स्वच्छता ही सेवा अभियान: विद्यार्थियों को सिखाया कचरे का सही पृथक्करण, रीसाइक्लिंग से आय अर्जित करने के बताए तरीके। भैंसरोड़गढ़ में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’ के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भैंसरोड़गढ़ में ‘स्वच्छता से समृद्धि’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और रीसाइक्लिंग के माध्यम से आय अर्जित करने के तरीकों की जानकारी दी गई। भैंसरोड़गढ़ पंचायत समिति विकास अधिकारी मनोज कुमार कच्छावा ने बताया कि पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से वर्ष 2017 से स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य स्वच्छता के साथ स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित वातावरण तैयार करना तथा सामूहिक प्रयासों को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि यह अभियान समाज और सरकार के संयुक्त प्रयासों का उदाहरण है, जिसमें नागरिक संस्थाओं एवं जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाती है। कार्यक्रम में सहायक विकास अधिकारी धर्म सिंह पंवार ने विद्यार्थियों को घरों से निकलने वाले कचरे के वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घर-घर से एकत्र होने वाले कचरे का चार श्रेणियों में पृथक्करण किया जाना चाहिए, ताकि कचरे का उचित निस्तारण और पुनर्चक्रण किया जा सके। उन्होंने बताया कि गीले कचरे को हरे डिब्बे में रखा जाएगा। इसमें रसोई से निकलने वाला कचरा, फल-सब्जियों के अवशेष, बचा हुआ भोजन तथा पेड़-पौधों की पत्तियां शामिल हैं। सूखा कचरा नीले डिब्बे में रखा जाएगा, जिसमें प्लास्टिक की बोतलें, कागज, कांच, धातु, रबर, लकड़ी सहित अन्य रीसाइक्लिंग योग्य सामग्री शामिल होगी। इसी प्रकार सेनेटरी एवं व्यक्तिगत कचरे में डायपर, सैनिटरी पैड, टैम्पोन, कंडोम, टिश्यू और पट्टियां आदि को अलग रखा जाना चाहिए। वहीं विशेष देखभाल एवं घरेलू खतरनाक कचरे के लिए काले डिब्बे का उपयोग किया जाएगा। इसमें पुरानी दवाइयां, एलईडी बल्ब, ट्यूबलाइट, बैटरियां, पेंट के डिब्बे, थर्मामीटर, ई-कचरा और पुराने इलेक्ट्रॉनिक सामान को शामिल किया गया। धर्म सिंह पंवार ने बताया कि अलग-अलग श्रेणियों में एकत्र किए गए कचरे को कचरा संग्रहण केंद्र तक पहुंचाकर उसका पृथक्करण किया जाएगा। प्लास्टिक एवं अन्य रीसाइक्लिंग योग्य सामग्री को विक्रय कर ग्राम पंचायत द्वारा आय भी अर्जित की जा सकती है। इससे स्वच्छता के साथ-साथ कचरे को संसाधन के रूप में उपयोग करने की दिशा में भी कार्य किया जा सकेगा। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की शपथ भी दिलाई गई। मेधावी छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता एवं कचरा प्रबंधन से संबंधित कई सवाल पूछे, जिनका सहायक विकास अधिकारी धर्म सिंह पंवार ने विस्तार से जवाब दिया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्य इला बिल्लू, उपप्रधानाचार्य रेणु चुग, सोफिया, सोनिया कोईवाल, व्याख्याता कल्पना श्रृंगी, रेखा मीणा, हेमलता मीणा, शिक्षक माधो सिंह चुण्डावत, विक्रम सिंह गौड़, मूलाराम, मान सिंह, हेमलता राठौड़ सहित ग्राम विकास अधिकारी नारायण लाल भाम्बी, अंकित एवं सुरेश मीणा मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अशफाक हुसैन, उपप्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भैंसरोड़गढ़ ने किया।

- स्वच्छता ही सेवा अभियान: विद्यार्थियों को सिखाया कचरे का सही पृथक्करण, रीसाइक्लिंग से आय अर्जित करने के बताए तरीके। भैंसरोड़गढ़ में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’ के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भैंसरोड़गढ़ में ‘स्वच्छता से समृद्धि’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और रीसाइक्लिंग के माध्यम से आय अर्जित करने के तरीकों की जानकारी दी गई। भैंसरोड़गढ़ पंचायत समिति विकास अधिकारी मनोज कुमार कच्छावा ने बताया कि पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से वर्ष 2017 से स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य स्वच्छता के साथ स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित वातावरण तैयार करना तथा सामूहिक प्रयासों को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि यह अभियान समाज और सरकार के संयुक्त प्रयासों का उदाहरण है, जिसमें नागरिक संस्थाओं एवं जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाती है। कार्यक्रम में सहायक विकास अधिकारी धर्म सिंह