शीतलेश्वर महादेव मंदिर में चोरी, भोलेनाथ के ऊपर लगा विजय घंट और नाग ले गए चोर तांबे की घंटी समेत पूजा-पाठ का सामान भी चोरी; श्रद्धालुओं में रोष, जल्द खुलासे की मांग गंगापुर सिटी। उदई मोड़ स्थित गणेश मिल के पीछे भगवती मैरिज गार्डन के पास शीतलेश्वर महादेव मंदिर में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मंदिर में भगवान भोलेनाथ के ऊपर लगा विजय घंट और नाग सहित पूजा-पाठ में उपयोग होने वाली तांबे की घंटी व अन्य तांबे का सामान चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद श्रद्धालुओं और मंदिर से जुड़े लोगों में रोष है। जानकारी के अनुसार मंदिर में श्रद्धालु नियमित रूप से पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। मंदिर में भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा के साथ पूजा-पाठ से जुड़ी सामग्री लगी हुई थी। अज्ञात चोरों ने मौका पाकर मंदिर को निशाना बनाया और तांबे का सामान समेट ले गए। चोरी का पता चलने पर मंदिर से जुड़े लोगों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति देखी। धार्मिक स्थल को बनाया निशाना, श्रद्धालुओं में नाराजगी मंदिर से विजय घंट और नाग चोरी होने के साथ ही तांबे की घंटी व अन्य सामान भी गायब मिला। धार्मिक स्थल से पूजा सामग्री चोरी होने से श्रद्धालुओं में नाराजगी है। लोगों ने पुलिस से घटना को गंभीरता से लेते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कराने और आरोपियों का पता लगाने की मांग की है। जल्द खुलासा और गश्त बढ़ाने की मांग मंदिर से जुड़े लोगों और श्रद्धालुओं ने चोरी की घटना का जल्द खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। साथ ही मंदिर और आसपास के क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की गई है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके। श्रद्धालुओं ने चोरी हुआ सामान बरामद कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
शीतलेश्वर महादेव मंदिर में चोरी, भोलेनाथ के ऊपर लगा विजय घंट और नाग ले गए चोर तांबे की घंटी समेत पूजा-पाठ का सामान भी चोरी; श्रद्धालुओं में रोष, जल्द खुलासे की मांग गंगापुर सिटी। उदई मोड़ स्थित गणेश मिल के पीछे भगवती मैरिज गार्डन के पास शीतलेश्वर महादेव मंदिर में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मंदिर में भगवान भोलेनाथ के ऊपर लगा विजय घंट और नाग सहित पूजा-पाठ में उपयोग होने वाली तांबे की घंटी व अन्य तांबे का सामान चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद श्रद्धालुओं और मंदिर से जुड़े लोगों में रोष है। जानकारी के अनुसार मंदिर में श्रद्धालु नियमित रूप से पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। मंदिर में भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा के साथ पूजा-पाठ से जुड़ी सामग्री लगी हुई थी। अज्ञात चोरों ने मौका पाकर मंदिर को निशाना बनाया और तांबे का सामान समेट ले गए। चोरी का पता चलने पर मंदिर से जुड़े लोगों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति देखी। धार्मिक स्थल को बनाया निशाना, श्रद्धालुओं में नाराजगी मंदिर से विजय घंट और नाग चोरी होने के साथ ही तांबे की घंटी व अन्य सामान भी गायब मिला। धार्मिक स्थल से पूजा सामग्री चोरी होने से श्रद्धालुओं में नाराजगी है। लोगों ने पुलिस से घटना को गंभीरता से लेते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कराने और आरोपियों का पता लगाने की मांग की है। जल्द खुलासा और गश्त बढ़ाने की मांग मंदिर से जुड़े लोगों और श्रद्धालुओं ने चोरी की घटना का जल्द खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। साथ ही मंदिर और आसपास के क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की गई है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके। श्रद्धालुओं ने चोरी हुआ सामान बरामद कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
