शमशान घाट के पास निजी ऑपरेटर द्वारा सेफ्टी टैंक का मालबा खाली करने से लोग नाराज। आबू रोड शहर के शमशान घाट पर निजी ऑपरेटरो द्वारा सेफ्टी टैंक व सीवर का मलबा डालकर क्षेत्र को प्रदूषित किया जा रहा है,इन दिनों निजी ऑपरेटर द्वारा सेफ्टी टैंक सीवर लाइन का कचरा शमशान घाट के शव दाह स्टैंड व लोगों के बैठने की जगह के आसपास खाली किया जा रहा है जिसका वीडियो सामने आया है, इससे क्षेत्र का वातावरण प्रदूषित हो रहा है। शमशान घाट बनास नदी के किनारे है जहां यह मलबा खाली कर नदी के भूमिगत जल स्तर को प्रदूषित करने का प्रयास किया जा रहा है, पूरे शहर में सीसीटीवी कैमरा लगे होने के बावजूद नगर पालिका व प्रशासन इस पर ध्यान नहीं दे रहा ना इन पर कोई कारवाही हो रही है। शनिवार की दोपहर भी शमशान घाट पर आए निजी ऑपरेटर ने शव दाह स्टैंड के पास ही अपने वाहन खड़े कर कर इसका मलबा खाली करना प्रारंभ कर दिया, क्षेत्र के लोगों ने बताया कि इससे पूर्व भी यहां मलबा खाली किया जाता रहा है । क्षेत्र के लोगों के विरोध के बावजूद लोगों की नजर बचाकर ऑपरेटर मलबा खाली कर चले जाते हैं। आदर्श विद्या मंदिर स्कूल ,आवासीय बस्तियों एवं शहर के आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में जाने के लिए इस मार्ग का प्रमुखता से उपयोग किया जाता है जिससे गंदगी बदबू के कारण यहां से अब आगमन करने वाले लोगों एवं श्मशान घाट आए लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
शमशान घाट के पास निजी ऑपरेटर द्वारा सेफ्टी टैंक का मालबा खाली करने से लोग नाराज। आबू रोड शहर के शमशान घाट पर निजी ऑपरेटरो द्वारा सेफ्टी टैंक व सीवर का मलबा डालकर क्षेत्र को प्रदूषित किया जा रहा है,इन दिनों निजी ऑपरेटर द्वारा सेफ्टी टैंक सीवर लाइन का कचरा शमशान घाट के शव दाह स्टैंड व लोगों के बैठने की जगह के आसपास खाली किया जा रहा है जिसका वीडियो सामने आया है, इससे क्षेत्र का वातावरण प्रदूषित हो रहा है। शमशान घाट बनास नदी के किनारे है जहां यह मलबा खाली कर नदी के भूमिगत जल स्तर को प्रदूषित करने का प्रयास किया जा रहा है, पूरे शहर में सीसीटीवी कैमरा लगे होने के बावजूद नगर पालिका व प्रशासन इस पर ध्यान नहीं दे रहा ना इन पर कोई कारवाही हो रही है। शनिवार की दोपहर भी शमशान घाट पर आए निजी ऑपरेटर ने शव दाह स्टैंड के पास ही अपने वाहन खड़े कर कर इसका मलबा खाली करना प्रारंभ कर दिया, क्षेत्र के लोगों ने बताया कि इससे पूर्व भी यहां मलबा खाली किया जाता रहा है । क्षेत्र के लोगों के विरोध के बावजूद लोगों की नजर बचाकर ऑपरेटर मलबा खाली कर चले जाते हैं। आदर्श विद्या मंदिर स्कूल ,आवासीय बस्तियों एवं शहर के आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में जाने के लिए इस मार्ग का प्रमुखता से उपयोग किया जाता है जिससे गंदगी बदबू के कारण यहां से अब आगमन करने वाले लोगों एवं श्मशान घाट आए लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
