घासा तहसील के खेमली में ग्राम उत्थान शिविर का निरीक्षण, प्रभारी सचिव टी. रविकांत ने दिए प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश उदयपुर, 06 फरवरी। खान एवं भू-विज्ञान विभाग के प्रमुख शासन सचिव व जिले के प्रभारी सचिव श्री टी. रविकांत ने शुक्रवार को उदयपुर दौरे के दौरान घासा तहसील के खेमली में आयोजित ग्राम उत्थान शिविर का निरीक्षण किया। उनके साथ जिला कलेक्टर नमित मेहता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान प्रभारी सचिव ने विभिन्न विभागीय स्टॉल्स का अवलोकन कर आमजन को दी जा रही सेवाओं की जानकारी ली और अधिकाधिक लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों द्वारा प्रदर्शित जैविक उत्पादों की सराहना करते हुए प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया। शिविर में तारबंदी, सॉइल हेल्थ कार्ड, बीज व मिनी किट वितरण, किसान क्रेडिट कार्ड, सोलर पंप, पीएम सूर्य घर योजना तथा मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना सहित कई योजनाओं में पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर मावली विधायक पुष्कर डांगी, जिला परिषद सीईओ रिया डाबी, एडीएम दीपेंद्र सिंह, एसडीएम रमेश सीरवी सहित जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे।
घासा तहसील के खेमली में ग्राम उत्थान शिविर का निरीक्षण, प्रभारी सचिव टी. रविकांत ने दिए प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश उदयपुर, 06 फरवरी। खान एवं भू-विज्ञान विभाग के प्रमुख शासन सचिव व जिले के प्रभारी सचिव श्री टी. रविकांत ने शुक्रवार को उदयपुर दौरे के दौरान घासा तहसील के खेमली में आयोजित ग्राम उत्थान शिविर का निरीक्षण किया। उनके साथ जिला कलेक्टर नमित मेहता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान प्रभारी सचिव ने विभिन्न विभागीय स्टॉल्स का अवलोकन कर आमजन को दी जा रही सेवाओं की जानकारी ली और अधिकाधिक
लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों द्वारा प्रदर्शित जैविक उत्पादों की सराहना करते हुए प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया। शिविर में तारबंदी, सॉइल हेल्थ कार्ड, बीज व मिनी किट वितरण, किसान क्रेडिट कार्ड, सोलर पंप, पीएम सूर्य घर योजना तथा मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना सहित कई योजनाओं में पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर मावली विधायक पुष्कर डांगी, जिला परिषद सीईओ रिया डाबी, एडीएम दीपेंद्र सिंह, एसडीएम रमेश सीरवी सहित जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे।
- उदयपुर में चल रहे म्यूजिक फेस्टिवल के दूसरे दिन बॉलीवुड सिंगर जोनिता गांधी ने अपनी प्रस्तुति दी और दर्शकों का मन मोह लिया,1
- जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा 9 प्रवेश परीक्षा मावली में आयोजित हुई, जिसमें कोटड़ा, पानरवा, फलासिया व ओड़ा क्षेत्र के आदिवासी छात्र-छात्राएं शामिल हुए। विद्यालय स्टाफ ने अनुशासित व सहानुभूतिपूर्ण मार्गदर्शन दिया। अभिभावक बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को लेकर आशान्वित दिखे। छात्रों ने परीक्षा को मध्यम स्तर की बताया।1
