logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मावली में नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा, आदिवासी अंचल के छात्रों ने लिया भाग जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा 9 प्रवेश परीक्षा मावली में आयोजित हुई, जिसमें कोटड़ा, पानरवा, फलासिया व ओड़ा क्षेत्र के आदिवासी छात्र-छात्राएं शामिल हुए। विद्यालय स्टाफ ने अनुशासित व सहानुभूतिपूर्ण मार्गदर्शन दिया। अभिभावक बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को लेकर आशान्वित दिखे। छात्रों ने परीक्षा को मध्यम स्तर की बताया।

3 hrs ago
user_Vishnu lohar
Vishnu lohar
Local News Reporter झाड़ोल, उदयपुर, राजस्थान•
3 hrs ago

मावली में नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा, आदिवासी अंचल के छात्रों ने लिया भाग जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा 9 प्रवेश परीक्षा मावली में आयोजित हुई, जिसमें कोटड़ा, पानरवा, फलासिया व ओड़ा क्षेत्र के आदिवासी छात्र-छात्राएं शामिल हुए। विद्यालय स्टाफ ने अनुशासित व सहानुभूतिपूर्ण मार्गदर्शन दिया। अभिभावक बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को लेकर आशान्वित दिखे। छात्रों ने परीक्षा को मध्यम स्तर की बताया।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा 9 प्रवेश परीक्षा मावली में आयोजित हुई, जिसमें कोटड़ा, पानरवा, फलासिया व ओड़ा क्षेत्र के आदिवासी छात्र-छात्राएं शामिल हुए। विद्यालय स्टाफ ने अनुशासित व सहानुभूतिपूर्ण मार्गदर्शन दिया। अभिभावक बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को लेकर आशान्वित दिखे। छात्रों ने परीक्षा को मध्यम स्तर की बताया।
    1
    जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा 9 प्रवेश परीक्षा मावली में आयोजित हुई, जिसमें कोटड़ा, पानरवा, फलासिया व ओड़ा क्षेत्र के आदिवासी छात्र-छात्राएं शामिल हुए। विद्यालय स्टाफ ने अनुशासित व सहानुभूतिपूर्ण मार्गदर्शन दिया। अभिभावक बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को लेकर आशान्वित दिखे। छात्रों ने परीक्षा को मध्यम स्तर की बताया।
    user_Vishnu lohar
    Vishnu lohar
    Local News Reporter झाड़ोल, उदयपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • उदयपुर में चल रहे म्यूजिक फेस्टिवल के दूसरे दिन बॉलीवुड सिंगर जोनिता गांधी ने अपनी प्रस्तुति दी और दर्शकों का मन मोह लिया,
    1
    उदयपुर में चल रहे म्यूजिक फेस्टिवल के दूसरे दिन बॉलीवुड सिंगर जोनिता गांधी ने अपनी प्रस्तुति दी और दर्शकों का मन मोह लिया,
    user_Lake City News Rajasthan
    Lake City News Rajasthan
    Journalist बड़गाँव, उदयपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • नयागांव/जिले के नयागांव पंचायत समिति के ग्राम पंचायत सकलाल के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सकलाल में पहाड़ा थाना अधिकारी उम्मेदी लाल मीणा ने छात्र छात्राओं को आजकल ऑन लाइन फ्रॉड किया जा रहा है उसके बारे में विस्तृत जानकारी दी मीणा ने बालको को बताया की ऑन लाइन फ्रॉड करते समय सामने वाला बैंक खाता, आधार वेरिफिकेशन, किसान सम्मान निधि, छात्रवर्ती योजना ऑन लाइन के नाम से otp मांगकर फ्रॉड करते है आप सभी ध्यान रखे की किसी को भी otp न देवे और कोई भी जानकारी साझा न करे।
    4
    नयागांव/जिले के नयागांव पंचायत समिति के ग्राम पंचायत सकलाल के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सकलाल में पहाड़ा थाना अधिकारी उम्मेदी लाल मीणा ने छात्र छात्राओं को आजकल ऑन लाइन फ्रॉड किया जा रहा है उसके बारे में विस्तृत जानकारी दी मीणा ने बालको को बताया की ऑन लाइन फ्रॉड करते समय सामने वाला बैंक खाता, आधार वेरिफिकेशन, किसान सम्मान निधि, छात्रवर्ती योजना ऑन लाइन के नाम से otp मांगकर फ्रॉड करते है आप सभी ध्यान रखे की किसी को भी otp न देवे और कोई भी जानकारी साझा न करे।