- आबू रोड शहर के शमशान घाट पर निजी ऑपरेटरो द्वारा सेफ्टी टैंक व सीवर का मलबा डालकर क्षेत्र को प्रदूषित किया जा रहा है,इन दिनों निजी ऑपरेटर द्वारा सेफ्टी टैंक सीवर लाइन का कचरा शमशान घाट के शव दाह स्टैंड व लोगों के बैठने की जगह के आसपास खाली किया जा रहा है जिसका वीडियो सामने आया है, इससे क्षेत्र का वातावरण प्रदूषित हो रहा है। शमशान घाट बनास नदी के किनारे है जहां यह मलबा खाली कर नदी के भूमिगत जल स्तर को प्रदूषित करने का प्रयास किया जा रहा है, पूरे शहर में सीसीटीवी कैमरा लगे होने के बावजूद नगर पालिका व प्रशासन इस पर ध्यान नहीं दे रहा ना इन पर कोई कारवाही हो रही है। शनिवार की दोपहर भी शमशान घाट पर आए निजी ऑपरेटर ने शव दाह स्टैंड के पास ही अपने वाहन खड़े कर कर इसका मलबा खाली करना प्रारंभ कर दिया, क्षेत्र के लोगों ने बताया कि इससे पूर्व भी यहां मलबा खाली किया जाता रहा है । क्षेत्र के लोगों के विरोध के बावजूद लोगों की नजर बचाकर ऑपरेटर मलबा खाली कर चले जाते हैं। आदर्श विद्या मंदिर स्कूल ,आवासीय बस्तियों एवं शहर के आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में जाने के लिए इस मार्ग का प्रमुखता से उपयोग किया जाता है जिससे गंदगी बदबू के कारण यहां से अब आगमन करने वाले लोगों एवं श्मशान घाट आए लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।1
- तीन दिवसीय मेघा योग शिविर का हुआ आयोजन। आर्ट ऑफ लिविंग आबूरोड़ द्वारा स्कूली बच्चों का तीन दिवसीय मेघा योग राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय चन्द्रावती और मावल स्कूल में सम्पन्न हुआ। आर्ट ऑफ लिविंग सिरोही जिले की कोडिनेटर एवं शिक्षिका संगीता अग्रवाल ने बताया यह कोर्स दो परियों में आबूरोड के समीप स्थित राजकीय विद्यालय चन्द्रावती ओर मावल में आयोजित किया गया। इस कोर्स के माध्यम से मेघा योग द्वारा बच्चो में ध्यान और सुदर्शन क्रिया से श्वास लेने की एक प्रकिया सिखाई जाती है। मेघा योगा से बच्चो में फोकस एकाग्रर्ता और आत्मविश्वास बढ़ता है, बच्चो का स्वास्थ्य अच्छा रहता स्मरण शक्ति बढ़ती है औऱ टीम वर्क की भावना बढ़ती है, जिससे बच्चे पड़ने में खेलने में अपना बेहतर प्रदर्शन करते हैं। इस कार्यक्रम में छात्राओं को आर्ट ऑफ लिविंग की सुदर्शन क्रिया, ध्यान, खेलकूद, भजन, और सेवा का कार्य कर बच्चो को प्ररेणा दी। चन्द्रावती विद्यालय की प्रधानाचार्य सोनालिका ने बताया यह कार्यक्रम संपूर्ण रूप से खेल खेल में सिखाने वाला, सहज, मनोरंजक और आनंद से भरा है। मावल विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक अग्रवाल ने बताया इस तरह के कार्यक्रम से बच्चो में एकाग्रता बढ़ती है, मन लगाकर अपना अध्ययन करते हैं, और अनुशासन में रहना सिख जाते हैं। इस कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अशोक अग्रवाल(मावल), प्रधानाचार्य सुनालिका(चन्द्रावती) आर्ट ऑफ लिविंग के महावीर अग्रवाल, अभिषेख टण्डन का सहयोग रहा।3
- रेवदर उपखंड क्षेत्र के सुकली–सेलवाड़ा बांध पर शनिवार को जल उपयोक्ता संगमों और काश्तकारों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अधीक्षण अभियंता पाली रामनारायण ने की। बैठक में बांध एवं नहर प्रणाली की वर्तमान स्थिति, जल वितरण व्यवस्था, रखरखाव और किसानों को सिंचाई में आ रही समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने किसानों से सुझाव भी आमंत्रित किए, ताकि सिंचाई तंत्र को अधिक प्रभावी बनाया जा सके। संवाद के दौरान किसानों ने नहरों की समय पर सफाई, टूट-फूट की मरम्मत, पानी के समान वितरण तथा टेल क्षेत्र तक पर्याप्त जल पहुंचाने जैसे मुद्दे उठाए। अधीक्षण अभियंता ने आश्वस्त किया कि प्राप्त सुझावों पर तकनीकी स्तर पर समीक्षा कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने जल संरक्षण और योजनाबद्ध