- Post by Anil Kumar journalist1
- शान्ति भंग करने के आरोप में 3 व्यक्तियों को मंडरायल पुलिस ने कस्बे से किया गिरफ्तार मंडरायल थाना पुलिस ने शांति बनाने के आरोप में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया।जय प्रकाश ने गुरुवार सुबह 8:00 बजे बताया कि एसपी लोकेश सोनवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत एएसआई रूपसिह ने मय टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए आम शान्ति भग करने के आरोप में आरोपी धीरसिंह पुत्र उदलसिंह राजपूत निवासी गोपालपुरा रोधई, दलसिंह पुत्र धनकसिंह राजपूत निवासी गोपालपुरा रोधई, विश्राम पुत्र स्व० रमेश मीना निवासी पांचौली को गिरफ्तार किया गया है।1
- धोखाधड़ी मामले में नई मंडी थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के दो कार्मिक गिरफ्तार..... हिंडौन सिटी। नई मंडी थाना पुलिस ने धोखाधड़ी और वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थापित दो कार्मिकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मोहन नगर निवासी प्रशासनिक अधिकारी गोविंद कुमार गुप्ता और चेतराम कॉलोनी निवासी कनिष्ठ सहायक पवन कुमार उर्फ वासुदेव शर्मा हैं। नई मंडी थाना प्रभारी नरेश पोसवाल ने बताया कि मुख्य ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में वित्तीय लेनदेन और विभागीय दस्तावेजों में धोखाधड़ी व हेराफेरी का मामला सामने आया था। शिकायत के आधार पर नई मंडी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया। तफ्तीश के दौरान पुलिस को आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े के पुख्ता सबूत मिले, जिसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस ने बताया कि आरोपी गोविंद कुमार गुप्ता के घर से दो कंप्यूटर, विभिन्न अधिकारियों की 31 मोहर, 134 ई- सिग्नेचर डागल्स, 105 ई-टीडीएस की फाइल बरामद की है। इसके अलावा अधिकारियों के राज्य बीमा रिकॉर्ड बुक, सर्विस बुक बिल बुक आदि सरकारी रिकॉर्ड भी जप्त किए हैं। नई मंडी थाना अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों कार्मिकों से गहनता से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस धोखाधड़ी के खेल में कोई अन्य अधिकारी या बाहरी व्यक्ति तो शामिल नहीं है।2
- मंडावरी में 10 साल बाद नगर पालिका चुनाव का शंखनाद: कांग्रेस की बैठक में पूर्व मंत्री प्रसादी लाल मीणा ने भरी हुंकार, भितरघातियों को दी खुली चेतावनी मंडावरी में 10 साल बाद नगर पालिका चुनाव का शंखनाद: कांग्रेस की बैठक में पूर्व मंत्री प्रसादी लाल मीणा ने भरी हुंकार, भितरघातियों को दी खुली चेतावनी मंडावरी। लगभग एक दशक के लंबे इंतजार के बाद मंडावरी नगर पालिका चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। मंडावरी नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में मुख्य मार्ग स्थित स्वामी जी के आश्रम में चुनावी रणनीति को लेकर एक महत्वपूर्ण कार्यकर्ता बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व मंत्री प्रसादी लाल मीणा, पूर्व प्रधान नाथूराम मीणा, ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश राड़ा, लालसोट नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कपिल पुरोहित, मंडावरी नगर कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश जैन, विमल बोर्डी सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी व सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं की भारी संख्या के चलते सभागार छोटा पड़ गया और मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। बैठक के प्रमुख बिंदु व संदेश भितरघातियों को सख्त चेतावनी: पूर्व मंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जिस तरह लालसोट नगर परिषद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी ही पार्टी के अध्यक्ष को