    user_Satveer singh Pahada
    Satveer singh Pahada
    पत्रकार नयागांव, उदयपुर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • ​उदयपुर जिले के महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय एवं कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा कृषि मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जानकारी के अनुसार मेले में जिले के विभिन्न गांवो से किसानों ने भाग लेते हुए मेले का अवलोकन किया। इस मेले की अध्यक्षता कुलगुरु डॉ. प्रताप सिंह ने की। मुख्य अतिथि के रूप में उदयपुर शहर विधायक ताराचन्द जैन व वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी ने भी शिरकत करते हुए किसानों को संबोधित किया। विश्वविद्यालय के निदेशक डॉ. आर एल सोनी के मार्गदर्शन में अतिथियों के स्वागत के साथ मेला एवं प्रदर्शनी अवलोकन कार्यक्रम आयोजित हुआ। विधायक के साथ अन्य अतिथियों द्वारा मेले का उद्घाटन किया। उद्घाटन के पश्चात सभी ने मेले का भ्रमण कर विभिन्न स्टॉल्स पर प्रदर्शित नवीन कृषि तकनीकों एवं उपकरणों की जानकारी ली। इस दौरान कृषि अधिकारियों से चर्चा करते हुए यह समझा की कैसे इन तकनीकों के माध्यम से किसानों की लागत कम और उत्पादन अधिक किया जा सकता है।
    1
    ​उदयपुर जिले के महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय एवं कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा कृषि मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जानकारी के अनुसार मेले में जिले के विभिन्न गांवो से किसानों ने भाग लेते हुए मेले का अवलोकन किया। इस मेले की अध्यक्षता कुलगुरु डॉ. प्रताप सिंह ने की। मुख्य अतिथि के रूप में उदयपुर शहर विधायक ताराचन्द जैन व वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी ने भी शिरकत करते हुए किसानों को संबोधित किया। विश्वविद्यालय के निदेशक डॉ. आर एल सोनी के मार्गदर्शन में अतिथियों के स्वागत के साथ मेला एवं प्रदर्शनी अवलोकन कार्यक्रम आयोजित हुआ। विधायक के साथ अन्य अतिथियों द्वारा मेले का उद्घाटन किया। उद्घाटन के पश्चात सभी ने मेले का भ्रमण कर विभिन्न स्टॉल्स पर प्रदर्शित नवीन कृषि तकनीकों एवं उपकरणों की जानकारी ली। इस दौरान कृषि अधिकारियों से चर्चा करते हुए यह समझा की कैसे इन तकनीकों के माध्यम से किसानों की लागत कम और उत्पादन अधिक किया जा सकता है।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    Vallabhnagar, Udaipur•
    7 hrs ago
  • जायरिनों ने मांगी दुआ पेश किए अकीदत के फूल । सरूपगंज। समीपवर्ती गोलिया गांव में शुक्रवार रात्रि को हजरत सैयद पीर जलाली बादशाह बाबा का सालाना 16वां उर्स बड़ी अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया। एक दिवसीय उर्स में दरगाह परिसर में जायरीनों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। अकीदतमंदों ने मन्नतें मांगीं और अकीदत के फूल पेश किए। साथ ही देश में अमन, खुशहाली और तरक्की के लिए दुआएं की गईं। दरगाह खादिम रसूल बापू ने बताया कि उर्स के मौके पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आम दावत (लंगर) का आयोजन किया गया, जिसमें सभी जायरीनों ने शिरकत की। लंगर के पश्चात दरगाह परिसर में मिलादे पाक का आयोजन हुआ। मिलादे पाक में हजरत प्रोफेसर सैयद सिकंदर अली शाह जिलानी साहब ने तकरीर करते हुए कहा कि इंसान को हक और ईमान के रास्ते पर चलना चाहिए, जिससे अल्लाह तआला राज़ी होता है। उन्होंने बच्चों को सही