पंवार ने विद्यार्थियों को घरों से निकलने वाले कचरे के वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घर-घर से एकत्र होने वाले कचरे का चार श्रेणियों में पृथक्करण किया जाना चाहिए, ताकि कचरे का उचित निस्तारण और पुनर्चक्रण किया जा सके। उन्होंने बताया कि गीले कचरे को हरे डिब्बे में रखा जाएगा। इसमें रसोई से निकलने वाला कचरा, फल-सब्जियों के अवशेष, बचा हुआ भोजन तथा पेड़-पौधों की पत्तियां शामिल हैं। सूखा कचरा नीले डिब्बे में रखा जाएगा, जिसमें प्लास्टिक की बोतलें, कागज, कांच, धातु, रबर, लकड़ी सहित अन्य रीसाइक्लिंग योग्य सामग्री शामिल होगी। इसी प्रकार सेनेटरी एवं व्यक्तिगत कचरे में डायपर, सैनिटरी पैड, टैम्पोन, कंडोम, टिश्यू और पट्टियां आदि को अलग रखा जाना चाहिए। वहीं विशेष देखभाल एवं घरेलू खतरनाक कचरे के लिए काले डिब्बे का उपयोग किया जाएगा। इसमें पुरानी दवाइयां, एलईडी बल्ब, ट्यूबलाइट, बैटरियां, पेंट के डिब्बे, थर्मामीटर, ई-कचरा और पुराने इलेक्ट्रॉनिक सामान को शामिल किया गया। धर्म सिंह पंवार ने बताया कि अलग-अलग श्रेणियों में एकत्र किए गए कचरे को कचरा संग्रहण केंद्र तक पहुंचाकर उसका पृथक्करण किया जाएगा। प्लास्टिक एवं अन्य रीसाइक्लिंग योग्य सामग्री को विक्रय कर ग्राम पंचायत द्वारा आय भी अर्जित की जा सकती है। इससे स्वच्छता के साथ-साथ कचरे को संसाधन के रूप में उपयोग करने की दिशा में भी कार्य किया जा सकेगा। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की शपथ भी दिलाई गई। मेधावी छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता एवं कचरा प्रबंधन से संबंधित कई सवाल पूछे, जिनका सहायक विकास अधिकारी धर्म सिंह पंवार ने विस्तार से जवाब दिया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्य इला बिल्लू, उपप्रधानाचार्य रेणु चुग, सोफिया, सोनिया कोईवाल, व्याख्याता कल्पना श्रृंगी, रेखा मीणा, हेमलता मीणा, शिक्षक माधो सिंह चुण्डावत, विक्रम सिंह गौड़, मूलाराम, मान सिंह, हेमलता राठौड़ सहित ग्राम विकास अधिकारी नारायण लाल भाम्बी, अंकित एवं सुरेश मीणा मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अशफाक हुसैन, उपप्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भैंसरोड़गढ़ ने किया।1
- मुख्यमंत्री 20 दिन में दूसरी बार कोटा के दौरे पर 3 घंटे कोटा में रहेंगे उसके बाद झालावाड़ जाएंगे। कोटा में नगर निगम में जीते सभी पार्षदों को नगर पालिका अध्यक्षों को निगम के महापौरो को बधाई देंगे उनसे संवाद करेंगे। उसके बाद वसुंधरा राजे के गृह नगर झालावाड़ जाएंगे1
- जब मजदूरों को उनकी मेहनत की पाई-पाई नहीं मिल जाती लड़ाई जारी रहेगी: बोरदा बकाया भुगतान की मांग को लेकर 18 फरवरी 2025 से कोटा कलेक्ट्रेट पर धरना दे रहे जेके फैक्ट्री के मजदूरों के लिए सोमवार का दिन बहुत बड़ी खुशखबरी का दिन रहा: मजदूरों ने कानूनी लड़ाई में एक बार फिर अराफात ग्रुप को शिकस्त देने में कामयाबी हासिल कर ली: हाईकोर्ट की जयपुर बैंच ने अराफात की आपत्ति रद्द करते हुए मजदूरों के हक में अपना फैसला सुनाया: दरअसल धरने के दबाव में सरकार ने फैक्ट्री की जमीन का अधिग्रहण कर केडीए को सौंप दी थी: लेकिन इसके खिलाफ अराफात ग्रुप ने जून 2025 में हाईकोर्ट में रिट दायर कर दी, जिसकी अंतिम सुनवाई के बाद फैसला आया है: जैसे ही फैसले की खबर कोटा पहुंची धरने में खुशी की लहर दौड़ गई: मजदूरों ने एक दूसरे को मिठाई बांटकर खुशी मनाई: वहीं धरना लगातार जारी रहा: खबर सुनकर सीपीआईएम नेता और किसान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष कॉमरेड दुलीचंद बोरदा साहब भी धरना स्थल पर पहुंचे और सभा को संबोधित किया...1
- कोटा के शॉपिंग सेंटर मोटर मार्केट में दुकानों में लगी आग आग बुझाने में जुटी सात दमकल, मौके पर मचा हड़कंप कोटा। शहर के शॉपिंग सेंटर स्थित मोटर मार्केट में बुधवार को अचानक दुकानों में आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। सात दमकल वाहनों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास लगातार जारी है। आग की लपटों के कारण दुकानों में रखा सामान जलने की आशंका है। फिलहाल आग से हुए नुकसान का आकलन नहीं हो पाया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं। आग बुझने के बाद ही नुकसान और आग लगने के वास्तविक कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।4