सिंचाई पर भी जोर दिया। कार्यक्रम में नहर अध्यक्ष केपी सिंह डबानी, गमनाराम चौधरी, मालमसिंह सेरवा, उप सरपंच डूंगर सिंह देवड़ा, पूर्व सरपंच गणपत सिंह देवड़ा, कनिष्ठ अभियंता महावीर लखारा सहित क्षेत्र के दर्जनों किसान मौजूद रहे। किसानों की सक्रिय भागीदारी से बैठक सार्थक रही। इसी दौरान बांध के निचले क्षेत्र में स्थित मकानों में रहने वाले लोगों ने निर्माण कार्य के दौरान हुए नुकसान के मुआवजे की मांग को लेकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। प्रभावितों का कहना था कि बांध निर्माण से उनके मकानों में दरारें और अन्य क्षति हुई है। इस पर अधिकारियों ने मामले की जांच कर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का समापन आपसी सहयोग से जल प्रबंधन मजबूत करने के संकल्प के साथ हुआ।1
- राजस्थान के कोटा में एक 3 मंजिला बिल्डिंग ढह गई है। जिसमें कई लोगों के दबे होने की आशंका है। अब तक 5 लोगों को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया जा चुका है।1
- जायरिनों ने मांगी दुआ पेश किए अकीदत के फूल । सरूपगंज। समीपवर्ती गोलिया गांव में शुक्रवार रात्रि को हजरत सैयद पीर जलाली बादशाह बाबा का सालाना 16वां उर्स बड़ी अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया। एक दिवसीय उर्स में दरगाह परिसर में जायरीनों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। अकीदतमंदों ने मन्नतें मांगीं और अकीदत के फूल पेश किए। साथ ही देश में अमन, खुशहाली और तरक्की के लिए दुआएं की गईं। दरगाह खादिम रसूल बापू ने बताया कि उर्स के मौके पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आम दावत (लंगर) का आयोजन किया गया, जिसमें सभी जायरीनों ने शिरकत की। लंगर के पश्चात दरगाह परिसर में मिलादे पाक का आयोजन हुआ। मिलादे पाक में हजरत प्रोफेसर सैयद सिकंदर अली शाह जिलानी साहब ने तकरीर करते हुए कहा कि इंसान को हक और ईमान के रास्ते पर चलना चाहिए, जिससे अल्लाह तआला राज़ी होता है। उन्होंने बच्चों को सही तालीम देने, नशे से दूर रखने और नबी के बताए हुए रास्ते पर चलने की नसीहत दी। तकरीर से पूर्व सलमान रज़ा कादरी जोगापुरा ने एक से बढ़कर एक नात शरीफ पेश कर माहौल को रूहानी बना दिया। इस मौके पर नकीबे अहले सुन्नत मोहम्मद यूसुफ रज़ा अकबरी सिरोही, सरूपगंज जामा मस्जिद के पेश इमाम दिन मोहम्मद कादरी साहब, नायब इमाम मौलाना अरबाब अली अकबरी, कारी अब्दुल शकूर सिद्दीकी जावाल, जनाब सद्दाम हुसैन, रसूल बापू मुसल्ला दरगाह खादिम, हाजी मुस्ताक खान कलोल, इब्राहिम खान, अहमद खान, इशाक खान, हनीफ खान, जहूर बलोच, मुराद खान, निशार खान, अनवर खान, जाकिर खान सहित बड़ी संख्या में कमेटी के सदस्य व जायरीन मौजूद रहे।1
- Post by Nimbesavri music1
- जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा 9 प्रवेश परीक्षा मावली में आयोजित हुई, जिसमें कोटड़ा, पानरवा, फलासिया व ओड़ा क्षेत्र के आदिवासी छात्र-छात्राएं शामिल हुए। विद्यालय स्टाफ ने अनुशासित व सहानुभूतिपूर्ण मार्गदर्शन दिया। अभिभावक बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को लेकर आशान्वित दिखे। छात्रों ने परीक्षा को मध्यम स्तर की बताया।1
- GOL: ग्राम सेवा सहकारिता समिति नवनिर्मित 500 मेट्रिक टन का उद्घाटन समारोह सोमवार 9 फरवरी को, समस्त ग्राम गोल, एवडी , मांडवा के वासियों को आमंत्रण1