तालीम देने, नशे से दूर रखने और नबी के बताए हुए रास्ते पर चलने की नसीहत दी। तकरीर से पूर्व सलमान रज़ा कादरी जोगापुरा ने एक से बढ़कर एक नात शरीफ पेश कर माहौल को रूहानी बना दिया। इस मौके पर नकीबे अहले सुन्नत मोहम्मद यूसुफ रज़ा अकबरी सिरोही, सरूपगंज जामा मस्जिद के पेश इमाम दिन मोहम्मद कादरी साहब, नायब इमाम मौलाना अरबाब अली अकबरी, कारी अब्दुल शकूर सिद्दीकी जावाल, जनाब सद्दाम हुसैन, रसूल बापू मुसल्ला दरगाह खादिम, हाजी मुस्ताक खान कलोल, इब्राहिम खान, अहमद खान, इशाक खान, हनीफ खान, जहूर बलोच, मुराद खान, निशार खान, अनवर खान, जाकिर खान सहित बड़ी संख्या में कमेटी के सदस्य व जायरीन मौजूद रहे।
    1
    जायरिनों ने मांगी दुआ पेश किए अकीदत के फूल ।
सरूपगंज। समीपवर्ती गोलिया गांव में शुक्रवार रात्रि को हजरत सैयद पीर जलाली बादशाह बाबा का सालाना 16वां उर्स बड़ी अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया। एक दिवसीय उर्स में दरगाह परिसर में जायरीनों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। अकीदतमंदों ने मन्नतें मांगीं और अकीदत के फूल पेश किए। साथ ही देश में अमन, खुशहाली और तरक्की के लिए दुआएं की गईं। दरगाह खादिम रसूल बापू ने बताया कि उर्स के मौके पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आम दावत (लंगर) का आयोजन किया गया, जिसमें सभी जायरीनों ने शिरकत की। लंगर के पश्चात दरगाह परिसर में मिलादे पाक का आयोजन हुआ। मिलादे पाक में हजरत प्रोफेसर सैयद सिकंदर अली शाह जिलानी साहब ने तकरीर करते हुए कहा कि इंसान को हक और ईमान के रास्ते पर चलना चाहिए, जिससे अल्लाह तआला राज़ी होता है। उन्होंने बच्चों को सही तालीम देने, नशे से दूर रखने और नबी के बताए हुए रास्ते पर चलने की नसीहत दी। तकरीर से पूर्व सलमान रज़ा कादरी जोगापुरा ने एक से बढ़कर एक नात शरीफ पेश कर माहौल को रूहानी बना दिया। इस मौके पर नकीबे अहले सुन्नत मोहम्मद यूसुफ रज़ा अकबरी सिरोही, सरूपगंज जामा मस्जिद के पेश इमाम दिन मोहम्मद कादरी साहब, नायब इमाम मौलाना अरबाब अली अकबरी, कारी अब्दुल शकूर सिद्दीकी जावाल, जनाब सद्दाम हुसैन, रसूल बापू मुसल्ला दरगाह खादिम, हाजी मुस्ताक खान कलोल, इब्राहिम खान, अहमद खान, इशाक खान, हनीफ खान, जहूर बलोच, मुराद खान, निशार खान, अनवर खान, जाकिर खान सहित बड़ी संख्या में कमेटी के सदस्य व जायरीन मौजूद रहे।
    user_Journalist arif Pathan
    Journalist arif Pathan
    पत्रकार Pindwara, Sirohi•
    6 hrs ago
  • आबू रोड शहर के शमशान घाट पर निजी ऑपरेटरो द्वारा सेफ्टी टैंक व सीवर का मलबा डालकर क्षेत्र को प्रदूषित किया जा रहा है,इन दिनों निजी ऑपरेटर द्वारा सेफ्टी टैंक सीवर लाइन का कचरा शमशान घाट के शव दाह स्टैंड व लोगों के बैठने की जगह के आसपास खाली किया जा रहा है जिसका वीडियो सामने आया है, इससे क्षेत्र का वातावरण प्रदूषित हो रहा है। शमशान घाट बनास नदी के किनारे है जहां यह मलबा खाली कर नदी के भूमिगत जल स्तर को प्रदूषित करने का प्रयास किया जा रहा है, पूरे शहर में सीसीटीवी कैमरा लगे होने के बावजूद नगर पालिका व प्रशासन इस पर ध्यान नहीं दे रहा ना इन पर कोई कारवाही हो रही है। शनिवार की दोपहर भी शमशान घाट पर आए निजी ऑपरेटर ने शव दाह स्टैंड के पास ही अपने वाहन खड़े कर कर इसका मलबा खाली करना प्रारंभ कर दिया, क्षेत्र के लोगों ने बताया कि इससे पूर्व भी यहां मलबा खाली किया जाता रहा है । क्षेत्र के लोगों के विरोध के बावजूद लोगों की नजर बचाकर ऑपरेटर मलबा खाली कर चले जाते हैं। आदर्श विद्या मंदिर स्कूल ,आवासीय बस्तियों एवं शहर के आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में जाने के लिए इस मार्ग का प्रमुखता से उपयोग किया जाता है जिससे गंदगी बदबू के कारण यहां से अब आगमन करने वाले लोगों एवं श्मशान घाट आए लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