- डोटासरा का चुनाव आयोग पर तीखा हमला जयपुर, राजस्थान ; राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के “बब्बर शेर” बीजेपी की कथित गुंडागर्दी का मुकाबला करेंगे। डोटासरा ने दावा किया कि वोट चोरी के जरिए सत्ता हासिल करने का आरोप लगने के बावजूद ज्ञानेश कुमार के चेहरे पर कोई शिकन नहीं है और ऐसे मामलों में कानून के तहत कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। डोटासरा ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और फॉर्म नंबर-6 से जुड़े बदलाव गैरकानूनी थे तथा दो अन्य चुनाव आयुक्तों ने भी इन बदलावों पर आपत्ति जताई थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि देश के मुद्दों और केंद्र सरकार की कथित विफलताओं से ध्यान भटकाने के लिए यह पूरा मामला सामने लाया गया। डोटासरा ने चुनाव आयोग के फैसलों को असंवैधानिक बताते हुए इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर भी आरोप लगाए।1
- कैथून में चाकूबाजी-तोड़फोड़ का मुख्य आरोपी बबलू उर्फ गबरिया गिरफ्तार कैथून में चाकूबाजी-तोड़फोड़ का मुख्य आरोपी बबलू उर्फ गबरिया गिरफ्तार1
- निकाय चुनाव में भाजपा की सफलता के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आज कोटा दौरा भाजपा कार्यालय में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद, जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी कोटा। राजस्थान में हाल ही में संपन्न नगरीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को मिली सफलता के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज 29 सितंबर को कोटा दौरे पर प्रस्तावित हैं। मुख्यमंत्री के कोटा आगमन को लेकर भाजपा संगठन की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। भाजपा कोटा शहर जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अपने कोटा प्रवास के दौरान 80 फीट रोड स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे। यहां वे पार्टी कार्यालय की व्यवस्थाओं का अवलोकन करने के साथ ही भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। जिलाध्यक्ष राकेश जैन के अनुसार, नगर निगम चुनाव के बाद मुख्यमंत्री का यह कोटा दौरा संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इस दौरान पार्टी की आगामी गतिविधियों, संगठन को मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। महापौर चुनाव में भाजपा की जीत के बाद पहला प्रमुख दौरा हाल ही में संपन्न कोटा नगर निगम महापौर चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अनुसुईया गोस्वामी ने जीत दर्ज की है। निकाय चुनावों में भाजपा के प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री का कोटा आगमन पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निकाय चुनाव के दौरान भी कोटा में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो एवं जनसभा में हिस्सा लिया था। अब चुनाव परिणामों के बाद उनके कोटा आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में उत्साह है। राकेश जैन ने कहा कि भाजपा संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की मेहनत, सक्रियता और जनता से निरंतर संपर्क पर आधारित है। मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यालय में तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम का विस्तृत समय एवं अन्य आधिकारिक जानकारी संगठन की ओर से कार्यक्रम के अनुसार जारी की जाएगी।4
- शॉपिंग सेंटर मोटर मार्केट में दुकानों में लगी भीषण आग, 7 दमकल मौके पर सुबह साढ़े 6 बजे मिली सूचना शॉपिंग सेंटर मोटर मार्केट में दुकानों में लगी भीषण आग, 7 दमकल मौके पर सुबह साढ़े 6 बजे मिली सूचना कोटा के शॉपिंग सेंटर स्थित मोटर मार्केट में आज सुबह दुकानों में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना सुबह करीब साढ़े 6 बजे दमकल विभाग को मिली, जिसके बाद दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके के लिए रवाना की गईं। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की करीब 7 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। आग दुकानों के अंदर लगी होने के कारण दमकलकर्मी लगातार पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। मोटर मार्केट में बड़ी संख्या में दुकानें होने के चलते आग के आसपास की दुकानों तक फैलने की आशंका को देखते हुए दमकल की टीमें विशेष सावधानी बरत रही हैं। मौके पर आग बुझाने का अभियान जारी है। फिलहाल आग किस वजह से लगी और आग की चपेट में आने से कितना नुकसान हुआ, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। दमकल लेस विभाग की टीमें आग पर पूरी तरह काबू पाने में जुटी हुई1