हटाकर भाजपा का दामन थामा, वैसा आचरण मंडावरी में कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे लोगों को किसी भी सूरत में मौका नहीं मिलेगा। पारदर्शी टिकट वितरण: टिकट वितरण पर रुख साफ करते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि सभी कार्यकर्ता आपसी समन्वय बनाकर नए चेहरों को आगे लाएं और निर्विरोध अध्यक्ष के निर्वाचन का प्रयास करें। जिस दावेदार के साथ वार्ड के 20-30 लोग एकजुट होकर आएंगे, उसी का समर्थन किया जाएगा; किसी की व्यक्तिगत सिफारिश नहीं चलेगी। नगर पालिका में भ्रष्टाचार का आरोप: पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया कि वर्तमान व्यवस्था में नगर पालिका भ्रष्टाचार का केंद्र बन चुकी है, जहां बिजली के बिल तक जमा नहीं हो पा रहे हैं और विकास कार्य पूरी तरह ठप हैं। उन्होंने अपने पिछले कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों का ब्यौरा कार्यकर्ताओं के सामने रखा। भाजपा छोड़कर कई नेता कांग्रेस में शामिल: बैठक के दौरान भारत लाल मीणा, शिवकुमार बंधु और हुकम चंद हिंडोनिया सहित कई कार्यकर्ताओं ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।1
- अस्पताल के पास महिला के चेहरे के सामने घुमाया रुमाल, मदहोश हुई महिला से सोने चांदी के जेवरात लेकर फरार हुए 2 बदमाश नई मंडी थाने में प्राथमिकी पेश हिण्डौन जिला अस्पताल में उपचार कराने गई महिला के चेहरे के सामने रुमाल घूमाकर दो बदमाश सोने चांदी के जेवरात चुरा कर ले गए। बदमाशों का एक वीडियो सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया।मामले की प्राथमिकी नई मंडी थाने में सौंपी है।पीड़िता महिला इकत्यार पत्नि अजमेरी निवासी पीलू वाली मस्जिद के पास कछवाया पाड़ा हिण्डौन सिटी ने गुरुवार दोपहर 12:00 बजे बताया कि वह बीपी शुगर का इलाज करवाने के लिए जिला अस्पताल गई हुई थी, जहां उनकी मुलाकात दो बदमाशों से हुई उन्होंने पीड़िता महिला के चेहरे के सामने रुमाल घुमाया जिससे महिला मदहोश हो गई।तभी दोनों बदमाशों ने महिला को बातों में उलझा कर महिला से ₹1000 नगद और सोने चांदी के जेवरात ले लिए, और महिला को टेंपो में बिठाकर फरार हो गए।दोनों बदमाश महिला को एक थैला दे गए जिसमें ₹10 का सिक्का एक गुटखा और एक डायरी जिसके सात टुकड़े किए हुए मिले थे।महिला ने लूट का पता चलने पर हिंडौन नई मंडी थाने में प्राथमिक की पेश की है।1
- मकसूदनपुरा रोड ना डामर ना गिट्टी केवल 2-2 फिट गड्ढे: मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र के मकसूदनपुरा रोड में ना डामर है ना गिट्टी, है तो केवल दो-दो फीट के गड्ढे निकलते हैं सैकड़ो वाहन कई कर्मचारी अधिकारी करौली से जोड़ता मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र के मकसूदनपुरा रोड में ना डामर है ना गिट्टी, है तो केवल दो-दो फीट के गड्ढे निकलते हैं सैकड़ो वाहन कई कर्मचारी अधिकारी करौली से जोड़ता मकसूदनपुरा रोड केवल फाइल एवं कागज मात्र में रह गया है धरातल पर ना कहीं रोड है ना कहीं डामर है ना ही कहीं गिट्टिया है बचा है तो केवल दो-दो फीट के गड्ढे जिसमें होकर आए दिन सैकड़ो की संख्या में कर्मचारी अधिकारी अपने सैकड़ो वाहनों से निकलते हैं यह रोड मकसूदनपुरा,चौहान पूरा ,होते हुए निमोदा स्टेशन, नरौली डांग, सपोटरा केला देवी ,गुड़गांव, करौली, गंगापुर सिटी,से सीधा जोड़ता है जहां के हजारों लोग और सैकड़ो की संख्या में बहन हर रोज इसी रोड से निकलते हैं गुजरते हैं इसी रोड पर गुर्जर समाज का आराध्य देव भगवान देवनारायण का बहुचर्चित मंदिर है जिस पर आए दिन हजारों की संख्या में यात्री आते जाते रहते वहीं मकसूदनपुरा प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र देवनारायण आवासीय विद्यालय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पशु स्वास्थ्य केंद्र एवं ऐबरा गांव में राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ग्राम पंचायत अन्य कई सरकारी और गैर सरकारी संस्थाएं मौजूद है जिसके सैकड़ो कर्मचारी इसी रास्ते से आते जाते हैं सैकड़ो की संख्या में वाहन यहां होकर गुजरते हैं गुजरने वाले वाहन आए दिन खराब होते हैं जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है लोगों ने इस रोड को बनवाने की मांग कई बार राजनेताओं से जनप्रतिनिधियों से रखी लेकिन इस रोड का ना कोई समाधान हुआ ना ही निर्माण हुआ1