    1
    आबू रोड शहर के शमशान घाट पर निजी ऑपरेटरो द्वारा सेफ्टी टैंक व सीवर का मलबा डालकर क्षेत्र को प्रदूषित किया जा रहा है,इन दिनों  निजी ऑपरेटर द्वारा सेफ्टी टैंक सीवर लाइन का कचरा शमशान घाट के शव दाह स्टैंड व लोगों के बैठने की जगह के आसपास खाली किया जा रहा है जिसका वीडियो सामने आया है, इससे क्षेत्र का वातावरण प्रदूषित हो रहा है।  शमशान घाट बनास नदी के किनारे है जहां यह मलबा खाली कर नदी के भूमिगत जल स्तर को प्रदूषित करने का प्रयास किया जा रहा है, पूरे शहर में सीसीटीवी कैमरा लगे होने के बावजूद नगर पालिका व प्रशासन इस पर ध्यान नहीं दे रहा ना इन पर कोई कारवाही हो रही है। शनिवार की दोपहर भी शमशान घाट पर आए निजी ऑपरेटर ने शव दाह स्टैंड के पास ही अपने वाहन खड़े कर कर इसका मलबा खाली करना प्रारंभ कर दिया, क्षेत्र के लोगों ने बताया कि इससे पूर्व भी यहां मलबा खाली किया जाता रहा है । क्षेत्र के लोगों के विरोध के बावजूद लोगों की नजर बचाकर ऑपरेटर मलबा खाली कर चले जाते हैं।  आदर्श विद्या मंदिर स्कूल ,आवासीय बस्तियों एवं शहर के आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में जाने के लिए इस मार्ग का प्रमुखता से उपयोग किया जाता है जिससे गंदगी बदबू के कारण यहां से अब आगमन करने वाले लोगों एवं श्मशान घाट आए लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
    user_Ritik Sargara
    Ritik Sargara
    पत्रकार Abu Road, Sirohi•
    4 hrs ago
  • तीन दिवसीय मेघा योग शिविर का हुआ आयोजन। आर्ट ऑफ लिविंग आबूरोड़ द्वारा स्कूली बच्चों का तीन दिवसीय मेघा योग राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय चन्द्रावती और मावल स्कूल में सम्पन्न हुआ। आर्ट ऑफ लिविंग सिरोही जिले की कोडिनेटर एवं शिक्षिका संगीता अग्रवाल ने बताया यह कोर्स दो परियों में आबूरोड के समीप स्थित राजकीय विद्यालय चन्द्रावती ओर मावल में आयोजित किया गया। इस कोर्स के माध्यम से मेघा योग द्वारा बच्चो में ध्यान और सुदर्शन क्रिया से श्वास लेने की एक प्रकिया सिखाई जाती है। मेघा योगा से बच्चो में फोकस एकाग्रर्ता और आत्मविश्वास बढ़ता है, बच्चो का स्वास्थ्य अच्छा रहता स्मरण शक्ति बढ़ती है औऱ टीम वर्क की भावना बढ़ती है, जिससे बच्चे पड़ने में खेलने में अपना बेहतर प्रदर्शन करते हैं। इस कार्यक्रम में छात्राओं को आर्ट ऑफ लिविंग की सुदर्शन क्रिया, ध्यान, खेलकूद, भजन, और सेवा का कार्य कर बच्चो को प्ररेणा दी। चन्द्रावती विद्यालय की प्रधानाचार्य सोनालिका ने बताया यह कार्यक्रम संपूर्ण रूप से खेल खेल में सिखाने वाला, सहज, मनोरंजक और आनंद से भरा है। मावल विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक अग्रवाल ने बताया इस तरह के कार्यक्रम से बच्चो में एकाग्रता बढ़ती है, मन लगाकर अपना अध्ययन करते हैं, और अनुशासन में रहना सिख जाते हैं। इस कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अशोक अग्रवाल(मावल), प्रधानाचार्य सुनालिका(चन्द्रावती) आर्ट ऑफ लिविंग के महावीर अग्रवाल, अभिषेख टण्डन का सहयोग रहा।
    3
    तीन दिवसीय मेघा योग शिविर का हुआ आयोजन।
आर्ट ऑफ लिविंग आबूरोड़ द्वारा स्कूली बच्चों का तीन दिवसीय मेघा योग राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय चन्द्रावती और मावल स्कूल में सम्पन्न हुआ।