- उदयपुर जिले के महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय एवं कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा कृषि मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जानकारी के अनुसार मेले में जिले के विभिन्न गांवो से किसानों ने भाग लेते हुए मेले का अवलोकन किया। इस मेले की अध्यक्षता कुलगुरु डॉ. प्रताप सिंह ने की। मुख्य अतिथि के रूप में उदयपुर शहर विधायक ताराचन्द जैन व वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी ने भी शिरकत करते हुए किसानों को संबोधित किया। विश्वविद्यालय के निदेशक डॉ. आर एल सोनी के मार्गदर्शन में अतिथियों के स्वागत के साथ मेला एवं प्रदर्शनी अवलोकन कार्यक्रम आयोजित हुआ। विधायक के साथ अन्य अतिथियों द्वारा मेले का उद्घाटन किया। उद्घाटन के पश्चात सभी ने मेले का भ्रमण कर विभिन्न स्टॉल्स पर प्रदर्शित नवीन कृषि तकनीकों एवं उपकरणों की जानकारी ली। इस दौरान कृषि अधिकारियों से चर्चा करते हुए यह समझा की कैसे इन तकनीकों के माध्यम से किसानों की लागत कम और उत्पादन अधिक किया जा सकता है।1
- Post by Mohansingh Chadana2
- Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान1
- जायरिनों ने मांगी दुआ पेश किए अकीदत के फूल । सरूपगंज। समीपवर्ती गोलिया गांव में शुक्रवार रात्रि को हजरत सैयद पीर जलाली बादशाह बाबा का सालाना 16वां उर्स बड़ी अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया। एक दिवसीय उर्स में दरगाह परिसर में जायरीनों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। अकीदतमंदों ने मन्नतें मांगीं और अकीदत के फूल पेश किए। साथ ही देश में अमन, खुशहाली और तरक्की के लिए दुआएं की गईं। दरगाह खादिम रसूल बापू ने बताया कि उर्स के मौके पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आम दावत (लंगर) का आयोजन किया गया, जिसमें सभी जायरीनों ने शिरकत की। लंगर के पश्चात दरगाह परिसर में मिलादे पाक का आयोजन हुआ। मिलादे पाक में हजरत प्रोफेसर सैयद सिकंदर अली शाह जिलानी साहब ने तकरीर करते हुए कहा कि इंसान को हक और ईमान के रास्ते पर चलना चाहिए, जिससे अल्लाह तआला राज़ी होता है। उन्होंने बच्चों को सही तालीम देने, नशे से दूर रखने और नबी के बताए हुए रास्ते पर चलने की नसीहत दी। तकरीर से पूर्व सलमान रज़ा कादरी जोगापुरा ने एक से बढ़कर एक नात शरीफ पेश कर माहौल को रूहानी बना दिया। इस मौके पर नकीबे अहले सुन्नत मोहम्मद यूसुफ रज़ा अकबरी सिरोही, सरूपगंज जामा मस्जिद के पेश इमाम दिन मोहम्मद कादरी साहब, नायब इमाम मौलाना अरबाब अली अकबरी, कारी अब्दुल शकूर सिद्दीकी जावाल, जनाब सद्दाम हुसैन, रसूल बापू मुसल्ला दरगाह खादिम, हाजी मुस्ताक खान कलोल, इब्राहिम खान, अहमद खान, इशाक खान, हनीफ खान, जहूर बलोच, मुराद खान, निशार खान, अनवर खान, जाकिर खान सहित बड़ी संख्या में कमेटी के सदस्य व जायरीन मौजूद रहे।1
- Post by आम आदमी पार्टी कपासन1
- उदयपुर, 06 फरवरी। खान एवं भू-विज्ञान विभाग के प्रमुख शासन सचिव व जिले के प्रभारी सचिव श्री टी. रविकांत ने शुक्रवार को उदयपुर दौरे के दौरान घासा तहसील के खेमली में आयोजित ग्राम उत्थान शिविर का निरीक्षण किया। उनके साथ जिला कलेक्टर नमित मेहता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान प्रभारी सचिव ने विभिन्न विभागीय स्टॉल्स का अवलोकन कर आमजन को दी जा रही सेवाओं की जानकारी ली और अधिकाधिक लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों द्वारा प्रदर्शित जैविक उत्पादों की सराहना करते हुए प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया। शिविर में तारबंदी, सॉइल हेल्थ कार्ड, बीज व मिनी किट वितरण, किसान क्रेडिट कार्ड, सोलर पंप, पीएम सूर्य घर योजना तथा मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना सहित कई योजनाओं में पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर मावली विधायक पुष्कर डांगी, जिला परिषद सीईओ रिया डाबी, एडीएम दीपेंद्र सिंह, एसडीएम रमेश सीरवी सहित जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे।2