- गंगापुर सिटी में खंडेलवाल धर्मशाला में खंडेलवाल वैश्य समाज महिला मंडल मनाया लहरिया महोत्सव सावन के गीतों नृत्य और पारंपरिक प्रस्तुतियो से सजा कार्यक्रम महिला ने लिया बढ़-चढ़ का हिस्सा कई प्रतियोगिताओं का किया आयोजन1
- जाट की सराय के प्राचीन कल्याण राय जी मंदिर में संगीतमय श्री राम कथा: केवट प्रसंग और भरत चरित्र का हुआ भावपूर्ण वर्णन...... हिंडौन सिटी। जाट की सराय स्थित प्राचीन श्री कल्याण राय जी महाराज मंदिर प्रांगण में इन दिनों भक्ति और अध्यात्म की अविरल धारा बह रही है। मंदिर परिसर में आयोजित संगीतमय श्री राम कथा के दौरान राष्ट्रीय संत 'मानस सम्राट' पूज्य घनश्याम दास जी महाराज के श्रीमुख से जैसे ही 'केवट प्रसंग' और 'भरत चरित्र' का पावन वर्णन शुरू हुआ, पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। कथा व्यास मानस सम्राट घनश्याम दास जी महाराज ने केवट प्रसंग की व्याख्या करते हुए कहा कि भगवान श्री राम और केवट का संबंध केवल भक्त और भगवान का नहीं, बल्कि अनन्य प्रेम और निश्छल भक्ति का अद्वितीय प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जब तक केवट ने भगवान श्री राम के चरणों को धोया नहीं, तब तक उसने उन्हें अपनी नौका पर नहीं बैठाया। केवट की यह शर्त उसकी चतुराई नहीं, बल्कि प्रभु के चरणों की धूली को स्पर्श करने की अगाध लालसा थी। महाराज जी ने भक्ति रस बिखेरते हुए बताया कि केवट ने उतराई के रूप में प्रभु से कोई धन-दौलत नहीं मांगी, बल्कि केवल यह वरदान मांगा कि जीवन रूपी भवसागर से पार उतारने की जिम्मेदारी भगवान स्वयं ले लें। इस प्रसंग को सुनकर प्रांगण में उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। कथा के दूसरे सत्र में 'भरत चरित्र' पर प्रकाश डालते हुए इसे भ्रातृ-प्रेम और त्याग का विश्व-श्रेष्ठ उदाहरण बताया। महाराज जी ने कहा कि आज के भौतिकवादी युग में जहां संपत्ति के लिए भ्रातृ-प्रेम में दरार आ जाती है, वहीं भरत जी ने अयोध्या का निष्कंटक राज्य मिलने के बाद भी उसे भरत जी ने 14 वर्षों तक भगवान श्री राम की चरण पादुकाओं को सिंहासन पर विराजमान कर एक तपस्वी की भांति राज्य का संचालन किया। मानस सम्राट ने कहा कि भरत जी का जीवन सिखाता है कि अधिकार पाना ही सब कुछ नहीं है, बल्कि अपनों के लिए त्याग और कर्तव्य पथ पर अडिग रहना ही सच्चा धर्म है। कथा के दौरान जब व्यासपीठ से संगीतमय भजनों की स्वर लहरी गूंजी, तो श्रद्धालु स्वयं को रोक न सके और झूमकर नाचने लगे। हारमोनियम और तबले की थाप पर प्रस्तुत किए गए भजनों ने वातावरण को पूरी तरह से राममय बना दिया। कथा के समापन पर प्राचीन कल्याण राय जी मंदिर के महंत पंडित गणेश दत्त शास्त्री, मंदिर श्री कल्याण राय जी चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्यों ने मिलकर श्री रामचरितमानस जी की महाआरती उतारी गई। इसके बाद उपस्थित सभी श्रद्धालुओं में भव्य महाप्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, मंदिर ट्रस्ट के सदस्य तथा बड़ी संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे।1
- हिण्डोन कांचरोली गांव से बुधवार निकली गोवर्धन के लिए पदयात्रा गुरुवार पहुंची बयाना आयोजन समिति के पवन कुमार बेनीवाल ने बताया की दसवीं पदयात्रा में कांचरौली फुलवाड़ा गांव के सैकड़ो महिला पुरुषों ने अपनी रसीद कटाई हैं यात्रा के दौरान देसी घी नाश्ता और एक टाइम का भोजन करवाया जा रहा है गुरूवार सादाबाद पहुंची रात्रि विश्राम भरतपुर के पितृरामपुरा में होगा1