आर्ट ऑफ लिविंग सिरोही जिले की कोडिनेटर एवं शिक्षिका संगीता अग्रवाल ने बताया यह कोर्स दो परियों में आबूरोड के समीप स्थित राजकीय विद्यालय चन्द्रावती ओर मावल में आयोजित किया गया। इस कोर्स के माध्यम से मेघा योग द्वारा बच्चो में ध्यान और सुदर्शन क्रिया से श्वास लेने की एक प्रकिया सिखाई जाती है। मेघा योगा से बच्चो में फोकस एकाग्रर्ता और आत्मविश्वास बढ़ता है, बच्चो का स्वास्थ्य अच्छा रहता स्मरण शक्ति बढ़ती है औऱ टीम वर्क की भावना बढ़ती है, जिससे बच्चे पड़ने में खेलने में अपना बेहतर प्रदर्शन करते हैं।
इस कार्यक्रम में  छात्राओं को आर्ट ऑफ लिविंग की सुदर्शन क्रिया, ध्यान, खेलकूद, भजन, और सेवा का कार्य कर बच्चो को प्ररेणा दी।
चन्द्रावती विद्यालय की प्रधानाचार्य सोनालिका ने बताया यह कार्यक्रम संपूर्ण रूप से खेल खेल में सिखाने वाला, सहज, मनोरंजक और आनंद से भरा है।
मावल विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक अग्रवाल ने बताया इस तरह के कार्यक्रम से बच्चो में एकाग्रता बढ़ती है, मन लगाकर अपना अध्ययन करते हैं, और अनुशासन में रहना सिख जाते हैं।
इस कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अशोक अग्रवाल(मावल),  प्रधानाचार्य सुनालिका(चन्द्रावती) आर्ट ऑफ लिविंग के महावीर अग्रवाल, अभिषेख टण्डन का सहयोग रहा।
    user_Lokesh Soni
    Lokesh Soni
    आबू रोड, सिरोही, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • उदयपुर, 06 फरवरी। खान एवं भू-विज्ञान विभाग के प्रमुख शासन सचिव व जिले के प्रभारी सचिव श्री टी. रविकांत ने शुक्रवार को उदयपुर दौरे के दौरान घासा तहसील के खेमली में आयोजित ग्राम उत्थान शिविर का निरीक्षण किया। उनके साथ जिला कलेक्टर नमित मेहता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान प्रभारी सचिव ने विभिन्न विभागीय स्टॉल्स का अवलोकन कर आमजन को दी जा रही सेवाओं की जानकारी ली और अधिकाधिक लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों द्वारा प्रदर्शित जैविक उत्पादों की सराहना करते हुए प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया। शिविर में तारबंदी, सॉइल हेल्थ कार्ड, बीज व मिनी किट वितरण, किसान क्रेडिट कार्ड, सोलर पंप, पीएम सूर्य घर योजना तथा मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना सहित कई योजनाओं में पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर मावली विधायक पुष्कर डांगी, जिला परिषद सीईओ रिया डाबी, एडीएम दीपेंद्र सिंह, एसडीएम रमेश सीरवी सहित जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे।
    2
    उदयपुर, 06 फरवरी।
खान एवं भू-विज्ञान विभाग के प्रमुख शासन सचिव व जिले के प्रभारी सचिव श्री टी. रविकांत ने शुक्रवार को उदयपुर दौरे के दौरान घासा तहसील के खेमली में आयोजित ग्राम उत्थान शिविर का निरीक्षण किया। उनके साथ जिला कलेक्टर नमित मेहता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान प्रभारी सचिव ने विभिन्न विभागीय स्टॉल्स का अवलोकन कर आमजन को दी जा रही सेवाओं की जानकारी ली और अधिकाधिक लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों द्वारा प्रदर्शित जैविक उत्पादों की सराहना करते हुए प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
शिविर में तारबंदी, सॉइल हेल्थ कार्ड, बीज व मिनी किट वितरण, किसान क्रेडिट कार्ड, सोलर पंप, पीएम सूर्य घर योजना तथा मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना सहित कई योजनाओं में पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही लाभान्वित किया गया।
इस अवसर पर मावली विधायक पुष्कर डांगी, जिला परिषद सीईओ रिया डाबी, एडीएम दीपेंद्र सिंह, एसडीएम रमेश सीरवी सहित जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_Lake City News Rajasthan
    Lake City News Rajasthan
    Journalist बड़गाँव, उदयपुर, राजस्थान•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.