिर पर प्लास्टिक की कुर्सी से वार किया। 6 गाड़ियों में आए थे बदमाश इसी दौरान पीछे से दो थार, एक स्विफ्ट कार, एक फोर्ड फिगो और अन्य गाड़ी आई। सभी में बदमाश सवार थे। इन गाड़ियों में सवार युवक लाठियां, हॉकी स्टिक और सरिए लेकर उतरे। हथियारों से लैस युवकों को देखकर टोल स्टाफ में दहशत फैल गई और कुछ कर्मचारी जान बचाकर भाग गए।1
- Post by Nimbesavri music1
- जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा 9 प्रवेश परीक्षा मावली में आयोजित हुई, जिसमें कोटड़ा, पानरवा, फलासिया व ओड़ा क्षेत्र के आदिवासी छात्र-छात्राएं शामिल हुए। विद्यालय स्टाफ ने अनुशासित व सहानुभूतिपूर्ण मार्गदर्शन दिया। अभिभावक बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को लेकर आशान्वित दिखे। छात्रों ने परीक्षा को मध्यम स्तर की बताया।1